Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Barabanki225204

बाराबंकी:मसौली क्षेत्र के ग्राम निजामपुर में जमीन को लेकर दो पक्षों में मार पीट चले जमकर लाठी डंडे ।

Mohd Azhar AnsariMohd Azhar AnsariJan 17, 2026 16:51:59
Bara Gaon, Uttar Pradesh:बाराबंकी; जनपद बाराबंकी के मसौली क्षेत्र के ग्राम निजामपुर में गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में घमासान मारपीट की घटना सामने आई है लड़ाई झगड़े में लाठी डंडों और एट पत्थरों का बरसे जिसे कई लोग घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। बताया जा रहा है कि गांव में एक पट्टे की भूमि को लेकर चल रहे विवाद के दौरान दो पक्षों में पहले भी कई बार कहा सुनी हो चुकी है थी जो बाद में मारपीट में बदल गई घटना में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं । घायलों को सीएससी बड़ा गांव में भर्ती कराया गया है डॉक्टर के अनुसार एक महिला की हालत गंभीर होते देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है जबकि अन्य सभी लोगों का इलाज सीएससी बड़ा गांव में हो रहा है। लड़ाई झगड़े में लाठी डंडे और पत्थर चलने की सूचना मिलते ही गांव में अफरा तफरी का माहौल मच गया। मारपीट के बाद गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गयाहै। मसौली थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौके पर शांति व्यवस्था कायम की। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
Barabanki225204

बाराबंकी: हैदरगढ़ बारा टोल प्लाजा का NHAI ने समाप्त किया ठेका 5.3करोड़ की बैंक गारंटी जब्त।

Mohd Azhar AnsariMohd Azhar AnsariJan 17, 2026 07:28:38
Bara Gaon, Uttar Pradesh:बाराबंकी: जनपद बाराबंकी के बारा टोल प्लाजा पर एक अधिवक्ता के साथ टोल कर्मचारियों द्वारा की गई मारपीट के मामले में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने कड़ी कार्रवाई की है एनएचएआई ने उपयोग करता शुल्क वसूली एजेंसी स्काईलार्क इंफ्रा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड का अनुबंध तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। घटना 14 जनवरी 2026 को उत्तर प्रदेश के NH 731 (लखनऊ सुल्तानपुर) स्थित बारा टोल प्लाजा पर हुई थी जहां एक राष्ट्रीय राजमार्ग उपयोगकर्ता अधिवक्ता के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार और छीना झपटी और मारपीट की गई थी।NHAI ने एजेंसी को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है साथ ही गंभीर अनुबंध उल्लंघन को देखते हुए एजेंसी को एक वर्ष के लिए NHAI की किसी भी भविष्य की बोलियां अनुबंध में भाग लेने से प्रतिबंधित करने का प्रस्ताव किया है। बारा टोल प्लाजा के मौजूदा अनुबंध के तहत जमा की गई 5.3 करोड़ की बैंक गारंटी सुरक्षा राशि को भी जप्त की कार्यवाही प्रस्तावित है।NHAI के अनुसार या घटना अनुबंध शर्तों का गंभीर उल्लंघन है और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
0
comment0
Report
Barabanki225204

बाराबंकी: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडों से हुई मारपीट एक युवक गंभीर रूप से घायल

Mohd Azhar AnsariMohd Azhar AnsariJan 16, 2026 19:06:15
Bara Gaon, Uttar Pradesh:बाराबंकी। जनपद बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हथोंइया में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष में घमासान मारपीट हो गई इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। आकाश मिश्रा पुत्र दयाशंकर मिश्रा ने रामनगर थाने में प्रार्थना पत्र दिया है प्रार्थना पत्र में बताया है कि उनके चचेरे भाई आशीष मिश्रा अपने घर पर मौजूद थे इसी दौरान घर के सामने स्थित विवादित जमीन पर कृपा राम पुत्र राम आसरे की पत्नी सोना देवी और उनकी पोती की चीख पुकार सुनकर आशीष मिश्रा मौके पर पहुंचे वहां पहुंचते ही विपक्षी दीनदयाल पुत्र गणेश प्रसाद अरविंद कुमार और हिमांशु और आनंद मिश्रा ने आशीष पर लाठी डंडों और धारदार हथियारों से अचानक हमला कर दिया हमलावरों ने आशीष को चारों ओर से घर कर बेरहमी से मारा पीटा। विपक्षियों द्वारा मारपीट के दौरान आशीष के सिर पर हाथ और शरीर के अंग का हिस्सों पर गंभीर चोटे आई हैं जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर जमीन पर गिर गया पीड़ित का आरोप है की मार पीट के दौरान हमलावर गाली गलौज करते रहे और यह कहते हुए वहां से चले गए कि चलो अब वह मर गया है। घटना के बाद परिजनों ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर बताई है इस संबंध में थाना प्रभारी रामनगर अनिल कुमार पांडे ने बताया कि पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
Advertisement
Barabanki225204

