Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Deoria274001

3 संदिग्ध गाड़िया पुलिस के बैरिकेडिंग को तोड़ कर फरार पुलिस बनी मूकदर्शक

SSandeep
Aug 25, 2025 04:20:42
Deoria, Uttar Pradesh
बनकटा थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग से पुलिस की पोल खोलता वीडियो वायरल! तीन संदिग्ध गाड़ियां पुलिस की लगी बैरियर को तोड़कर फरार बिहार बॉर्डर पर पुलिस की ‘एक्टिवनेस’ पर उठे सवाल लोग बोले – तस्करों के लिए तो यह बॉर्डर बन चुका है हाइवे! वीडियो साफ दिखा रहा है कि कैसे पिकअप गाड़ियां पुलिस बैरियर को धक्का देकर मौके से निकल जाती हैं और पुलिस सिर्फ तमाशबीन बनकर खड़ी रह जाती है। अब सवाल यह है कि क्या पुलिस की बॉर्डर सुरक्षा सिर्फ दिखावा है?या फिर तस्करी के खेल में पुलिस की मिलीभगत है?
14
comment0
Report

For breaking news and live news updates, like us on Facebook or follow us on Twitter and YouTube . Read more on Latest News on Pinewz.com

Advertisement
Aug 25, 2025 13:41:26
Mahka, Chhattisgarh:
नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के दूर-दराज व दुर्गम इलाकों में बदलाव की एक नई कहानी लिखी जा रही है। जहां कभी युवाओं के हाथों में किताबों की जगह बंदूकें थम जाने का डर रहता था, वहीं अब उन हाथों में नौकरी का नियुक्ति पत्र और आंखों में सपनों की चमक दिखाई दे रही है। इस बदलाव की पटकथा लिखी है बीएसएफ की 135वीं बटालियन ने, जो न केवल इस क्षेत्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रही है, बल्कि अब सामाजिक उत्थान का भी एक मजबूत आधार बन चुकी है।
0
comment0
Report
Aug 25, 2025 13:32:16
Sishania Ghoplapur, Uttar Pradesh:
सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग में स्थित वनकटवा रेंज के ललिया बरदौलिया मार्ग के थाना ललिया अंतर्गत अमवा गांव के सरयू नहर पुल से एक ट्रक में ग्रामीण लकड़ी वन विभाग ने पकड़ने का दावा किया है। वन क्षेत्राधिकारी शत्रुघ्न लाल ने बताया कि रविवार के शाम को ट्रक में लोड कर सागौन की लकड़ी वन माफिया हनीफ निवासी सोनपुर थाना हरैया लेकर वाह्य मंडी में लेकर बिक्री करता था। बताया कि ट्रक पकड कर वनकटवा रेंज में लाकर सीज कर दिया गया है। मजदूर न मिलने के चलते लकड़ी को अनलोड नहीं किया जा सका है।
2
comment0
Report
Aug 25, 2025 13:31:09
Gajraula, Uttar Pradesh:
सोमवार को एसपी अमित कुमार आनंद ने गजरौला थाने में स्थापित साइबर सेल का निरीक्षण किया। दर्ज अभिलेखों तथा शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इंस्पेक्टर मनोज कुमार को निर्देशित किया कि साइबर अपराधों को गंभीरता से लें। किसी भी सूरत में साइबर ठग और अपराधी बच न पाएं। इस मौके पर मंडी धनौरा की सीओ अंजलि कटारिया भी मौजूद रहीं।
4
comment0
Report
Aug 25, 2025 13:27:53
Medak, Telangana:
సోమవారం జిల్లా కలెక్టర్ తూప్రాన్ లో విస్తృతంగా పర్యటించారు. ముందుగా రత్నాపూర్ గ్రామంలోని హల్దీ వాగు వంతెన నిర్మాణ పనులు సంబంధిత అధికారులతో కలిసి కలెక్టర్ పరిశీలించారు. అనంతరం గ్రామంలో ఇంద్రమ్మ ఇండ్ల నిర్మాణపురోగతిని పరిశీలిస్తూ త్వరితగతిన ఇండ్లు నిర్మించుకోవాలని పేదవారి సొంతింటి కల నెరవేర్చుకోవాలని తెలిపారు. గ్రామ పరిసరాలను పరిశీలిస్తూ ప్రజలు సీజనల్ వ్యాధుల పట్ల జాగ్రత్తగా ఉండాలని తెలిపారు. ఈ కార్యక్రమంలో కలెక్టర్ తో పాటు సంబంధిత అధికారులు తదితరులు పాల్గొన్నారు.
