icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
241124
Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow10 May 2025, 01:04 pm

Hardoi - पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, कोतवाली में दी तहरीर

Shahabad, Uttar Pradesh:कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अल्लाहपुर सैदीखेल में शनिवार की सुबह दस बजे घर से काम से निकले युवक को पुरानी रंजिश में मारपीट कर घायल करने वाले आरोपियों के विरुद्ध पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर दी है।पीड़ित आशाराम पुत्र बालक राम के अनुसार मोहल्ले के गोकरन ने अपने पुत्र राजू,पत्नी रामप्यारी, विजय और उसकी पत्नी लक्ष्मी ने पुरानी रंजिश में उसे गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने घटना की लिखित तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जैसलमेर पुलिस ने गुम बैग में एक लाख रुपये खोजकर लौटाया

Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर में कोतवाली पुलिस की तत्परता, गुम हुए एक लाख रुपए से भरे बैग को चंद घंटों में खोजकर लौटाया सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने तलाशा बैग, जोधपुर से आए व्यक्ति को परिजनों की मौजूदगी में सौंपी नकदी जैसलमेर। कर्तव्य के प्रति निष्ठा और जनसेवा की भावना का परिचय देते हुए जैसलमेर शहर कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति का गुम हुआ एक लाख रुपए की नकदी से भरा बैग चंद घंटों में तलाश कर उसे सकुशल सुपुर्द कर दिया। बैग में रखी पूरी नकदी सुरक्षित मिलने पर संबंधित व्यक्ति और उसके परिजनों ने राहत की सांस ली। शहर कोतवाल प्रेमाराम विश्नोई ने ZEE राजस्थान से बातचीत में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे जोधपुर के शास्त्री नगर निवासी हेमंत सोनी घबराई हुई अवस्था में कोतवाली थाने पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि उसका बैग कहीं गुम हो गया है, जिसमें करीब एक लाख रुपए की नकदी रखी हुई थी। शुरुआती स्थिति में वह नशे की हालत में प्रतीत हो रहा था, लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल तलाश शुरू कर दी। ड्यूटी ऑफिसर एएसआई राजूराम के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और उपलब्ध जानकारी के आधार पर बैग की तलाश शुरू की। जांच में सामने आया कि हेमंत सोनी जोधपुर से जैसलमेर पानीपुरी का ठेला लगाने के उद्देश्य से आया था। सम क्षेत्र में घूमने के बाद वह जैसलमेर के एक होटल में रुका था। शुक्रवार सुबह करीब 5:30 से 6 बजे के बीच होटल से निकलकर वह हनुमान चौराहे पहुंचा। यहां एक बस में बैठने के बाद चालक ने उसे नीचे उतार दिया। इसके बाद वह हनुमान चौराहे के पास एक गली में बैग लेकर सो गया। नशे और गफलत के कारण उसे याद नहीं रहा कि बैग कहां रखा है। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच उसी स्थान से बैग बरामद कर लिया, जहां हेमंत सोनी सोया था। बैग की जांच करने पर उसमें रखे एक लाख रुपए पूरी तरह सुरक्षित मिले। जांच में सामने आया कि बैग चोरी नहीं हुआ था, बल्कि गफलत के कारण उसी स्थान पर रह गया था। नकदी की सुरक्षा और उसे जिम्मेदारीपूर्वक सौंपने के उद्देश्य से पुलिस ने जोधपुर से हेमंत के भाई और चाचा को जैसलमेर बुलवाया। परिजनों की मौजूदगी में पूरी पारदर्शिता के साथ एक लाख रुपए की नकदी हेमंत को सुपुर्द कर दी गई। इस कार्रवाई में ड्यूटी ऑफिसर एएसआई राजूराम, कांस्टेबल धारा सिंह, विक्रम, जुगताराम और धर्मेंद्र मीणा की अहम भूमिका रही। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और लगातार प्रयासों के जरिए गुम हुई नकदी तलाश कर आमजन के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। यह कार्रवाई दर्शाती है कि पुलिस का दायित्व केवल अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि जरूरत के समय आमजन की सहायता कर उनकी परेशानी दूर करना भी है। बाइट: प्रेमाराम विश्नोई, शहर कोतवाल, जैसलमेर
0
0
Report

