icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
246764
DANISH MIRZADANISH MIRZAFollow8 Mar 2026, 06:37 am

बिजनौर अमानगढ़ वन क्षेत्र में बाघिन के साथ वाटर होल पर पानी पीते दिखे दो शावक

Kotawali, Uttar Pradesh:बिजनौर अमानगढ़ में वन कर्मियों वाटर होल में बाघिन के साथ दो शावक पानी पीते दिखे वन कर्मियों ने लिए शावकों के फोटो हलचल देख अपने शावकों के साथ झाड़ियों में छुपी बाघिन। गर्मी बढ़ने लगी है अमानगढ़ वन क्षेत्र में वाटर होल में पानी भरने का काम शुरू हो चुका है वन्यजीव भी प्यास बुझाने के लिए वाटर होल का इस्तेमाल करने लगे है आज कुछ वन कर्मी वाटर होल में टैंकर से पानी भर रहे थे तो उन्होंने देखा कुछ दूरी पर एक बाघिन अपने दो शावकों के साथ वाटर होल में पानी पी रही थी तभी वन कर्मियों ने अपने कैमरे में यह दृश्य कैद कर लिया वही अमानगढ़ डीएफओ जय सिंह कुशवाहा का कहना है अमानगढ़ में सभी वन्यजीवो का संरक्षण किया जा रहा है दो शावकों का दिखना यह दर्शाता है अमानगढ़ रेंज में उनके लिए परिस्थितिय अनुकूल है उनके लिए शिकार की भी कोई कमी नहीं है।
0
0
Report
Pinewz
246764
DANISH MIRZADANISH MIRZAFollow7 Mar 2026, 12:20 pm

हत्याकांड का 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा। CO नगीना ने अपनी पुलिस टीम के साथ हत्यारों को पकड़ा

Kotawali, Uttar Pradesh:बिजनौर के नगीना में हुए सनसनीखेज डॉक्टर हत्याकांड का पुलिस ने बेहद कम समय में खुलासा कर दिया है। इस पूरे मामले का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बिजनौर पुलिस की इस बड़ी सफलता के पीछे पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा का सख्त नेतृत्व और नगीना थाना प्रभारी अवनीत मान की ईमानदार और तेज़ कार्रवाई की हर तरफ चर्चा हो रही है। दरअसल 5 मार्च की शाम करीब 7 बजे नगीना-धामपुर रोड स्थित शिवालय हेल्थ केयर सेंटर में बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राजकुमार अपने चैंबर में बैठे मरीज देख रहे थे। तभी एक युवक फर्जी पैथोलॉजी रिपोर्ट दिखाने के बहाने अंदर पहुंचा और अचानक गोली मार दी, जिससे डॉक्टर राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। लेकिन बिजनौर पुलिस ने इस चुनौती को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कई पुलिस टीमों का गठन किया और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा के कुशल निर्देशन में थाना नगीना पुलिस और सर्विलांस टीम ने लगातार काम करते हुए इस हत्याकांड की परतें खोलनी शुरू कर दीं। जांच के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनमें विकास उर्फ छोटू, आर्यन उर्फ राजन और डॉक्टर नीरज कुमार शामिल हैं। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि डॉक्टर नीरज और मृतक डॉक्टर राजकुमार पहले गाजियाबाद के एक अस्पताल में साथ काम करते थे और बाद में दोनों ने मिलकर नगीना में अस्पताल खोला था। लेकिन समय के साथ दोनों के बीच मरीजों और पैसों को लेकर विवाद बढ़ गया। इसके बाद डॉक्टर राजकुमार ने अलग होकर “शिवालय हेल्थ केयर सेंटर” नाम से अपना अस्पताल शुरू कर दिया, जिससे दूसरे अस्पताल में मरीजों की संख्या कम होने लगी। इसी रंजिश में डॉक्टर नीरज ने अपने ही वाहन चालक विकास उर्फ छोटू को डॉक्टर राजकुमार की हत्या करने के लिए करीब 10 लाख रुपये की सुपारी दी थी। आरोपी विकास ने फर्जी मरीज बनकर डॉक्टर के चैंबर में पहुंचकर गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। लेकिन अपराध चाहे कितना भी शातिर तरीके से किया जाए, कानून की पकड़ से बचना आसान नहीं होता। थाना नगीना के ईमानदार और कर्मठ थाना प्रभारी अवनीत मान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिन-रात मेहनत कर इस जघन्य हत्या का खुलासा कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल अवैध पिस्टल, एक देशी तमंचा, कारतूस और करीब दो लाख रुपये की नकदी भी बरामद की है। पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि तकनीकी सर्विलांस, मुखबिर तंत्र और पुलिस टीम की मेहनत के चलते आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बिजनौर पुलिस की इस तेज़ और प्रभावी कार्रवाई की हर तरफ सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि एसपी अभिषेक झा के नेतृत्व में और थाना प्रभारी अवनीत मान की ईमानदार कार्यशैली के चलते अपराधियों में पुलिस का खौफ साफ दिखाई दे रहा है। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है
0
0
Report
Pinewz
246764
DANISH MIRZADANISH MIRZAFollow5 Mar 2026, 05:56 pm

