icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
121102
Umang WaliaUmang WaliaFollow21 Jun 2024, 11:54 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

परतावल में नए बीईओ शिव कुमार ने संभाला कार्यभार, बोले- शिक्षा की गुणवत्ता होगी सर्वोच्च प्राथमिकता*

Dipu RawatDipu RawatFollow12m ago
Maharajganj, Uttar Pradesh:परतावल / महाराजगंज परतावल ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पर सोमवार को नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) शिव कुमार ने कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर बीआरसी कर्मचारियों ने फूल-माला, अंगवस्त्र एवं भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यभार संभालने के बाद बीईओ शिव कुमार ने कहा कि सरकार की सभी शैक्षिक योजनाओं का पारदर्शी और समयबद्ध क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने शिक्षकों से विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा कि समय-समय पर विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्था का मूल्यांकन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार कि इससे पहले वह पनियारा ब्लॉक में खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। इस दौरान स्वागत करने वालों में कंप्यूटर ऑपरेटर शंभू सिंह, लिपिक तीजील श्रीवास्तव, अकाउंटेंट ऋषभ, एमआईएस विनोद, उमेश यादव और मोहम्मद अकरम सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
0
0
Report

भाकियू ने किसानों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से समाध

Shrvan PanditShrvan PanditFollow21m ago
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली शामली जनपद की कलेक्ट्रेट में आज भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष शांता प्रधान के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे।जहां उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी आलोक यादव को सौंपा गया। वही पदाधिकारी ने बताया।कि आर्थिक स्थिति सुधारने तथा जनपद की कई प्रमुख समस्याओं के समाधान की मांग की गई। वही जिला अध्यक्ष ने बताया कि किसानों को फसलों का उचित मूल्य दिलाने, कृषि लागत कम करने, गन्ना भुगतान समय पर कराने और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। साथ ही शामली-बागपत-मेरठ हाईवे का निर्माण शीघ्र पूरा कराने की मांग की गई। इसके अलावा किसानों की फसलों पर हो रही चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने, बिना सूचना बिजली कटौती बंद करने, आवारा पशुओं की समस्या का समाधान करने तथा यमुना नदी में गिर रहे दूषित पानी को रोकने की मांग भी की गई। ज्ञापन में रेत खनन पर प्रभावी कार्रवाई, प्राइवेट स्कूलों द्वारा फीस वसूली और मनमानी पर रोक लगाने तथा जलालाबाद स्थित पंजाब नेशनल बैंक में खाताधारकों के साथ कथित धोखाधड़ी की निष्पक्ष जांच कराने की भी मांग की गई। भारतीय किसान यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करने को मजबूर होगा।
0
0
Report

पनियरा में पीडब्ल्यूडी की सड़क पहली बारिश में उखड़ी, ग्रामीणों ने लगाया घटिया निर्माण का आरोप

Subhas ChandraSubhas ChandraFollow34m ago
Paniyara, Uttar Pradesh:पनियरा (महराजगंज)। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) इन दिनों अपने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर चर्चा में है। विभाग द्वारा कराए जा रहे कई निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री के इस्तेमाल के आरोप लग रहे हैं, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। ताजा मामला नगर पंचायत पनियरा के वार्ड नंबर-8, कृष्णा नगर का है। यहां से नेशनल हाईवे तक लगभग एक किलोमीटर लंबी पिच सड़क का मरम्मत कार्य करीब एक माह पहले कराया गया था। लेकिन पहली ही बारिश में सड़क जगह-जगह उखड़ गई और गड्ढे दिखाई देने लगे। इससे मरम्मत कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई और घटिया सामग्री का उपयोग किया गया। यही कारण है कि सड़क एक माह भी नहीं टिक सकी। ग्रामीणों ने विभाग से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा सड़क की गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराने की मांग की है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता प्रदीप गुप्ता ने बताया कि सड़क की स्थिति की जानकारी उन्हें है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार द्वारा सड़क की आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य कराया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली जाने से पहले किसान नेता को किया पुलिस टीम ने हाउस अरेस्ट,21 को होना था प्रदर्शन