हनुमान बेनीवाल के पहुँचते ही किसान आंदोलन को मिली तेजी; धान मंडी में विशाल सभा

Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर जिले के नई मंडी घड़साना में सिंचाई पानी की मांग को लेकर चल रहे किसान आंदोलन के तहत आज धान मंडी शेड के नीचे विशाल किसान सभा का आयोजन किया जा रहा है। सभा में हजारों की संख्या में किसान पहुंच चुके हैं। किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ सभा स्थल पर पहुंच रहे हैं। किसान नेताओं द्वारा सभा को संबोधित किया जा रहा है। कुछ ही देर में आरएलपी सुप्रीमो एवं सांसद हनुमान बेनीवाल के पहुँचने की संभावना है। वे सभा को संबोधित कर किसानों के आंदोलन को समर्थन देंगे। उनके दौरे को लेकर किसानों में उत्साह है। वहीं, बड़ी संख्या में किसानों के जुटने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
0
0
Report
Advertisement

साक्षी महाराज ने लोधी समाज को हिस्सेदारी की मांग कर अल्टीमेटम दिया

Unnao, Uttar Pradesh:साक्षी महाराज ने लोधी समाज को संगठन और सत्ता में उचित हिस्सेदारी मिलनी चाहिए कहकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि लोधी समाज लंबे समय से भाजपा का मजबूत आधार रहा है और उसी तरह समाजवादी पार्टी के यादव-मुस्लिम वोट बैंक का उदाहरण देते हुए इस समुदाय के लिए हिस्सेदारी की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह और लोधी समाज की भूमिका के बिना उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार की राह कठिन बताई और कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी नेतृत्व के सामने उन्होंने यह मुद्दा बार-बार उठाया है। समाज को संगठन और सत्ता दोनों जगह सम्मानजनक प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए, उनकी यह मांग व्यक्तिगत नहीं बल्कि समाज की आवाज है।
0
0
Report

दानapur बाजार में लावारिस गाय ने मीसा भारती को भागने पर मजबूर कर दिया

Danapur, Bihar:खबर दानापुर से आ रही है जहाँ दानापुर कैंटॉमेंट के पेठिया बाजार स्थित दुकानदारों के हड़ताल किए जाने की सूचना के बाद पाटलिपुरंत्र सांसद मीसा भारती दुकानदारों से बातचीत करने के लिए पहुँची थीं और उनकी समस्या के समाधान के लिए पहुँची थीं इस दौरान बाजार में घूम रही लावारिस गाय ने हड़कंप मचा दिया लावारिस गाय की वजह से मीसा भारती को भी भागना पड़ा हालांकि पूरी तस्वीर सामने नहीं आ पाई लेकिन जो तस्वीर सामने आई है उससे यह साफ लग रहा है कि गाय की वजह से मीसा भारती को भागना पड़ा मीसा भारती ने अपने बयान में कहा है कि लावारिस गाय बाजार के लिए परेशानी बनी हुई है इस पर भी कंट्रोल होना चाहिए और जो पशुपालक हैं उनसे भी उन्होंने गुजारिश की अपने गायों को बांधकर रखें.
0
0
Report
Advertisement

जमशेदपुर में कांग्रेस का काला दिवस प्रदर्शन, इस्तीफे और मतदाता सूची गड़बड़ियों के आरोप

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर में जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। आयुक्त कार्यालय के बाहर आयोजित इस प्रदर्शन में काले कपड़े पहनकर पहुंचे कांग्रेसी नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर देश के करोड़ों लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं और चुनावों में भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए गड़बड़ियां की गई हैं। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह समेत कई प्रदेश स्तरीय कांग्रेस नेताओं ने किया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित इस काला दिवस कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े पहनकर केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार को राजनीतिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से एसआईआर के तहत मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां की गई हैं। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि कई राज्यों में चुनाव के दौरान भाजपा उम्मीदवारों को फायदा पहुंचाने के लिए अनियमितताएं की गईं, जिसके विरोध में देशभर में आंदोलन किया जा रहा है।
0
0
Report

