Bahraich - ट्रैक्टर पलटने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:बहराइच - मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुजरहना मोतीपुर निवासी छेेदन पुत्र नागेश्वर उम्र 36 वर्ष मोतीपुर मिहीपुवाा मार्ग पर स्थित हीरा-मोती इंटरप्राइजेज की दुकान पर काम करता था. शनिवार शाम लगभग 5:00 बजे युवक ट्रैक्टर-ट्राली पर मौरंग लाकर ट्रैक्टर-ट्राली को रोड पर बैक कर रहा था, तभी अचानक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली गड्ढे में पलट गई. जिसके नीचे ट्रैक्टर चालक दब गया. इस घटना से हड़कंप मच गया ,सूचना पर पहुंची मोतीपुर पुलिस और पीएसी की मदद से जेसीबी मंगाकर घायल को बाहर निकल गया और तत्काल सीएचसी मोतीपुर में ले जाकर भर्ती कराया गया. जहां पर घायल की हालत गंभीर होने की वजह से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अखिलेश यादव को राम मंदिर के बाद ख्वाजा ग़रीब नवाज़ के पास जाना चाहिए, संतुलन बना रहेगा- मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने हिंदू वोटों को लुभाने के लिए राम मंदिर जाने की बात कही तो यूपी का सियासी माहौल गर्म हो गया. इस पर मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने कहा कि राजीव गांधी की तरह अखिलेश यादव को भी इसका नुकसान उठाना पड़ेगा. अगर वह राम मंदिर जा रहे हैं तो अजमेर में ख्वाजा ग़रीब नवाज़ दरगाह के पास भी उन्हें जाना चाहिए, जिससे संतुलन बना रहेगा.
