Back
खलीलपुर में सड़क चौड़ीकरण पर विवाद, 300 घरों के समर्थन में उतरे वरिष्ठ भाजपा नेता महेश पांडेय
Bareilly, Uttar Pradesh
बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र स्थित खलीलपुर में सड़क चौड़ीकरण को लेकर नगर निगम और स्थानीय निवासियों के बीच विवाद गहरा गया है। नगर निगम द्वारा प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण के तहत लगभग 30 घरों पर लाल निशान लगाए जाने के बाद मामला राजनीतिक रंग लेने लगा है। वहीं करीब 300 मकान तोड़े जाने की बात भी निगम के अधिकारी द्वारा सड़क चौडी करड़ के साथ करने की बात भी कही गई थी। अब इन प्रभावित परिवारों के समर्थन में वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रसिद्ध विधि विशेषज्ञ महेश पांडेय सामने आए हैं।महेश पांडेय ने नगर निगम की कार्रवाई को अवैध और जनविरोधी बताते हुए कहा कि विकास के नाम पर दशकों से बसे लोगों को बिना वैकल्पिक व्यवस्था के बेघर करना प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है। उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने प्रभावित लोगों को न्याय दिलाने के लिए हर कानूनी और राजनीतिक मंच पर आवाज उठाने का भरोसा दिलाया है।उधर, नगर निगम का पक्ष है कि प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण शहर के यातायात और विकास के लिए आवश्यक है। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कार्रवाई वापस नहीं ली गई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
सोनभद्र: धान खरीद बंद होने से नाराज सपाइयों ने धान और ट्रैक्टर लेकर पहुंचे कलेक्ट्रेट, किया प्रदर्शन
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report