203408
हापुड - पत्रकार की पीट पीट कर हत्या, एसपी मौके पर पत्रकारों में आक्रोश।
Gulaothi, Uttar Pradesh:बड़ी खबर हापुड़ से है, जहां एक पत्रकार की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, पत्रकार नसीम अहमद थाना देहात क्षेत्र में एक आटा फ्लोर मिल में विज्ञापन के सिलसिले में गए थे। इसी दौरान वहां किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद मिल में मौजूद लोगों उनके साथ जमकर मारपीट की। बुरी तरह पिटाई के चलते पत्रकार नसीम अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और पत्रकार साथियों में आक्रोश है। सभी ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। हापुड़ एसपी मधुबन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे हुए हैं और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है साथी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की बात की जा रही है। बाइट हापुड एसपी मधुबन कुमार सिंह0
0
Report
203408
हापुड़ - बाइक सवार बदमाशों ने बच्चे से मोबाइल लूटा, विरोध पर की फायरिंग।
Gulaothi, Uttar Pradesh:हापुड़ में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। थाना कपूरपुर क्षेत्र में दुकान से सामान लेकर लौट रहे एक बच्चे से 3 बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया और विरोध करने पर फायरिंग कर दी। गोली का छर्रा पैर में लगने से बच्चा घायल हुआ है। पीड़ित महिला रिंकी ने बताया उनका बेटा हर्षित दुकान पर तंबाकू की पुड़िय लेने गया था तभी रास्ते में लौटते समय बाइक सवार तीन बदमाशों ने गन प्वाइंट पर बच्चे से मोबाइल लूट लिया और विरोध करने पर गोली चला दी। रिंकी ने बताया कि बाइक सवार तीनों बदमाशों ने पहले बच्चे से फोन छीनने की कोशिश की। फोन नहीं दिया तो मारपीट शुरू कर फायरिंग कर बदमाश फोन लूटकर फरार हो गए। वहीं फायरिंग में घायल बच्चे का उपचार अस्पताल में कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के सीसीटीवी खंगालने में जुटी हुई है। पीड़ित परिवार ने बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। हापुड़ में दिनदहाड़े हुई इस लूट और फायरिंग से इलाके में दहशत का माहौल है।0
0
Report
201002
हापुड - डीएम ने प्राथमिक विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, गंदगी देख जताई नाराजगी।
Ghaziabad, Uttar Pradesh:हापुड़ जिलाधिकारी कविता मीणा ने आज हापुड़ नगर पालिका स्थित प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने क्लास में जाकर बच्चों से किताबें पढ़वाईं और उनसे बातचीत कर पढ़ाई का स्तर परखा। वहीं विद्यालय परिसर में गंदगी देखकर डीएम नाराज हो गईं और संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए।0
0
Report
Advertisement
201002
हापुड -तमंचा-तलवार लहराकर झगड़ा कर रही दो महिलाएं गिरफ्तार।
Ghaziabad, Uttar Pradesh:हापुड़। थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने अवैध हथियार के साथ झगड़ा कर रही दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार मामूली कहासुनी के बाद सीमा और राखी नाम की दो महिलाएं हाथों में अवैध तमंचा और तलवार लेकर खुलेआम झगड़ा कर रही थीं और हथियार लहरा रही थीं। सूचना पर पहुंची बहादुरगढ़ पुलिस ने दोनों महिलाओं को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक तलवार बरामद की है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
203408
यूपी में आज से मिठाइयों पर ‘यूज बाई डेट’ लिखना अनिवार्य हापुड में मिठाई विक्रेताओं ने की शुरुआत।
Gulaothi, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़ा बदलाव लागू हो गया है। 15 अक्टूबर से प्रदेश भर में मिठाई विक्रेताओं के लिए अपनी मिठाइयों पर *‘यूज बाई डेट’ (Use By Date)* लिखना अनिवार्य कर दिया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी मिठाई दुकानदारों को निर्देश जारी किए हैं कि अब हर मिठाई पर या उसके डिब्बे / ट्रे पर उसकी अंतिम उपयोग तिथि स्पष्ट रूप से लिखनी होगी। हापुड़ में भी इस नियम का पालन शुरू हो गया है। कई दुकानों पर मिठाइयों पर तारीख लिखने की शुरुआत कर दी गई है। इस नए नियम का उद्देश्य ग्राहकों को मिठाई की शुद्धता और ताजगी की सही जानकारी देना है। अब ग्राहक जान सकेंगे कि कौन सी मिठाई कब तक खाने योग्य है। खासकर दूध और खोये से बनी मिठाइयों के लिए यह जानकारी देना जरूरी किया गया है, क्योंकि ये जल्दी खराब होती हैं। खाद्य विभाग अब मिठाइयों की गुणवत्ता, उनके भंडारण और एक्सपायरी डेट पर लगातार नजर रखेगा। नियम का पालन न करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
