icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
209859
Atul Kumar SrivastavaAtul Kumar SrivastavaFollow10 May 2025, 12:23 pm

Unnao: दिनदहाड़े दंपति से लूट, बदमाशों ने तमंचा दिखाकर छीने जेवर

Nawabganj, Uttar Pradesh:

उन्नाव के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक परिवार को लूट लिया। रसूलपुर बकिया निवासी बबलू अपनी पत्नी ममता और बेटी के साथ बाइक से ससुराल जा रहे थे। रास्ते में बहरौली जहानपुर गांव के पास दो अपाचे बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। mबदमाशों ने तमंचा दिखाकर ममता के गले से सोने का हार, मंगलसूत्र, झुमकी और बेटी के गले से सोने की हाय छीन ली। एक बदमाश ने ममता के कान से झुमकी खींचते हुए धक्का दे दिया, जिससे उनके कान में चोट भी लग गई। वारदात के बाद चारों बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित बबलू ने हसनगंज कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और लुटेरों की तलाश की जा रही है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

निवाई (टोंक) में किसान की मौत: खेती के दौरान अचेत, चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल

Tonk, Rajasthan:निवाई (टोंक)। खेती करते समय अचेत हुए farmer की मौत, चिकित्सा व्यवस्था पर उठे सवाल टोंक जिले के निवाई सदर थाना क्षेत्र के सजिया गांव में कृषि कार्य के दौरान 30 वर्षीय किसान रमेश चंद बलाई की मौत हो गई। खेती करते समय अचानक अचेत हुए किसान को परिजन चाकसू उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को निवाई उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेजे जाने को लेकर परिजनों में आक्रोश देखने को मिला। परिजनों को शव लेकर रातभर भटकना पड़ा, जिससे चिकित्सा व्यवस्था और क्षेत्राधिकार को लेकर सवाल खड़े हो गए। घटना की सूचना मिलने पर निवाई सदर थाना अधिकारी राजेंद्र प्रसाद पुलिस जाप्ते के साथ मोर्चरी पहुंचे। फिलहाल सदार थाना पुलिस पंचनामा कार्रवाई में जुटी है। एक ओर सरकार चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर एक किसान की मौत के बाद परिजनों को शव लेकर रातभर परेशान होना पड़ा। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर क्षेत्राधिकार और व्यवस्थागत असमंजस के चलते परिजनों को इस परेशानी का सामना क्यों करना पड़ा
0
0
Report

समस्तीपुर में शराब की टूटी बोतलों के बीच युवक का शव, हत्या की आशंका

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में एक कमरे में शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या कर फंदे से लटकाने का लगाया आरोप ।जांच में जुटी पुलिस ।समस्तीपुर के अंगारघाट थाना क्षेत्र में घर से कुछ दूरी पर एक कमरे में 28 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटनास्थल के एक कमरे में शराब की टूटी बोतलें और तोड़फोड़ का सामान मिला, जबकि दूसरे कमरे में युवक का शव गले में रस्सी बंधी हालत में जमीन से सटा पड़ा था। परिजनों ने हत्या कर शव को फंदे से लटकाने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि युवक शराब नहीं पीता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है।मृतक की पहचान अंगारघाट ढरिया गांव वार्ड 4 निवासी मनोज पांडे के 28 वर्षीय इकलौते पुत्र अमन कुमार के रूप में हुई है। अमन करीब 10 दिन पहले बनारस से घर लौटा था। वहां वह कंस्ट्रक्शन लाइन में स्टोर इंचार्ज के पद पर काम करता था। उसकी शादी के लिए लड़की देखी जा रही थी।मृतक के चाचा ने बताया कि अमन रात करीब 9 बजे खाना खाने के बाद घर से निकला था। रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि उसने आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंचने पर एक कमरे में शराब की टूटी बोतलें और तोड़फोड़ का सामान मिला, जबकि दूसरे कमरे में अमन का शव पड़ा था। चाचा ने आशंका जताई कि उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटकाया गया है।अंगारघाट थानाध्यक्ष के अनुसार, सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस को घटनास्थल से मोबाइल फोन भी मिले हैं। मामले से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के संबंध में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।
0
0
Report
Advertisement

