icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
284003
Praveen BhargavPraveen BhargavFollow17 Jun 2026, 09:14 am

महाराणा प्रताप जयंती, गुरु अर्जुन देव बलिदान दिवस पर हुआ शीतल शर्बत वितरण

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी। माँ भारती के वीर सपूत महाराणा प्रताप की जयंती, राजमाता जीजाबाई की पुण्यतिथि तथा गुरु अर्जुन देव के बलिदान दिवस के पावन अवसर पर प्रेम-गंज सेवा समिति के तत्वावधान में शीतल शर्बत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12 बजे से किया गया, जिसमें राहगीरों एवं आमजन को ठंडा शर्बत वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष रानू देवलिया एडवोकेट ने कहा कि महापुरुषों की जयंती एवं बलिदान दिवस हमें राष्ट्रभक्ति, त्याग और समाजसेवा की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर समाज और राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करना चाहिए। उन्होंने भीषण गर्मी के बीच शीतल शर्बत वितरण को एक सराहनीय एवं जनहितकारी पहल बताया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में योगाचार्य राजेन्द्र सहारिया उपस्थित रहे। उन्होंने भी महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेने और सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर समिति के चिंटू सरदार, राजीव भल्ला, अनूप शर्मा, रवि वर्मा, प्रदीप रायकवार, वीरेंद्र श्रीवास, मीडिया प्रभारी रोहित सक्सेना, वार्ड अध्यक्ष राहुल सैन, रोहित श्रीवास, शिवशंकर रायकवार, विनय शुक्ला, मोनू नामदेव, सनी भैया सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने शीतल शर्बत ग्रहण कर समिति के इस सेवा कार्य की सराहना की।
0
0
Report
Pinewz
284003
Praveen BhargavPraveen BhargavFollow11 Jun 2026, 02:10 pm

डीआरएम अनिरुद्ध कुमार की निगरानी में सफल रहा परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन

Jhansi, Jhansi Rly. Settl, Uttar Pradesh:झांसी। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए झांसी रेल मंडल ने व्यापक स्तर पर विशेष व्यवस्थाएं करते हुए 12 परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया। तीन दिनों तक चले इस विशेष अभियान के तहत करीब 15 हजार अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने में रेलवे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के निर्देशन में 8, 9 और 10 जून को आयोजित परीक्षा के दौरान झांसी से कानपुर के लिए छह, ललितपुर से कानपुर वाया झांसी के लिए तीन तथा बांदा से प्रयागराज के लिए तीन विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया। अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन से अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में काफी सहूलियत मिली। परीक्षा अवधि के दौरान वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार स्वयं व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। उन्होंने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, भीड़ प्रबंधन और विशेष ट्रेनों के संचालन का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अभ्यर्थियों की बढ़ी हुई संख्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने टिकट काउंटरों, प्लेटफॉर्मों तथा प्रवेश-निकास द्वारों पर अतिरिक्त इंतजाम किए। मंडल स्तर पर स्थापित वार रूम से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से प्रमुख स्टेशनों की सतत निगरानी की गई। अधिकारियों ने स्टेशन परिसरों का नियमित निरीक्षण कर आवश्यकतानुसार त्वरित निर्णय भी लिए। रेलवे प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर दो अतिरिक्त अनारक्षित परीक्षा स्पेशल रैक भी तैयार रखे। साथ ही स्टेशन परिसरों में स्वच्छता, सुरक्षा, मार्गदर्शन और सहायता की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की गई। रेलवे अधिकारियों के अनुसार प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान अभ्यर्थियों को सुरक्षित, सुगम और समयबद्ध यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान की गई व्यवस्थाओं से हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिली और परीक्षा संचालन में भी सहयोग प्राप्त हुआ।
0
0
Report
Pinewz
284003
Praveen BhargavPraveen BhargavFollow11 Jun 2026, 02:09 pm

डीआरएम अनिरुद्ध कुमार की निगरानी में सफल रहा परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी। उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए झांसी रेल मंडल ने व्यापक स्तर पर विशेष व्यवस्थाएं करते हुए 12 परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया। तीन दिनों तक चले इस विशेष अभियान के तहत करीब 15 हजार अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने में रेलवे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के निर्देशन में 8, 9 और 10 जून को आयोजित परीक्षा के दौरान झांसी से कानपुर के लिए छह, ललितपुर से कानपुर वाया झांसी के लिए तीन तथा बांदा से प्रयागराज के लिए तीन विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया। अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन से अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में काफी सहूलियत मिली। परीक्षा अवधि के दौरान वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार स्वयं व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। उन्होंने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, भीड़ प्रबंधन और विशेष ट्रेनों के संचालन का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अभ्यर्थियों की बढ़ी हुई संख्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने टिकट काउंटरों, प्लेटफॉर्मों तथा प्रवेश-निकास द्वारों पर अतिरिक्त इंतजाम किए। मंडल स्तर पर स्थापित वार रूम से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से प्रमुख स्टेशनों की सतत निगरानी की गई। अधिकारियों ने स्टेशन परिसरों का नियमित निरीक्षण कर आवश्यकतानुसार त्वरित निर्णय भी लिए। रेलवे प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर दो अतिरिक्त अनारक्षित परीक्षा स्पेशल रैक भी तैयार रखे। साथ ही स्टेशन परिसरों में स्वच्छता, सुरक्षा, मार्गदर्शन और सहायता की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की गई। रेलवे अधिकारियों के अनुसार प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान अभ्यर्थियों को सुरक्षित, सुगम और समयबद्ध यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान की गई व्यवस्थाओं से हजारों अभ्यर्थियों को राहत मिली और परीक्षा संचालन में भी सहयोग प्राप्त हुआ।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
284003
Praveen BhargavPraveen BhargavFollow17 May 2026, 02:42 pm

