241001
हरदोई।होली पर्व पर एनएचएम कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन,जिलाध्यक्ष जावेद खान ने दी जानकारी
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई।उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ जावेद खान ने बताया कि शासन के आदेश उपरांत 27 फ़रवरी को ही वेतन बिल शासन को भेज दिए गए आदेश के बावजूद एनएचएम कर्मचारियों को होली के त्योहार पर वेतन नहीं मिल सका इससे कर्मचारियों के त्यौहार का रंग फीका पड़ने के साथ गुझिया की मिठास भी काम हो गई। रंगों का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया जाए इसके लिए शासन से फरवरी का वेतन होली से पहले 28 फरवरी तक भुगतान करने के आदेश दिए गए इससे कर्मचारियों में खुशी थी परिवार को भी उम्मीद थी वेतन मिल जाने से त्यौहार अच्छे से मनाएंगे।इसके चलते शनिवार को अवकाश के दिन भी सभी बैंक खुले और कोषागार में भी रोज की तरह काम किया गया जिन विभागों से वेतन बिल आए उनकी वेतन भुगतान की प्रक्रिया भी पूरी हुई फिलहाल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के खाते में वेतन नहीं पहुंचा। इससे एनएचएम कर्मचारियों के अलावा आउटसोर्स ठेका कर्मियों का भी वेतन भुगतान नहीं हुआ और कर्मचारियों की खुशियों की मिठास व होली के रंग फीके पड़ गए।उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉक्टर जावेद खान ने बताया कि एनएचएम कर्मचारियों का वेतन नहीं मिला इससे शासन का आदेश भी असर हो गया वही वेतन न मिलने से होली की तैयारियां भी फीकी पड़ गई।0
0
Report
241001
हरदोई।मेडिकल कॉलेज में पहली बार हुए नी रिप्लेसमेंट के सफल ऑपरेशन के बाद चलने लगा मरीज
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई।मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों द्वारा नी रिप्लेसमेंट का सफल ऑपरेशन रविवार सुबह किया गया जो जिले में पहली बार संपन्न हुआ। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अविक राय और विनीश वर्मा द्वारा उनकी टीम ने यह ऑपरेशन किया था। सफल ऑपरेशन के बाद आज मरीज अपने पैरों पर खड़ा हो गया और चलता हुआ नजर आया।सुरसा थाना क्षेत्र के सर्रा गांव निवासी धर्मवीर करीब 2 साल से घुटनों के दर्द से काफी परेशान थे।इसके बाद वहां 12 फरवरी को हरदोई के मेडिकल कॉलेज में आर्थो विभाग के डॉक्टर विनीश वर्मा और अविक राय के पास पहुंचे डॉक्टर द्वारा जांच की गई और धर्मवीर को आयुष्मान कार्ड योजना के तहत भर्ती कर सर्जरी का निर्णय लिया गया।रविवार सुबह चिकित्सकों ने टीम के साथ नी रिप्लेसमेंट का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया।0
0
Report
241001
हरदोई।मेडिकल कॉलेज में पहली बार हुआ घुटने का सफल ऑपरेशन
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई।मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने एक ऐसा सफल ऑपरेशन किया है, जो जिले में पहली बार संपन्न हुआ है। यह ऑपरेशन घुटने का प्रत्यारोपण (नी रिप्लेसमेंट) है। इस सर्जरी के लिए मरीज को निजी अस्पतालों में लगभग चार लाख रुपये का खर्च बताया गया था, लेकिन आयुष्मान योजना के तहत यह ऑपरेशन निःशुल्क किया गया। हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र के सर्रा गांव निवासी 68 वर्षीय धर्मवीर पिछले दो वर्षों से दोनों घुटनों के गंभीर दर्द से परेशान थे। उनके घुटने पूरी तरह घिस चुके थे,जिससे चलना-फिरना भी मुश्किल हो गया था। परिजन इलाज के लिए कई अस्पतालों के चक्कर लगाते रहे, लेकिन निजी अस्पतालों में करीब चार लाख रुपये का खर्च बताए जाने के कारण इलाज संभव नहीं हो पा रहा था।इसी बीच परिजन धर्मवीर को हरदोई मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अविक राय और डॉ. विनीश वर्मा ने जांच की। डॉक्टरों ने मरीज को आयुष्मान कार्ड योजना के तहत भर्ती कर सर्जरी का निर्णय लिया। चिकित्सकों की टीम ने सफलतापूर्वक घुटने का ऑपरेशन किया।सर्जरी सफल होने के बाद डॉक्टरों ने राहत की सांस ली। डॉ. विनीश वर्मा ने बताया कि हरदोई मेडिकल कॉलेज में इस प्रकार का यह पहला घुटना प्रत्यारोपण ऑपरेशन है। सफल ऑपरेशन के बाद मरीज के परिजनों ने चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ का आभार व्यक्त किया।0
0
Report
Advertisement
241001
हरदोई:NHM कर्मियों ने मानदेय भुगतान में देरी को लेकर किया प्रदर्शन,नो पे-नो वर्क' की चेतावनी
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों ने मानदेय भुगतान में लगातार हो रही देरी और तकनीकी समस्याओं के खिलाफ विरोध जताया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की जनपद शाखा ने शासन को अल्टीमेटम देते हुए 'नो पे-नो वर्क' की चेतावनी दी है। संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. जावेद खान और जिला महामंत्री डॉ. आर.एल. गुप्ता ने प्रमुख सचिव को संबोधित ज्ञापन में बताया कि जुलाई 2025 से प्रदेश के लगभग 1.50 लाख कर्मचारियों को समय पर मानदेय नहीं मिल रहा है। SNA स्पर्श पोर्टल लागू होने के बाद 'बजट की कमी', 'बिल फेल' और 'लिमिट शून्य' जैसी समस्याओं ने स्थिति को और जटिल बना दिया है।संगठन ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आर्थिक तंगी के कारण कर्मचारी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने विभाग की विफलता पर प्रकाश डालते हुए तत्काल समाधान की मांग की है।कर्मचारियों की मुख्य मांगों में प्रत्येक माह की 7 तारीख तक मानदेय का अनिवार्य भुगतान और पिछले लंबित एरियर व इंक्रीमेंट का तुरंत भुगतान शामिल है। संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि भुगतान व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो जनपद के सभी संविदा कर्मचारी 'नो पे-नो वर्क' की नीति अपनाते हुए कार्य ठप कर देंगे और जिला मुख्यालय पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेंगे।0
0
Report
241001
हरदोई:महाराजा सल्हीय सिंह प्रकरण पर हो रही बयानबाजी पर सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दिया बयान
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई।महाराजा सल्हीय सिंह प्रकरण पर हो रही बयानबाजी को लेकर सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि महाराजा सल्हीय सिंह अर्कवंशी समाज के महान वीर थे,और राजनीतिक लाभ के लिए उनके नाम और समाज को गलत तरीके से प्रस्तुत करना अस्वीकार्य है।अर्कवंशी ने आरोप लगाया कि वोट लेते समय उन्हें अर्कवंशी बताया जाता है,और अब पासी कहा जा रहा है,जो समाज के सम्मान के साथ खिलवाड़ है।इस मामले में संबंधित सांसद पर निशाना साधते हुए कहा कि या तो सांसद अपने बयान पर माफी मांगे।0
0
Report
