209303
स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय सिठमरा के शिक्षकों व छात्रों ने निकाली जनजागरूकता रैली
Rura, Uttar Pradesh:रुरा थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सिठमरा में शिक्षकों व छात्र छात्राओं ने स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत जनजागरूकता रैली निकाली।जिसमें चौकी प्रभारी सिठमरा अनूप पांडेय शामिल हुए और बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया और उत्साहित किया।इस दौरान उन्होंने बच्चों को डॉयल 112 व 1090 तथा साईबर अपराध के संबंध में टोल फ्री नंबर 1930 के बारे में भी जानकारी दी।0
0
Report
209303
रूरा स्टेशन पर आइस्मा द्वारा आयोजित संरक्षा सेमिनार में विजेताओं को किया सम्मानित
Rura, Uttar Pradesh:*रूरा स्टेशन पर आइस्मा द्वारा आयोजित संरक्षा सेमिनार में निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत* ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन प्रयागराज मण्डल द्वारा रूरा रेलवे स्टेशन पर संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया जहाँ रेल संचालन और संरक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की गई l इस कार्यक्रम के दौरान आइस्मा द्वारा स्टेशन अधीक्षक रूरा को रूरा स्टेशन को हरा भरा रखने उसके विकास में योगदान के लिए आइस्मा गौरव सम्मान से व 4 स्टेशन मास्टरों अखिलेश वर्मा स्टेशन मास्टर रूरा, रवि शंकर यादव स्टेशन मास्टर रूरा , कृष्णा प्रताप सिंह स्टेशन मास्टर मैथा, अभिषेक राज स्टेशन मास्टर मैथा को आइस्मा संरक्षा योद्धा अवार्ड से सम्मानित किया गया l आइस्मा के मण्डल सचिव ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय व मण्डल कोषाध्यक्ष विनय कुमार विश्वकर्मा ने संगठन की तरफ से सभी स्टेशन मास्टरों को सम्मानित किया l संरक्षा सेमिनार के दौरान स्टेशन मास्टर्स दिवस के अवसर पर आयोजित निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता छात्र छात्रों को पुरस्कृत किया गया l स्टेशन अधीक्षक रूरा ने बताया कि प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों के 180 से ज्यादा छात्र छात्रों ने प्रतिभाग किया था l निबंध प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की छात्रा काव्या मिश्रा ने प्रथम,इसी विद्यालय के यश राजपूत ने द्वितीय व संविलियन पूर्व माध्यमिक विद्यालय की रिया गौतम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l चित्रकला प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की छात्रा अंजलि गुप्ता ने प्रथम,प्राथमिक विद्यालय संगसियापुर की छात्रा भूमि ने द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय खेमनेवादा की प्रीति देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l स्टेशन अधीक्षक रूरा ने प्रत्येक विद्यालय के विद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को भी मेडल, सर्टिफिकेट और गिफ्ट देकर सम्मानित किया l कार्यक्रम के दौरान खेमनेवादा की शिक्षिका डॉ अर्चना मिश्रा, अध्यापक नवीन दीक्षित, प्राचार्य संतोष पाठक, अभय सिंह, प्रदीप कुमार, अम्ब्रीश सिंह, स्टेशन अधीक्षक मनीष दास, शेर अली, शंकर लाल, जियालाल आदि रेल कर्मचारी व छात्र छात्राओं के अभिभावक उपस्थित रहे l0
0
Report
209303
पंजाब नेशनल बैंक के समीप अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे बुजुर्ग को मारी जोरदार टक्कर, बुजुर्ग गंभीर
Rura, Uttar Pradesh:रुरा थाना क्षेत्र के कस्बा रुरा में पंजाब नेशनल बैंक के समीप पैदल जा रहे एक बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।जिससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से उसे उपचार हेतु सीएचसी रुरा भिजवाया।वहीं गुरुवार को चौकी प्रभारी रुरा विनोद कुमार ने बताया कि घायल बुजुर्ग का नाम शिवशंकर पुत्र तुलसी उम्र करीब 60 वर्ष, सरवा गांव का रहने वाला है।0
0
Report
Advertisement
209303
कस्बा रुरा के ओवर ब्रिज पर दो बाइकों में हुई आमने सामने जोरदार टक्कर, चार लोग घायल, दो गंभीर
Rura, Uttar Pradesh:रुरा थाना क्षेत्र के कस्बा रुरा के ओवर ब्रिज पर का है।जहां बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार दो बाइकों में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई।जिससे बाइक सवार चार घायल हो गए, जिसमें से लोग गंभीर रूप से घायल है।वहीं सूचना पर पुलिस ने उन्हें उपचार हेतु सीएचसी रुरा भिजवाया।0
0
Report
209303
कस्बा रुरा होली का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया, लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर दी बधाई
Rura, Uttar Pradesh:कस्बा रुरा में होली का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया।वहीं बुधवार को लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी।वहीं पुलिस प्रशासन ने लोगों से होली का पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की।0
0
Report
