icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
284003
Praveen BhargavPraveen BhargavFollow10 May 2025, 01:06 pm

Jhansi - श्रींम सेवा समिति ने मरीजों व तीमारदारों को फल वितरण किया

Jhansi, Uttar Pradesh:श्रींम सेवा समिति के तत्वाधान एवं डॉ संदीप सरावगी के मुख्य आतिथ्य में जिला चिकित्सालय में 150 से अधिक मरीजों एवं तीमारदारों को फलों का वितरण किया गया। डॉ संदीप को समाजसेवा का आदर्श मानते हुए अनीता सिंह ने उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर फलों का वितरण कराया।अनीता सिंह ने कहा झांसी जनपद और आसपास के क्षेत्र में संघर्ष सेवा समिति ने अपने कार्यों की दम पर अपना नाम रोशन किया है। आज कहीं भी समाजसेवा के संबंध में चर्चा होती है तो संघर्ष सेवा समिति और डॉ संदीप का नाम सबसे पहले लिया जाता है। मैं काफी समय से संघर्ष सेवा समिति से जुड़ी हुई हूं मैंने समिति के कार्यों से प्रेरित होकर अपनी क्षमतानुसार लोगों की सहायता करने का प्रण लिया है।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सहारनपुर के ला पेरिस बेकर्स पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, नमूने लिए

NJNEENA JAINJust now
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार निरीक्षण अभियान चला रहा है। इसी क्रम में सहारनपुर शहर स्थित ला पेरिस बेकर्स पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने निरीक्षण कार्रवाई की। इस दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध कोल्ड कॉफी और पनीर के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, दोनों नमूनों को गुणवत्ता की जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। वहीं, निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के आधार पर प्रतिष्ठान को सुधार नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है। प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।
0
0
Report
Advertisement

बावल के छोटूराम चौक पर लापता किशोर को लेकर ग्रामीणों ने लगाया जाम

NZNaveen ZeeJust now
Rewari, Haryana:बावल के छोटूराम चौक पर लापता किशोर को लेकर ग्रामीणों ने लगाया जाम 10 अक्टूबर से लापता है खुरमपुर का 17 वर्षीय समीर, पुलिस कार्रवाई से नाराज परिजनों ने सड़क पर रोका ट्रैफिक सीआईए प्रभारी के 2 दिन में तलाश के आश्वासन के बाद खुला जाम, करीब एक घंटे तक परेशान रहे वाहन चालक परिजनों का आरोप—लोकेशन और बाइक सवार का नाम बताने के बावजूद नहीं हुई ठोस पूछताछ दो बहनों का इकलौता भाई है 10वीं का छात्र समीर, पिता निजी कंपनी में करते हैं काम। रेवाड़ी जिले के बावल में 3 दिन से लापता 17 वर्षीय किशोर का सुराग न लगने से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। खुरमपुर गांव के ग्रामीणों और परिजनों ने मंगलवार को बावल के व्यस्त छोटूराम चौक पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि 10वीं कक्षा का छात्र समीर 10 अक्टूबर से लापता है और वे लगातार बावल थाने के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि जिस युवक की बाइक पर समीर गया था, पुलिस ने उससे पूछताछ तक नहीं की। जाम के कारण चौक पर करीब एक घंटे तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पहुंचे सीआईए प्रभारी संजय सिंह द्वारा दो दिन के भीतर समीर को तलाशने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। लापता समीर के पिता ओमपाल बावल की एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। समीर दसवीं का छात्र है और अपने परिवार में दो बहनों का इकलौता भाई है। बेटे के अचानक गायब होने से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। न्याय की गुहार लगाते हुए मंगलवार को परिजनों और ग्रामीणों ने छोटूराम चौक पर एसपी को बुलाने की मांग करते हुए रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया, जिससे करीब एक घंटे तक दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। सड़क पर जाम और हंगामे की सूचना मिलते ही सीआईए प्रभारी संजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों से बातचीत की और परिजनों को भरोसा दिलाया कि पुलिस अगले 2 दिन की मोहलत पर समीर को सकुशल तलाश लेगी। इस ठोस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोलने का फैसला किया। अब परिजनों और ग्रामीणों की नजरें पुलिस की दी गई दो दिन की मोहलत पर टिकी हैं।
0
0
Report

