273164
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा पाकिस्तान समर्थित मॉड्यूल के खुलासे के बाद भारतनेपाल सीमा पर अलर्ट
Mahuwa, Uttar Pradesh:हाल ही में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल एवं केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए देश के अलग-अलग जगहों से 9 संदिग्ध को गिरफ्तार किया है । इस नेटवर्क में नेपाल के रास्ते आतंकियों को फंडिंग करने के साथ साथ लॉजिस्टिक रुट की पुष्टि हुई थी और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल एंव खुफिया एजेंसियों ने इनके ठिकानों से ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद किया गया था । दिल्ली में पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल के खुलासे और संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और आने जाने वालों की सघन जांच की जा रही है ।0
0
Report
273164
नौतनवा में स्थित राजीव गांधी कालेज ऑफ फार्मेसी में डायरेक्टर शोभाराम साहू के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन
Kunserwa, Uttar Pradesh:एंकर- यूपी के महराजगंज जनपद के नौतनवा में स्थित राजीव गांधी कालेज ऑफ फार्मेसी में डायरेक्टर शोभाराम साहू के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया । वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रबंधक अजीत मणि त्रिपाठी और प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज के जिलाध्यक्ष अमित त्रिपाठी रहे । कालेज के बच्चों, शिक्षकों ने एक दुसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दिया। इस सम्बन्ध में डायरेक्टर शोभा राम साहू ने बताया की होली के पूर्व संध्या पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें बच्चो शिक्षकों और पत्रकारों के साथ होली खेला गया साथ ही सौहार्द पूर्ण मिलजुल कर सकुशल त्यौहार मनाने का संदेश दिया गया ।0
0
Report
273164
महाराजगंज नो मैपिंग मतदाताओं के लिए लगाए गए जनसुनवाई केंद्र पर पूर्ति निरीक्षक एवं अधिवक्ता के बीच हाथापाई,पुलिस ने अधिवक्ता के खिलाफ केस किया दर्ज
Nautanwa, Uttar Pradesh:महाराजगंज जिले के नौतनवा तहसील में एसाईआर मामले में नो मैपिंग मतदाताओं के लिए लगाए गए जनसुनवाई केंद्र पर आज उस समय अफरा तफरी मच गई जब अधिवक्ता एवं पूर्ति निरीक्षक के बीच मामला गरमा गया। देखते-देखते धक्का मुक्की हुई और अधिवक्ता ने पूर्ति निरीक्षक को मुक्के से मारने का प्रयास करने लगे । हालांकि मौके पर मौजूद नौतनवा एसडीएम और कुछ लोगों की वजह से बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ। मामले को लेकर दोनों पक्ष नौतनवा थाने पहुंचे । जहां दोनों पक्ष तहरीर देकर कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए थे । पुलिस ने अधिवक्ता के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुट गई है0
0
Report
Advertisement
273164
महराजगंज में तेंदुए का आतंक जारी,बीते दिनों तेंदुए ने दो किशोरी को मौत के घाट उतारने के बाद अब नाबालिक बच्ची पर किया जानलेवा हमला,डीयम ने किया निरीक्षण
Nautanwa, Uttar Pradesh:महराजगंज जनपद में आदमखोर तेंदुए के आतंक से इलाके में दहशत और डर का माहौल बना हुआ है आपको बता दे आदमखोर तेंदुए ने बीते दिनों में पहले सोहगीबरवा में 15 वर्षीय बच्ची के ऊपर जानलेवा हमला कर मौत के घाट उतार दिया तो तीन दिन पहले निचलौल तहसील क्षेत्र के वन रेंज स्थित ग्राम पंचायत बढ़या मुस्तकिल में एक 20 वर्षीय युवती शेरून निशा को तेंदुए ने गन्ने के खेत में हमला किया जिसके बाद अस्पताल ले जाते समय किशोरी की मौत हो गई वही अब इस आदमखोर तेंदुए ने एक 4 वर्षीय नाबालिक बच्ची के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया है जिसके बाद नाबालिक बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है जानकारी के अनुसार,यह घटना सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग की मधवलिया रेंज अंतर्गत वनग्राम कम्पार्ट 24 में हुई है।0
0
Report
273164
गणतंत्र दिवस को लेकर भारत नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, नेपाल से हर आने जाने वालों की सघन तलाशी के बाद भारत मे करने दिया जा रहा है प्रवेश
Kunserwa, Uttar Pradesh:गणतंत्र दिवस से पहले देश मे आतंकी हमले न होने पाए इसको लेकर पूरे देश मे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई है जिसको देखते हुए महराजगंज जिले के भारत नेपाल सीमा पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है और नेपाल से आने जाने वालों की सघन तलाशी के बाद भारत मे करने दिया जा रहा है प्रवेश ।0
0
Report
