241001
समाजकल्याण मंत्री असीम अरुण ने हरदोई में जरूरतमंदों को बांटे कंबल
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में समाजकल्याण मंत्री असीम अरुण ने नगर पालिका परिषद पहुंचकर जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ठंड में जरूरतमंद लोगों की मदद करना था। मंत्री ने कहा कि सरकार हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फतेहपुर के डीपीआरओ कार्यालय में हंगामा, भ्रष्टाचार के आरोप सामने
Fatehpur, Uttar Pradesh:डीपीआरओ कार्यालय में जमकर हुआ हंगामा डीपीआरओ और खुद को पेट्रोल डालकर फूंकने का प्रयास ग्राम पंचायत में हुए भ्रष्टाचार की शिकायत को लेकर हुआ हंगामा गाजीपुर ग्राम पंचायत में सरकारी दुकानों के आवंटन में भ्रष्टाचार का आरोप पंचायती राज विभाग के दफ्तर के कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के संगीन आरोप सदर कोतवाली क्षेत्र के विकास भवन का मामला0
0
Report
पुलिस ड्राइवर फिरोज खान के भ्रष्टाचार मामले में 29 करोड़ से अधिक संपत्ति के खुलासे
Bhopal, Madhya Pradesh:पुलिस ड्राइवर फिरोज खान ने भ्रष्टाचार के जरिये वेतन से 500 गुना ज्यादा कमाई की. मध्य प्रदेश पुलिस में सबसे छोटा पद आरक्षक ड्राइवर का होता है... और इसी ड्राइवर ने करप्शन का ऐसा खेल खेल की 29 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति इकट्ठा कर ली... आरक्षक ड्राइवर फिरोज खान पर लोकायुक्त की Raid में अब तक पुलिस आरक्षक चालक फिरोज खान की संपत्ति 29 करोड़ से ज्यादा की निकाल कर सामने आई है साथ ही फिरोज के 25 बैंक खाता देवास,इंदौर और उज्जैन जिले में जांच एजेंसी को मिले हैं जिनका खुलना बाकी है...0
0
Report
तखतपुरा में गुप्त मतदान से किसान परिवार की महिला सरपंच निर्वाचित
Jaipur, Rajasthan:स्पेशल स्टोरी भीलवाड़ा जिले के तखतपुरा कन्याखेड़ी ग्राम पंचायत में एक ऐसी परंपरा का निर्वाह किया गया जिसमें ग्रामीणों ने ईश्वर को ही निर्वाचन अधिकारी बनाकर उनके सामने गुप्त मतदान की प्रक्रिया अपनाकर अपना प्रत्याशी का चुनाव कर दिया । 1800 मतदाताओं के ग्राम तखतपुरा में दूसरे चरण में पंचायतीराज चुनाव के द्वितीय चरण के तहत मतदान होना हैं आरक्षण लॉटरी के तहत महिला एस सी वर्ग के लिए सीट आरक्षित हुई हैं, लेकिन पूर्व की भाती तखतपुरा ग्राम के मतदाताओं ने ग्राम में एकता और प्रेम सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए ग्रामीणों ने ग्राम के चारभुजा मंदिर परिसर में एक बैठक कर सर्व सहमति से निर्णय करते हुए ग्राम में सरपंच पद पर खड़े होने वाले सभी प्रत्याशियों को एक साथ बिठाकर ग्राम के मोतिबिरान लोगो ने निर्णय करते हुए बालिका स्कूल में कमरे निर्माण करने के लिए भामाशाह के रूप में 1 लाख 51 हजार रुपए की राशि जमा करवाने की सहमति रखी जिसमें दो प्रत्याशी ने ग्रामीणों की मांग के अनुसार राशि जमा करवा दी जिसमें दो प्रत्याशी मैदान में रहे उनका गुप्त मतदान की प्रक्रिया से बुधवार को निर्वाचन नियमावली के तहत ग्राम के पुरुषों ने मतदान किया वही देर शाम को मतदान की गिनती कर निर्णय किया गया जिसमें भेरू लाल नायक की पत्नी को सरपंच प्रत्याशी के रूप में चुना गया हैं जो कि एक किसान परिवार से बिलोंग करता है वह विजय रहे ।0
0
Report
Advertisement
बांके बिहारी मंदिर की 20वीं हाई पावर कमेटी: 16 अहम मुद्दों पर बड़ा कदम