धराली में कल्पकेदार मंदिर की मलबे से निकासी के लिए खुदाई शुरू

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग-मलबे में दबे कल्पकेदार मंदिर की तलाश शुरू, देवता ने तय किया दिन, चारधाम यात्रा का प्रमुख पड़ाव है धराली. उत्तरकाशी एंकर - उत्तरकाशी जनपद के चारधाम यात्रा के मुख्य पड़ाव धराली में पिछले वर्ष 05 अगस्त को खीरगंगा में आई भीषण बाढ़ से धराली गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के पास स्थित कल्पकेदार मंदिर भी मलबे में दब गया था। वहीं शारदीय नवरात्र के पहले दिन से कल्पकेदार मंदिर की तलाश के लिए खुदाई शुरू कर दी गई है। धराली आपदा के एक साल पूर्ण होने पर ग्रामीणों ने अगस्त में पूजा अर्चना की थी जिस पर ग्रामीणों ने क्षेत्र के आराध्य समेश्वर देवता से कल्पकेदार मंदिर को मलबे से बाहर निकालने का दिन मांगा था। देवता के दिए दिन नवरात्र के पहले दिन दिया गया। देवता के दिए दिन नवरात्र के पहले दिन से धराली के ग्रामीणों ने कल्पकेदार मंदिर की खुदाई शुरू कर दी है। जबकि इससे पहले जीपीएस के माध्यम से मंदिर के मलबे में दबे होने के स्थान की खोज की गई। इसके बाद विधि-विधान से पूजन हवन कर मंदिर को मलबे से बाहर निकालने के लिए खुदाई शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मलबे में दबे कल्प केदार मंदिर के जीर्णोद्धार की घोषणा की थी।
0
0
Report
Advertisement

बागपत हाईवे पर दो पक्षों की मारपीट वीडियो वायरल, पुलिस ने शांत कराया

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब आपस में वाहन टकराने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट होने लगी। हाईवे पर हुई मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। पूरा मामला बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे का है, जहां कार सवारों के बीच वाहन टकराने को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। हाईवे पर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया। फिलहाल इस मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
0
0
Report

