icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

संजय झा का पीएम जन्मदिन पर बयान: नई राजनीति, विधायक-परिषद प्रशिक्षण योजना

Patna, Bihar:कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जदयू राज्यसभा सांसद संजय झा ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर कहा प्रधानमंत्री का जन्मदिन है हमने बधाई देते हैं उन्होंने कहा कि उन्होंने 25 साल जिस तरीके से शारीरिक जीवन और इस देश के लिए क्या है वह अपने आप में बहुत ही अद्भुत है। कल जदयू के विधायक को विधान परिषद के सदस्यों की होने वाली बैठक को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा अब लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति नहीं है यह नए तरीके की राजनीति है हम लोग दिल्ली से एक्सपर्ट बुला रहे हैं अपने विधायकों को विधान परिषद के सदस्यों को ट्रेनिंग देंगे और किस तरीके से विधानसभा विधान परिषद में सवाल पूछना है विकास किस तरीके से अपने क्षेत्र में होगा इन सभी चीजों को लेकर विधायकों को विधान परिषद के सदस्यों को ट्रेनिंग दी जाएगी और नई तरीके से हम लोगों ने इसकी शुरुआत की है और यह बहुत अच्छा कार्यक्रम है। UCC के मुद्दे पर जब संजय झा से सवाल पूछा गया तो सवाल सुनकर चुपचाप निकल गए
0
0
Report
Advertisement

रोहतास के समाहरणालय में अनुसूचित जाति-जनजाति योजनाओं की समीक्षा, डीएम बोले धरातल पर उतारने उपाय

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां आज सासाराम के समाहरणालय स्थित डीआरडीए सभागार में बिहार अनुसूचित जाति, जनजाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान के तत्वाधान में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता रोहतास के डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने किया। अनुसूचित जाति तथा जनजाति के लिए सरकार के द्वारा चलाए जा रही योजनाओं के संबंध में जानकारी साझा की गई। इस दौरान शांति प्रसाद जैन महाविद्यालय तथा गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय से आए वक्ताओं ने भी अपने-अपने विचार रखें। साथ ही सुझाव भी दिए। समाहरणालय के डीआरडीए सभागार में आयोजित कार्यशाला में विभिन्न योजनाओं को लेकर समीक्षा भी की गई। डीएम ने बताया कि सरकार के द्वारा इन वर्गों के उत्थान के लिए बनाए गए योजनाओं को धरातल पर कैसे लागू किया जाए? इस पर चर्चा की गई। इस दौरान महिलाओं की भी उपस्थिति देखी गई।
0
0
Report

हांसी हत्याकांड: लिविंग रिलेशनशिप में रहने वाले आरोपी चांदी उर्फ लम्बु गिरफ्तार

Hansi, Haryana:हांसी बाइट : डीएसपी अक्षय कुमार तीन बच्चों की मां के साथ लिविंग रिलेशनशिप में रहने वाले आरोपी से शादी से इनकार पर बढ़ा विवाद; सिर में रॉड मारकर हत्या का आरोप हांसी में महिला हत्याकांड का खुलासा, CIA-2 ने आरोपी चांदी उर्फ लम्बु को किया गिरफ्तार हांसी। न्यू सुभाष नगर में तीन बच्चों की मां रचना की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी चांदी उर्फ लम्बु को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि रचना और आरोपी चांदी लिविंग रिलेशनशिप में रहते थे। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला से शादी करना चाहता था, लेकिन महिला द्वारा शादी से इनकार करने के बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया ओर मामला हत्या तक पहुंच गया। पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर को थाना शहर हांसी में महिला की हत्या, उसकी बेटी को गंभीर चोट पहुंचाकर जान से मारने के प्रयास और नाबालिग बेटे को अपने साथ ले जाने के संबंध में मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए CIA-2 हांसी की टीम ने CIA प्रभारी इंस्पेक्टर कप्तान के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दे कि जानकारी के अनुसार न्यू सुभाष कॉलोनी में करीब 40 वर्षीय रचना का शव कमरे के अंदर मिला था। कमरे से बदबू आने के बाद परिजनों को शक हुआ। इसके बाद मृतका की मां ने कमरे का ताला तोड़कर अंदर देखा तो रचना मृत अवस्था में मिली। महिला के सिर पर चोट के निशान भी बताए गए हैं। महिला का शव 48 से 72 घंटे बंद कमरे की वजय से सड़ गया था। मृतिका के पास ही इनकी बेटी अंजली भी घायल बेहोश हालात में मिली थी। जिनका इलाज अभी हिसार सामान्य हस्पताल में चल रहा है। अभी तक लड़की को होश नहीं आया है। मृतका का नाबालिग बेटा भी गायब बताया गया था। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। अभी मृतिका का बेटा पुलिस ने बरामद कर लिया है। ओर आरोपी को रोहतक के निंदाना उसकी बहन के घर से गिरफ्तार कर लिया है। मृतिका के परिजनो के अनुसार रचना अपने पति सोनू से अलग रहती थी। रचना के दो लड़कियां और एक लड़का बताया गया है। वहीं चांदी नामक व्यक्ति के रचना के साथ रहने की बात भी सामने आई थी। मृतका की मां ने आरोप लगाया कि चांदी शादी करने के लिए उसकी बेटी पर दबाव बना रहा था। हालांकि इन आरोपों और घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की पुलिस जांच कर रही है। ओर परिजनों के अनुसार शादी न करने पर इस घटना को आरोपी ने अंजाम दिया है। डीएसपी अक्षय कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। महिला के सिर पर चोट के निशान भी मिले हैं। मौत के वास्तविक कारण और घटनाक्रम की पूरी स्थिति जांच तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी।पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी से पूछताछ चल रही है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों एवं साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है。
0
0
Report
Advertisement