Mathura, Uttar Pradesh:बांके बिहारी मंदिर: AC सर्वे से लेकर लपकों पर शिकंजे तक... 20वीं हाई पावर्ड कमेटी में 16 अहम मुद्दों पर मंथन मथुरा -वृंदावन के ठाकुर श्री बांके बिहारी जी महाराज मंदिर की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़, आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति अशोक कुमार की अध्यक्षता में लक्ष्मण शहीद स्मारक भवन के सभागार में हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी की 20वीं बैठक संपन्न हुई। बैठक में मंदिर और श्रद्धालुओं से जुड़े 16 प्रमुख एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की गई। एसी रिपोर्ट और तुलसी माला की पवित्रता पर जोर बैठक का सबसे अहम बिंदु मंदिर परिसर में सेंट्रलाइज्ड एयर कंडीशनर (AC) लगाने से जुड़ा रहा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) आगरा मंडल द्वारा 22 सितंबर को सौंपी गई सर्वे रिपोर्ट पर गहराई से मंथन किया गया। इसके अलावा, भक्तों द्वारा अर्पित तुलसी मालाओं के पैरों तले कुचले जाने की गंभीर समस्या पर रोक लगाने के लिए गोस्वामी समाज के सदस्यों से विशेष सुझाव मांगे गए ताकि मालाओं का अनादर रोका जा सके। लपकों पर कसेगा शिकंजा, सुधरेगी सफाई और बिजली व्यवस्था हाल ही में समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों का संज्ञान लेते हुए, मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं को गुमराह करने और छलावा करने वाले लपकों व बिचौलियों पर सख्त शिकंजा कसने के निर्देश दिए गए। साथ ही, नगर निगम को मंदिर के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाने और नालियों के क्षतिग्रस्त पत्थरों व आरसीसी ढक्कनों को तुरंत बदलने को कहा गया। विद्युत विभाग को निर्देश दिए गए कि वह मंदिर के आसपास के इलाकों में सघन निरीक्षण कर असुरक्षित और झिलते तारों को दुरुस्त करे। भोग-प्रसाद और प्रसाद की शुद्धता पर चर्चा मंदिर में भोग-प्रसाद तैयार करने के लिए योग्य हलवाइयों की नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी करने और उनके मानदेय की प्रक्रिया तय करने पर विचार हुआ। इसके अलावा, पेड़े वाले राधेश्याम अग्रवाल द्वारा भोग के लिए दूध, पनीर और खोया की धनराशि बढ़ाने के आवेदन और आसपास बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच पर भी चर्चा की गई। स्वर्ण-रजत हिंडोला, रथ निर्माण और विभिन्न सिंहासनों की जांच आख्या की प्रगति की भी समीक्षा की गई। प्रमुख हस्तियों की रही मौजूदगी बैठक में सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश मुकेश मिश्रा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश विकास कुमार, सिविल जज प्रत्यूष आनंद मिश्रा, डीएम चंद्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, नगर आयुक्त ओजस्वी राज और एएसआई की अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. स्मिता एस. कुमार मौजूद रहीं। वहीं, सेवायतों की ओर से राजभोग समूह से शैलेंद्र गोस्वामी व रजत गोस्वामी और शयनभोग समूह से हिमांशु गोस्वामी ने अपनी बातें रखीं।0
0
Report
भोपाल: ऐशबाग डबल मर्डर में सब इंस्पेक्टर को उम्रकैद सुनाई
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल ऐशबाग में डबल मर्डर मामले में आरोपी को उम्र कैद डबल आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई आरोपी सब इंस्पेक्टर योगेश मरावी दोषी करार योगेश मरावी ने पत्नी और साली की चाकुओं से गोदकर की थी हत्या पारिवारिक विवाद में की थी योगेश मरावी ने हत्या ऐशबाग थाना क्षेत्र का था मामला दिसंबर 2024 में हुई थी हत्या。0
0
Report
सामुहिक विवाह में राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह पहुंचकर दिया वर-वधू को आशीर्वाद
