icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झालावाड़ कोतवाली पुलिस ने स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया; 6.61 ग्राम बरामद

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ कोतवाली थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ स्मैक सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामले में जानकारी देते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने बताया कि मादक पदार्थ के खिलाफ झालावाड़ पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर झालावाड़ बस स्टैंड से एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। जिसके कब्जे से 6.61 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुई। जिसे पुलिस ने जब्त कर आरोपी युवक विनोद बंजारा निवासी जिला गुना मध्यप्रदेश को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त और इससे जुड़े तस्करी नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
0
0
Report

झुंझुनूं में स्वास्थ्य कैंप से नशा मुक्त जीवन और पोषण जागरूकता

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं युवाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर दिया नशामुक्ति का संदेश पोषण एवं स्वस्थ जीवनशैली की भी दी गई जानकारी मेरा स्वास्थ्य मेरा गर्व कार्यक्रम के तहत हुआ आयोजन चिकित्सा विभाग और माय भारत केंद्र की ओर से हुआ आयोजन जिला युवा अधिकारी मधु यादव समेत अन्य रहे मौजूद सावित्री बाई फूले गर्ल्स छात्रावास झुंझुनूं में हेल्थ अवेयरनेस कैंप युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा संचालित माय भारत केंद्र झुंझुनूं तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग झुंझुनूं द्वारा आयोजित नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व कार्यक्रम के अंतर्गत सावित्री बाई फूले गर्ल्स छात्रावास झुंझुनूं में हेल्थ कैंप एवं अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया गया। जिला युवा अधिकारी मधु यादव ने बताया कि कार्यक्रम में बीडीके हॉस्पिटल से मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. कपूर थालौर, डॉ. तुलसी शर्मा उपस्थित रहे। चिकित्सकों द्वारा युवाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा बीएमआई (बीएमआई) की जांच कर स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित आवश्यक जानकारी और सुझाव दिए गए। इस अवसर पर डॉ. कपूर थालोर ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने तनाव कम करने के लिए सकारात्मक सोच रखने, अपनी समस्याएं परिवार या विश्वसनीय लोगों के साथ साझा करने तथा नियमित दिनचर्या अपनाने की सलाह दी। वहीं डॉ. तुलसी ने युवाओं को मानसिक स्वास्थय के प्रति सजग रहने और अवसाद के शुरूआती लक्षणों को पहचानकर समय पर विशेषज्ञ से परामर्श लेने पर जोर दिया। जिला युवा अधिकारी मधु यादव ने युवाओं को माय भारत के उद्देश्यों एवं विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के बारे में भी जानकारी देते हुए युवाओं से इसमें सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। जिला युवा अधिकारी मधु यादव ने कहा कि स्वस्थ युवा ही स्वस्थ समाज और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वास्थ्य, खेल, शिक्षा एवं सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने की अपील की। कार्यक्रम में माय भारत स्वयंसेवक विपिन, विक्रम उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। जिसमें सभी ने नशे से दूर रहने तथा समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ नशामुक्ति, पोषण एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया。
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ में पटेल जयंती पर पुलिस ने कराई 5 किलोमीटर मैराथन व वॉलीबॉल प्रतियोगिता

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में हनुमानगढ़ पुलिस ने आयोजित की 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता हनुमानगढ़ में पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में हनुमानगढ़ पुलिस द्वारा खेल कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ को बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ ने राजीव गांधी स्टेडियम से हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन दौड़ राजीव गांधी स्टेडियम से प्रारंभ होकर करणी चौक, तिलक सर्किल, सर्किट हाउस, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं जिला परिषद होते हुए पुनः राजीव गांधी स्टेडियम पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। मैराथन का उद्देश्य पुलिसकर्मियों, युवाओं एवं आमजन को शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूक करना तथा युवाओं को खेलकूद एवं स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना रहा। शारीरिक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

झालावाड़ में तलवार से जानलेवा हमला: कोतवाली ने आरोपी कृष्ण गोपाल को गिरफ्तार

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ शहर में पुरानी ranjish को लेकर युवक पर तलवार से जानलेवा हमला करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष्ण गोपाल को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी जितेंद्र उर्फ भूरिया ने रिपोर्ट दी थी कि वह निजी होटल मालिक से बातचीत कर रहा था। इस दौरान रामद्वारा गली झालावाड़ निवासी कृष्णगोपाल वहां आया और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने तलवार से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट आई। वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर उसे बचाया। पीड़ित की रिपोर्ट के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित की और आरोपी कृष्ण गोपाल निवासी रामद्वारा गली झालावाड़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी द्वारा हमले में प्रयुक्त की गई तलवार को भी बरामद कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।
0
0
Report

सुजानगढ़ में राज्य स्तरीय छात्रा क्रिकेट महाकुंभ का भव्य उद्घाटन, 480 खिलाड़ियों के साथ शुरू