जयसिंहनगर CHC में इलाज से इनकार, वीडियो वायरल की धमकी पर हड़कंप

Shahdol, Madhya Pradesh:जयसिंहनगर CHC में महिला से इलाज से इनकार का आरोप. पेट दर्द से तड़पती महिला को इलाज से किया इनकार! विरोध करने पर अभद्रता और वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप स्वास्थ्य मंत्री के प्रभार वाले शहडोल जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है. जयसिंहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तेज पेट दर्द से परेशान महिला इलाज की उम्मीद लेकर पहुंची, लेकिन आरोप है कि उसे इलाज नहीं मिला. महिला ने डॉक्टरों पर ड्यूटी समय खत्म होने का हवाला देकर इलाज से इनकार करने का आरोप लगाया है. इतना ही नहीं, विरोध करने पर अभद्रता और अस्पताल कर्मचारी द्वारा वीडियो बनाए जाने तथा उसे वायरल करने की धमकी देने के भी आरोप लगाए गए हैं. मामलें को लेकर पीड़िता ने पुलिस के बाद अब एसपी, कलेक्टर और आईजी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है. फुल स्टोरी के अंत तक स्वास्थ्य केंद्र प्रबंधन का पक्ष भी सामने आया है।
0
0
Report
Advertisement

मैनपुरी के सास-दानमाद के कथित प्रेम से परिवार में हंगामा: पुलिस कर रही जांच

Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी के खरगजीत नगर में पांच बच्चों की मां और उसके दामाद के बीच कथित प्रेम संबंध की बात सामने आई है, जिससे परिवार में जमकर हंगामा हुआ। पति की मौत करीब दो साल पहले हो चुकी है। बड़ी बेटी की शादी करीब दो साल पहले हुई थी और उसी बेटी के पति यानी दामाद से महिला की नजदीकियां बढ़ने की बात सामने आई है। मामला सामने आने के बाद जब परिवार ने विरोध किया तो सास और दामाद खुलकर सामने आ गए और एक-दूसरे के साथ रहने की बात कहने लगे। बताया जा रहा है कि महिला के पांच बच्चे हैं। पति की मौत के बाद वह परिवार के साथ रह रही थीं। बड़ी बेटी की शादी के बाद दामाद का ससुराल आना-जाना हुआ और इसी दौरान सास-दामाद के बीच नजदीकियां बढ़ीं। लगभग छह महीने से दोनों के बीच कथित संबंध होने की बात सामने आ रही है। परिवार को जब इसकी जानकारी हुई तो विरोध शुरू हो गया। बच्चों और परिजनों ने दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों साथ रहने की बात पर अड़े बताए जा रहे हैं। महिला का कहना है कि अगर बच्चे उसके साथ रहना चाहें तो रह सकते हैं और वह उनका पालन-पोषण करेगी। वहीं दामाद भी पत्नी के साथ रहने की बात को उसकी इच्छा पर छोड़ते हुए सास के साथ रहने की बात कह रहा है। मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस की ओर से काउंसिंग कराए जाने की बात सामने आई है और पुलिस जांच के बाद ही कथित प्रेम संबंध और घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report

