icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
833201
APAnand Priyadarshi12 Oct 2025, 08:06 am

सारंडा में नक्सलियों ने एयरटेल टावर जलाकर फिर फैलाया दहशत

Chaibasa, Jharkhand:पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सलियों का आतंक जारी है। प्रतिशोध सप्ताह के दौरान नक्सलियों ने शनिवार की रात जराईकेला थाना क्षेत्र के कोलबोंगा गांव में स्थित एयरटेल मोबाइल टावर पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि करीब 20 की संख्या में हथियारबंद नक्सली शनिवार रात 8 बजे गांव पहुंचे और टावर के नीचे लगे जेनसेट व मशीनों को पुवाल और झाड़ियों से आग लगा दी। देखते ही देखते पूरा उपकरण जलकर खाक हो गया। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, नक्सलियों ने टावर को जलाने के बाद नारेबाजी भी की और यह संदेश देने की कोशिश की कि उनका प्रभाव अभी भी इस क्षेत्र में कायम है। माना जा रहा है कि नक्सली इस हमले के जरिए जंगल के संचार तंत्र को ध्वस्त करना चाहते हैं, ताकि उनके की गतिविधियों की सूचना सुरक्षाबलों तक न जा सके। ज्ञात हो कि पिछले कुछ दिनों से सारंडा क्षेत्र में नक्सली गतिविधियां तेजी से बढ़ी हैं। हाल ही में नक्सलियों ने तीन जगहों पर IED विस्फोट कर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया था। इस हमले में एक जवान की शहादत हो गयी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज दिल्ली में चल रहा है। लगातार हो रही नक्सली घटनाओं से सारंडा जंगल और आसपास के इलाकों में एक बार फिर खौफ का माहौल बन गया है। वहीं, सुरक्षा बलों ने भी नक्सल विरोधी अभियान को तेज कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी है और नक्सलियों की हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top