Shrvan PanditShrvan PanditFollow1h ago
Bhainswala, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग .... भाकियू नेता हाउस अरेस्ट एंकर ....शामली जनपद में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जिलाध्यक्षा को सोमवार की देर शाम से उनके घरों पर हैस अरेस्ट कर लिया है। वही संगठन के जिला अध्यक्ष निखिल खेवाल ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते के विरोध में 21 जुलाई को दिल्ली कूच की तैयारी कर रहे किसानों को रोकने के लिए की गई है।हाउस अरेस्ट से उनके इरादे बदलने वाले नही है। आप को बता दे कि जनपद में भाकियू चढूनी के जिला अध्यक्ष को झिझाना थानां पुलिस की चार लोगो की टीम ने उनके गाँव पीरखेड़ा में हाउस अरेस्ट कर लिया है। जहा उन्हें कल शाम दिल्ली के लिये रवाना हुआ था वही जिला अध्यक्ष निखिल खेवाल ने बताया कि सोमवार शाम करीब पांच बजे से उन्हें और संगठन के अधिकांश सक्रिय पदाधिकारियों को पुलिस ने उनके घरों पर हाउस अरेस्ट कर लिया है। कई पदाधिकारियों के घरों पर 24 घंटे पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जिससे वे बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।उन्होंने कहा की सरकार हमें हाउस अरेस्ट करके अपनी कमियां छुपाना चाहती है सरकार तानाशाही चल रही है लेकिन इस तरह की हरकतों से हमारे इरादे बदलने वाले नहीं है। भाकियू (चढूनी) के नेता ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने किसानों को नई दिल्ली स्थित किसान घाट पहुंचने से रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है। संगठन ने 21 जुलाई को बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचने की योजना बनाई थी। पुलिस कार्रवाई के बावजूद, निखिल खेवाल ने दावा किया कि शामली जिले से बड़ी संख्या में किसान आज फिर भी ट्रेन बस और अपनी पर्सनल गाड़ियों से किसान घाट, नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उन्होंने कहा कि किसान किसी भी कीमत पर अपनी आवाज दबने नहीं देंगे।
0
0
Report

मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के ढांचे को गिराए जाने की आशंका: राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग

NNitinFollow1h ago
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी के जिला एवं सत्र न्यायालय के अधिवक्ता मुस्तहसन जौहर ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को पत्र भेजकर विश्वविद्यालय के शैक्षणिक ढांचे को सुरक्षित रखने और किसी भी तरह की तोड़फोड़ की कार्रवाई पर रोक लगाने का अनुरोध किया है। राज्यपाल को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि उच्च शिक्षा का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। पत्र के मुताबिक, विश्वविद्यालय में हजारों छात्र शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, जिनमें समाज के वंचित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों के विद्यार्थी भी शामिल हैं। अधिवक्ता मुस्तहसन जौहर ने पत्र में चिंता जताई है कि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक ढांचे को नुकसान पहुंचने से हजारों छात्रों का शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो सकता है। पत्र में कहा गया है कि यदि विश्वविद्यालय से जुड़ी कोई तकनीकी या प्रशासनिक कमी है, तो उसे कानूनी और प्रशासनिक विकल्पों के जरिए दूर किया जाना चाहिए। पत्र में यह भी कहा गया है कि किसी शैक्षणिक संस्थान के भवन को गिराना या उसे नष्ट करना अंतिम उपाय नहीं होना चाहिए। अधिवक्ता ने राज्यपाल से अपील की है कि संविधान प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए विश्वविद्यालय को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए जाएं और किसी भी प्रकार की तोड़फोड़ की कार्रवाई पर रोक लगाई जाए। पत्र में कहा गया है कि विश्वविद्यालय की सुरक्षा छात्रों के भविष्य और शिक्षा के अधिकार से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। फिलहाल, इस पूरे मामले में राज्यपाल से सकारात्मक हस्तक्षेप की उम्मीद जताई गई है। अब देखना होगा कि इस अपील पर राजभवन की ओर से क्या कदम उठाया जाता है।
0
0
Report

यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास रूसी हमले में देवरिया के नाविक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

ASAmit SinghFollow2h ago
Deoria, Uttar Pradesh:यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास रविवार रात एक व्यापारी जहाज पर हुए हमले में देवरिया जिले के एक युवा नाविक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गौरीबाजार थाना क्षेत्र के करमेल गांव निवासी अभिषेक निषाद (22) पुत्र कौशल निषाद के रूप में हुई है। सोमवार शाम शिपिंग कंपनी के एजेंट द्वारा परिजनों को घटना की सूचना दिए जाने के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया। 10 जून को ही जहाज पर हुए थे तैनात.... जानकारी के अनुसार अभिषेक निषाद गत 10 जून को मुंबई स्थित एक एजेंट के माध्यम से 'गोल्डेन लिओ' नामक व्यापारी जहाज पर नाविक (Seaman) के रूप में नियुक्त हुए थे। रविवार को उनका जहाज यूक्रेन से सामान लेकर सीरिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान ओडेसा बंदरगाह के समीप जहाज पर मिसाइल हमला हुआ। हमले में जहाज को भारी क्षति पहुंची और अभिषेक सहित कई क्रू सदस्य लापता हो गए। सोमवार शाम शिपिंग कंपनी के एजेंट ने फोन पर अभिषेक के पिता को उनके निधन की सूचना दी। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। शव भारत लाने की कोशिश में जुटे परिजन.. घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन भी सक्रिय हो गया और परिजनों से संपर्क कर आवश्यक जानकारी जुटाई। परिवार के सदस्य अब भारतीय दूतावास और संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर अभिषेक का पार्थिव शरीर भारत लाने के प्रयास में जुटे हैं। एक महीने में दूसरी बड़ी त्रासदी.... यह पहली घटना नहीं है जब देवरिया का कोई नाविक अंतरराष्ट्रीय संघर्ष की चपेट में आया हो। इससे पहले सुरौली थाना क्षेत्र के सुरौली गांव निवासी शिवानंद चौरसिया (38) की भी विदेश में व्यापारी जहाज पर हुए हमले में मौत हो गई थी। शिवानंद ओमान के मर्चेंट शिप एमटी सेटेबेलो पर इंजन फिटर (नाविक) के रूप में कार्यरत थे। उनके भाई रामप्रवेश चौरसिया के अनुसार 10 जून को जहाज पर हुए हमले में वह लापता हो गए थे। बाद में उनका शव बरामद हुआ और कंपनी के माध्यम से परिवार को सूचना दी गई। लगातार दो नाविकों की विदेश में जहाजों पर हुए हमलों में मौत ने देवरिया जिले को गहरा आघात पहुंचाया है। दोनों घटनाओं ने उन परिवारों के सामने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है, जिनका जीवन इन युवाओं की कमाई पर निर्भर था।
0
0
Report
Advertisement

UP NEWS : विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या का आरोप,पति सहित 3 लोगों पर केस दर्ज

Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में दहेज कर मांग पूरी न होने पर शादी के तीन महीने के अंदर ही एक नवविवाहिता की हत्या कर उसका शव फांसी के फंदे पर लटकाने का मृतका के परिजनों ने उसके ससुराल वालों पर आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए है वहीं पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित तीन लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच में जुटी है। घटना पीलीभीत के थाना करेली क्षेत्र के ढकिया जलालपुर गांव की है। जनपद हरदोई के थाना शहाबाद क्षेत्र के हैदरपुर गांव के रहने वाले सहदेव सिंह ने अपनी बेटी श्वेता सिंह की शादी 25 अप्रैल 2026 को पीलीभीत के थाना करेली क्षेत्र के ढकिया जलालपुर गांव के रहने वाले धीरज सिंह पुत्र इंद्रपाल सिंह के साथ की थी और हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था। आरोप है शादी के बाद से श्वेता सिंह के ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज में एक सोने की चेन और दो लाख रुपए की नगदी की लगातार मांग कर रहे थे। आरोप है दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी बेटी के साथ मारपीट कर उसे फांसी पर लटका कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं श्वेता सिंह के पिता सहदेव सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति धीरज सिंह,ससुर इंद्रपाल सिंह और सास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्जकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

