icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
500095
VVishwaroopaFollow15 Jun 2024, 09:45 am

హైదరాబాద్ చిక్కడపల్లి లోని గోల్కొండ క్రాస్ రోడ్డు హెబ్రోన్ చర్చి గొడవ తారాస్థాయికి చేరింది

Hyderabad, Telangana:

హైదరాబాద్‌లోని చిక్కడపల్లిలో గోల్కొండ హెబ్రోన్ చర్చి క్లైమాక్స్‌కు చేరుకుంది. ట్రస్ట్ నాయకులు ఆధిపత్యం కోసం చర్చిలను ఆశ్రయించారు. చర్చి గేటు పగులగొట్టి లోపలికి వెళ్లేందుకు ప్రయత్నించారు. ట్రస్టు సభ్యులతో ప్రజలు వాగ్వాదానికి దిగారు. అనంతరం పోలీసులు సంఘటనా స్థలానికి చేరుకుని ఇరువర్గాలను శాంతింపజేశారు. కోర్టు ఇచ్చిన హక్కులన్నీ ప్రజలకే చెందుతాయని చర్చి ప్రతినిధి వీరాచారి ఆరోపించారు. కానీ కొందరు నాయకులు ఉద్దేశపూర్వకంగా చర్చి ప్రతిష్టను చెడగొట్టాలని చూస్తున్నారు.

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मेहंदीघाट रोड पर मौत बनकर दौड़ रहे डंपर कीचड़ से फिसल रहे लोग, पुलिस का संदेश साफ होगी कार्यवाही

Sharad KumarSharad KumarFollow9m ago
Mallawan, Uttar Pradesh:मल्लावां (हरदोई)। मेहंदीघाट रोड इन दिनों मौत का फंदा बनी हुई है। डंपर स्वामियों और चालकों की बेखौफ मनमानी राहगीरों की जान पर भारी पड़ रही है। सड़क किनारे गड्ढों में भरे पानी में पंप सेट लगाकर खुलेआम मौरंग की धुलाई हो रही है। इससे बहता कीचड़ मुख्य सड़क पर फैल रहा है, जिससे फिसलन इतनी बढ़ गई है कि बाइक सवार आए दिन गिरकर गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। हालात यह हैं कि लगातार बहते पानी और भारी वाहनों के घंटों खड़े रहने से सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। राहगीरों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि खुलेआम हो रहे इस खेल के बावजूद जिम्मेदार विभागों ने अब तक आंखें मूंद रखी हैं। न कोई जांच, न कोई रोक। अब होगी कार्रवाई, इंस्पेक्टर का सख्त संदेश मामले की गंभीरता को देखते हुए इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सड़क पर अवैध रूप से मौरंग धोने वालों और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही विशेष अभियान चलाकर डंपर स्वामियों और धुलाई करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

मोहनिया बरहुली में 20 लाख के गहने चुरा ले गये चोर, छत से दाखिल

Khajuria Khurd, Bihar:मुकुल जायसवाल मोहनिया के बरहुली में बंद मकान से 20 लाख के गहने चोरी बाहर गया था पीड़ित परिवार, चोरों ने छत के रास्ते घर में घुसकर लाखों केजेवर और कीमती सामान पर किया हाथ साफ। मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहुली स्थित जीटी रोड के समीप बीती रात चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने पप्पू सिंह के बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए लगभग 15 से 20 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिए। घटना के समय पीड़ित परिवार घर से बाहर गया हुआ था, जिसका फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने इस भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित परिवार के सदस्यों के अनुसार, जब वे घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला तो सुरक्षित था, लेकिन अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। परिजनों ने अंदेशा जताया है कि चोरों ने घर में दाखिल होने के लिए बाहरी दीवार का सहारा लिया। चोर बाहर से सीढ़ी लगाकर पहले छत पर चढ़े और फिर छत के रास्ते नीचे कमरों तक पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर उसमें रखे लाखों रुपये के आभूषण व अन्य कीमती सामान समेट लिए और आसानी से फरार हो गए। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय मोहनिया थाना पुलिस को दी गई। मामले की जानकारी देते हुए मोहनिया थाना अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है और पुलिस ने प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि परिवार बाहर गया हुआ था और मकान बाहर से बंद था। चोरों ने इसी सूनेपन का फायदा उठाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की सघन जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

रामपुर में दिनदहाड़े दुकानदार की हत्या, बदमाश फरार

Rampur, Uttar Pradesh:र Rampur UP में रिश्ते की दादी से शादी के बाद रामपुर में दिनदहाड़े खून की वारदात हुई। कुमारिया कला में वॉशिंग हब की दुकान चलाने वाले नवजोत सिंह पर शाम करीब चार बजे कार सवार दो बदमाशों ने गोलियां बरसाईं, चार गोलियां लगने से वे लहूलुहान होकर गिर पड़े. आसपास के लोगों ने डॉक्टरों को सूचना दी, घायल कारोबारी को अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वारदात के बाद बदमाशों का पीछा किया गया पर वे फरार रहे. रामपुर में लगातार गोलीबारी और हत्या की घटनाओं से कानून-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. मिलक खानम थाना क्षेत्र की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है. नवजोत सिंह रामपुर के टाहकला गांव के रहने वाले थे और परिवार का सहारा बनते थे. पिता खेती बाड़ी करते हैं और बहन कनाडा में नौकरी करती है. हत्या के पीछे व्यक्तिगत जिंदगी का पहलू भी सामने आया है कि लगभग एक साल पहले उन्होंने 40 वर्षीय एक महिला से प्रेम विवाह किया था, लेकिन पुलिस इस जानकारी के आधार पर हत्या की पुष्टि नहीं कर पाई है. अभी पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर पड़ताल कर रही है. रामपुर में गोलीबारी की घटनाएं मौजूदा समय में तेजी से बढ़ रही हैं. डिबडिबा थाना क्षेत्र में भी शराब के ठेके पर हुई हत्या की घटना से हालात चिंताजनक हैं. पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश कर रही है ताकि वास्तविक वजह सामने आ सके कि इस हत्या के पीछे क्या वजह थी. इस बीच इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है, और पुलिस मामले की त्वरित जांच में जुटी है.
0
0
Report