Khandwari, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह में 39 नवदम्पत्ति दामपत्य सुत्र बंधन में बंधे। चहनिया । मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह कार्यक्रम योजना अंतर्गत विकास खंड चहनिया ब्लाक मुख्यालय परिसर में गुरुवार को 39 युगल जोड़े दाम्पत्य सूत्र बन्धन मे बंधे जिससे ठोल नगाड़े बैंड बाजे कि गुज व मंत्रोच्चार के बीच वर -वधु ने अग्निकुंड को साक्षी मानकर एक साथ जीने की कसम खाई।वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडित प्रद्युम्न पांडेय, अनिल तिवारी रजनीश पांडेय ने नव दम्पती को जय माला व सिंदुर दान कराते हुए सात बचन का संकल्प दिलाते हुए व सात जन्मों तक साथ निभाते हुए विवाह को सम्पन कराया। मुख्यअतिथि राज्य सभा सदस्य दर्शना सिंह ने नव विवाहितोंको प्रमाण पत्र व आर्शीवाद प्रदान करते हुए कहा कि आप ने सात फेरे लेकर जो जीवन भर साथ रहने का संकल्प लिया है उसे मन से निभाएं। मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना गरीब परिवारों की बेटीयों के लिए वरदान साबित हो रही है । इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटीयों का विवाह सरकारी खर्च कराया जा रहा है। जिससे उनके परिवारों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ता। आज बेटीयों के जन्म होने पर होने पर लोग खुशी मना रहे हैं आज के पहले जिसके घर में बेटियां होती थी लोगों को बेटियों की शिक्षा और विवाह को लेकर काफी आर्थिक परेशानिया उठानी पड़ती थी डबल इंजन की सरकार ने बेटियों की शिक्षा से लेकर सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत विवाह का आयोजन कर यह गरीबों के लिए वरदान साबित हो रहा है। वहीं वर वधू को सरकार के तरफ से वर्तन सेट,वर के लिए पैंट, सर्ट ,वधू के लिए पांच सेट साड़ी , पगड़ी, चुनरी,श्रीगांर बाक्स , ट्राली बैंग,दीवार घड़ी , स्टील का ड्रम,प्रेशर कुकर, गद्दा कंबल सहित उनके खाते में पचास हजार रुपया भी दे रहे हैं ताकि अपने जीवन का आरंभ अच्छे ढंग से कर सके।जल्द ही बिटीया के खाते में पैसा भेज दिया जाएगा । विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल ने सभी नवविवाहित जोड़ों को आर्शीवाद देते हुए कहा की बहुत ही खुशी का दिन है सभी जातियों के लोग एक मंडप में सबके साथ सामानता का व्यवहार करते हुए सामाजिक रीति रिवाजों के परंपराओं का निर्वाहन कर वर वधू सात फेरे लेकर के सात वचनों बल देते हुए पति-पत्नी सामंजस्यपूर्ण जीवन जीते हुए प्रगति पथ पर बढ़ने की शुभकामनाएं दी। इस दौरान प्रशासक ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल,भाजयुमो जिला अध्यक्ष आशीष सिंह रघुवंशी, खंड विकास अधिकारी जावेद अख्तर,एडियो पंचायत अधिकारी राजेश सिंह,लेखा अधिकारी सियालाल यादव, ग्राम प्रधान प्रशासक सावित्री गुप्ता, ग्राम पंचायत अधिकारी आंनद यादव, कमलेश यादव, अतुल यादव,आशुतोष सिंह, ,ज्ञानेंद्र कुमार, प्रेमचंद कन्नोजिया,वरिष्ठ सहायक अर्चना वर्मा, एडिओ समाज कल्याण सतीश कुमार,समाज कल्याण अधिकारी प्रिंस गुप्ता,सतिश गुप्ता, आदि लोग मौजूद रहे।संचालन तकनीकी सहायक दीना नाथ यादव ने किया0
0
Report
Advertisement