जमशेदपुर कदमा में हथियार के साथ पांच गिरफ्तारी: रंगदारी का भय उजागर

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर कदमा में हथियार और गोलियों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार रंगदारी वसूलने और लोगों को डराने-धमकाने के लिए रखते थे हथियार, सिटी एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी जमशेदपुर कदमा थाना क्षेत्र के फार्म एरिया स्थित मैदान में पुलिस ने छापेमारी कर पांच आरोपियों को हथियार और गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविनाथ मछुआ, विनय हरपाल, संतोष, निहाल और अमित कुमार साहू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक देसी कट्टा और पांच गोलियां बरामद की हैं। सिटी एसपी ललित मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फार्म एरिया स्थित मैदान में कुछ लोग हथियार के साथ मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी लोगों को डराने-धमकाने और रंगदारी वसूलने के उद्देश्य से हथियार अपने पास रखते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद हथियार और गोलियों को जब्त कर लिया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पूर्व में भी इन लोगों का आपराधिक इतिहास रहा है。
0
0
Report

बेगूसराय में तेज रफ्तार वाहन ने की बड़ी मौत, चालक फरार

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बाघा निवासी सुरेश शाह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुरेश शाह अपने घर से किराना दुकान जा रहे थे, तभी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिलन चौक के पास तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बेगूसराय में तेज रफ्तार चारपहिया वाहन का कहर देखने को मिला है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिलन चौक के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पर जा रहे व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बाघा निवासी सुरेश शाह के रूप में की गई है। परिवार के अनुसार, सुरेश शाह अपने घर से किराना दुकान जा रहे थे। इसी दौरान मिलन चौक के पास तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मारते हुए कुचल दिया। हादसा इतना गंभीर था कि सुरेश शाह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, सुरेश शाह की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त चारपहिया वाहन को जब्त कर लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार चालक की पहचान करने के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

रतलाम के जावरा में विवाद के बाद पति ने पत्नी और बच्ची पर चाकू से हमला

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम के जावरा से पति-पत्नी और वो के विवाद का एक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इस बार विवाद इतना बढ़ा कि थाने से बाहर निकलते ही पति ने अपनी पत्नी और महज 8 माह की मासूम बेटी पर चाकू से हमला कर दिया। मामला जावरा औद्योगिक थाना क्षेत्र के बहादुरपुर का है। बताया जा रहा है कि जीवन सिंह की पत्नी कुछ दिनों से पति को छोड़कर एक अन्य व्यक्ति के साथ रह रही थी। जीवन सिंह लगातार पत्नी को वापस लाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन पत्नी उसके साथ रहने को तैयार नहीं थी। पुलिस शिकायत के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे, जहां पत्नी ने पुलिस के सामने साफ कहा कि वह पति जीवन सिंह के साथ नहीं रहना चाहती और अन्य व्यक्ति के साथ रहना चाहती है। इसके बाद थाने से बाहर निकलते ही जीवन सिंह ने पत्नी और बच्ची पर हमला कर दिया। दोनों घायलों का उपचार जारी है, जबकि पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.
0
0
Report
Advertisement

शहडोल में दोहरे हत्याकांड: आरोपी पति गिरफ्तार, चाचा की हत्या की योजना भी उजागर

Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल में दोहरे हत्याकांड के आरोपी पति दिनेश रजक को गोहपारू थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर अपनी पत्नी और सास की हत्या करने का आरोप है। वारदात के बाद दोनों शव को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगाकर वह फरार हो गया था। एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपने चाचा की हत्या करने की फिराक में भी था, क्योंकि चाचा ने उसके कामकाज और ठिकाने की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने समय रहते आरोपी को गिरफ्तार कर एक और संभावित वारदात को टाल दिया। मामला गोहपारू थाना क्षेत्र के नवागांव का है। जानकारी के मुताबिक, दिनेश रजक की शादी करीब एक साल पहले सीधी जिले की रुचि से हुई थी। 4 अक्टूबर को पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जानकारी में विवाद की वजह चरित्र संदेह बताई गई है। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंची सास सावित्री देवी पर भी आरोपी ने खटिया के पाए से हमला कर दिया। हमले में पत्नी रुचि और सास सावित्री देवी की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी दोनों शव को कमरे में बंद कर फरार हो गया। 8 अक्टूबर को कमरे से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद दोनों शव बरामद किए गए। दोहरे हत्याकांड के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में गुजरात पहुंची, लेकिन वह वहां से भागकर गोहपारू के जंगल में छिप गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपने चाचा की हत्या करने की योजना भी बना रहा था, क्योंकि चाचा ने पुलिस को उसके कामकाज और ठिकाने से जुड़ी जानकारी दी थी। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, आरोपी के चाचा ने दावा किया है कि पति-पत्नी के बीच दहेज की मांग को लेकर आए दिन विवाद होता था। ऐसे में हत्या के पीछे की वास्तविक वजह को लेकर पुलिस जांच जारी है। पति और सास की हत्या का आरोप, गुजरात से फरारी और चाचा की हत्या की कथित योजना इस पूरे मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report