बांसवाड़ा में घर में घुसे मगरमच्छ का रेस्क्यू: लोगों ने सुरक्षित बचाव किया

Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा मगरमच्छ लगभग 3 बजे रात में गढ़ी क्षेत्र के आदर्श गांव बोरी में मोहल्ले में दिखाई दिया। मगरमच्छ एक घर में घुसने की कोशिश कर रहा था। इसी घर के बाहर एक परिवार खाट पर सो रहा था। युवाओं ने आवाज देकर परिवार को जागाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। परतापुर गौशाला की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। पुलिस थाने गढ़ी, अरथुना के पुलिस थाना, स्थानीय युवाओं और मोहल्लावासियों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान शुरू हुआ। टीम ने काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उसे नदी में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू अभियान में राहुल पंचाल, परेश डिंडोर, कृष्णा खराड़ी, नयन डाबी, नितेश कलाल, राम, गिरिश खांट, पार्षद गायत्री खांट सहित मोहल्लावासियों और पुलिस प्रशासन का सहयोग रहा। रात के समय आबादी क्षेत्र में मगरमच्छ की उपस्थिति से लोगों में चिंता थी। युवाओं की सतर्कता और रेस्क्यू टीम की मदद से परिवार सुरक्षित बाहर निकाला गया और मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

सीकर में राष्ट्रीय लोक अदालत: 16 बैंचों से लंबित प्रकरण निस्तारित

Sikar, Rajasthan:सीकर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 16 बैंचों में हुई प्रकरणों की सुनवाई सीकर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को सीकर न्यायक्षेत्र के समस्त न्यायालयों में इस वर्ष की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत के माध्यम से न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के साथ ही प्री-लिटिगेशन स्तर के विवादों के निस्तारण की कार्यवाही की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश रूपा गुप्ता के निर्देशन में आयोजित लोक अदालत में सीकर जिला मुख्यालय सहित फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, रींगस, दांतारामगढ़, खंडेला, खाटूश्यामजी एवं धोद में कुल 16 बैंचों का गठन किया गया। इन बैंचों के माध्यम से विभिन्न प्रकरणों की सुनवाई करते हुए पक्षकारों के बीच आपसी सहमति से विवादों के निस्तारण के प्रयास किए गए। लोक अदालत में बैंक ऋण की किश्तों की वसूली, टेलीफोन बिलों के बकाया भुगतान सहित विविध प्रकार के मामलों को आपसी समझाइश एवं राजीनामे के आधार पर निस्तारित करने की कार्यवाही की गई। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष रूपा गुप्ता ने लोक अदालत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि लोक अदालत विवादों के निस्तारण का सस्ता, सुलभ एवं सौहार्दपूर्ण माध्यम है। इसके जरिए पक्षकारों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत मिलती है। साथ ही, नियमानुसार न्यायालय शुल्क की वापसी का लाभ भी मिलता है। वहीं, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शालिनी गोयल ने बताया कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य आपसी सहमति से विवादों का समाधान कर पक्षकारों को त्वरित न्याय उपलब्ध करवाना है। लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित प्रकरणों में अपील का प्रावधान नहीं होने से पक्षकारों को लंबे समय तक चलने वाली मुकदमेबाजी से भी राहत मिलती है। राष्ट्रीय लोक अदालत में मुख्य रूप से दो प्रकार की पीठें बनाई गई हैं। पहली, मुकदमा दर्ज होने से पूर्व के मामलों के लिए और दूसरी, न्यायालयों में लंबित मामलों के लिए। लंबित मामलों की पीठों में वे प्रकरण शामिल हैं, जिनमें न्यायालय में मुकदमा दर्ज हो चुका है और न्यायिक कार्यवाही चल रही है। इनमें दीवानी प्रकृति के वाद, एम.एस.सी.टी. के मामले और पारिवारिक विवादों सहित अन्य उपयुक्त प्रकरणों को शामिल किया गया है। वहीं, मुकदमा दर्ज होने से पूर्व के मामलों की पीठों में ऐसे प्रकरणों की सुनवाई की जा रही है, जो अभी न्यायालय तक नहीं पहुंचे हैं। इनमें समझौता योग्य आपराधिक मामले तथा अन्य उपयुक्त प्रकरण शामिल हैं। आज की लोक अदालत में विभिन्न बैंकों और बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित हुए हैं। उदाहरण के तौर पर, केनरा बैंक के एक मामले में 20 लाख रुपये के ऋण का निपटारा संबंधित महिला की विशेष परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए 10 लाख रुपये में किया गया। इसी प्रकार, राजस्थान ग्रामीण बैंक के एक मामले में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के अंतर्गत लिए गए 5 लाख रुपये के ऋण का समझौता 2 लाख रुपये में किया गया। कई बार लोगों की विशेष परिस्थितियों के कारण उनके लिए ऋण चुकाना कठिन हो जाता है। ऐसे में राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से ऋण वसूली से संबंधित अनर्जक परिसंपत्ति (एनपीए) के मामलों में रियायत देते हुए आपसी सहमति से निपटारा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
0
0
Report

