icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
271801
Gaurav PatwaGaurav PatwaFollow10 Apr 2026, 02:16 pm

जंगल से लकड़ी लाने गई  महिला पर तेंदुए ने किया हमला ,एक हाथ बुरी तरह हुआ जख्मी

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच। जिले के कतर्नियाघाट इलाके में स्थित मूर्तिहा इलाके में एक महिला जंगल से लगे खेत के किनारे लकड़ी उठाने गई थी । तभी अचानक एक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया , चीख सुनकर जंगल की तरफ जा रहे वन कर्मी व ग्रामीण शोर मचाते हुए दौड़े जिसके बाद वो उसे छोड़ कर भाग गया , हमले के दौरान तेंदुआ महिला के एक हाथ का थोड़ा हिस्सा खा गया । सुरजीपुरवा ग्राम की रहने वाली महिला शांति शुक्रवार को जंगल के किनारे लकड़ी लेने के लिए गई थी । इसी दौरान जंगल से निकले तेंदुए ने उस पर हमला करते हुए उसका बाया हाथ चबा डाला , चीख सुनकर ग्रामीण व वन कर्मी डंडे लेकर दौड़े जिसके बाद जानवर महिला को छोड़कर भाग गया । परिवार के लोग घायल महिला को इलाज के लिए लेकर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां पर हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । चिकित्सकों की ओर से घायल महिला का इलाज किया जा रहा है।  प्रभागीय वनाधिकारी कतर्निया घाट अपूर्व दीक्षित ने बताया कि महिला जंगल में अकेले लकड़ी लेने के लिए गई थी । पास में ही वन विभाग की ओर से कार्य कराया जा रहा था । शोर सुनकर वन कर्मी व अन्य लोगों ने महिला की जान बचाई है ।
0
0
Report
Pinewz
271801
Gaurav PatwaGaurav PatwaFollow10 Apr 2026, 08:07 am

महिला पर बंदर ने किया हमला , घायल का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच। जिले के मोतीपुर इलाके में स्थित झाला ग्राम में घर में घुसे बंदर को भगा रही महिला पर जानवर ने हमला कर दिया । जिसके चलते उसके सिर में गंभीर घाव हो गया , महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।झाला ग्राम की रहने वाली रीता देवी नाम की महिला के घर में एक बंदर घुस गया इस दौरान वो घर में रखा अनाज खा रहा था । महिला की नजर पड़ने पर उसने जानवर को भगाने का प्रयास किया तभी उसने उनपर हमला कर दिया , चीख सुनकर परिवार के दौड़े जिसके बाद वो भाग गया , हमले में महिला के सिर में गंभीर घाव हो गया । परिवार के लोग उसे इलाज के लिए लेकर स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया । चिकित्सकों की ओर से महिला का इलाज किया जा रहा है । उसकी हालत में सुधार है ।
0
0
Report
Pinewz
271801
Gaurav PatwaGaurav PatwaFollow9 Apr 2026, 01:41 pm

एस पी सिटी अशोक कुमार का हुआ तबादला , आयुष विक्रम सिंह बने जिले के नए एस पी सिटी

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच। शासन की ओर से आज पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल किए गए हैं । आज जारी की गई लिस्ट में बहराइच में एस पी सिटी के पद पर तैनात अशोक कुमार सिंह का तबादला करते हुए उनके स्थान पर मेरठ में तैनात आयुष विक्रम सिंह को जनपद क्या नया अपर पुलिस अधीक्षक नगर बनाया गया है । जनपद बहराइच के अपर पुलिस अधीक्षक नगर अशोक कुमार सिंह का तबादला करते हुए उन्हें उप सेनानायक एस डी आर एफ मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है । वही उनके स्थान पर शासन ने अभी तक मेरठ के एस पी सिटी रहे आयुष विक्रम सिंह को जनपद का नया अपर पुलिस अधीक्षक नगर बनाया है आपको बता दें आयुष विक्रम सिंह ने मेरठ में हुए चर्चित सौरभ हत्याकांड का खुलासा किया था ।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
271801
Gaurav PatwaGaurav PatwaFollow8 Apr 2026, 11:04 am

गब्बर सिंह की 120 करोड़ की संपत्ति हुई रिलीज , कोर्ट ने गैंगस्टर की एफ आई आर को किया था रद्द

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच । जनपद की गैंगस्टर कोर्ट ने बीते दिनों देवेंद्र सिंह उर्फ गब्बर व उनके परिवार के नाम पर नगर में स्थित 120 करोड़ से अधिक की संपत्ति को अवमुक्त करने के निर्देश दिए थे । जिसके बाद बुधवार को उनके वकीलों की मौजूदगी में जिला प्रशासन ने चार साल पहले सीज की गई उनकी पांच संपत्तियों को रिलीज कर दिया है । पयागपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले देवेंद्र सिंह के ख़िलाफ़ करीब पचास मामले दर्ज है । चार साल पहले जिला प्रशासन ने नगर के डीगीहा इलाके में स्थित उनकी पत्नी सारिका सिंह के नाम बने बंधन होटल समेत करीब 120 करोड़ रूपये की संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत सीज कर दिया था । बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज गैंगस्टर की एफ आई आर को रद्द करने के निर्देश दिए थे । जिसके बाद बहराइच की गैंगस्टर अदालत ने जिलाधिकारी को जब्त की गई संपत्तियों को रिलीज करने के निर्देश दिए थे ।  बुधवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट पूजा चौधरी व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जब्त की गई संपत्तियों को अवमुक्त कर दिया ।देवेंद्र प्रताप सिंह के अधिवक्ता चंद्रवीर सिंह ने बताया कि गैंगस्टर न्यायधीश के आदेश के बाद आज सीज की गई पांच संपत्तियों को अवमुक्त किया गया है ।
0
0
Report
Pinewz
271801
Gaurav PatwaGaurav PatwaFollow7 Apr 2026, 03:08 pm

खेत की रखवाली कर रहे बालक पर बाघ ने किया हमला, हालत गंभीर

Bahraich, Uttar Pradesh:लगातार हमले से ग्रामीणों में दहशत बहराइच। जनपद के कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग इलाके में खेत की रखवाली कर रहे बालक पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को हुई तो दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। परिजनों द्वारा घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जनपद के कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज के ग्राम पंचायत कतर्निया के तड़वां ग्राम के 11 वर्षीय राजा बाबू पुत्र कमल निषाद अपने खेत में मक्का की रखवाली कर रहा था। तभी जंगल से निकलकर बाघ ने उस पर हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह की घायल हो गया। चीख पुकार सुन ग्रामीणों ने हांका लगाना शुरू किया। ग्रामीणों को आता देख बाघ जंगल को ओर भाग गया। बाघ के हमले से घायल राजा बाबू के शरीर पर कई जगह गंभीर जख्म है। हमले से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों ने घायल को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। रेंज अधिकारी सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया है। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। पूरे इलाके में कांबिंग की जा रही है। जल्द ही पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है। डॉ0 आनंद कुमार ने बताया कि बच्चों के सिर पर वार होने की वजह से बालक बुरी तरह घायल है उसके आंख में भी गंभीर जख्म है। हालत को गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया जा रहा है। डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मौके पर टीम कांबिंग कर रही है। घायल के परिजनों को 10 हजार की तत्काल सहायता राशि प्रदान की गई है।
0
0
Report
Advertisement
Back to top