UP NEWS : बिलसंडा पुलिस ने कोर्ट के NBW पर 5 वारंटियों को गिरफ्तार किया

Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत की थाना बिलसंडा पुलिस ने कोर्ट के वारंट अलग-अलग जगहों से आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कई वारंटियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। वहीं बताया जा रहा है पीलीभीत के एसपी सुकीर्ति माधव के निर्देश पर यह धरपकड़ अभियान चलाया गया। दरअसल मामला पीलीभीत के थाना बिलसंडा क्षेत्र का है। कस्बे के रहने वाले बिट्टू कश्यप पुत्र ओमप्रकाश, थाना क्षेत्र के रहने वाले श्याम बाबू पुत्र लालाराम और सुनील कुमार पुत्र जयराखन मुड़िया बिलहरा,धरमाई लाल पुत्र गेंदन लाल नवदिया मरौरी और रुस्तम अली उर्फ बोल्टा पुत्र अब्दुल वसीर को पुलिस ने केचुआ से गिरफ्तार किया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम सीनियर सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार,सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार गौतम सुनील कुमार राणा, अंकित कुमार, हेड कांस्टेबल परम सिंह, पवन कुमार,राजवीर सिंह, कांस्टेबल अमित कुमार और विशु राणा ने इस धरपकड़ अभियान में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वही पकड़े गए पांचों आरोपियों का पुलिस ने चालान कर दिया है। बिलसंडा थाना अध्यक्ष जगदीप मलिक ने बताया कि पकड़े गए आरोपी लंबे समय से कोर्ट में तारीखों पर नहीं पहुंच रहे थे। जिसके चलते इन सभी आरोपियों के खिलाफ कोर्ट ने (NBW) अगर जमानती वारंट जारी किया था। जिसका पालन करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।
0
0
Report

दिल्ली कूच से पहले बीकेयू चढूनी के जिलाअध्यक्ष समेत कई किसान घर में नजरबंद,पुलिस पर रोकने का आरोप।

FKFirasat KhanFollow3h ago
Puranpur, Uttar Pradesh:दिल्ली कूच से पहले बीकेयू चढूनी के जिला अध्यक्ष समेत कई किसान घर में नजरबंद, पुलिस पर रोक लगाने का आरोप। पीलीभीत,देश बचाओ किसान मोर्चा के आह्वान पर 21 जुलाई को दिल्ली स्थित किसान घाट जाने के लिए निकली भारतीय किसान यूनियन चढूनी की जिला पीलीभीत टीम को रास्ते में ही पुलिस ने रोककर घर में नजरबंद कर दिया। जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह कहलो के अनुसार, पीलीभीत से दिल्ली के लिए रवाना होने वाली टीम 20 जुलाई 2026 को शाम 2:00 बजे निजी वाहन से निकली थी। उनका आरोप है कि सुबह से ही जिला अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ताओं के घरों पर सादा वर्दी में पुलिस की आवाजाही शुरू हो गई थी।रंजीत सिंह ने बताया कि पुलिस की मौजूदगी से बचते हुए वह साथियों के साथ पहले पीलीभीत पहुंचे। वहां से गाड़ी बदलकर बिजोरिया स्टेशन होते हुए बरेली सिटी तक पैदल गए और फिर बरेली जंक्शन पहुंचे। रात 9:00 बजे दिल्ली जाने वाली सरयू एक्सप्रेस के स्टेशन पर आने से 2 मिनट पहले ही माधोटांडा थाने की पुलिस ने फोन लोकेशन के आधार पर उन्हें पकड़ लिया,आरोप है कि पुलिस उन्हें गाड़ी में बैठाकर थाना माधोटांडा ले जाने लगी। इस पर कार्यकर्ताओं ने जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने सभी को उनके घरों पर ही होम अरेस्ट कर दिया। रंजीत सिंह रात्रि 1:30 बजे घर पहुंचे। उनके साथ जितेंद्र सिंह, त्रिलोचन सिंह, अमरीक सिंह और अन्य कार्यकर्ता भी शामिल थे,इस मामले पर रंजीत सिंह कहलो ने कहा, "क्या लोकतांत्रिक देश में अपनी बात रखना अब अपराध हो गया है। अब लोकतंत्र नहीं रहा, तानाशाही राज आ गया है। अब इसे राजतंत्र कहा जाएगा।"उन्होंने अंत में "जय जवान जय किसान, देश बचाओ मोर्चा जिंदाबाद, भारतीय किसान यूनियन चढूनी जिंदाबाद" के नारे भी लगाए।
0
0
Report
Advertisement