करनाल में कांग्रेस नेताओं की दिल्ली जाने की कोशिश रोककर हिरासत, रघुवीर संधू समेत अन्य

Karnal, Haryana:करनाल। दिल्ली जाने से रोकने पर कांग्रेस नेता रघुबीर संधू समेत कई नेता हिरासत में लिए कांग्रेस नेता रघुबीर संधू समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। नेता दिल्ली जाने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पुलिस के जरिए उन्हें दिल्ली जाने से रोक रही है। नेताओं ने कहा कि वे हर परिस्थिति का सामना करते हुए दिल्ली जाएंगे और जंतर-मंतर पर राहुल गांधी के साथ प्रदर्शन करेंगे। हालांकि, पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। करनाल में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली जाने के लिए निकले करनाल पुलिस ने सेक्टर 32 में ही उनको लिया हिरासत में कांग्रेसी नेताओं का कहना था कि पुलिस जाति कर रही है हमें जंतर मंतर पर धरने प्रदर्शन के लिए जाना है हमारे नेता धरना दे रहे हैं हम राहुल गांधी के साथ खड़े हैं वहीं कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर उन्होंने कहा कि हम उनके साथ हैं वह हमारे बच्चे हैं उनको सरकार ने गिरफ्तार किया है हम इसका विरोध करते हैं बाइट कांग्रेस नेता जयपाल मान बाइट कांग्रेस नेता रघुवीर संधू बाइट थाना प्रभारी सेक्टर 32
0
0
Report
Advertisement