योगी ने ग्राम प्रहरियों के मानदेय 40% बढ़ाकर 3500 और कैशलेस इलाज दिया

Noida, Uttar Pradesh:68 हजार ग्राम प्रहरियों को कैशलेस इलाज के साथ अब 3500 रुपये मानदेय बरेली पुलिस लाइन में ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया संबोधित, उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान मुख्यमंत्री योगी ने कहा- मानदेय में एकमुश्त 40 प्रतिशत की वृद्धि, हर ग्राम प्रहरी को सालाना 12 हजार रुपये अतिरिक्त मिलेंगे बोले मुख्यमंत्री योगी- पहले यूपी के लोगों को दूसरे राज्यों में छिपानी पड़ती थी पहचान, अब गले मिलने को आगे आते हैं लोग मुख्यमंत्री योगी ने कहा- 2017 से पहले सत्ता में बैठे लोग ही कराते थे लूटपाट, पुलिस भी कार्रवाई करने से हिचकती थी बोले मुख्यमंत्री योगी- मुट्ठी भर अराजक तत्वों की करतूतों का खामियाजा भुगतते थे 25 करोड़ प्रदेशवासी मुख्यमंत्री योगी ने कहा- पहले पर्व-त्योहारों पर उपद्रव का डर, अब माफिया मिट्टी में मिले और यूपी में उत्सव का माहौल 13 अक्टूबर, बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रदेश के 68 हजार ग्राम प्रहरियों का मानदेय एक हजार रुपये बढ़ाने के साथ ही उनके परिवारों को पांच लाख रुपये सालाना कैशलेस इलाज की सौगात दी। मानदेय में एकमुश्त 40 प्रतिशत की वृद्धि से अब उन्हें 2500 के बजाय 3500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। प्रत्येक ग्राम प्रहरी को सालाना 12 हजार रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वर्ष 2017 में ग्राम प्रहरियों को महज 1500 रुपये मानदेय मिलता था। वर्ष 2019 में इसे बढ़ाकर 2500 रुपये किया गया था। अब जिम्मेदारी के साथ उनकी सुविधाएं भी बढ़ाई जा रही हैं। बरेली की रिजर्व पुलिस लाइन में ग्राम प्रहरी सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में पर्व-त्योहार आते ही उपद्रव शुरू हो जाते थे। मुट्ठी भर अराजक तत्वों की करतूतों का खामियाजा 25 करोड़ प्रदेशवासियों को भुगतना पड़ता था। दूसरे राज्यों में यूपी के लोगों को अपनी पहचान छिपानी पड़ती थी। अब स्थिति बदल चुकी है। जो लोग पहले सौ कदम दूर रहते थे, आज यूपी का नाम सुनकर गले मिलने आते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार ने प्रदेश के प्रति देश-दुनिया की धारणा बदल दी है। शहर में सीसीटीवी, गांव में ग्राम प्रहरी मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि शहरों में सीसीटीवी कैमरे जिस तरह अपराधियों पर नजर रखते हैं, गांवों में ग्राम प्रहरी वही भूमिका निभाएं। संदिग्ध गतिविधियों, अपराध और जमीन कब्जाने वालों की सूचना तत्काल पुलिस तक पहुंचाएं। थानाध्यक्ष अथवा हलके के दारोगा सप्ताह में कम से कम एक दिन ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक करें। इससे सूचना तंत्र मजबूत होगा और छोटी घटनाओं को बड़ा विवाद बनने से रोका जा सकेगा। मुख्यमंत्री योगी ने गृह विभाग को रिक्त पदों पर स्थानीय स्तर से नियुक्तियां करने के निर्देश भी दिए। पहले सत्ता में बैठे लोग ही कराते थे लूटपाट मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले सत्ता में बैठे लोग ही लूटपाट कराते थे। पुलिस भी कार्रवाई करने में असहाय रहती थी। अब अपराधियों के मन में कानून का भय है। शहरों में सीसीटीवी और एआई तकनीक से संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी हो रही है। बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को कठोर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि माफिया मिट्टी में मिल गए हैं। प्रदेश में अब दंगा और उपद्रव नहीं होता। कानून-व्यवस्था बेहतर होने से निवेश, व्यापार और रोजगार बढ़े हैं। शक्तिपीठों पर भीड़ बदली व्यवस्था का प्रमाण मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पहले नवरात्र और दूसरे पर्वों पर उपद्रव की आशंका रहती थी। अब नवरात्र के प्रथम दिन से ही गांव-गांव में दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित हो रही हैं। विंध्यवासिनी धाम में पिछले दिनों सवा दो से ढाई लाख श्रद्धालु थे, देवीपाटन धाम में भी डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। सीतापुर के ललिता देवी मंदिर और सहारनपुर की शाकंभरी पीठ पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ है। यह भयमुक्त वातावरण का परिणाम है। ग्राम प्रहरी की सूचना टाल सकती है अनहोनी मुख्यमंत्री योगी ने ग्राम प्रहरियों से वन्यजीवों के खतरे, अफवाहों और भू-माफिया की गतिविधियों की सूचना भी प्रशासन को देने को कहा। मुख्यमंत्री योगी ने पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच और बिजनौर का उल्लेख करते हुए कहा कि समय पर मिली सूचना बड़ी अनहोनी रोक सकती है। बिजनौर में 40 से अधिक तेंदुओं का रेस्क्यू किया गया है। प्रदेश की 57,600 से अधिक ग्राम पंचायतों और लगभग 1.05 लाख राजस्व गांवों में ग्राम प्रहरियों की सजगता महत्वपूर्ण है। गांव सुरक्षित होंगे तो आत्मनिर्भर बनेंगे। इससे विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित भारत का संकल्प मजबूत होगा। 11 ग्राम प्रहरियों को साफा पहनाकर किया सम्मानित मुख्यमंत्री योगी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 ग्राम प्रहरियों को मंच पर साफा पहनाकर और गिफ्ट हैम्पर देकर सम्मानित किया। इनमें बरेली के फरीदपुर से राजवीर सिंह, सिरौली से कुंवर पाल सिंह, बहेड़ी से राम राठौर, पीलीभीत के सुनगढ़ी से राजेंद्र बाल्मीकि, शाहजहांपुर के पुवायां से कमलेश, मुरादाबाद के कांठ से कमलेश सिंह सैनी, बिजनौर की शहर कोतवाली से राजेश सैनी, संभल के हजरतनगर गढ़ी से अनिल बाल्मीकि, रामपुर के टांडा से ध्यान सिंह चौहान, शाहबाद से प्रकाश और अमरोहा के नौगावां सादात से तेजपाल प्रजापति शामिल रहे। समारोह में ग्राम प्रहरियों के योगदान पर लघु फिल्म भी दिखाई गई। सुरेश खन्ना बोले- ग्राम प्रहरियों का बढ़ाया सम्मान वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने मानदेय बढ़ाकर ग्राम प्रहरियों के प्रति संवेदनशीलता दिखाई है। ग्रामीण शांति व्यवस्था में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश की तस्वीर बदली है। उन्होंने छह करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का दावा किया। धर्मपाल सिंह बोले- सपा का पीडीए फेल पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि गांवों में अब चोरी और गुंडागर्दी का भय नहीं है। सरकार की आलोचना करनेवालों को ग्रामीण स्वयं जवाब देते हैं। उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका पीडीए फेल हो चुका है। भाजपा के पीडीए का अर्थ पहली बार 2017, दूसरी बार 2022 और अगली बार 2027 बताया। डीजीपी बोले- गांव और थाने के बीच महत्वपूर्ण कड़ी अपने संबोधन से पहले पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने मुख्यमंत्री योगी को मां दुर्गा की प्रतिमा भेंट की। वहीं संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि ग्राम प्रहरी गांव और थाने के बीच सूचना एवं संवाद की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। अपराध, भूमि विवाद और शांति भंग की आशंका की सूचना तत्काल पुलिस को दें। साइबर ठगी और सोशल मीडिया की अफवाहों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करें। डिजिटल वालंटियर्स और व्हाट्सऐप समूहों से सूचना तंत्र मजबूत होगा。 कार्यक्रम में ये रहे मौजूद समारोह में मंत्री जयेंद्र प्रताप सिंह राठौर, अरुण कुमार सक्सेना, संजय सिंह गंगवार, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, राज्यसभा सदस्य श्रुति गंगवार, महापौर डॉ. उमेश गौतम और अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद मौजूद रहे。
0
0
Report
Advertisement

