icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241001
Sunil KumarSunil KumarFollow10 May 2025, 12:21 pm

Hardoi: अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर, मचा हड़कंप

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के टड़ियावा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में अतिक्रमण करने वालों पर प्रशासन का बुलडोजर गरजा है। अतिक्रमण करने वाले लोगों द्वारा रजबहा के दोनों तरफ पटरियों पर कब्जा कर दुकान व मकान बनाए गए थे। नहर विभाग के हरदोई खंड के अधिकारियों ने कब्जा छोड़ने के लिए 10 दिन पहले नोटिस भी चस्पा की थी और मोहलत भी दी थी। लेकिन फिर भी अतिक्रमण करने वाले लोगों द्वारा कब्जा नहीं हटाया गया जिसके चलते आज शनिवार को राजस्व और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए दुकान और मकानों पर बुलडोजर की कार्रवाई की है।प्रशासन की इस कार्यवाई से हड़कंप मचा हुआ है।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top