सिकंदराराऊ में आज धूमधाम से निकलेगी श्रीराम बारात, दर्जनों आकर्षक झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ, हाथरस- कस्बे में चल रहे श्रीरामलीला एवं रासलीला महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार को भगवान श्रीराम की भव्य बारात धूमधाम से निकाली जाएगी। बारात को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। आयोजन में शामिल होने वाली दर्जनों आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेंगी। श्रीराम बारात को भव्य रूप देने के लिए श्रीरामलीला कमेटी की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को कमेटी के पदाधिकारियों ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। बारात गुरुवार शाम कस्बे के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी स्थित प्राचीन ओम बाबा मंदिर से प्रारंभ होगी। बारात में भगवान श्रीराम के जीवन एवं धार्मिक प्रसंगों पर आधारित मनमोहक झांकियां शामिल रहेंगी, जो धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत करेंगी। श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष दाऊ दयाल वार्ष्णेय ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी प्रभु श्रीराम की बारात पूरे उत्साह और धार्मिक उल्लास के साथ निकाली जाएगी। आयोजन को भव्य एवं व्यवस्थित बनाने के लिए कमेटी के सदस्य व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। कमेटी के अध्यक्ष दाऊ दयाल वार्ष्णेय, सूरज वार्ष्णेय, जयपाल सिंह और विशाल राज चौहान सहित समस्त पदाधिकारियों ने कस्बे के लोगों एवं धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में श्रीराम बारात में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है। श्रीरामलीला एवं रासलीला महोत्सव के अंतर्गत आयोजित होने वाली यह भव्य बारात कस्बे की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल बना हुआ है।0
0
Report
अज्ञात कारण के चलते युवक ने फाँसी लगाकर दी जान,मृतक लखनऊ में करता था प्राइवेट जॉब
Muskara, Uttar Pradesh:हमीरपुर - अज्ञात कारण के चलते युवक ने फाँसी लगाकर दी जान,मृतक लखनऊ में करता था प्राइवेट जॉब, परसो अपनी चाचा की लड़की के शादी समारोह में शामिल होने आया था हमीरपुर , मामला हमीरपुर सदर कोतवाली क्षेत्र का ।0
0
Report
पंजाब बंद से पहले अमृतसर में IG बॉर्डर रेंज का मानावाला टोल प्लाजा दौरा
Noida, Uttar Pradesh:AMRITSAR (PUNJAB): IG BORDER RANGE GURPREET SINGH BHULLAR VISITS MANAWALA TOLL PLAZA AHEAD OF PUNJAB BANDH CALL. अमृतसर (पंजाब): IG, बॉर्डर रेंज गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने पंजाब बंद के आह्वान पर मानावाला टोल प्लाजा का दौरा किया। उन्होंने कहा, 'वरिष्ठ अधिकारी सुबह से ही बाहर गश्त पर हैं। 1300 के करीब पुलिस बल को बॉर्डर पर तैनात किया गया है। किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया गया। स्थिति शांतिपूर्ण है।'0
0
Report
Advertisement
चरखी दादरी मंडी में बारिश ने किसानों को नुकसान पहुंचाया; प्रशासन ने कदम उठाए
Charkhi Dadri, Haryana:चरखी दादरी। जिले में अचानक बदले मौसम और तेज बारिश ने अनाज मंडी में सरकारी व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। खुले आसमान के नीचे पड़ी हजारों क्विंटल फसल बारिश में भीग गई। किसानों का आरोप है कि प्रशासन के पुख्ता इंतजामों के दावे धरातल पर नजर नहीं आए और उनकी महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया। किसानों ने फसल को हुए नुकसान के लिए अधिकारियों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए मंडी में शेड, जल निकासी और फसल को सुरक्षित रखने के पुख्ता इंतजाम करने की मांग उठाई। किसानों का सवाल—हर सीजन में बारिश से नुकसान, फिर भी स्थायी समाधान क्यों नहीं? किसानों ने बताया कि हर सीजन में बारिश के कारण उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को शिकायत दी गई, लेकिन उनके अनुसार कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। किसानों का कहना है कि मंडी में पर्याप्त शेड बनाए जाने चाहिए, ताकि बारिश के दौरान खुले में रखी फसल को भीगने से बचाया जा सके। किसानों ने आरोप लगाया कि अनाज मंडी में पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बाजरे की फसल बारिश की चपेट में आ गई। उन्होंने मांग की कि संबंधित अधिकारी व्यवस्थाओं को लेकर गंभीरता दिखाएं, ताकि किसानों को हर बार इस तरह के नुकसान का सामना न करना पड़े। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे प्रशासनिक सचिव, खामियां मिलने पर अधिकारियों को दिए निर्देश बारिश के बीच चरखी दादरी अनाज मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे प्रशासनिक सचिव के. एम. पांडुरंग ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि फसलों की खरीद को लेकर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव की ओर से बैठक की गई थी। इसमें स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि किसानों को खरीद प्रक्रिया से लेकर उनके खातों में भुगतान पहुंचने तक किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। प्रशासनिक सचिव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कुछ खामियां सामने आई हैं। इन्हें दुरुस्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक सचिव के. एम. पांडुरंग ने कहा कि पूरे हरियाणा में बारिश हो रही है। जिन अनाज मंडियों में जलभराव हुआ है या व्यवस्थाओं में कमी पाई गई है, वहां अधिकारियों को किसानों की फसल सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं। फसल को बारिश से बचाने के साथ उसे सुखाने की व्यवस्था करने को भी कहा गया है, क्योंकि अगले दिन भी बारिश की संभावना बनी हुई है。 विजुअल-- चरखी दादरी में तेज बारिश से अनाज मंडी में पड़ी फसल भीगते हुए निरीक्षण करते प्रशासनिक सचिव बाइट-- के. एम. पांडुरंग प्रशासनिक सचिव बाइट-- रामकिशन किसान बाइट-- फूल सिंह किसान0
0
Report
मनेंद्रगढ़ के 220 बिस्तर अस्पताल में नवजात मौत: परिजन आरोपों के बीच जांच शुरू
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के मनेंद्रगढ़ में 220 बिस्तर अस्पताल में नवजात शिशु की मौत का मामला अब तूल पकड़ रहा है। परिजनों के गंभीर आरोपों के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। मामले की जांच के लिए गठित 5 सदस्यीय डॉक्टरों की टीम आज पीड़ित परिवार के घर पहुंची और उनके बयान दर्ज किए। परिजनों का आरोप है कि जन्म के वक्त अस्पताल की लापरवाही से बच्चे के हाथ-पैर टूट गए थे, जिसके बाद रायपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की गंभीरता और परिजनों के आक्रोश को देखते हुए CMHO डॉ. अविनाश खरे ने 5 डॉक्टरों की एक जांच कमेटी गठित की है। इसी कड़ी में जांच दल आज पीड़ित परिवार के घर पहुंचा और घटना के हर पहलू की बारीकी से जानकारी ली। अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि जांच में लापरवाही सिद्ध होने पर किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल, सभी की निगाहें इस जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं। लेकिन यह घटना स्वास्थ्य महकमे पर कई बड़े सवाल खड़े कर रही है कि आखिर अस्पताल के अंदर नवजात की हड्डियां कैसे टूटीं? और क्या डिलीवरी के दौरान किसी भारी लापरवाही को छिपाने के लिए 'पानी पीने' का बहाना बनाया गया? अब देखना होगा कि जांच रिपोर्ट में क्या तथ्य सामने आते हैं और इस मासूम के परिवार को न्याय मिल पाता है या नहीं।0
0
Report
एसपी ने रामलीला कमेटी से अवैध वसूली गैंग का खुलासा, अमन-शादाब गिरफ्तार
