Unnao - जाजमऊ चौकी क्षेत्र में सुनसान घर को चोरों ने बनाया निशाना,लाखों का सामान चोरी
Kanpur, Uttar Pradesh:गंगाघाट कोतवाली के जाजमऊ चौकी क्षेत्र के अंतर्गत मुख्तार नगर 16 बीघा में एक घर से लाखों की चोरी हो गयी। पीड़ित सलमा निवासी मुख्तार नगर 16 बीघा ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ खरीदारी करने गई थी सुबह 11:00 बजे शाम 6:30 बजे वापस लौटी तो घर का ताला टूटा था सारा सामान बिखरा पड़ा था। नगदी सहित अलमारी में रखा कीमती जेवर व ज़रूरी दस्तावेज सहित लाखो का सामान गायब था जिसकेबाद पीड़ित ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर सूचना दी। पीड़ित ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर वापस लौट गई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