खेडली में बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन के पहिए पटरी से उतरे, हड़कंप मचा

Alwar, Rajasthan:खेडली में बड़ा रेल हादसा: पटरी से उतरे बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन के पहिये, यात्रियों में मचा हड़कंप ईदगाह से बांदीकुई जा रही मेमू ट्रेन की दूसरी बोगी के पहिये पटरी से उतरे मोती का नंगला फाटक के पास हुआ हादसा, मौके पर पहुंची आरपीएफ और सिविल पुलिस खेड़ली (अलवर)। खेड़ली कस्बे में मंगलवार को बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन के बेपटरी होने की घटना से रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया। ईदगाह से बांदीकुई की ओर जा रही मेमू ट्रेन के इंजन के बाद दूसरी बोगी के पहिये पटरी से उतर गए। अचानक हुई इस घटना से ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे खेड़ली कस्बे के मोती का नंगला रेलवे फाटक के पास खंभा नंबर 96/8 के नजदीक हुआ। ट्रेन की दूसरी बोगी नंबर 228236/C के पहिये पटरी से उतरने की जानकारी सामने आई है। घटना के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। हादसे में किसी यात्री के घायल होने या जनहानि की फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही खेड़ली आरपीएफ और सिविल पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। रेलवे के कुछ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। ट्रेन बेपटरी होने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। रेलवे की ओर से जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। गौरतलब है कि खेड़ली से नदबई तक रेलवे लाइन की शिफ्टिंग का कार्य भी चल रहा है। ऐसे में ट्रेन के पहिये उतरने की घटना के बाद रेलवे ट्रैक और निर्माण कार्य से जुड़े पहलुओं को लेकर भी जांच महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हालांकि, हादसे का लाइन शिफ्टिंग कार्य से कोई संबंध है या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। ट्रेन चालक अमरनाथ चौबे से घटना के संबंध में जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फिलहाल जानकारी देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वे अभी इस स्थिति में नहीं हैं कि घटना के बारे में कुछ बता सकें। फिलहाल रेलवे अधिकारियों की जांच और आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है। हादसे के कारणों, रेल परिचालन पर इसके प्रभाव और यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।।
0
0
Report