लाउडस्पीकर अजान पर पुलिस ने मस्जिद इमाम गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

Moradabad, Uttar Pradesh:राजवीर चौधरी / बिजनौर बिजनौर मे लाउडस्पीकर से निकली अजान की तेज आवाज सड़क तक सुनाई देने पर पुलिस मस्जिद में पहुंच गई और अजान देने वाले इमाम को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। एसडीएम की अदालत ने इमाम को 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया। डीएम एसपी कल नजीबाबाद थाने का निरीक्षण करने गए थे उसी दौरान मस्जिद मे अजान की तेज आवाज आ रही थी। तभी एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मस्जिद के इमाम को गिरफ्तार कर लिया। नजीबाबाद में राजकीय इंटर कॉलेज के पास नजीबुद्दौला मस्जिद में शनिवार दोपहर करीब 12:40 बजे जौहर की अजान दी जा रही थी। तभी थाना समाधान दिवस के सिलसिले में वहां पहुंचे एसपी केके बिश्नोई को सड़क तक अजान की आवाज सुनाई दी। उनके आदेश पर पुलिस ने मस्जिद में दाखिल होकर चेकिंग की तो अंदर लाउडस्पीकर लगा था। पुलिस ने मानक से अधिक लाउडस्पीकर से निकलने वाली अजान की आवाज का हवाला देते हुए इमाम मोहम्मद फैजान निवासी मकबरा को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले मे दरोगा सौरभ सिंह की तहरीर पर थाने मे प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसमें लिखा गया कि लाउडस्पीकर को मस्जिद के अंदर छिपाकर रखा गया था, जोकि बाहर से दिखाई नहीं दिया। लाउडस्पीकर से निकलने वाली तेज आवाज से बुजुर्गों, बीमारों और बच्चों के लिए खतरा है, जिससे लोगों में आक्रोश था। पुलिस ने अजान देने वाले इमाम का चालान करते हुए एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।एसपी ने इस संबंध में लापरवाही बरतने पर बीट प्रभारी ललित कुमार को निलंबित कर दिया है. सितंबर माह में बिजनौर पुलिस ने जिलेभर में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर उतारने के लिए अभियान चलाया था। इसमें 1323 मस्जिदों, 1116 मंदिर और 70 गुरुद्वारों के लाउडस्पीकर उतारे गए थे। साथ ही बचे हुए एक-एक लाउडस्पीकर की आवाज भी तय नियमों के तहत रखने की हिदायत दी गई थी।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली की तर्ज पर कार्रवाई: अवैध विदेशी शराब के अवैधton near toll naka के खिलाफ पंढरपूर विभाग ने किया बड़ा खुलासा

Pandharpur, Maharashtra:राज्य उत्पादन शुल्क पंढरपूर विभागाने सांगोला तालुक्यातील अनकढाळ गावच्या हद्दीतील मिरज ते सोलापूर महामार्गावरील टोलनाक्या जवळ अवैध बनावट देशी व परराज्यातील विदेशी मद्य, वाहतुकी विरुद्ध कारवाई केली आहे. यामध्ये १ आरोपी अटक, १ कंटेनरसह जप्त करत सुमारे ८४ लाखांचा मुद्देमाल हस्तगत केला आहे. सदर कारवाईमध्ये एक टाटा कंपनीचा ६ चाकी कंटेनर जिचा वाहन क्र. NL 01 AE 6823 त्यामध्ये एकुण बनावट देशी मद्य ९० मिली क्षमतेचे १०७१ बॉक्स एकुण १०७१०० बाटल्या त्याची एकुण किंमत ४२,८४,०००/- व परराज्यातील विदेशी मद्य १८० मिली क्षमतेच्या रॉयल स्टॅग व्हीस्कीचे १२ बॉक्स त्याची एकुण किंमत १,५५,५२०/- एक मोबाईल तसेच कंटेनर यांची एकुण मुददेमाल किंमत ८४,०९,५२०/- मिळून आला आहे
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

साकची गोलचक्कर पर हेलमेट जागरूकता अभियान से यातायात सुरक्षा बढ़ी

Jamshedpur, Jharkhand: jamshedpur में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में साकची गोलचक्कर पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे लोगों को रोककर उन्हें हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक किया गया। इतना ही नहीं, वाहन चालकों के बीच हेलमेट का वितरण कर उन्हें सुरक्षित यातायात का संदेश भी दिया गया। अभियान के दौरान ट्रैफिक थाना की टीम ने साकची गोलचक्कर पर बिना हेलमेट वाहन चला रहे लोगों को रोककर हेलमेट पहनने के फायदे बताए। पुलिसकर्मियों ने समझाया कि सड़क दुर्घटना के दौरान हेलमेट सिर में गंभीर चोट लगने के खतरे को काफी हद तक कम कर सकता है। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और अपनी सुरक्षा के साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखने की अपील की गई। वहीं, ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए लोगों का जागरूक होना बेहद जरूरी है। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से बिना हेलमेट वाहन नहीं चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। पुलिस की इस पहल से प्रभावित कई वाहन चालकों ने भविष्य में नियमित रूप से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने का संकल्प लिया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top