icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
811307
ANAbhishek Nirla3 Oct 2025, 04:16 am

नीतीश कुमार के बटिया आगमन की तैयारियाँ जमुई में तेज

Jamui, Bihar:जमुई: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगामी 4 अक्टूबर को प्रस्तावित बटिया आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में गुरुवार को जमुई जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार ने कई वरीय अधिकारियों के साथ सोनो प्रखंड अंतर्गत दहियारी पंचायत स्थित बटिया पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने हेठ बटिया स्थित भोला आहार के समीप स्थल का अवलोकन किया और हेलीपैड निर्माण हेतु उपयुक्त स्थान का चयन कराया। इस मौके पर एसडीएम, झाझा एसडीपीओ, सोनो अंचलाधिकारी सुमित कुमार आशिष, बटिया थाना प्रभारी सुजाता कुमारी, सोनो थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन पर किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। इसके उपरांत जिलाधिकारी बरनार जलाशय पहुंचे और वहां की तैयारियों का निरीक्षण किया। संभावना है कि मुख्यमंत्री जन संवाद कार्यक्रम के बाद जलाशय का भी दौरा करेंगे। बरनार जलाशय परियोजना की अनुमानित लागत ₹2,579.37 करोड़ है, जिसका कार्य एनसीसी लिमिटेड को ₹2,090.5 करोड़ की अनुबंध राशि पर दिया गया है। यह बिहार का सबसे बड़ा कंक्रीट बांध होगा, जिसकी लंबाई 285 मीटर और ऊंचाई 74.31 मीटर है। इसके पूरा होने पर सोनो, झाझा, खैरा और गिद्धौर प्रखंडों में लगभग 22,226 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई संभव हो सकेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने "प्रगति यात्रा" के दौरान बरनार जलाशय जैसी बड़ी योजना की सौगात जमुईवासियों को दी थी। इसी शिलान्यास को लेकर मुख्यमंत्री का संभावित कार्यक्रम बटिया में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि हेलीपैड सहित सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top