पटना में AISA मार्च के बाद विपक्ष का विरोध प्रदर्शन जारी

Patna, Bihar:पटना में AISA ने राजभवन मार्च किया. SIR के विरोध में लगातार आंदोलन जारी है. JDU ने कहा की एसआईR के विषय पर जिस तरह के प्रदर्शन और धरना हो रहे हैं, ठीक है, वह धरना-प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से करने का अधिकार सभी को है, प्रत्येक भारत के नागरिक को। लेकिन हमारी जेडीयू का स्पष्ट मानना है कि जो मैटर सबज्यूडिस है, बिफोर द ऑनरेबल सुप्रीम कोर्ट ये मैटर डिसीजन के लिए है, उस विषय पर हम लोग बहुत नहीं करते, हमें लगता है कि हम सभी को तमाम लोगों को इंतजार करना चाहिए कि ऑनरेबल सुप्रीम कोर्ट का क्या निर्णय आता है। राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा की पूरे देश में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ में वोट चोरों के खिलाफ में आवाज उठ रही है और आंदोलन हो रहे हैं, लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है। लेकिन हम लोग भी तैयार हैं कि जब तक सरकार सुनेगी नहीं, उसको हटाएगी नहीं, तब तक हमारा आंदोलन चलता रहेगा और हमारे नेता आदरणीय तेजस्वी प्रसाद यादव जी दिल्ली गए हैं और कल वो भी राहुल गांधी के साथ और जो इंडिया गठबंधन के लोग हैं उनके साथ धरना पर, प्रदर्शन पर वो शामिल हैं और पूरे देश में आंदोलन होगा। प्रोटेस्ट से तो पहले ही पुलिस सब को उठा रही है? मैं उठा रही है तो उससे क्या होगा? एक तो मैसेज गया ना कि प्रोटेस्ट है, अब हमको कोई अरेस्ट कर ले, hाउस अरेस्ट कर ले, तो हमारा आंदोलन थोड़ी बंद होगा? आंदोलन नहीं बंद होगा और मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाना होगा, नहीं तो देश में इतना विशाल प्रदर्श प्रदर्शन होगा और आंदोलन होगा कि माने सरकार तबाह हो जाएगी और मैंने कल कहा था कि जिस तरह से सद्दाम हुसैन का हाल हुआ था, उसी तरह इनका भी हाल होने वाला है। सर, एक एक बात और सरकार डरी हुई है, सब पुलिस, दिल्ली का हाल, घटना...? मैंने अब पुलिस से पूरे देश के पुलिस को कई-कई राज्यों में बुलाया गया है। बंगाल की पुलिस को दिल्ली बुलाया गया है करीब कई कई ट्रेन को भरकर। तो पुलिस माने सरकार इतनी डरी हुई है कि पुलिस छावनी में बदल दे रहा है और आंदोलनकारियों को मारपीट किया जा रहा है। इससे और हमको फायदा मिल रहा है कि पूरे देश की जनता जो जानती नहीं थी, वो भी जान रही है और वो भी सरकार के खिलाफ में हो रही है। कांग्रेस ने कहा की वोट चोरों के खिलाफ देश जाग चुका है। राहुल गांधी जी के आह्वान पर और उनके लगातार आंदोलन को देखते हुए पूरे देश का विपक्ष, भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग के खिलाफ जाग चुका है और अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है.
0
0
Report
Advertisement

जमशेदपुर में लाठी-पत्थरबाजी पर सियासी घमासान, पुतला दहन से तकरार बढ़ी

Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर में सोमवार को भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए लाठीबाजी और पत्थरबाजी के मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। घटना के विरोध में जिला भाजपा की ओर से कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध जताया गया। साकची स्थित जुबली पार्क गोलचक्कर पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। जमशेदपुर में भाजपा और कांग्रेस के बीच सोमवार को हुए टकराव के विरोध में भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को साकची के जुबली पार्क गोलचक्कर पर जिला भाजपा की ओर से कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर घटना का विरोध किया और राजनीतिक विरोध के दौरान हुई लाठीबाजी तथा पत्थरबाजी पर नाराजगी जताई। प्रदर्शन में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू और भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिन्हा समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने कहा कि राजनीति में विरोध करने के कई लोकतांत्रिक तरीके हैं, लेकिन लाठीबाजी और पत्थरबाजी जैसी घटनाएं किसी भी सूरत में उचित नहीं हैं। इसी के विरोध में पुतला दहन कर अपना आक्रोश जाहिर किया गया।
0
0
Report

समस्तीपुर में टोटो टक्कर से युवक की मौत, चार बच्चों पर संकट का साया

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में टोटो की टक्कर से फ्लिपकार्ट में काम कर रहे युवक की मौत, 4 बच्चों के सिर से उठा मां का साया पहले ही छिन चुका था ।मजदूरी कर घर लौट रहा था युवक । समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रामपुर विशुन में सोमवार रात टोटो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामपुर विशुन वार्ड-6 निवासी शिवचंद्र राय के 25 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार राय के रूप में हुई है। वह किशनपुर से मजदूरी कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के वार्ड-7 में वारिसनगर की ओर से आ रहे टोटो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद टोटो चालक वाहन लेकर फरार हो गया。 मृतक के पिता शिवचंद्र राय ने बताया कि पंकज मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। सोमवार रात किशनपुर में काम खत्म करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान रामपुर विशुन के वार्ड-7 में टोटो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया。 पिता ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद टोटो चालक उनके बेटे को सड़क पर तड़पता छोड़कर फरार हो गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चालक पंकज का मोबाइल और पैसे लेकर भाग गया। परिवार को घटना की सूचना मिलने पर उसे अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया。 पंकज अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। उसकी मां की भी गत 10 मार्च को बीमारी से मौत हो गई थी। अब पिता शिवचंद्र राय पर चार बच्चों के लालन-पालन की जिम्मेदारी आ गई है। पंकज की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर के सामने अब रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top