नर्सिंग होम में डॉक्टर की हत्या मरीज़ बनकर आए युवक ने मारी गोली।

Kotawali, Uttar Pradesh:बिजनौर थाना नगीना में धामपुर रोड पर स्थित एक नर्सिंग होम में उस समय दहशत फैल गई जब एक युवक मरीज़ बनकर अपनी रिपोर्ट डॉक्टर राजकुमार को दिखने आया उस समय डॉक्टर अपने केबिन में मरीजों को देख रहे थे उसी दौरान युवक अस्पताल के भीतर पहचा और कुछ ही क्षणों में गोली चलने की आवाज से पूरा अस्पताल दहल गया। गोली लगने से बाल रोग विशेषज्ञ डॉ राजकुमार गम्भीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े बाद में उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे अस्पताल को घेर कर जांच शुरू की गई। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रकाश कुमार मय फोर्स के साथ घटना स्थल पर मौजूद है फिलहाल पुलिस आस पास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खगाल रही है और हत्यारे को जल्द पकड़ने की बात कह रही है।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
246762
DANISH MIRZADANISH MIRZAFollow5 Mar 2026, 09:16 am

बिजनौर SP अभिषेक झा के नेतृत्व में। 133 होली जलूस सकुशल सम्पन्न मुस्लिम भाइयों ने की पुष्प वर्षा।

Nagina, Uttar Pradesh:बिजनौर पूरे जनपद में लगभग 133 होली के जलूस सकुशल सम्पन्न हुए जिसका सीधा साधा श्रेय बिजनौर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा को जाता है उनके कुशल नेतृत्व में चप्पे चप्पे पर पुलिस की पैनी नज़र व शरारती तत्वों पर पुलिस का खौफ के चलते 133 होली के जलूस शोभायात्रा सकुशल सम्पन्न हुए हैं तहसील नगीना. धामपुर. नजीबाबाद. नहटौर नूरपुर स्योहारा आदि कस्बों में शांति पूर्वक ढंग से होली जलूस एवं शोभायात्रा निकाली गई जनता ने SP अभिषेक झा की जमकर तारीफ की हिन्दू मुस्लिम एकता का प्रतीक रहा होली का जलूस वही मुस्लिम भाइयों ने होली जलूस पर पुष्पों की वर्षा कर सभी को पगड़ी बांध कर गंगा जमाना तहज़ीब का परिचय दिया तथा समाज को मोहब्बत का पैगाम दिया लगातार पुलिस के गश्त व धर्मगुरुओं के साथ लगातार वार्ता कर सकुशल सम्पन्न कराया।
0
0
Report
Pinewz
246764
DANISH MIRZADANISH MIRZAFollow24 Feb 2026, 11:38 am

देश विदेश में जिला बिजनौर रखेगा अलग पहचान। कमिश्नर ने विदुर प्रेरणा एप का उद्घाटन किया।

Kotawali, Uttar Pradesh:बिजनौर आपको बताते चले आज कमिश्नर मुरादाबाद श्री अंजनेय कुमार ने बिजनौर पहुंच कर कलेक्ट्रेट सभागार का निरीक्षण किया वही उन्होंने विदुर कैफे व विदुर प्रेरणा एप का उद्घाटन किया इस ऐप का उद्देश्य यह है कि बिजनौर की स्वयं सहायता समूह (SHG) महिलाओं को रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाना और स्वरोजगार को बढ़ावा देना इस ब्रांड के तहद आचार पापड़ मोमबत्ती साबुन झाड़ू और इलेक्ट्रिक वाहनों सहित 150 से अधिक उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं।2200 हजार से अधिक SHG की 2.4 लाख से अधिक महिलाओं को इससे जोड़ा गया है और इसके जरिए 35000 से अधिक महिलाऐ लखपति बनी है इस पहल ने एक वर्ष में 10करोड़ रिकॉर्ड टर्नओवर दर्ज किया गया है । उपलब्धता ये है कि इन उत्पादों को विदुर स्टोरेज़ के माध्यम से बेचा जा रहा है जिससे स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है यह उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन प्रेरणा से भिन्न एक स्थानीय जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण ब्रांड है। जिसे यूट्यूब के माध्यम से देखा जा सकता है जिसको लेकर जनपद बिजनौर ने अपनी अलग पहचान बनाई है। बिजनौर की लाखों महिलाएं अब इस कारगर योजना से जुड़ रही हैं। बाइट/अनंजय कुमार सिंह/कमिश्नर/मुरादाबाद
0
0
Report
Advertisement
Back to top