बाराबंकी: गोंडा बहराइच नेशनल हाईवे पर नशे में धुत कार चालक ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर

Mohd Azhar AnsariMohd Azhar AnsariJan 15, 2026 08:01:12
Bara Gaon, Uttar Pradesh:बाराबंकी: जनपद बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोंडा बहराइच नेशनल हाईवे पर टी आर भट्ठे के पास एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रमवापुर निवासी संदीप रावत और रिंकू के रूप में घायलों की पहचान हुई है बताया जा रहा है कि संदीप रावत अपने साथी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटे आई हैं। कार चालक की पहचान हरिशंकर के रूप में हुई है हादसा होने के बाद कार चालक बाइक को घसीटते हुए मौके से फरार होने का प्रयास करने लगा स्थानीय लोगों ने तुरंत उसका पीछा किया और मसौली चौराहे पर उसे पकड़ लिया मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार चालक नशे की हालत में था और चौराहे पर करीब आधे घंटे तक हंगामा करता रहा। कार चालक नशे में इतना धुत था कि उसे अपनी कार के क्षतिग्रस्त होने का भी होश नहीं था कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है और टायरों की हवा निकल जाने के बाद भी कर चालक कार को चलाता रहा जिससे उसके टायर भी फट गए बताया जा रहा है कि कार चालक एक अन्य स्थान पर भी वाहन टकराया था। स्थानीय लोगों के डायल 112 पर सूचना देने के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 ने कर चालक को पूछताछ के लिए थाने ले गई है पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल भिजवा दिया है घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया था। यातायात भी सुचारू रूप से चालू कराया गया।
0
comment0
Report
Barabanki225204

बाराबंकी: दो दिन से लापता छात्र सकुशल मिली एक बंद घर के पिंजरे में पुलिस कर रही पूछताछ

Mohd Azhar AnsariMohd Azhar AnsariJan 12, 2026 14:06:22
Bara Gaon, Uttar Pradesh:बाराबंकी: जनपद बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र में दो दिन से एक कक्षा 9 की 14 वर्षीय छात्रा एक बंद मकान में रखे पिंजरे में सकुशल मिली है। पुलिस ने छात्रा को निकाल के थाने पहुंचा और वहां उससे पूछताछ की गई और चिकित्सा परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। छात्र ने दो दिन पहले साइकिल से स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी रास्ते में उसने एक युवक को अपना बैग और साइकिल देकर बाद में आने की बात कही और उसके बाद से लापता हो गई थी पिता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज आधार पर तलाश शुरू कर दी थी। कस्बे में एक मोहल्ले में स्थित बिना छत के पुराने मकान में जब मकान स्वामी पहुंचा तो उसने देखा कि खरगोश पालने वाला पिंजरा खुला पड़ा है पास में जाके देखा तो पिंजरे के अंदर एक लड़की कोने में सिमटी बैठी है।युवक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और मौके पर पुलिस पहुंच के छात्रा को अपने कब्जे में ले लिया। सी ओ रामनगर गरिमा पंत द्वारा छात्रा से पूछताछ करने पर किसी अपराधी घटना की पुष्टी नहीं हुई है। पूछताछ में या सामने आया है कि छात्रा किसी के साथ जाने की फिराक में थी। और परिजनों के दर से छिप गई थी छात्रा मानसिक रूप से भयभीत है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
0
comment0
Report
sidebar-img
Advertisement
Back to top