209303
कानपुर देहातः अलग-अलग जगह हुए विवाद पर पुलिस ने पांच लोगों पर की शांतिभंग की कार्रवाई
Rura, Uttar Pradesh:रुरा थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर मामूली झगड़ा फसाद हो गया था। दोनों पक्षों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया गया। कार्यवाहक थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि पुलिस ने जांच पड़ताल कर पांच लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालौन में कन्फेक्शनरी की दुकान पर की जा रही अवैध गांजा की बिक्री,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में कन्फेक्शनरी की दुकान पर की जा रही अवैध गांजा की बिक्री, गल्ला मंडी चौकी क्षेत्र में कन्फेक्शनरी की छोटी सी दुकान पर बेंचा जा रहा गांजा, 100 और 50 रुपए में कागज की पुडिया में बेंचा जा रहा गांजा, कन्फेक्शनरी की दुकान में अवैध गांजा बिक्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, अवैध गांजा बिक्री का वीडियो वायरल होने से गल्ला मंडी पुलिस चौकी पर उठे सवाल, जालौन के उरई कोतवाली के गल्ला मंडी चौकी क्षेत्र का मामला।0
0
Report
छतरपुर में वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जे का पार्षद पति का दावा—खुलासे
New Delhi, Delhi:विधायन छतरपुर विधानसभा के 100 फूटा और 60 फुटा रोड पर वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा यह कहना है छतरपुर विधानसभा की निगम पार्षद पिंकी त्यागी के हस्बैंड नरेश त्यागी ने किया खुलासा मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेश त्यागी ने बताया लगातार वन विभाग और अन्य डिपार्टमेंट को कंप्लेंट देने के बाद भी अवैध रूप से कब्जे नहीं रुक रहा है वहीं घटना की जानकारी दिल्ली LG गवर्नर ने इस एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बोला अगर ऐसा कुछ है तो हम उसे पर संज्ञान लेंगे वही छतरपुर 100 फुटा रोड पर वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर कई परिवार का रहे हैं कई साल पुराने पेपर भी दिख रहे हैं और कह रहे हैं हमारा यहां पर कब्जा है जिसको लेकर कोर्ट और अन्य विभागों ने हमें यहां पर अनुमतिदी थी मगर कंप्लेन होने के बाद सभी डिपार्टमेंट हरकत में आए और मौके पर पहुंचकर जेसीबी लेकर पहुंचे मगर वहीं अवैध निर्माण के फेवर में वकीलों की टीम और सरदार परिवार भी मौजूद रहे फिलहाल कब्जा पर रोक लगी हुई है मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार छतरपुर विधानसभा निगम पार्षद पिंकी त्यागी के हस्बैंड नरेश त्यागी कहना है कि हमने छतरपुर 60 फूटा पर गणेश चतुर्थी के दिन वन विभाग के कई पेड़ों को काटा गया जिस पर भी कोई कार्रवाई नहीं और 100 फूटा वन विभाग की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा हो रहा है जिसको लेकर हमने कई डॉक्यूमेंट भी हमारे पास मौजूद है और हमने DS फॉरेस्ट अधिकारी और अन्य डिपार्टमेंट को भी चिट्ठी लिखी0
0
Report
इटारसी में 25 पेटी शराब के साथ सफेद मारुति रिट्ज पकड़ी, आरोपी फरार
Narmadapuram, Madhya Pradesh:इटारसी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 पेटी देशी और अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ी है। बरामद शराब की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। ग्राम सोमलवाड़ा खुर्द के पास फोरलेन पर पुलिस ने सफेद रंग की मारुति रिट्ज कार का पीछा कर उसे घेर लिया, लेकिन पुलिस को देखते ही कार सवार आरोपी गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से कार और शराब जब्त कर ली है। कार से मिले दस्तावेजों के आधार पर अब फरार आरोपी की पहचान और तलाश की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
स्वर्णकार समाज की मांग: एमबीसी में शामिल कर आरक्षण के लाभ की मांग
