icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
204101
GOVIND CHAUHANGOVIND CHAUHANFollow41m ago

​हाथरस के कमला बाजार में दिनदहाड़े किशोर से मारपीट, दुकान में घुसकर पीटने का आरोप, VIDEO

Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के कमला बाजार में सोमवार को दिनदहाड़े एक दुकान पर काम कर रहे 17 साल के किशोर के साथ मारपीट हुई। पीड़ित ने 10 से 12 अज्ञात लोगों पर दुकान में घुसकर उसे पीटने का आरोप लगाया है। घटना के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर एनसीआर दर्ज कर घायल का मेडिकल कराया है। चंदपा थाना क्षेत्र के गांव तेहरा का रहने वाला 17 वर्षीय अनस कमला बाजार की एक दुकान पर काम करता है। अनस ने बताया कि सोमवार को वह दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान सामान खरीदने की बात को लेकर 10 से 12 लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। जब अनस ने इसका विरोध किया, तो आरोपी दुकान के अंदर घुस आए और उसे घेरकर पीटा। मारपीट के बाद आरोपी मौके से चले गए। दिनदहाड़े बाजार में हुई इस घटना से आसपास के दुकानदारों और लोगों में हड़कंप मच गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल अनस को इलाज और मेडिकल जांच के लिए बागला जिला अस्पताल भेजा। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाली सदर के प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र राघव ने बताया कि शिकायत पर एनसीआर दर्ज कर ली गई है और घायल का मेडिकल कराया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
0
0
Report
Pinewz
204101
GOVIND CHAUHANGOVIND CHAUHANFollow21h ago

​​हाथरस में मृत गाय को दफनाकर लौट रही नगर पालिका की जेसीबी ने 11 साल की बच्ची को रौंदा, मौके पर ही तोड़ा दम

Hathras, Uttar Pradesh:

हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जोगीपुरा में आज रविवार शाम 6 बजे के लगभग एक जेसीबी की चपेट में आने से 11 साल की बच्ची नैना की मौत हो गई। वह कक्षा 2 की छात्रा थी। परिवार के लोग उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा, लेकिन परिवार के कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। उन्होंने मांग की कि जब तक बच्ची के पिता बबलू नहीं आ जाते, तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा। इस दौरान उनकी पुलिस से नोंक-झोंक भी हुई। बच्ची के पिता बबलू पशुपालन और खेती-बाड़ी का काम करते हैं। उनकी पत्नी अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती थीं, और बबलू अपनी पत्नी के साथ अलीगढ़ में ही थे। आज दोपहर में बबलू की एक गाय मर गई थी। परिवार के अन्य सदस्यों ने इसकी सूचना नगर पालिका के एक सभासद को दी। परिवार वालों ने बताया कि सभासद के कहने पर नगर पालिका की जेसीबी गाय को दफनाने के लिए मौके पर पहुंची थी। जेसीबी चालक ने इस काम के लिए पैसे भी लिए थे। गाय को दफनाने के बाद जब चालक जेसीबी लेकर लौट रहा था, तभी पास खड़ी 10 साल की नैना जेसीबी के अगले हिस्से की चपेट में आ गई। वह वहीं तड़पने लगी। कुछ लोगों ने जेसीबी और उसके चालक को पकड़ लिया। बच्ची को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बच्ची के चाचा ने आरोप लगाया कि जेसीबी चालक और उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति शराब पिए हुए थे। उन्होंने बिना देखे ही बच्ची पर जेसीबी चढ़ा दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश की। हालांकि, परिवार के लोग अपनी मांग पर अड़े रहे कि पिता के आने तक पोस्टमार्टम नहीं होगा। बाद में हाथरस गेट कोतवाली निरीक्षक ने परिवार वालों को समझाकर शांत किया। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है।

0
0
Report
Pinewz
204101
GOVIND CHAUHANGOVIND CHAUHANFollow1d ago

हाथरस में हेलमेट न होने पर 500 रुपये मांगने का वीडियो वायरल, ट्रैफिक पुलिसकर्मी की जांच शुरू

Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस शहर के चामड़ गेट इलाके में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी द्वारा हेलमेट न होने पर 500 रुपये मांगने का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक वाहन बाइक चालक और ट्रैफिक पुलिसकर्मी मोहन सिंह के बीच बातचीत सुनाई दे रही है। मामला सामने आने के बाद अब इसकी जांच की बात कही गई है। जानकारी के अनुसार, चामड़ गेट इलाके में ट्रैफिक पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान हेलमेट नहीं पहनने पर एक वाहन चालक को रोका गया। वायरल वीडियो में वाहन चालक और ट्रैफिक पुलिसकर्मी के बीच 500 रुपये का जिक्र है। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इस बातचीत को मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। हालांकि, वीडियो के आधार पर यह साफ नहीं है कि 500 रुपये चालान की रकम के तौर पर मांगे जा रहे थे या बातचीत का कोई और संदर्भ था। मामले की असलियत जांच के बाद ही सामने आ पाएगी।इस मामले में सीओ ट्रैफिक दुष्यंत सिंह ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी मिल गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
204101
GOVIND CHAUHANGOVIND CHAUHANFollow3d ago

हाथरस में भीषण अग्निकांड: MTC शोरूम की रेडीमेड कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग, मची अफरा-तफरी

Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के गौशाला रोड पर स्थित MTC कपड़े वालों के शोरूम और उसकी ऊपरी मंजिल पर बनी रेडीमेड कपड़ा फैक्ट्री में आज अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इस अचानक हुए हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते इसने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, फैक्ट्री में रखे महंगे रेडीमेड कपड़ों और मशीनरी के जलने से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को तुरंत अवगत कराया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकल की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मी और स्थानीय पुलिस आग पर काबू पाने के लिए लगातार मशक्कत कर रहे हैं। सकरे रास्ते और आग की भीषण लपटों के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घटनास्थल के आसपास घनी आबादी होने के कारण लोगों में भारी दहशत फैल गई। दमकल कर्मियों द्वारा आग पर पूरी तरह काबू पाने के प्रयास लगातार जारी हैं। गनीमत यह रही कि इस घटना में अभी तक किसी भी प्रकार की जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन आग लगने के असली कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
Pinewz
204101
GOVIND CHAUHANGOVIND CHAUHANFollow3 Sept 2026, 08:28 am

हाथरस में थार सवार बदमाशों की ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे दो युवक, 4 आरोपी गिरफ्तार

Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव बसगोई में उस वक्त दहशत फैल गई, जब थार कार सवार बदमाशों ने दो युवकों को जान से मारने की नीयत से उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से गांव में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि दोनों युवक बदमाशों की गोलियों से बचते हुए मौके से भाग निकले। बताया जा रहा है कि थार कार सवार बदमाशों ने तमंचे और पिस्टल से लगातार कई राउंड गोलियां चलाईं। अपनी जान बचाने के लिए दोनों युवक भागकर अपने घर की तरफ पहुंचे। इस दौरान बदमाशों की गोलियां घर के गेट और दीवार पर भी लगीं। गोलियों के निशान और मौके पर पड़े कारतूसों के खाली खोखे घटना की गंभीरता बयां कर रहे हैं। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटना के बाद सामने आए वीडियो में मौके पर कारतूसों के खाली खोखे दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित युवकों ने मामले को लेकर सासनी पुलिस से शिकायत की है। सासनी कोतवाली प्रभारी विपिन चौधरी के मुताबिक शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।वहीं, इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार रात को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर घटना में शामिल अन्य लोगों और फायरिंग की वजह का पता लगाने में जुटी है।फिलहाल गांव में हुई इस ताबड़तोड़ फायरिंग ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में फायरिंग की असली वजह क्या सामने आती है और इस वारदात में शामिल सभी आरोपियों पर क्या कार्रवाई होती है।
0
0
Report
Advertisement
Back to top