श्री सूर्य नगर साइड का हुआ भव्य शुभारंभ, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी। उन्नाव बालाजी रोड स्थित भोजला मंडी के पास आरी रोड पर विकसित किए जा रहे श्री सूर्य नगर आवास साइड का रविवार को विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, निवेशकों और स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। शुभारंभ कार्यक्रम में खेमराज कुशवाहा, गोविंद सिंह कुशवाहा, दालचंद्र कुशवाहा एवं दीपक ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया और परियोजना की विशेषताओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्री सूर्य नगर आवास में छोटे एवं बड़े सभी प्रकार के आवासीय प्लॉट उपलब्ध हैं। यहां 25×40 साइज के प्लॉट सहित विभिन्न आकार के प्लॉट मात्र 750 रुपये प्रति वर्गफीट की दर से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। आयोजकों ने बताया कि यह आवासीय साइड स्वच्छ वातावरण, हरियाली, बेहतर वाटर लेवल और शांत परिवेश जैसी सुविधाओं से युक्त है, जिससे यह रहने और निवेश दोनों के लिए उपयुक्त स्थान है। परियोजना शहर के प्रमुख स्थलों के समीप स्थित है, जिससे यहां पहुंचना भी आसान है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों और निवेशकों ने परियोजना की सराहना करते हुए इसे भविष्य के लिए एक सुरक्षित और लाभकारी निवेश बताया। आयोजकों ने कहा कि “निवेश करें आज, सुरक्षित भविष्य का निर्माण करें” के उद्देश्य के साथ यह परियोजना लोगों को बेहतर आवासीय विकल्प उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
0
0
Report
Pinewz
284001
Praveen BhargavPraveen BhargavFollow9 May 2026, 02:06 pm

सेवा और संवेदना के साथ मनाया जन्मदिन, डॉ. संदीप सरावगी ने बेटी की शादी में दिया सहयोग

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी। समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहने वाले डॉ. संदीप सरावगी ने अपने जन्मदिवस को सेवा और संवेदना के साथ मनाते हुए एक जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में सहयोग कर सामाजिक दायित्व का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने मुस्कान अहिरवार को विवाहोपयोगी उपहार भेंट कर उसके सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। प्रेम नगर थाना क्षेत्र के पीछे नगरा निवासी मुस्कान अहिरवार, पुत्री प्रकाश अहिरवार, का विवाह शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर संघर्ष सेवा समिति कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ. संदीप सरावगी ने मुस्कान को फुल साइज ट्रॉली बैग, साड़ी, पर्स सहित अन्य आवश्यक उपहार प्रदान किए। साथ ही नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की। इस अवसर पर डॉ. सरावगी ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी में आगे बढ़कर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी बेटी के चेहरे पर मुस्कान लाना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है और यही सच्ची समाजसेवा का उद्देश्य होना चाहिए। जन्मदिन के अवसर पर संघर्ष सेवा समिति कार्यालय में दिनभर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। वहीं सदर बाजार एवं सीपरी बाजार क्षेत्र में भी समर्थकों और शुभचिंतकों ने केक काटकर डॉ. संदीप सरावगी का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया तथा माल्यार्पण कर शुभकामनाएं अर्पित कीं। कार्यक्रम में मोनू अहिरवार, विशाल अहिरवार, कोमल, सुलेखा कौशल खरे (लाल), निखिल गुप्ता, आनंद सिंह चौहान, धर्मेंद्र खटीक, प्रमेंद्र सिंह, सिद्धांत गुप्ता, हेमंत यादव, पूजा रायकवार, मोहित यादव, रविंद्र, राज बहादुर सिंह परिहार, अनूप खरे, अनुज प्रताप सिंह, संदीप नामदेव, राजू सेन, राकेश अहिरवार, सुशांत गुप्ता, मुन्ना मास्टर, शुभांशु वर्मा, अंजली विश्वकर्मा और रिया वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा आदित्य धौलपुरी, रीना कुमारी, ज्योति धौलपुरी, नायरा, वैदिक, नेहा, राखी, रोशनी, हरेंद्र वर्मा, मनीष वर्मा, कुसुम, वीरेंद्र सिंह, श्रीराम बाथम, अर्जुन, सरोज झा, मनोज रेजा, पवन वर्मा, लोकेंद्र यादव, प्रताप सिंह दागी, अनिल यादव, श्याम सुंदर सोनी, नीता माहौर, मनीष चौधरी, सार्थक, गीता त्रिपाठी, मीना मसीहा, किशन वर्मा, भावना अग्रवाल, बसंत गुप्ता, गिरीश यादव, संजय एवं कमल राज मेहता सहित अनेक लोगों ने डॉ. संदीप सरावगी के समाजसेवी कार्यों की सराहना की।
0
0
Report
Advertisement
Back to top