205001
मैनपुरी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से बदमाशों में दहशत का माहौल
Mainpuri, Uttar Pradesh:थाना किशनी क्षेत्र के कस्बा कुसमरा में हुए सनसनीखेज मर्डर केस का पुलिस ने किया खुलासा। एक व्यक्ति की डेड बॉडी मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। निरीक्षक जितेन्द्र सिंह चंदेल और उनकी टीम को बड़ी सफलता मिली है पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिक जांच में चौंकाने वाला खुलासा – मृतक की सगी बहन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी हत्या की साजिश पुलिस आगे की विधिक कार्यवाही में जुटी है।0
0
Report
205001
मैनपुरी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से बदमाशों में दहशत
Mainpuri, Uttar Pradesh:जनपद मैनपुरी में पुलिस की सक्रियता से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस के सघन अभियान के तहत निरीक्षक जितेन्द्र सिंह चंदेल और उनकी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शातिर बदमाश को धर दबोचा। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था और उसकी तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा, जिससे आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा है।0
0
Report
205001
मैनपुरी में दलित पिता-पुत्र पर दबंगों का कहर, मेले में बवाल का VIDEO वायरल
Devpura Dehat, Uttar Pradesh:फीता काटने पर भड़के दबंग, दलित युवक को बेरहमी से पीटा पुलिस के सामने दबंगई! दलित परिवार पर हमला, VIDEO से मचा हड़कंप मेला बना रणभूमि – दलित पिता-पुत्र पर हमला, चुनावी रंजिश की चर्चा तेज मैनपुरी में दबंगों का तांडव, अवैध हथियारों के दम पर दलित युवक से मारपीट दलित युवक रहम की गुहार लगाता रहा, दबंगों का नहीं पसीजा दिल प्रधान और समर्थकों पर मारपीट का आरोप, सैफई रेफर हुए घायल मेला कार्यक्रम में बवाल, दलित समाज में आक्रोश, पुलिस जांच में जुटी प्रधानी चुनाव से पहले बवाल! दलित उम्मीदवार के परिवार पर हमला लाखनमऊ में दबंगई का VIDEO वायरल, पिता-पुत्र लहूलुहान0
0
Report
Advertisement
205001
मैनपुरी में मंत्री की सख्ती — 3 गंभीर मामलों में जांच के आदेश
Mainpuri, Uttar Pradesh:जनसुनवाई में बड़ा एक्शन किशनी भूमि विवाद की होगी जांच मालदा घटना पर मंत्री का बयान NIA जांच में बड़ा खुलासा मंत्री का निर्देश — पशुधन विभाग के चीफ फार्मासिस्ट पर जांच DIET प्राचार्य की भूमिका भी जांच के घेरे में जनसुनवाई में उठे गंभीर मुद्दे — डीएम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश मंत्री बोले — दोषी बचेंगे नहीं, होगी निष्पक्ष जांच मैनपुरी में जनसुनवाई — प्रशासन को सख्त निर्देश भूमि विवाद से लेकर विभागीय जांच तक — मंत्री का बड़ा एक्शन पश्चिम बंगाल घटना पर बोले मंत्री — केंद्र दे रहा राहत0
0
Report
205001
मैनपुरी कीमती जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, प्रशासन पर भी उठे सवाल
Devpura Dehat, Uttar Pradesh:जनपद मैनपुरी की तहसील किशनी क्षेत्र के ग्राम समान स्थित गाटा संख्या 3488ग में अवैध कब्जे और निर्माण को लेकर विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। प्रार्थी शौकीन सिंह पुत्र उजागर सिंह, निवासी ग्राम डांडेहार ने जिलाधिकारी से शिकायत कर आरोप लगाया है कि विपक्षीगण द्वारा अपने वैध हिस्से से अधिक भूमि पर कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा है। शिकायत के अनुसार विपक्षीगण द्वारा लगभग 0.048 हेक्टेयर (करीब 90 फीट) भूमि का बैनामा कराया गया, जबकि आरोप है कि मौके पर लगभग 170 फीट भूमि पर कब्जा कर लिया गया है। साथ ही ग्राम सभा की नवीन परती भूमि पर भी अतिक्रमण का प्रयास बताया जा रहा है। यह भूमि मैनपुरी-किशनी मार्ग पर स्थित होने के कारण अत्यधिक मूल्यवान मानी जा रही है। प्रार्थी ने आरोप लगाया है कि बैनामों में चौहद्दी स्पष्ट अंकित नहीं है, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा कर अधिक भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। साथ ही आरोप लगाया गया कि स्थानीय राजस्व अधिकारियों द्वारा निष्पक्ष पैमाइश नहीं की जा रही है। सूत्रों के अनुसार राजस्व टीम द्वारा कुछ समय पूर्व मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवाया गया था, लेकिन अब दोबारा निर्माण तेजी से शुरू होने की बात सामने आ रही है। अवैध निर्माण से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल बताया जा रहा है। प्रार्थी ने मांग की है कि निष्पक्ष व उच्च स्तरीय जांच कराई जाए राजस्व अभिलेखों के आधार पर पुनः पैमाइश कराई जाए अवैध कब्जा हटवाया जाए संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच हो भविष्य में विवाद की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए राजस्व विभाग के अनुसार यह भूमि मिनजुमला गाटा संख्या 3488 का हिस्सा है, जिसमें विभिन्न उपगाटे (3488क, 3488ख, 3488ग, 3488घ आदि) बंजर के रूप में दर्ज हैं। अधिकारियों द्वारा प्रार्थी को उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 की धारा 30(2) के तहत वाद दायर करने की सलाह भी दी गई है। फिलहाल निर्माण कार्य को लेकर क्षेत्र में तनाव की स्थिति बताई जा रही है। मामले में प्रशासन की आगे की कार्यवाही पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।0
0
Report