Jaipur, Rajasthan:स्वर्णकार समाज ने ओबीसी की जगह एमबीसी में शामिल करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। समाजजनों ने स्वर्णकार समाज आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले राजस्थान राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें उन्होने समाज के लिए विशेष सुरक्षात्मक व कानूनी प्रावधान लागू करने की भी मांग रखी। स्वर्णकार समाज आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष एडवोकेट सीताराम सोनी ने कहा कि आज स्वर्णकार समाज की स्थिति बेहद चिंताजनक है जब वर्ष 1993 में सोने-चांदी के भाव काफी कम थे तो उस समय स्वर्णकार समाज को मंडल आयोग की रिपोर्ट के आधार पर ओबीसी में शामिल किया गया था। आज सोने और चांदी के भाव आसमान छू रहे हैं। चांदी करीब ढाई लाख रुपये और सोना डेढ़ लाख रुपये तक पहुंच चुका है। महंगाई और बढ़ते भावों के कारण कारीगरों के हाथ से काम लगातार खत्म हो रहा है। पहले महिलाएं बड़ी मात्रा में चांदी के आभूषण पहनती थीं लेकिन अपराध और लूट की घटनाओं के डर से अब आभूषणों का चलन भी कम हुआ है। सोने की जगह इमीटेशन ज्वेलरी ने ले ली है। वहीं मशीनों और बड़े कारोबारियों के आने से छोटे स्वर्णकार कारीगरों का पारंपरिक काम लगभग समाप्त हो चुका है। हालात इतने खराब हैं कि कई दुकानदारों के लिए दुकान का किराया निकालना भी मुश्किल हो गया है और उन्हें दूसरा काम करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। हमारी मांग है कि ओबीसी आयोग स्वर्णकार समाज की वास्तविक स्थिति का निष्पक्ष सर्वे करवाने के लिए टीम गठित करे और रिपोर्ट सरकार को सौंपे ताकि स्वर्णकार समाज को एमबीसी में शामिल कर संवैधानिक प्रावधान और आरक्षण का लाभ मिल सकें। सोनी ने यह भी कहा कि आज चोरी के मामलों में स्वर्णकारों को जबरन आरोपी बनाए जाने की समस्या भी गंभीर है। यदि कोई आरोपी केवल स्वर्णकार का नाम ले देता है तो कई बार बिना पर्याप्त जांच-पड़ताल के कार्रवाई कर दी जाती है। हमारी मांग है कि सुप्रीम कोर्ट की डी.के. बसु गाइडलाइन का पालन किया जाए। पहले नोटिस देकर उससे जवाब और दस्तावेज लिए जाएं। इसके बाद निष्पक्ष जांच की जाए और उसके बाद ही आवश्यक कार्रवाई हो।0
0
Report
झालावाड़ में पायलट स्मित मच्छार के जल्द स्वास्थ्य लाभ को लेकर मंदिर में रुद्राभिषेक
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ में शहीद स्मारक समिति के पदाधिकारियों ने भारतीय मूल के पायलट स्मिथ मच्छार के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना को लेकर राजराजेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक किया और महामृत्युंजय मंत्र के पाठ के साथ पूजा अर्चना की। इस दौरान शहीद स्मारक समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पायलट स्मित मच्छार के जल्द स्वस्थ होकर भारत लौटने की कामना को लेकर भगवान महादेव से प्रार्थना की। गौरतलब है कि गत दिनो फ्लाई दुबई के एक विमान में उड़ान के दौरान को-पायलट हमाम अल-हम्मामी ने कैप्टन पायलट स्मित मच्छार पर कुल्हाड़ी से हमला कर विमान को इजरायल के तेल अवीव में क्रैश करने की कोशिश की। इस दौरान पायलट स्मित मच्छार ने साहस और सूझबूझ दिखाते हुए गंभीर घायल होने के बावजूद बहादुरी से संघर्ष किया और Cockpit का गेट खोलकर यात्रियों के सहयोग से हमलावर को-पायलट पर काबू पाया। वहीं विमान को इजरायल में क्रैश होने से बचाकर दर्जनों यात्रियों की जान भी बचाई थी। भारतीय मूल के पायलट स्मिथ मच्छार के इस असाधारण शौर्य और साहस को देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी उनके साहस की प्रशंसा की और उनसे बात कर जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है। पायलट स्मित मच्छार के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना को लेकर ही आज झालावाड़ के राजराजेश्वर महादेव मंदिर में भी शहीद स्मारक समिति के सदस्यों द्वारा रुद्राभिषेक किया गया और महामृत्युंजय मंत्र के साथ पूजा अर्चना की।0
