icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
322241
ACAshish Chaturvedi12 Dec 2025, 09:35 am

जिला अभिभाषक संघ चुनाव में मतदान जारी, मतगणना के बाद कमान तय

Karauli, Rajasthan:जिला अभिभाषक संघ चुनाव को लेकर मतदान जारी, मतदान के बाद होगी मतगणना, जिला करौली एंकर इंट्रो- जिला अभिभाषक संघ चुनाव को लेकर शुक्रवार को कोर्ट परिसर स्थित बार संघ सभागार में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक जारी है। इस बार अध्यक्ष पद पर मुकाबला बेहद दिलचस्प है, जहां वर्तमान अध्यक्ष जयेंद्र सिंह और पूर्व अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह बैंसला आमने-सामने हैं। दोनों ही उम्मीदवारों के समर्थक सुबह से ही उत्साह के साथ मतदान केंद्र पर पहुंच रहे हैं। निर्वाचन अधिकारी नगेंद्र व्यास की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की जा रही है। कुल 194 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर संघ की नई कार्यकारिणी का चयन करेंगे। मतदान शाम 4 बजे तक जारी रहेगा, जिसके बाद मतपेटियों को सील कर तुरंत मतगणना शुरू की जाएगी। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओ में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, वहीं सुरक्षा और व्यवस्था के लिए बार संघ ने विशेष प्रबंध भी किए हैं। परिणाम आने के साथ ही यह तय होगा कि संघ की कमान दोबारा जयेंद्र सिंह के हाथ में जाएगी या फिर धीरेंद्र सिंह बैंसला वापसी करेंगे。
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top