हरियाणा में डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन ,नर्सों की आंशिक हड़ताल
Sonipat, Haryana:हरियाणा में सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया है, जबकि स्टाफ नर्सों ने 9 से 11 बजे तक की हड़ताल की घोषणा की है। हालांकि, सोनीपत सिविल अस्पताल में हड़ताल का कोई विशेष प्रभाव नहीं दिखा और ओपीडी सेवाएं सुचारू रूप से जारी रहीं। एनएचएम के तहत कार्यरत डॉक्टर और सीनियर डॉक्टर ओपीडी संभाल रहे हैं। डॉक्टर पीजी बांड पॉलिसी में बदलाव, एसएमओ की सीधी भर्ती पर रोक, स्पेशलिस्ट कैडर और वेतन वृद्धि की मांग कर रहे हैं। नर्सें भी अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