बिहार में ब्लॉक स्तर पर श्रमिक शेड बनेंगे, सुविधाएं और जानकारी दी जाएगी

Patna, Bihar:बिहार में काम की तलाश में रोज घर से निकलने वाले श्रमिकों को जल्द राहत मिल सकती है, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की पहल पर ब्लॉक स्तर पर श्रमिकों के लिए शेड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। इन शेड में मजदूरों के बैठने के साथ पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी,साथ ही श्रमिकों के लिए चल रही सरकारी योजनाओं की जानकारी और शिकायत कोषांग का नंबर भी प्रदर्शित किया जाएगा। ग्रामीण इलाकों में मजदूर अक्सर सुबह चौक-चौराहों और बाजारों में काम की तलाश में पहुंचते हैं और घंटों खुले में इंतजार करते हैं,गर्मी, बारिश और ठंड से होने वाली परेशानी को देखते हुए प्रस्तावित श्रमिक शेड उन्हें सुरक्षित और सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराएंगे।
0
0
Report
Advertisement

निर्दलीयों के इर्द-गिर्द अब हाड़ौती का असली सियासी खेल

Kota, Rajasthan:हाड़ौती संभाग के नगरीय निकाय चुनाव के नतीजों के बाद अब सभापति और चेयरमैन की कुर्सी के लिए सियासी जोड़-तोड़ शुरू हो गई है। कोटा संभाग के 28 नगर निकायों में बुधवार से अध्यक्ष पद के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई और कई निकाय ऐसे हैं, जहां बीजेपी और कांग्रेस दोनों को बहुमत के लिए निर्दलीय पार्षदों की जरूरत पड़ रही है। यानी पार्षद बनने के बाद अब निर्दलीयों की पूछ-परख अचानक बढ़ गई है। - सुल्तानपुर में 25 वार्ड हैं और बहुमत के लिए 13 सीट चाहिए। बीजेपी 13 यानी बॉर्डर पर है, कांग्रेस 11 पर, यहां निर्दलीय की भूमिका पर सर्वाधिक नजर है। - सुकायत में 25 वार्ड हैं। बीजेपी और कांग्रेस 10-10 पर हैं। चार निर्दलीयों से उम्मीदें जुड़ी हैं। - इटावा के 35 वार्डों में बहुमत का आंकड़ा 18 है। कांग्रेस 16 और बीजेपी 14 पर है, अब 5 निर्दलीय फैसला करेंगे। - कापरेन में 25 वार्ड हैं। बीजेपी और कांग्रेस 11-11 पर हैं। अब 3 निर्दलीय पालिकाध्यक्ष की कुर्सी का फैसला कर सकते हैं। - केशोरायपाटन के 25 वार्डों में बीजेपी 12, कांग्रेस महज 3 और निर्दलीय 10 सीटों पर हैं। BJP को बोर्ड बनाने के लिए कम से कम एक निर्दलीय का साथ चाहिए। - छबड़ा में 35 वार्ड हैं। बीजेपी 14, कांग्रेस 12 और बसपा 2 पर है, जबकि सात निर्दलीय जीते हैं। - अंता के 35 वार्ड में बीजेपी और कांग्रेस दोनों 16-16 पर अटके हैं और 3 निर्दलीय निर्णायक हो गए हैं। - सिसवाली में 20 वार्ड हैं। कांग्रेस 9 और बीजेपी 6 पर है, 5 निर्दलीय फैसला करेंगे। - नैनवां के 25 वार्डों में कांग्रेस 11 और बीजेपी 8 पर है, 6 निर्दलीय जीतकर आए हैं। - बूंदी नगर परिषद के 60 वार्डों में बहुमत का आंकड़ा 31 है। बीजेपी 29 और कांग्रेस 20 पर है। यहां भी 11 निर्दलीय निर्णायक भूमिका में हैं। - पीपाड़ा के 20 वार्ड में कांग्रेस 8, बीजेपी 6 और 6 निर्दलीय हैं। हाड़ौती में अब असली सियासी खेल निर्दलीयों के इर्द-गिर्द घूम रहा है। दोनों पार्टियों के दिग्गज नेताओं की नजर उन पार्षदों पर है, जो आज भले निर्दलीय हैं, लेकिन कल किसी बोर्ड की सत्ता की चाबी अपने हाथ में रखेंगे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top