माननीयों के आवासों में पेयजल सप्लाई का खुलासा: 160 MLA फ्लैट्स में मिट्टी वाला पानी

Jaipur, Rajasthan:1410ZRJ_JPR_INVESTIGATION_R आशीष,- जयपुर- माननीयों के आवास में ये कैसे पेयजल सप्लाई? ज़ी मीडिया की पड़ताल में खुली पोल, 160 आवासीय विधायक फ्लैट्स में पानी की सप्लाई पर सवाल, CWR खुला हुआ,माननीयों को मिट्टी वाला पानी सप्लाई, 5 महीने पहले CWR साफ़ करने का जिक्र, लेकिन CWR में तो मिट्टी ही मिट्टी दिखाई दे रही, क्या CWR साफ़ भी किया था या सिर्फ़ तारीख बदली? बड़ा सवाल-माननीयों को पेयजल सप्लाई में सफ़ाई क्यो नहीं? XEN कृष्ण कुमार गुप्ता,AEN मयंकेश मीणा, JEN भरत कुमार राजू है जिम्मेदार इंजीनियर AEN मयंकेश मीणा बोले-सैंपल लेंगे
0
0
Report
Advertisement

सोलापुर में नवरात्रि: बारा ज्योतिर्लिंग का प्रतीकात्मक दृश्य भक्तों में उत्साह

Solapur, Maharashtra:सोलापुर - सोलापुरात नवरात्रीच्या निमित्ताने विविध मंडळांमध्ये आकर्षक देखाव्याचे आयोजन सोलापुर घरातील विविध नवरात्रोत्सव मंडळामध्ये सामाजिक, धार्मिक संदेश देणाऱ्या आकर्षक देखाव्यांचे सादरीकरण करण्यात आले आहे. महाराष्ट्राची आदिशक्ती नवरात्र महोत्सव मंडळाच्या वतीने यंदाच्या वर्षी बारा ज्योतिर्लिंगाचा भव्य देखावा साकारण्यात आला आहे. शेकडो लोकांना इच्छा असून देखील बारा ज्योतिर्लिंगाचे दर्शन घेणे शक्य होत नाही त्यासाठी प्रतीकात्मक 12 ज्योतिर्लिंग साकारण्यात आले आहेत. सोलापुरातील हे देखावे पाहण्यासाठी भक्तांची मोठी गर्दी होत आहे.
0
0
Report
Advertisement

अकोदिया में डुप्लीकेट चाय पकड़ी, 129 किलो जप्त; FIR की तैयारी

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले के अकोदिया में चाय कंपनी द्वारा डुप्लीकेट चाय बेचने की शिकायत पर राजस्व, खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। राम मंदिर के पास स्थित किराना दुकान पर छापेमारी के दौरान दूसरे मकान की छत पर छिपाकर रखे 129 किलो चाय के पैकेट मिले, जिन्हें टीम ने जप्त कर लिया। जप्त चाय की कीमत 50 हजार 720 रुपए बताई गई है। हनी गोल्ड चाय कंपनी की शिकायत पर संयुक्त टीम ने अकोदिया में लक्ष्मण दास की किराना दुकान पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान अमेरिकन चाय और सेवा घर चाय के पैकेट भी मिले। कुछ पैकटों पर तारीख संबंधी जानकारी नहीं मिलने के बाद टीम ने जप्त कर तीन सैंपल जांच के लिए लिए। कार्रवाई में नायब तहसीलदार घनश्याम लोहार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमके वर्मा, कन्हैयालाल कुम्भकार और पुलिस टीम शामिल रही। अधिकारियों के अनुसार, त्योहारों को देखते हुए खाद्य पदार्थों की जांच अभियान जारी रहेगा। वहीं, कंपनी की ओर से थाने में एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई भी की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top