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर--रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों को डरा धमकाकर अवैध वसूली करने वाले गैंग का एसपी ने किया खुलासा। AI से अश्लील डांस का वीडियो जनरेट कर रामलीला कमेटी से करते थे अवैध वसूली।पुलिस ने अमन और शादाब को किया गिरफ्तार।मामले में नामजद दो आरोपी अभी भी फरार।पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी।थाना कोतवाली देहात इलाके के पहरुवाला गांव का मामला。0
0
Report
Advertisement
जबलपुर में शमीम कबाड़ी गिरफ्तार: फर्जी दस्तावेज़ बनवाने का आरोप
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज शमीम कबाड़ी गिरफ्तार फर्जी दस्तावेज और फर्जी पासपोर्ट बनवाने का है आरोप पासपोर्ट के आधार पर कर चुका है विदेश यात्रा खजरी खिरिया में था कबाड़खाना कबाड़खाना में हुआ था विस्फोट कुछ लोगों की गई थी जान अनेक आपराधिक मामले है दर्ज दुबई में काट चुका है फरारी आदर्श नगर से हुआ है गिरफ्तार अधारताल पुलिस ने किया गिरफ्तार शमीम कबाड़ी पर है अनेक आपराधिक मामले नागपुर से बनवाया था पासपोर्ट बाइट विपिन तिवारी टी आई अधारताल0
0
Report
राजलदेसर-सिमसिया मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक भिड़ंत, तीन घायल, ड्राइवर फरार
Churu, Rajasthan:राजलदेसर-सिमसिया मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की भिड़ंत, तीन घायल बाइक सवार दो युवकों की हालत गंभीर, ट्रैक्टर चालक मौके से फरार राजलदेसर | राजलदेसर-सिमसिया सड़क मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों सहित तीन लोग घायल हो गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। पीछे बैठे एक युवक को भी चोट आई। लोगों ने घायलों को राजलदेसर के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान 28 वर्षीय धर्मपाल मेघवाल निवासी सिकराली, 20 वर्षीय शेराराम मेघवाल निवासी जोगलिया और 24 वर्षीय मदन सिंह राजपूत निवासी अलसर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना ट्रैक्टर-ट्रॉली सीमेंट के कट्टों से भरी हुई थी और सिमसिया की ओर जा रही थी। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश के साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक थाने में हादसे को लेकर किसी पक्ष की ओर से मामला दर्ज नहीं हुआ था।0
0
Report
पंचायत चुनाव में भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी; चौमूं-गोविंदगढ़ में कमल चमका
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर पंचायत चुनावां में भाजपा नै झोंकी पूरी ताकत。 भाजपा रा प्रवक्ता रामलाल शर्मा रो दावों निकाय चुनावां री तरह पंचायत चुनावां में भी खिलसी कमळ चौमूं अर गोविंदगढ़ पंचायत समिति में खिलसी भाजपा री कमळ。 जनता री मांग पर बांट्या है टिकट。 सड़क, बिजली अर पाणी रा मुद्द्यां पर लड़सी चुनाव पंचायत चुनावां नै लैर भाजपा नै चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा प्रवक्ता अर पूर्व विधायक रामलाल शर्मा नै दावा करयो कि निकाय चुनावां री तरह पंचायत चुनावां में भी भाजपा रो कमळ खिलसी। चौमूं अर गोविंदगढ़ पंचायत समिति में भाजपा जीत दर्ज करसी। शर्मा नै कह्यो कि पार्टी नै जनता री मांग अर कार्यकर्त्यां री राय नै ध्यान में राखकर टिकट वितरण करया है। भाजपा विकास रा मुद्द्यां नै लैर जनता के बीच जासी। सड़क, बिजली अर पाणी ज्यूं मूलभूत मुद्द्यां पर चुनाव लड़्यो जاسی। पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाके भाजपा रा पक्ष में माहौल बणावण में जुट्या है।रामलाल शर्मा सु बातचीत करी म्हारा खबरनवीश प्रदीप सोनी0
0
Report
Advertisement