0
Report
पेयजल संकट: मालाखेड़ा के बड़ेर गांव में चार हजार लोग पानी के लिए तरस रहे
Alwar, Rajasthan:मालाखेड़ा के बड़ेर गांव में गहराया पेयजल संकट, 4 हजार की आबादी बूंद-बूंद पानी को तरसी अलवर जिले के मालाखेड़ा उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुख्यालय बड़ेर में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। करीब 4 हजार की आबादी पानी की समस्या से परेशान है। ग्रामीणों का आरोप है कि जलदाय विभाग की ओर से नियमित जलापूर्ति नहीं होने के कारण उन्हें निजी स्तर पर 600 रुपए का टैंकर मंगवाकर पानी की टंकियां भरवानी पड़ रही हैं। पेयजल संकट से नाराज ग्रामीणों ने जलदाय विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया。 ग्रामीणों के मुताबिक पांच दिन में महज कुछ मिनट के लिए ही पानी की आपूर्ति हो पाती है। गांव में जलदाय विभाग का ट्यूबवेल संचालित है और उच्च जलाशय भी बना हुआ है, लेकिन नियमित रूप से पानी नहीं चढ़ने के कारण गांव के कई हिस्सों में पेयजल संकट बना हुआ है। खासकर पहाड़ी क्षेत्र के आसपास रहने वाले परिवारों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है。 ग्रामीणों का कहना है कि जिन परिवारों को रोजाना करीब 100 लीटर पानी की जरूरत होती है, उन्हें पर्याप्त पानी मिलना तो दूर, कई बार 10 लीटर पानी भी उपलब्ध नहीं हो पाता। ऐसे में लोगों को निजी टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है。 मंदिर के समीप बनी पानी की टंकी में समाजसेवियों की ओर से 600 रुपए का निजी टैंकर मंगवाकर पानी डलवाया जा रहा है। इसी पानी से गांव के अलग-अलग समुदायों के लोग अपनी पीने और घरेलू जरूरतें पूरी कर रहे हैं। पानी भरने के लिए महिलाओं को सुबह से शाम तक टंकी के बाहर कतार में खड़ा रहना पड़ रहा है。 ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। गीता देवी कोली, गायत्री, सीमा, गीता, शीशपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, शेर सिंह, मदन सिंह, बंसी जाटव, रामसहाय जाटव और ताराचंद सहित अन्य ग्रामीणों ने गांव में नियमित जलापूर्ति शुरू कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पेयजल व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे。0
0
Report
Advertisement
अलवर: पांच हजार रुपए के इनामी दीपक उर्फ आलू भीम गिरफ्तार
Alwar, Rajasthan:मादक पदार्थ मामले में लंबे समय से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार अलवर के अखैपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थ से जुड़े मामले में लंबे समय से फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी दीपक उर्फ आलू भीम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि 18 मार्च 2026 को पुलिस ने राहुल उर्फ भंडारी को 6 ग्राम मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान राहुल से मिली जानकारी के आधार पर मामले में दीपक उर्फ आलू भीम का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने मामले में वांछित आरोपी दीपक की तलाश शुरू की। पुलिस के अनुसार दीपक उर्फ आलू भीम पुत्र भंवर सिंह, निवासी लादिया मोहल्ला, की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। लंबे समय तक गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस ने आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। पुलिस टीम उसकी गतिविधियों पर नजर रखते हुए लगातार तलाश में जुटी हुई थी。 लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी दीपक उर्फ आलू भीम को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मादक पदार्थ की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क और मामले में शामिल अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा। जांच के दौरान यदि अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