Churu, Rajasthan:चूरू सुजानगढ़: झुंझुनूं व बूंदी के बीच राज्य स्तरीय छात्रा क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। पीसीबी स्कूल में 7 दिवसीय महाकुंभ शुरू हुआ। 30 टीमों की करीब 480 बेटियां भाग ले रही हैं। सभापति मदन गुलेरिया ने शुभारंभ की घोषणा की। डीईओ संतोष कुमार महर्षि की अध्यक्षता में समारोह हुआ। पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल व संतोष मेघवाल सहित कई अतिथि उपस्थित रहे। संयोजक प्राचार्य रणवीर सिंह महरिया के निर्देशन में आयोजन चल रहा है। उद्घाटन मैच झुंझुनूं और बूंदी की टीमों के बीच खेला गया; झुंझुनूं ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण किया और बूंदी को पहली बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया गया। सभापति ने खेल भावना और छात्राओं के प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। जिला शिक्षा अधिकारी महर्षि ने कहा कि चूरू जिले को इस बार दो राज्य स्तरीय टूर्नामेंट मिले, जिनमें से एक सुजानगढ़ में और दूसरा राजगढ़ में होगा। सुजानगढ़ में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर की 30 टीमें से लगभग 480 बेटियां भाग ले रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतिभाएं emerge करेंगी। सरकार के सहयोग से पिछले 10 वर्षों में चूरू की पहचान भामाशाह के कारण है; ऐसे प्रयासों से अधिक टूर्नामेंट संभव हैं। विधानसभा प्रत्याशी संतोष मेघवाल ने कहा कि सुजानगढ़ के आंगन में प्रदेश भर से खिलाड़ी बेटियाँ आना नागरिकों का अहोभाग्य है; बेटियों के सम्मान और आवभगत में कमी न रहे। खेल भावना का संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि हार-जीत दोनों पक्ष हैं; जो खिलाड़ी कठिन मेहनत करे, उसे सफलता मिलेगी। सभा में शिक्षा विभाग के अधिकारी, खेल प्रशिक्षक, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

चक्रवाती तूफान अर्नब से बस्तर- दंतेवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्र में ग्रामीण की मौत

Jagdalpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जगदलपुर बस्तर में चक्रवाती तूफान अर्नब का कहर, बस्तर और दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में एक ग्रामीण की मौत, इंद्रावती के तेज बहाव में शुक्रवार को बह गया था ग्रामीण, मृतक की पहचान मालेवाही थाना क्षेत्र के अमलीधार निवासी हीरा राम के रूप में हुई, इंद्रावती नदी का जल स्तर ज्यादा होने के चलते इलाका बन गया था टापू, समय रहते नहीं पहुंच पाई मदद, ग्रामीणों ने चार दिन बार मृतक का शव पेड़ों और झाड़ियों से बरामद किया, पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल।
0
0
Report

प्रेत बाधा के नाम पर आश्रम चलाने वाले कथावाचक को 14 साल की सजा

Sagar, Madhya Pradesh:कथावाचक का कारनामा, गया सलाखों के पीछे... एंकर/ सागर जिले से एक ऐसी खबर सामने आई जिसमें प्रेत बाधा दूर करने और बीमारी का इलाज करने के नाम पर महिला को अपने आश्रम बुलाने वाले कथावाचक को न्यायालय ने 14 साल के कारावास की सजा सुनाई है। आरोप है कि कथावाचक ने महिला का वीडियो बना लिया और उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर करीब एक साल तक गलत कार्य किया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। न्यायालय ने आरोपी को दोषी मानते हुए सजा सुनाई है। मामला सागर जिले के बांदरी थाना क्षेत्र का है। रोड़ा गांव निवासी कथावाचक ओमकार मिश्रा ने पथरिया बामन गांव के जंगल में आश्रम बना रखा था। आरोपी महिला को प्रेत बाधा दूर करने और बीमारी का इलाज करने के नाम पर आश्रम बुलाता था। इसी दौरान उसने महिला के साथ गलत काम किया और उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर महिला को लगातार ब्लैकमेल किया जाने लगा। आरोपी कभी महिला को आश्रम बुलाता तो कभी उसके घर पहुंचकर उसके साथ वह करता जो उसे नहीं करना चाहिए था। ये सिलसिला करीब एक साल तक चलता रहा। लगातार धमकियों के चलते महिला काफी समय तक किसी को कुछ नहीं बता सकी। बाद में उसने पूरी बात अपने पति को बताई, जिसके बाद परिजनों के साथ थाने पहुंचकर 26 दिसंबर 2024 को शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ओमकार मिश्रा को गिरफ्तार किया और जांच के बाद न्यायालय में चालान पेश किया। तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश संध्या मनोज श्रीवास्तव की अदालत ने मामले में पेश किए गए साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी माना। न्यायालय ने दो अलग-अलग धाराओं में 14-14 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। सजा सुनाए जाने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top