हाथरस में 60 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मुंह से निकलने लगे थे झाग

GOVIND CHAUHANGOVIND CHAUHANFollow3h ago
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहजापुर में सोमवार देर रात 60 वर्षीय बुजुर्ग नंबर सिंह (पुत्र एदल सिंह) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत विषाक्त पदार्थ के सेवन से हुई है। पुलिस मामले की सूचना मिलने के बाद पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मृतक नंबर सिंह खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे और अविवाहित थे। परिजनों के मुताबिक, घटना से कुछ समय पहले तक वह पूरी तरह सामान्य थे और परिवार के लोगों से बातचीत भी कर रहे थे। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनके मुंह से झाग निकलने लगे, जिसके बाद घबराए परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद नंबर सिंह को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। हालांकि, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया से पहले ही परिजन शव को अपने साथ घर ले गए। फिलहाल उनकी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। विषाक्त पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है, लेकिन वास्तविक कारण का पता पुलिस जांच और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद ही चल सकेगा।
0
0
Report

नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई : श्री गोपाल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल का पंजीकरण निरस्त

Adil AhmadAdil AhmadFollow4h ago
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा निजी चिकित्सालयों की नियमित निगरानी एवं निरीक्षण की कार्रवाई निरंतर जारी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिशिर पुरी के निर्देश पर उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी (पंजीकरण) डॉ. आशीष अग्निहोत्री द्वारा संचालित श्री गोपाल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया, जिसमें अग्नि सुरक्षा, बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन एवं चिकित्सालय पंजीकरण से संबंधित अभिलेखों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि चिकित्सालय का पंजीकरण काफी समय पूर्व समाप्त हो चुका था। इसके अतिरिक्त अग्निशमन विभाग, बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन तथा प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित आवश्यक प्रमाण-पत्र भी कालातीत पाए गए। जांच में यह भी सामने आया कि चिकित्सालय द्वारा निर्धारित नियमों एवं शर्तों का निरंतर अनुपालन नहीं किया जा रहा था, जिससे मरीजों की सुरक्षा एवं जनस्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना थी। स्वास्थ्य विभाग ने जनहित एवं मरीजों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नियमानुसार कार्रवाई करते हुए श्री गोपाल मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल का पंजीकरण निरस्त कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में संचालित सभी निजी चिकित्सालयों एवं स्वास्थ्य संस्थानों को निर्धारित मानकों, सुरक्षा प्रावधानों एवं वैधानिक शर्तों का अनुपालन सुनिश्चित करना होगा। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। #
0
0
Report