अंबाला में सेवा सेतु शिविर ने नागरिकों के जरूरी कार्य मिनटों में पूरे किए
Ambala, Haryana:देशभर में भाजपा सेवा का संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी कड़ी में आज अंबाला शहर में भी भाजपा द्वारा सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें एक ही छत के नीचे लोगों को अलग अलग विभागों से जुड़ी सेवाएं प्रदान की गई। इस दौरान लोगों के पेंशन, आयुष्मान कार्ड, नगर निगम संबंधित कार्य मौके पर ही किए गए। जिन्हें लेकर लोग काफी संतुष्ट नजर आए। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज अंबाला शहर में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया जिसमें हरियाणा के पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल बतौर मुख्यतिथि पहुंचे। कार्यक्रम में पहुंचे असीम गोयल ने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए एक एक शिविर का अवलोकन किया और संबंधित विभागों से जानकारी भी ली। बात दें कि सेवा सेतु शिविर में नगर निगम, पेंशन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, फैमिली आईडी व अन्य विभागों द्वारा अपनी सेवाएं प्रदान की गई। इस दौरान लोगों के अटके हुए कार्य तुरंत प्रभाव से करवाये गए। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को पूरे देश में सेवा के माध्यम से मनाया जा रहा है। उसी कड़ी में लोगों को राहत पहुँचाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि देशभर में ऐसे 14000 कैंप लग चुके हैं। उन्होंने बताया कि यहाँ आने वाले हर नागरिक का कार्य करवाया जा रहा है। सेवा के कार्य निरंतर जारी रहेंगे。0
0
Report
जालौन में अज्ञात कारणों से महिला ने फांसी लगाई, परिवार में मातम
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में अज्ञात कारणों के चलते महिला ने फांसी लगाकर दी जान, घर के अंदर कमरे में रस्सी के फंदे से लटका मिला 40 वर्षीय कमलेशी का शव, महिला के शव को लटकता हुआ देख परिजनों में मची चीख-पुकार, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, महिला की हुई मौत से एक बेटी और एक बेटे के सिर से उठा मां का साया, जालौन के आटा थाना क्षेत्र के सधारा गांव का मामला।0
0
Report
Advertisement
खरीदो-बेचो दुकान पर स्कूटी सौदा होते ही आग लग गई: दमकल ने काबू पाया
Alwar, Rajasthan:अलवर शहर के नंगली सर्किल स्थित ‘खरीदो-बेचो दुकान’ पर स्कूटी का सौदा होते ही अचानक आग लग गई। देखते ही देखते स्कूटी से तेज लपटें उठने लगीं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकान पर स्कूटी की खरीद-फरोख्त का सौदा हुआ था। सौदा होने के कुछ ही देर बाद स्कूटी में अचानक आग लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें लगातार बढ़ती गईं। सूचना मिलने पर दमकल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग आसपास की दुकानों और अन्य वाहनों तक नहीं पहुंची, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल स्कूटी में आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आग लगने की वजह को लेकर मौके पर मौजूद लोगों में भी चर्चा बनी रही।0
0
Report
बूंदी के आजाद पार्क में बदहाली, 20 करोड़ से फिर लौटेगी हरियाली और सुविधाएं