8
comment0
Report
Aug 25, 2025 12:59:38
Jhansi, Uttar Pradesh:
झाॅसी आज माहे रबीउननूर की आमद और उर्स- ए- शराफ़ती व उर्स- ए- सक़लैनी के मुबारक मौके पर सेंट उमर काॅलेज से जुलूस ए- परचम कुशाई निकाला गया जुलूस तय सुदा रास्तों से सक़लैनाबाद कालौनी पहुँचा जहाँ पर जिलाअध्यक्ष भारतीय एकता सदभावना मिशन की अध्यक्षता में समाज सेवियो द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत इस्तक़बाल किया गया एकता भाईचारे का पैगाम दिया गया इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष ललित कोरी, संरक्षक सैय्यद मुजफ्फर अली, पूर्व पार्षद रविन्द्र कुमार लवली, वर्तमान पार्षद नरेंद्र नामदेव जी,सैय्यद राशिद अली, समाज सेवी केदार राय जी, सुल्तान भाई,मिर्जा आप नेता,रमजान भाई,, लल्ला मास्टर,केदार राय समाज सेवरहे मून मंसूरी, तमाम अन्य साथी उपस्थित रहे। संचालन शिक्षक नेता नोमान ने किया।
14
comment0
Report
Aug 25, 2025 12:42:04
Jhansi, Uttar Pradesh:
झांसी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 27 अगस्त बुधवार के दिन आयोजित किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता माननीय कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल राज्यपाल उत्तर प्रदेश करेंगी। मुख्य अतिथि के रूप में डीआरडीओ महानिदेशक डॉक्टर चंद्रिका कौशिक छात्रों को संबोधित करेंगी। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कुलपति प्रोफेसर मुकेश पांडे ने बताया कि इस वर्ष कल 34 छात्रों को कुलाधिपति पदक प्रदान किए जाएंगे । एमएससी की छात्रा ऋषिका द्विवेदी को 92.70 प्रतिशत के साथ कुलाधिपति स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा। एक छात्रा को स्वर्ण पदक 13 छात्रों को रजत पदक एवं 20 छात्राओं को कहां से प्रत्येक प्रदान किए जाएंगे। कुल 45 पदों में 33 पदक छात्राओं को दिए जाएंगे।
15
comment0
Report
Aug 25, 2025 12:39:34
Bhalgori, Jharkhand:
धनबाद : सीबीआई के डायरेक्टर जनरल (डीजी) प्रवीण सूद दो दिवसीय दौरे पर धनबाद पहुंचे हैं। धनबाद पहुंचने पर उपायुक्त आदित्य रंजन एवं एसएसपी प्रभात कुमार ने उनका स्वागत किया। इस दौरान वो सीबीआई के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। डीजी के आगमन को लेकर धनबाद सीबीआई दफ्तर में रविवार को तैयारियां होती दिखीं । बता दें कि प्रवीण सूद कर्नाटक कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। 1986 बैच के अफसर प्रवीण सूद मई 2023 से सीबीआई की कमान संभाल रहे हैं। पिछले दिनों ही केंद्र सरकार ने उन्हें सीबीआई निदेशक के रूप में एक साल का सेवा विस्तार दिया था। डीजी के आगमन को लेकर सीबीआई रांची जोन के ज्वाइंट डायरेक्टर राजीव रंजन भी धनबाद पहुंचे हैं।
15
comment0
Report
Aug 25, 2025 12:30:17
Anupshahar, Uttar Pradesh:
अनूपशहर, 23 अगस्त 2025। डीपीबीएस कॉलेज के भौतिक विज्ञान विभाग द्वारा अंतरिक्ष दिवस बड़े उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का संयोजन विभागाध्यक्ष डॉ. यजवेंद्र कुमार के कुशल निर्देशन में तथा संपूर्ण आयोजन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. जी. के. सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके उपरांत छात्र-छात्राओं ने अंतरिक्ष विज्ञान के महत्व, आधुनिक युग में इसके योगदान और भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
11
comment0
Report
Aug 25, 2025 12:29:15
Hathras, Uttar Pradesh:
थाना सासनी पुलिस ने सासनी क्षेत्रांतर्गत एक व्यक्ति की हुई सनसनीखेज हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए नामजद अभियुक्तगण बोबी उर्फ विनीत, सनी गौतम,आकाश उर्फ राइडर को नगला मिया जाने वाले रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सासनी पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । पूछताछ पर जुर्म का इकबाल करते हुये बताया कि बोबी उर्फ विनीत पर मृतक दिनेश उर्फ सचिन के 05 हजार रुपये उधारी के बाकी थे जिसको लेकर मृतक ने कई बार भरे बाजार में बेज्जत व गाली गलोज किया था। जिससे खपा होकर बौबी ने अपने दोस्त सनी गौतम व आकाश उर्फ राईडर के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाकर मृतक दिनेश को पार्टी करने के लिए अपने साथ लेकर शराब पिलाकर तीनों ने उस्तरा से गर्दन काटकर हत्याकर दी।
15
comment0
Report
Aug 25, 2025 12:29:11
Jhansi, Uttar Pradesh:
झाॅसी प्रेमनगर नगरा में उर्स- ए- शराफ़ती व उर्स- ए- सक़लैनी हज़रत शाह सक़लैन एकेडमी ऑफ इंडिया ज़ोन झाॅसी की जानिब से जुलूस- ए- परचम कुशाई का अहतमाम किया गया सेंट उमर काॅलेज में सुबह बाद नमाज फज्र, कुरान ख्वानी, बाद नमाज जोहर फातिहा ख्वानी, बाद फातिहा सक़लैनी लंगर- ए- आम लंगर के बाद सेंट उमर काॅलेज से परचम कुशाई जुलूस का आगाज़ हुआ जो कि सक़लैनाबाद से होते हुए गढ़िया फाटक आस्ताना- ए- ऑलिया सक़लैनियाॅ पर मुकम्मल हुआ इस मुबारक मौके पर बाहर से आए हुए अहले अकीदतमंद और पीर भाई बबीना, खैलार, राजगढ़, हंसारी, सदर बाजार,शहर मानिकचौक, सीपरी बाजार ,नगरा के सभी पीर भाईयों ने कसीर तादाद में शिरकत की बाद नमाज़ अस्र आस्ताना- ए- सक़लैनियाॅ में फातिहा ख्वानी हुई इस मौके पर सभी पीर भाई रहे।
15
comment0
Report
Aug 25, 2025 12:06:33
Hathras, Uttar Pradesh:
हाथरस में अज्ञात चोर आने की अफवाहों का दौर जारी, मोबाइल टावर पर चोरों के होने की सूचना पर सैकड़ों स्थानीय लोगो ने मोबाइल टावर को घेरा,टॉर्च की रोशनी से चोरों को सर्च करते दिखे लोग,वही लोगो के हंगामे और शोर शराबे की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस, पुलिस ने स्थानीय लोगो को समझाने का किया प्रयास, अफवाहों पर ध्यान न दे, कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला श्री नगर का मामला।
15
comment0
Report
Aug 25, 2025 12:06:22
Hathras, Uttar Pradesh:
राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान देश के हर नागरिक का कर्तव्य है, लेकिन हाथरस वन विभाग परिसर में इस कर्तव्य की घोर अनदेखी देखने को मिली है। विभाग परिसर में कूड़े के ढेर में एक नहीं बल्कि दर्जनों राष्ट्रीय ध्वज पड़े हुए मिले, जिससे राष्ट्र के प्रति उनकी लापरवाही उजागर होती है। एक नागरिक ने इस अपमानजनक दृश्य को देखा और तुरंत इसकी सूचना अधिकारियों को दी। रेंजर ने तत्काल ध्वजों को हटवाने का आश्वासन दिया, लेकिन 15-20 मिनट बीत जाने के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो नागरिक ने प्रभागीय वनाधिकारी को फोन करके पूरे मामले की जानकारी दी उन्होंने तुरंत अपने स्टाफ को मौके पर पहुंचने और सभी राष्ट्रीय ध्वजों को सम्मानपूर्वक एकत्रित करने का निर्देश दिया। यह घटना वन विभाग की राष्ट्रीय के प्रति संवेदनहीता को दर्शाती है।
14
comment0
Report
Aug 25, 2025 12:05:57
Hathras, Uttar Pradesh:
हाथरस में बाइक सवार युवक को रास्ते में रोकर कुछ लोगो ने लात घूंसो और डंडे से जमकर पीटा, इस मारपीट में युवक के आई गंभीर चोटें, स्थानीय लोगो के हस्तक्षेप के बाद आरोपी युवक को छोड़कर भागे, वही मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मौहल्ला रमनपुर का बताया जा रहा है वायरल वीडियो।
15
comment0
Report
Aug 25, 2025 12:05:46
Medak, Telangana:
సోమవారం జిల్లా కలెక్టరేట్ కార్యాలయంలోని మెయిన్ కాన్ఫరెన్స్ హాల్లో నిర్వహించిన ప్రజావాణి కార్యక్రమంలో 96 దరఖాస్తులు స్వీకరించారు.వివిధ సమస్యలతో ప్రజల నుంచి వచ్చిన ఆర్జీలను పరిష్కరించేందుకు అధిక ప్రాధాన్యత ఇవ్వాలని కారుణ్య నియామకాల ప్రక్రియ వేగం పొందుకోవాలని అంగన్వాడీ సెంటర్లలో మౌలిక వసతుల కల్పన పురోగతి సాధించాలని జిల్లా కలెక్టర్ రాహుల్ రాజ్ అధికారులను ఆదేశించారు. ఈ కార్యక్రమంలో కలెక్టర్అదనపు కలెక్టర్ నాగేష్ డిఆర్డిఓ భుజంగరావు జడ్పీసీఈఓ ఎల్లయ్యతో ,వివిధ శాఖలకు సంబంధించిన అధికారులు పాల్గొన్నారు.
14
comment0
Report
Aug 25, 2025 11:32:26
Patouwapura, Madhya Pradesh:
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को स्थानीय एसडीएम प्रपंज आर को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें महामहिम राज्यपाल के माध्यम से बैतूल जिले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय विनोद डागा (पूर्व विधायक) एवं अन्य 16 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज की गई झूठी एफ.आई.आर को तत्काल निरस्त करने की मांग की गई। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रिंकू वर्मा ने कहा कि यह एफ.आई.आर, राजनीति का शिकार बनी है और इससेकांग्रेसियों में आक्रोश है। उन्होंने बताया कि जब जिला कांग्रेस अध्यक्ष का शहर में आगमन हुआ, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा झंडों को हटाने और उन्हें कचरे में फेंकने की घटना ने आम कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ठेस पहुँचाई।
14
comment0
Report
Advertisement
Back to top