icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241001
Sunil KumarSunil KumarFollow10 May 2025, 12:58 pm

हरदोई में तेज रफ्तार कार ने दुकानदार की जान ली

Hardoi, Uttar Pradesh:

हरदोई बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग दुकानदार की मौत हो गई, जबकि एक बाइक मैकेनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे मौजूद दो दुकानों में टक्कर मार दी। मिली जानकारी के मुताबिक शाहाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने पहले परचून की गुमटी और फिर पास ही स्थित बाइक रिपेयरिंग की दुकान से टकराई। इसके बाद कार बेकाबू होकर सड़क किनारे स्थित एक बाग में आम के पेड़ से जा भिड़ी। इस हादसे में परचून गुमटी चला रहे शिशुपाल पुत्र रघुवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक मैकेनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है ।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top