Jhunjhunu, Rajasthan:Boondi के आजाद पार्क की बदहाली सामने आ गई है। स्थानीय लोग कहते हैं कि पार्क में जगह-जगह गंदगी और मिट्टी फैली है, वॉकिंग ट्रैक की टाइल्स टूटी हैं, झाड़ियां उग आई हैं, बैठने के लिए बेंच भी टूटी पड़ी हैं, कचरा पात्र खराब हैं और कई जगह कचरा भरा दिखता है। दीवारें भी कई जगह से टूट चुकी हैं। बढ़ी हुई घास-झाड़ियों के कारण जंगली जीवों का डर है; कुछ जगह विद्युत लाइट भी खराब पड़ी हैं। गोवंश और कुत्ते खुले घूमते दिखाई देते हैं, ओपन जिम के उपकरण भी खराब हालत में हैं। पार्क में पर्याप्त रोशनी, सुरक्षा, साफ पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं में सुधार की जरूरत है, साथ ही बच्चों के खेल क्षेत्र, महिलाओं और बुजुगों के लिए बैठने की व्यवस्था, नियमित सफाई और वॉकिंग ट्रैक की मरम्मत जरूरी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे वर्षों से यहां आते रहे हैं, लेकिन पार्क की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। हालांकि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर आजाद पार्क में लगभग 20 करोड़ रुपए के विकास कार्य प्रस्तावित हैं, ताकि पार्क का पुराना स्वरूप लौटे और वह फिर हरियाली व सुविधाओं से भरा रहे। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से समय पर काम शुरू करवाने की मांग जारी है।0
0
Report
भागलपुर में विक्रमशिला सेतु बंद, गंगा में नाव-सहारे यात्राओं के रास्ते मुश्किल
Naya Chak, Bihar:एंकर - भागलपुर में विक्रमशिला सेतु बंद होने के बाद गंगा में जहाजों का परिचालन लोगों के लिए आवाजाही का बड़ा विकल्प बना हुआ है। लेकिन अब यही सफर यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। गंगा का जलस्तर बढ़ने और जाह्नवी चौक घाट तक पहुंचने वाले रास्ते पर पानी आने के कारण 7 अक्टूबर तक जहाज पर बाइक ले जाने पर रोक लगा दी गई है। इस रोक का सीधा असर पशुपालकों, केला किसानों, दूध विक्रेताओं और रोजमर्रा के काम से सफर करने वाले लोगों पर पड़ा है। बाइक के जरिए सामान और दूध पहुंचाने वाले लोगों के सामने अब आवाजाही की मुश्किल बढ़ गई है। इसी परेशानी की जमीनी हकीकत जानने के लिए हमारे संवाददाता ने भागलपुर के बियाडा घाट से जाह्नवी चौक घाट तक जहाज पर सफर किया और करीब एक घंटे के इस सफर में यात्रियों की परेशानियों को करीब से देखा। जहाज पर विजन गर्मी के बीच एक महिला भी बेहोश हो गई दूसरी और घाट पर स्वास्थ्य कैंप में उन्हें ले जाया गया। चिलचिलाती धूप में जहाज पर सफर करना यात्रियों के लिए आसान नहीं है। जहाज पर पर्याप्त शेड की व्यवस्था नहीं होने से यात्री तेज धूप में परेशान नजर आए। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए करीब एक घंटे का यह सफर और भी मुश्किल हो रहा है। वहीं बाइक परिचालन पर रोक ने किसानों और दूध विक्रेताओं की परेशानी बढ़ा दी है। जिन लोगों के लिए बाइक के जरिए दूध, कृषि उपज या दूसरे जरूरी सामान को एक घाट से दूसरे घाट तक पहुंचाना रोजमर्रा की जरूरत थी, उनके सामने अब वैकल्पिक व्यवस्था की चुनौती है। विक्रमशिला सेतु बंद होने के बाद लोगों को जहाज के सहारे सफर करना पड़ रहा है, लेकिन बढ़ता जलस्तर, घाट तक पहुंचने का रास्ता और जहाज पर यात्रियों की सुविधाओं की कमी ने इस वैकल्पिक व्यवस्था की मुश्किलें भी सामने ला दी है।0
0
Report
Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का भारत’ पर चित्रकला प्रतियोगिता, बच्चों ने रंगों में उकेरी विकसि
Majhaulia, Bihar:मझौलिया। पीएम श्री हरगुण उच्च विद्यालय प्लस-2 में ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कल्पनाओं और रचनात्मक सोच को रंगों के माध्यम से कागज पर उकेरा। बच्चों ने विकसित, स्वच्छ, शिक्षित और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को अपनी पेंटिंग में दर्शाया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश उपाध्याय ने छात्र-छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि चित्रकला बच्चों की रचनात्मक क्षमता को निखारने का बेहतर माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक जितेन्द्र प्रसाद, शिक्षक महम्मद लुकमान आलम, मनीष कुमार, आचार्य मृत्युंजय पाण्डेय, हरिशंकर मिश्र सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। खबर को स्थानीय अखबार शैली में संक्षिप्त करें।0