कन्नौज मे सरकारी शिक्षक के अपहरण का मामला, तीन गिरफ्तार

Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज मे सरकारी शिक्षक के अपहरण का मामला शिक्षक राहुल कुमार राजपूत अपहरण मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई सरकारी शिक्षक अपहरण मामले मे पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार 10 लाख फिरौती मांगने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश 2 तमंचे, कारतूस, मोबाइल और स्विफ्ट डिजायर बरामद , शिक्षक सकुशल बरामद, एक आरोपी फरार कन्नौज जिले के थाना तालग्राम पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सरकारी शिक्षक के अपहरण कर फिरौती मांगने की घटना का सफल अनावरण करते हुए गिरोह के 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 अदद अवैध तमंचा .315 बोर, 04 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर, , घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या DL 2C AP 1080 तथा 01 अदद मोबाइल फोन बरामद किए गए। *घटना का संक्षिप्त विवरण:*- दिनांक 14/07/2026 को देशराज सिंह पुत्र स्व0 बलदेव प्रसाद उम्र करीब 65 वर्ष निवासी ग्राम कटरा बहसार थाना तिर्वा जनपद कन्नौज द्वारा अपने पुत्र राहुल कुमार राजपूत उम्र करीब 31 वर्ष का घर से स्कूल पढाने गये थे वहां से वापस नही लौटे इस सम्बन्ध मे गुमशुदगी नम्बर 30/2026 पंजीकृत कराया गया था । जिसके सम्बन्ध मे आज दिनांक 20/07/2026 को थाना स्थानीय पर श्री देशराज सिंह पुत्र स्व0 बलदेव प्रसाद उपरोक्त द्वारा थाना स्थानीय पर उपस्थित आकर एक प्रार्थना पत्र अभियुक्तगण 1.अविनाश राजपूत 2.सर्वेन्द्र कुमार कुशवाहा 3.केशव पण्डित 4.सागर द्वारा समान उद्देश्य रखते हुये वादी के पुत्र राहुल कुमार राजपूत उम्र करीब 31 वर्ष का अपहरण कर लेना व मारपीट कर दस लाख की फिरौती मांगने के सम्बन्ध मे दाखिल किया गया । जिसके आधार पर गुमशुदगी नं0 30/2026 को तरमीम कर मु0अ0सं0 102/2026 धारा 140(2)/115(2) /3(5) B.N.S पंजीकृत कर थाना स्थानीय से अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु टीमे गठित की गयी जिसे क्रम मे आज दिनांक 20/07/2026 को दौराने गश्त व चेकिंग स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 102/2026 धारा 140(2)/115(2)/3(5) B.N.S से सम्बन्धित तीन अभियुक्तगण 1.अविनाश राजपूत पुत्र स्व0 हरिश्चचन्द्र राजपूत उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम कटरा बहसार थाना तिर्वा जनपद कन्नौज 2.सर्वेन्द्र कुमार कुशवाहा पुत्र राकेश कुमार कुशवाहा उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम फगुआ लोहामढ थाना तिर्वा जनपद कन्नौज 3.केशव पण्डित उर्फ केशव अवस्थी पुत्र राकेश अवस्थी उम्र 20 वर्ष निवासी मो0 अशोक नगर थाना तिर्वा जनपद कन्नौज को मायापुर्वा मोड बिरौली जंगल के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 02 अदद नाजायज देशी तमंचा 315 बोर, 04 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 अदद मोबाइल फोन व घटना मे प्रयुक्त वाहन स्विफ्ट डिजायर रंग गोल्डन नम्बर DL 2C AP 1080 बरामद हुई । बरामदशुदा कार स्विफ्ट डिजायर नम्बर DL 2C AP 1080 को धारा 207 MV ACT मे सीज कर किया गया । तथा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 3/25 आयुध अधिनियम की बढोत्तरी करते हुये अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
0
0
Report
Advertisement

मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई,नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ो की ठगी करने वाला शातिर गिरफ्तार।