बिहार में शिक्षा क्रांति: पुरस्कार वितरण समारोह से मॉडल स्कूल पर जोर

Patna, Bihar:पटना के बापू सभागार में राज्यस्तरीय सेवा चित्र एवं भाषण प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया... मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी... केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी... उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी विजेंद्र यादव शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी कार्यक्रम रहे मौजूद... हजारों स्कूली छात्र कार्यक्रम में उपस्थित... प्रल्हाद जोशी केंद्रीय शिक्षा मंत्री का सम्बोधन.... विकसित भारत के लिए जो कल्पना शक्ति है... वो दिखाई देता है.... हमें दुनिया को समझने के लिए ज्ञान की जरूरत होती है... जो कल्पना है कुछ बच्चे शब्दों में तो कुछ चित्रों में प्रदर्शन किया है... पहले नीतीश कुमार जी और अब सम्राट चौधरी जी शिक्षा व्यवस्था में पूरा बदलाव की कोशिश कर रहे हैं... जो छात्र का इंट्रेस्ट है उसको देखना होगा.. इस देश में गरीब परिवार का बच्चा भी मेहनत से काफ़ी आगे जा रहा है... बच्चे का प्रतिभा को देखना होगा.. नया आईडिया के लिए भी बच्चों को आगे बढ़ाना होगा.... PM श्री स्कूल और लैब की व्यवस्था बच्चों के लिए किया गया है...नए शोध के किए बच्चों को प्रेरित करना है... छात्रों की सोच और कल्पना अब साकार हो रहा है... देश में शिक्षा क्रांति हो रहा है.. एप के जरिय ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ाया जा रहा है...दुनिया में तनाव है भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है... मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का सम्बोधन..... आज इस पुरस्कार वितरण समारोह में सबका स्वागत है... मैं सभी बच्चे बच्चियों को शुभकामनाएं और बधाई देता हूं... बिहार ज्ञान की भूमि है... तीन यूनिवर्सिटी की चर्चा होती थी तो दो यूनिवर्सिटी बिहार में थी... मैं प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देता हूं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को धन्यवाद देता हूं नालंदा यूनिवर्सिटी को फिर से स्थापित किया... कभी आतंकी आए मुगल आए अंग्रेज आए सब ने भारत को लुटा... मोदी जी ने कहा भारत सोने का चिड़िया नहीं सोने का शेर बनाना है... देश के लगभग 5 करोड़ गरीबों को पक्का मकान नरेंद्र मोदी की सरकार ने दिया.... मोदी जी गरीबों की चिंता करते हैं... पिछले 21 वर्षों 17 बार में बिहार की अर्थव्यवस्था डबल डिजिट जीडीपी में रहा... 6 हजार करोड़ का बजट वाला बिहार आज 3 लाख 17 हजार करोड़ है... हमलोग को कुछ सहायता दीजिए ताकि शिक्षा विभाग को और मजबूत किया जाए... मॉडल स्कूल में एप के जरिय बच्चे रात के 1 बजे शिक्षक उपलब्ध करवाने का काम कर रहे है.... 3.5 लाख बच्चे मॉडल स्कूल में पढ़ते है... उसमे 1 लाख 42 हजार बच्चे रात के 1बजे पढ़ते है.. उनको और सुबिधा उपलब्ध करवाने की जरूरत है... लाखों बच्चे बाहर पढ़ते है 33 हजार शिक्षक की बहाली होगी... मिथलेश जी 100 शिक्षक चिन्हित कीजिए...उनको बाहर ट्रैंनिंग के लिए बाहर भेजिए... वो ट्रैंनिंग लेकर आएंगे तब यहाँ बच्चों को शिक्षा देंगे... ते GEN Z कल का नायक है..महानायक है.... राज्य में 17 केंद्रीय विद्यालय दिया और इसी साल से पढ़ाई शुरू कर दिया... 21% बजट की राशि शिक्षा पर खर्च होता है... अभी और बजट की जरूरत है... मार्च के बाद स्कूल बदला हुआ नजर आएंगे....
0
0
Report

फरीदाबाद में विस्फोटक सामग्री बड़ी बरामदगी, दो गिरफ्तार

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में दिवाली से पहले विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा जब्त किया गया। क्राइम ब्रांच ने बल्लभगढ़ क्षेत्र से लगभग 4310 किलो पोटैशियम नाइट्रेट और 600 किलो सल्फर बरामद किया है। इसके मुख्य आरोपी पुनीत को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में पता चला कि वह ग्रामीण इलाकों में नली वाले पाइप से पोटाश और गंधक मिलाकर देसी पटाखे/बम बनाता था। यूपी पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में अब तक 20,000 किलो पोटैशियम नाइट्रेट की खेप जब्त की गई है। यह बरामदगी अल-फलाह यूनिवर्सिटी से किसी लिंक से नहीं जुड़ी है। जनता से अनुरोध है कि अगर किसी को आसपास किसी भी संदिग्ध विस्फोटक सामग्री की जानकारी मिले, तो 112 डायल करें।
0
0
Report

साइबर जागृति अभियान एवं ट्रैफिक हैकाथॉन-2026: रायपुर में उत्कृष्ट नवाचारों का हुआ भव्य सम्मान

Raipur, Chhattisgarh:Cyber Jagriti Abhiyan & Traffic Hackathon-2026: Grand Felicitation Ceremony Held in Raipur रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा आयोजित 'साइबर जागृति अभियान' एवं 'ट्रैफिक हैकाथॉन-2026' का भव्य अभिनंदन समारोह संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित किया गया। 49 दिवसीय अभियान से 1.70 करोड़ से अधिक नागरिक जागरूक हुए। साइबर सुरक्षा में नवाचार के लिए 8 जिलों को पुरस्कृत किया गया, जबकि ट्रैफिक हैकाथॉन में कार्तिकेय पंत ओवरऑल विजेता बने। मुख्यमंत्री ने जनभागीदारी व तकनीकी समाधानों को जमीनी स्तर पर लागू करने के निर्देश दिए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top