icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
483501
RARavi Anand Singh PandeyFollow14 May 2025, 03:55 pm

Katni - लायसेंस सरेंडर के आवेदन के बाद भौतिक सत्यापन करने पहुंची जिला प्रशासन की टीम

Katni, Madhya Pradesh:

कटनी, रंगनाथ थाना क्षेत्र स्थित आर्म्स ऐम्यूनिशन शस्त्र दुकान में बुधवार को प्रशासन की टीम द्वारा भौतिक सत्यापन किया गया। दुकानदार नाजिम खान ने बताया कि उन्होंने एक साल से अपनी आर्म्स ऐम्युनिशन की दुकान का संचालन बंद कर दिया है। दुकान में मौजूद कारतूस और जमा बंदूकों को प्रशासन को सौंपने के लिए आठ महीने पहले सितंबर 2024 में आवेदन दिया था। जिसके बाद 14 मई 2025 को राजस्व विभाग, पुलिस विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम दुकान पर पहुंंचकर भौतिक सत्यापन किया है। दस्तावेजों की भी जांच की गई है। दुकान में रखे बंदुकों और कारतूस की गिनती कर मिलान करने की कार्रवाई की गई है। 

0
0
Report
Advertisement
Pinewz
483501
RARavi Anand Singh PandeyFollow13 May 2025, 02:16 pm

Katni: भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता, जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने का स्वागत

Katni, Madhya Pradesh:

कटनी के जिला भाजपा कार्यालय में मंगलवार को पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने के ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने इसे सामाजिक न्याय, सूचित नीति निर्माण और भारत के सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने बताया कि भारत में अंतिम बार जातिगत जनगणना 1931 में ब्रिटिश सरकार द्वारा की गई थी, और तब से अनुसूचित जातियों और जनजातियों के आंकड़ों को छोड़कर कोई जातिगत जनगणना नहीं हुई है।

0
0
Report
Pinewz
483501
RARavi Anand Singh PandeyFollow12 May 2025, 02:21 pm

कटनी पुलिस ने जिले में शुरू किया विशेष सुरक्षा अभियान

Katni, Madhya Pradesh:

भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव को देखते हुए कटनी पुलिस ने जिले में विशेष सुरक्षा अभियान शुरू किया है। माधवनगर थाना पुलिस ने आज कई स्थानों पर चेकिंग की। पुलिस ने बिलहरी मोड़ पर वाहनों और लोगों की जांच की। इसके बाद टीम ने अमीरगंज और आसपास के इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया। माधवनगर थाना प्रभारी अभिषेक चौबे और उनकी टीम ने ऑर्डिनेंस फैक्ट्री परिसर का निरीक्षण किया। वहां से गुजरने वाले लोगों की भी जांच की गई। यह अभियान पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के नेतृत्व में चलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति मिश्रा ने भी मार्गदर्शन किया। 

0
0
Report
Advertisement
Back to top