205264
मैनपुरी-करहल संत विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल्स में धूमधाम से 'शिक्षक दिवस' मनाया।
Kanakpur, Uttar Pradesh:आज संत विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल्स में धूमधाम से डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को 'शिक्षक दिवस' के रूप में मनाया ! निदेशक डॉ.जे.पी.यादव ने कहा माता-पिता हमें जीवन देते हैं,लेकिन उस जीवन को सही दिशा,संस्कार और आकार हमारे शिक्षक ही देते हैं। शिक्षक वह दीपक हैं जो खुद जलकर हमारे जीवन को रोशन करते हैं,वे हमें सिर्फ किताबों का ज्ञान नहीं देते, बल्कि सही और गलत में फर्क करना सिखाते हैं। जब हम गलती करते हैं तो उनकी डांट में हमारी परवाह छिपी होती है,और जब हम सफल होते हैं तो उनकी आँखों में जो गर्व होता है,वही उनका असली इनाम होता है। 5 सितंबर का यह दिन हम सबके लिए बेहद खास है,साल के बाकी दिन तो कक्षाओं,घंटी और पढ़ाई-लिखाई के नाम होते हैं,लेकिन आज का यह पूरा दिन सिर्फ और सिर्फ हमारे प्यारे गुरुजनों को समर्पित है!" इसी खूबसूरत अहसास के साथ अपने कार्यक्रम की शुरुआत करते हैं।" आज का दिन अपने उन सभी गुरुओं को धन्यवाद कहने का दिन है,जिन्होंने हमें बेहतर इंसान बनाया। आज 5 सितंबर है और हम सब यहाँ डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को 'शिक्षक दिवस' के रूप में मनाया गया।0
0
Report
205264
मैनपुरी-करहल वनखंडेश्वर मंदिर पर धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व,कृष्णमय हुआ माहौल।
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी मैनपुरी के करहल कस्बे के प्रसिद्ध वनखंडेश्वर मंदिर पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। पर्व के अवसर पर मंदिर को फूलों,रंग-बिरंगी लाइटों और झालरों से भव्य रूप से सजाया गया तथा आकर्षक झांकियां सजाई गईं। जन्मोत्सव और आधी रात को भगवान श्रीकृष्ण के प्रकट होने के समय मंदिर परिसर में भारी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे। दिनभर और देर रात तक मंदिर में भजन-कीर्तन,पूजन-अर्चन और जयकारों का दौर चलता रहा जिससे पूरा वातावरण पूरी तरह कृष्णमय हो गया।0
0
Report
205001
करहल संत विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल्स में धूमधाम से मना जन्माष्टमी पर्व,बच्चे राधा-कृष्ण के रूप नजर आए
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी करहल संत विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल्स में धूमधाम से मना जन्माष्टमी पर्व,राधा-कृष्ण बने नन्हें-मुन्ने बच्चे,मुस्लिम बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा । करहल के संत विवेकानंद ग्रुप ऑफ स्कूल्स में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया,जहां नन्हें-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण के रूप में नजर आए। किड्स स्कूल,पब्लिक स्कूल और सेंट वी.पी.एस.स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक डॉ. जे.पी. यादव और प्रबंधक श्रीमती सरिता सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर और बाल गोपाल को माखन का भोग लगाकर किया। समारोह का मुख्य आकर्षण रहा गंगा-जमुनी तहजीब का संगम,जहां मुस्लिम समाज के बच्चे अरबाज़,शायन,अयान, नायरा,नूर फातिमा,अलीजा, आलिया आदि ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। लगभग 300 बच्चे कृष्ण-राधा और गोपियों की वेशभूषा में सजे थे और 64 बच्चों ने चार्ट-मॉडल बनाए। बच्चों ने 'गोविंदा आला रे' और 'वो किसना है' पर मनमोहक नृत्य, माखन चोरी, कालिया नाग दमन और मटकी फोड़ की झांकियां प्रस्तुत कीं। इस दौरान मटकी फोड़ प्रतियोगिता भी हुई। निदेशक डॉ. जेपी यादव ने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन हमें अधर्म के खिलाफ लड़ने और कर्म योग की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री चंद्रजीत यादव,सोहित,सुधीर,ब्रजेंद्र, सोनी,मनीषा,ज्योति,संकेत, दीक्षा,शिल्पी,पूजा,रीता,स्तुति,प्राची,वंदना सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।0
0
Report
Advertisement
205264
मैनपुरी-करहल कार की टक्कर से4वर्षीय मासूम आशु की मौत,इटावा रिश्तेदारी जा रहे थे,सैफई में तोड़ा दम ।
Karhal, Uttar Pradesh:करहल,मैनपुरी। कस्बे के बाईपास मार्ग स्थित गढ़िया चौराहे पर मंगलवार को कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार चार वर्षीय मासूम आशु पुत्र दिलीप निवासी मखिया गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सैफई अस्पताल ले जाया गया,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मखिया निवासी नारायण अपने भतीजे आशु और ताऊ को बाइक पर बैठाकर इटावा रिश्तेदारी में जा रहा था। जैसे ही बाइक गढ़िया चौराहे पर पहुंची,तभी कार की उसकी बाइक में टक्कर लग गयी। टक्कर लगने से आशु गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक का शव सैफई मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखा गया है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पाण्डेय ने बताया कि घटना के सम्बन्ध मे कोई तहरीर व सूचना प्राप्त नहीं हुई है0
0
Report
205264
मैनपुरी-करहल 60 वर्षीय बुजुर्ग को डंडे से पीटा,थाने में सुनवाई नहीं,एसपी से गुहार ।
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र से बुजुर्ग महिला के साथ बर्बर मारपीट का मामला सामने आया है,जहां पीड़िता ने थाने में सुनवाई न होने का आरोप लगाया है। मामला कोतवाली करहल क्षेत्र के नगला अनियां गांव का है। 60 वर्षीय सुदामा देवी पत्नी स्वर्गीय राघवेन्द्र सिंह का आरोप है कि इसके बाद शिल्पी ने सुदामा देवी के चलने के सहारे वाले डंडे को छीनकर उसी से बेरहमी से पिटाई कर दी,जिससे उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई। चीख-पुकार सुनकर सुनीता और मोहित ने बीच-बचाव किया।पीड़िता का आरोप है कि वह तहरीर लेकर कोतवाली गईं लेकिन पुलिस ने न रिपोर्ट दर्ज की न मेडिकल कराया। अब पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है,साथ ही आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष ने चौकी बुझिया में झूठी शिकायत देकर उनके बेटों को परेशान कराया जा रहा है।0
0
Report
