Back
टोंक में ट्रेन लाने की कवायद शुरू, केंद्र बजट से मुमकिन बनाने की मांग
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
Feb 02, 2026 14:49:47
Tonk, Rajasthan
टोंक
ट्रेन लाने का काम हमारे इसी कार्यकाल में शुरू होगा – जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी
राजस्थान के जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने केंद्रीय बजट को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि भले ही इस बार के बजट में टोंक के लिए ट्रेन की घोषणा नहीं हुई हो, लेकिन जिले में रेल सेवा शुरू कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वह स्वयं केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात करेंगे और टोंक में ट्रेन लाने के लिए केंद्र सरकार से बजट वहन करने की मांग करेंगे। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि उनके कार्यकाल में टोंक में ट्रेन लाने का काम जरूर शुरू करवाया जाएगा।
उन्होंने टोंक शहर में पेयजल व्यवस्था को लेकर कहा कि शहरवासियों को रोजाना नलों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने के लिए करीब 90 करोड़ रुपये की पेयजल योजना प्रस्तावित है, जिसे इस बजट में स्वीकृत कराने का प्रयास किया जाएगा।
मालपुरा को जिला बनाए जाने के सवाल पर मंत्री चौधरी ने कहा कि जिन क्षेत्रों में निर्धारित मापदंड—चार उपखंड और सात तहसील—पूरे होंगे, उन्हें जिला बनाया जाएगा। इसी प्रकार नगर परिषद और नगर पालिका बनने के लिए भी तय मापदंड हैं, जो पूरे होंगे उन्हें स्वतः दर्जा मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार झूठे वादे नहीं करती।
मालपुरा टोल को लेकर मंत्री ने कहा कि यह टोल कांग्रेस शासनकाल में लगाया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि अधूरी सड़क पर टोल वसूली शुरू कर दी गई थी। भाजपा सरकार का लक्ष्य पूरी सड़क को टोल मुक्त करना है, इसके लिए न्यायालय में पैरवी की जा रही है। जयपुर-भीलवाड़ा स्टेट हाईवे की बदहाल स्थिति और बढ़ते हादसों को लेकर मुख्यमंत्री भी गंभीर हैं।
डिग्गी कल्याण जी मंदिर की पार्किंग व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि मेले के दौरान हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए अव्यवस्था रोकने के लिए यह व्यवस्था की गई है।
पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर मंत्री ने कहा कि सरकार की लगातार कोशिश रहती है कि आम जनता पर अधिक आर्थिक बोझ न पड़े और इस दिशा में हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 02, 2026 15:46:360
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowFeb 02, 2026 15:46:170
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 02, 2026 15:46:02Noida, Uttar Pradesh:Spotting of the elusive Snow Leopard in the High Himalayas
0
Report
FWFAROOQ WANI
FollowFeb 02, 2026 15:45:440
Report
0
Report
Kosi Kalan, Uttar Pradesh:मथुरा जनपद के कोसी कला के बठेन गेट चौकी के पास से धड़ल्ले से निकल रहे हैं ओवरलोड वाहन जिस पर नहीं है शासन प्रशासन का नहीं है कोई भी ध्यान
0
Report
0
Report
1
Report
BSBhanu Sharma
FollowFeb 02, 2026 15:33:060
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
FollowFeb 02, 2026 15:32:420
Report
JPJai Pal
FollowFeb 02, 2026 15:31:300
Report
MGMOHIT Gomat
FollowFeb 02, 2026 15:31:060
Report
MTMD. TARIQ
FollowFeb 02, 2026 15:30:480
Report
SKSunny Kumar
FollowFeb 02, 2026 15:30:180
Report
0
Report