460440
बरेठा घाट पर बड़ा सड़क हादसा, तीन वाहनों की टक्कर में महिला की मौत
Chapda Mal, Madhya Pradesh:नेशनल हाईवे-46 स्थित बरेठा घाट पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। घाट के पहले मोड़ पर हुए इस हादसे में एक के बाद एक पांच वाहन आपस में टकरा गए, जिसमें मोटरसाइकिल सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बैतूल से भोपाल की ओर जा रहे कुछ वाहन घाट के पहले मोड़ पर सामने से आ रहे एक लोडेड वाहन के कारण रुक गए थे। इसी दौरान पीछे से आ रहा लोडेड ट्राला मोड़ के कारण आगे खड़े वाहनों को समय पर नहीं देख सका और ब्रेक नहीं लग पाने के चलते उसने पहले मोटरसाइकिल को चपेट में लिया0
0
Report
460440
शाहपुर में किसानों का फूटा गुस्सा,MSP,खाद संकट और आर्थिक बदहाली पर SDM ऑफिस में जोरदार हंगामा
Patouwapura, Madhya Pradesh:क्षेत्र के किसानों ने एसडीएम शाहपुर को ज्ञापन सौंपकर मक्का-धान के समर्थन मूल्य, खरीदी व्यवस्था, बिजली संकट और खाद वितरण में हो रही अव्यवस्थाओं पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। किसानों ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा चुनाव के दौरान किए गए वादों पर अब तक अमल नहीं किया गया है, जिससे किसानों में गहरा असंतोष है। किसानों का कहना है कि प्रदेश का किसान प्राकृतिक आपदा, लगातार गिरती कीमतों और बढ़ती लागत के कारण पहले ही आर्थिक संकट से जूझ रहा है।0
0
Report
460440
मंत्री जी का ज्ञान लीकेज,अंबानी के स्वर्गीय पिता तक को आयुष्मान में करवा दिया इलाज़,हो गए वायरल
Patouwapura, Madhya Pradesh:बैतूल में केंद्रीय मंत्री और क्षेत्रीय सांसद दुर्गादास उईके के एक बयान ने आज पूरे जिले में नई बहस छेड़ दी है। बयान ऐसा जिसने तर्क भी हिला दिया और तथ्य भी। कार्यक्रम था सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन, लेकिन चर्चा हो रही है मंत्री जी के उस उदाहरण की, जिसमें उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के लिए एक ऐसा नाम ले लिया, जो आज की तारीख़ में इस दुनिया में ही नहीं है।0
0
Report
Advertisement
460440
शाहपुर में अजीबोगरीब चोरी गरीबों के पेट पर डाका: उचित मूल्य की दुकान से 76 बोरी गेहूं गायब
Patouwapura, Madhya Pradesh:भौंरा चौकी क्षेत्र के ग्राम कुंडी स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान से करीब 76 बोरी लगभग 38 क्विंटल गेहूं चोरी हो गया। इस चोरी ने ग्रामीणों को न सिर्फ परेशान किया बल्कि आक्रोशित भी कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह ग्राम कुंडी के कुछ ग्रामीणों ने देखा कि उचित मूल्य दुकान का शटर खुला हुआ है, बाहर गेहूं बिखरा पड़ा है और दुकान का ताला टूटा हुआ है। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना दुकान के विक्रेता प्रदीप मालवीय को दी।0
0
Report
460440
नगर परिषद शाहपुर में पार्षदों का हंगामा, CMO पर वित्तीय गड़बड़ी के गंभीर आरोप
Shahpur, Madhya Pradesh:नगर परिषद शाहपुर में उस समय हंगामा मच गया जब पार्षदों ने परिषद CMO पर लाखों रुपए के फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगा दिए। हंगामे में भारतीय जनता पार्टी की मंडल अध्यक्ष पार्षद एवं नगर परिषद उपाध्यक्ष भी शामिल रहीं। पार्षदों का आरोप है कि नगर परिषद में छोटे-छोटे कार्यों को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाकर लाखों के बिल पास किए जा रहे हैं।0
0
Report
