icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
827004
MMMRITYUNJAI MISHRA7 Sept 2025, 08:05 am

बोकारो में ताबड़तोड़ चोरी: 5 अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने खोला राज़!

Bokaro Steel City, Jharkhand:Bokaro,, Mrityunjai Mishra ----- बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र और जरीडीह थाना क्षेत्र में एक के बाद कई घरों में ता चोरी की घटना को अंजाम देनेवाला और पुलिस के लिए सिरदर्द बना चढ़ा पुलिस के हत्थे। पुलिस की बड़ी करवाई इस मामले में पांच अपराधी गिरफ्तार साथ ही चोरी के कई समान को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। बोकारो एसपी कार्यालय में मीडिया को जानकारी देते हुए बोकारो एसपी ने चोरी की घटना का किया खुलासा। बताते चले कि बोकारो के कसमार और जरीडीह थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटना ने पुलिस को सकते में डाल दिया था जहां लगातार हो रहे चोरी की वारदात को रोकने के लिए बोकारो एसपी के निर्देश पर एक टास्क फोर्स का गठन किया गया जिसके आधार पर जारीडीह थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में 27-28 अगस्त की रात हुई चोरी साथ ही कसमार थाना क्षेत्र के दांतू गांव के दो घरो में हुई चोरी की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। बोकारो एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ बेरमो वशिष्ठ नारायण सिंह के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया और समान बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों में रवि कुमार खेरवार, अंगरक्षक खेरवार, कोहिनूर खेरवार, आशुतोष उर्फ सन्नी और अभय कुमार साव शामिल हैं। पूछताछ में इन्होंने बहादुरपुर समेत कसमार थाना क्षेत्र में भी चोरी की वारदात कबूल की। पुलिस ने इनके पास से हुंडई एक्सटर कार, 40 किलो कांसा-पीतल के बर्तन, सोना-चांदी के जेवरात (गलाया हुआ), बजरंगबली लॉकेट, ₹4,500 नकद, सोनाटा घड़ी व चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद किया है। पुलिस का मानना है कि इन गिरफ्तारियों से क्षेत्र में हाल की चोरियों का खुलासा हो गया है। पुलिस का कहना है कि इन गिरफ्तारियों से क्षेत्र की कई चोरियों का पर्दाफाश हो गया है। बाइट -- हरविंदर सिंह, बोकारो एसपी।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top