Madhubani, Bihar:शातिर गिरफ्तार,मधुबनी, बिन्दु भूषण ठाकुर । मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई,नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ो की ठगी करने वाला शातिर अभियुक्त गिरफ्तार। बाबुबरही थाना को नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रूपये की ठगी करने से संबंधित एक शिकायत प्राप्त हुआ। जिसमें पीड़ित मणिकांत चौधरी द्वारा बरदाहा गांव निवासी विक्की कुमार झा पर संविदा के आधार पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 8 लाख रुपये की ठगी करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। थानाध्यक्ष, बाबूबरही थान ा द्वारा उक्त घटना से वरीय पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के निर्देशानुसार SDPO सदर कामिनी कौशल के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा वैज्ञानिक अनुसंधान एवं प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर जांच करने पर यह खुलासा हुआ कि आरोपी विक्की कुमार झा एक शातिर ठग है। SSP योगेंद्र कुमार ने बताया विक्की झा स्वयं को अधिकारी बताकर फर्जी ज्वाइनिंग लेटर जारी करने, प्रेम जाल में फंसाकर युवतियों का यौन शोषण करने एवं क्षेत्र के कई अन्य लोगों को भी ठगी का शिकार बनाने जैसे आपराधिक कृत्यों में संलिप्त रहा है। इसकी ठगी से परेशान होकर एक पीड़ित युवक सुसाइड भी कर लिया है।जांच के दौरान अहम साक्ष्य मिलने पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित छापेमारी की गई और कुख्यात ठग विक्की कुमार झा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान आरोपित ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इस संबंध में बाबूबरही थाना कांड संख्या-388/26 दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बाबूबरही थाना के बरदाहा गांव निवासी विक्की कुमार झा के तौर पर हुई है।
0
0
Report

गौरीबाजार के एक व्यक्ति से 4.94 लाख रुपये की साइबर ठगी; मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

ASAmit SinghFollow14h ago
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जिले गौरीबाजार थाना क्षेत्र के पथरहट गांव निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से साइबर ठगों द्वारा 4,94,945.22 रुपये निकाल लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पथरहट गांव निवासी राणा प्रताप सिंह पुत्र स्वर्गीय लुधुर सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उनका बचत खाता पंजाब नेशनल बैंक की गौरीबाजार शाखा में है। 10 जुलाई 2026 की शाम साइबर ठगों ने उनके खाते से कुल 4,94,945.22 रुपये निकाल लिए। घटना की जानकारी होने पर उन्होंने तत्काल संबंधित बैंक, साइबर हेल्पलाइन तथा साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि इस घटना से वह आर्थिक एवं मानसिक रूप से काफी परेशान हैं। उन्होंने पुलिस से दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायोचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर ठगी गई धनराशि वापस दिलाने की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील किया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें तथा OTP, ATM PIN, CVV, पासवर्ड या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। केवल आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप का ही उपयोग करें तथा संदिग्ध कॉल, मैसेज या सोशल मीडिया संदेशों पर भरोसा न करें। ऑनलाइन भुगतान से पहले प्राप्तकर्ता की जानकारी अवश्य जांच लें। उन्होंने कहा कि किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। आपकी सावधानी ही साइबर ठगी से सबसे बड़ी सुरक्षा है।
0
0
Report

चोरी की बाइक के फर्जी दस्तावेज बनाकर धोखाधड़ी करने वाला डेढ़ साल से फरार आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

Lalit KumarLalit KumarFollow14h ago
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली, आंवला चोरी की मोटरसाइकिल के फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने के मामले में डेढ़ वर्ष से अधिक समय से फरार चल रहे वांछित आरोपी को आंवला पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आंवला क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। आरोप था कि ब्रजपाल नामक व्यक्ति ने चोरी की मोटरसाइकिल के फर्जी दस्तावेज तैयार कर अपनी पत्नी के इलाज के लिए रुपये की जरूरत बताकर बाइक गिरवी रख दी थी। उसने बाइक की आरसी, बीमा और प्रदूषण प्रमाण-पत्र भी असली बताकर सौंप दिए। बाद में जब शिकायतकर्ता ने बाइक अपने नाम स्थानांतरित कराने को कहा तो आरोपी लगातार बहाने बनाकर टालता रहा। जांच के दौरान पता चला कि संबंधित मोटरसाइकिल चोरी की थी और उसके दस्तावेज भी फर्जी थे। घटना के बाद आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए डेढ़ वर्ष से अधिक समय से फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर आंवला पुलिस ने राजस्थान के कोटपूतली जिले के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम घिलौट में दबिश देकर आरोपी ब्रजपाल निवासी उदयभानपुर उर्फ आनंदपुर, थाना आंवला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top