0
Report
मुजफ्फरपुर में बुजुर्ग वीरेंद्र राम की हत्या, पत्नी बेटा फरार
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur साहेबगंज थाना क्षेत्र के मोरहर गांव में एक पारिवारिक विवाद में 45 वर्षीय वीरेंद्र राम की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है. उसका शव घर में मिला और हत्या का आरोप मृतक के पत्नी और बेटा पर लगा है. घटना के बाद मृतक की पत्नी और बेटा समेत सभी आरोपित फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है और एफएसएल टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है. साथ ही पुलिस घर से फरार पत्नी और बेटा की तलाश में जुट गई है. पड़ोसी सुदर्शन राय के अनुसार रविवार दोपहर करीब 3 बजे कुछ लोगों ने वीरेंद्र के साथ घर में मारपीट की, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. सुदर्शन का आरोप है कि बुजुर्ग वीरेंद्र को खींचकर लाया गया और उसके साथ मारपीट की गई. उन्होंने मारपीट रोकने की कोशिश भी की, लेकिन आरोपी नहीं माने. सुदर्शन ने यह भी दावा किया कि घटना में वीरेंद्र की पत्नी की भी संलिप्तता है. सूचना मिलने पर साहेबगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार के साथ सरैया SDPO अभिजीत कौर पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू किया गया और प्रारम्भिक जांच में पाया कि पारिवारिक विवाद के कारण मारपीट में मौत हुई है. SDPO के अनुसार मृतक की पत्नी और बेटा दोनों फरार हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है. स्थानीय लोगों ने बताया कि वीरेंद्र को जितिया पर्व के सिलसिले में बुलाए जाने के बाद विवाद और मारपीट की घटना हुई. हालांकि उसे किसने और किस वजह से बुलाया था, इसकी पुलिस ने अभी पुष्टि नहीं की है. पुलिस घटना के कारण मारपीट में शामिल लोगों और मृतक की पत्नी व बेटे की भूमिका की जांच कर रही है. पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
14 किलोग्राम गांजे के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार
Khajuria Khurd, Bihar:गुप्त सूचना पर कुदरा रेलवे स्टेशन के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रोहतास की महिला और स्थानीय तस्कर कुदरा पुलिस के हवाले। कैमूर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर कुदरा रेलवे स्टेशन के समीप त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने लगभग 14 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए तस्करों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। मामले की जानकारी देते हुए मजिस्ट्रेट सह अंचलाधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि कुदरा पुलिस को क्षेत्र में गांजा की बड़ी खेप लाए जाने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर तत्काल छापेमारी दल का गठन किया गया और कुदरा स्टेशन के पास से दोनों संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 13 किलो गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहतास जिले की रहने वाली अनिता कुमारी तथा कुदरा थाना क्षेत्र के निवासी संजय कुमार के रूप में हुई है। प्राथमिक पूछताछ के बाद दोनों तस्करों और जब्त किए गए गांजा को स्थानीय कुदरा थाना के सुपुर्द कर दिया गया है। थाना स्तर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा की यह खेप कहाँ से लाई गई थी और इसे किसे सौंपा जाना था।0
0
Report
Advertisement
