261001
सीतापुर-अपराधियों की कोतवाली में क्लास
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर कोतवाल ने दो दर्जन से अधिक हिस्ट्रीशीटर अपराधी की लगाई क्लास। कोतवाली में बुलाकर लगवाई हाजिरी। कोतवाल नवनीत मिश्रा ने अपराधियों से कहा आप लोग अपराध करते हो घर परिवार परेशान होता है आप बताओ कोई चोर डकैत राजा हो गया हो कोतवाल ने अपराध ना करने की शपथ दिलाई। हर महीने कोतवाली में हाजिरी देने को कहा। अपराधियों ने शपथ लेकर कहा हम अपराध नहीं करेंगे। सकरन कोतवाली में दिलाई गई शपथ और लगाई गई क्लास।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटावा रेलवे स्टेशन पर रिटायर्ड हेड कांस्टेबल का मिला शव,
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर बुधवार सुबह वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई।मृतक की पहचान ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर निवासी रिटायर्ड हेड कांस्टेबल सुरेश पाल सिंह चौहान के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया। तलाशी के दौरान मृतक के पास से एक लाख 15 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और चाबियों का गुच्छा बरामद हुआ। मृतक के बेटे अरुण प्रताप सिंह चौहान के मुताबिक, उनके पिता कानपुर देहात के अकबरपुर-माती स्थित पैतृक गांव में जमीन खरीदने के सिलसिले में ग्वालियर से ट्रेन से निकले थे। बुधवार सुबह वह इटावा जंक्शन पहुंचे थे, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों के मुताबिक, सुरेश पाल सिंह को पहले भी दो बार हार्ट अटैक आ चुका था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि स्टेशन पर अचानक तबीयत बिगड़ने से उनकी मौत हुई। मृतक के परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। जीआरपी प्रभारी यदुवीर सिंह के मुताबिक, पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी।0
0
Report
यहां क्यो रावण दहन नही होता,सपा महासचिव शिवपाल यादव किया खुलासा
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के जसवंतनगर के रामलीला में दशहरे के दिन होने वाली अनोखी परम्परा दिखती नजर आती है, यहां रावण के पुतले का दहन नहीं किया जाता, बल्कि रावण के सिर को ऊंची छत से नीचे गिराया जाता है। रावण का सिर नीचे गिरते ही उसकी अस्थियां पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है। मान्यता और वर्षों पुरानी इस परंपरा को देखने के लिए इटावा ही नहीं, बल्कि दूर-दूर से लोग जसवंतनगर पहुंचते हैं। ये तस्वीरें भी इसी ऐतिहासिक रामलीला की हैं, जहां दशहरे के दिन हजारों लोगों की भीड़ इस अनोखी परंपरा की साक्षी बनती है। वहीं इस रामलीला में समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह यादव भी पहुंचे। उन्होंने भगवान रामचंद्र जी की आरती की और माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने जसवंतनगर की रामलीला से जुड़ी वर्षों पुरानी परंपरा का भी जिक्र किया। यही अनोखी परंपरा जसवंतनगर की रामलीला को देश की दूसरी रामलीलाओं से अलग और खास पहचान देती है।0
0
Report
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार शूटर्स गुजरात से मुंबई के रास्ते पुलिस आगे बढ़ी
Surat, Gujarat:સ્ટ્રીગર :- સંદીપ વસાવા લોકેશન :- સુરત (સુરત ગ્રામ્ય) સ્લગ :- 2110ZK_TIGER_SUTTER_2 ફીડ :- સ્ક્રીપ્ત 2C માં એટેચ કરી છે. બોલીવુડ અભિનેતા ટાઈગર શ્રોફ સાથે જોડાયેલા ફાયરિંગ કેસમાં મહત્વના સમાચાર સામે આવી રહ્યા છે. રાજસ્થાનના કોટાથી ઝડપાયેલા શૂટરોને લઈને પોલીસે મુંબઈ જવા નીકળેલી ટીમ ગુજરાતમાં પ્રવેશી છે. દિલ્હી-મુંબઇ એક્સપ્રેસ વેના માર્ગે સુરત જિલ્લામાં કીમ નજીક પહોંચ્યો હોવાની માહિતી મળી રહી છે. ત્રણ ખાનગી કારના કાફલા સાથે પોલીસ આરોપીઓને લઈને મુંબઈ તરફ આગળ વધી રહી છે. કોટાથી શરૂ થયેલી આ કાર્યવાહી હવે ગુજરાતના માર્ગે મુંબઈ તરફ આગળ વધી રહી છે. ફાયરિંગ કેસમાં ઝડપાયેલા આરોપીઓની પૂછપરછ બાદ વધુ વિગતો સામે આવી શકે છે. ત્યારે પોલીસ તરફથી સત્તાવાર પુષ્ટિ અને વધુ વિગતોની રાહ જોવાઈ રહી છે.0
0
Report
Advertisement
विकासपुरी राइड हादसा: 27 वर्षीय युवती मौत, रवि घायल
Delhi, Delhi:अपडेट: विकासपुरी राइड हादसा विकासपुरी राइड हादसे में 27 साल युवती ने अस्पतालमे तोड़ा दम दूसरे घायल रवि का अस्पताल में चल रहा है ईलाज पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में किया बदलाव पश्चिमी जिला विकासपुरी राइड हादसे में 27 साल युवती गुड़िया ने आर एम एल अस्पतालमे दम तोड़ दिया है। पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि विकासपुरी दशहरा ग्राउंड, F ब्लॉक, विकासपुरी में हुई इस घटना में, दो घायल लोगों की पहचान रवि, उम्र 35 साल, और गुड़िया, उम्र 27 साल के तौर पर हुई है। गुड़िया की RML हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसलिए, केस में सेक्शन 106 BNS जोड़ा गया है। रवि का इलाज चल रहा है, और उसकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर है。 मृतक अविवाहित थी और मूल रूप से बिहार की रहने वाली थी। वह अपनी बहन और जीजा के साथ उत्तम नगर में रहती थी और दिल्ली में घरेलू काम करती थी。 घटना के लिए ज़िम्मेदार सभी लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। आगे की जांच जारी है।0
0
Report
यमुनानगर मॉडल कॉलोनी में घरेलू गैस पाइपलाइन में आग, इलाके में अफरा-तफरी
Yamuna Nagar, Haryana:एंकर: यमुनानगर के मॉडल कॉलोनी स्थित चिट्टा हनुमान मंदिर रोड पर घरेलू गैस पाइपलाइन में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग को सूचित किया गया। एहतियात के तौर पर इलाके की बिजली बंद कर दी गई और लोगों से अपने घरों की बिजली भी तुरंत बंद करने की अपील की गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वीओ 1: यमुनानगर के चिट्टा हनुमान मंदिर रोड, मॉडल कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया, जब घरेलू गैस पाइपलाइन में अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। बताया जा रहा है कि यमुनानगर के विभिन्न इलाकों में घरेलू गैस की आपूर्ति के लिए पाइपलाइन बिछाई गई हैं। ये पाइपलाइन गलियों में नालियों के आसपास से होकर गुजरती हैं और जमीन से करीब पांच से छह फीट नीचे बताई जा रही हैं। ऐसे में पाइपलाइन में आग कैसे लगी, यह सवाल बना हुआ है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग को सूचना दी गई। एहतियात के तौर पर संबंधित इलाके की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, ताकि किसी संभावित हादसे से बचा जा सके। साथ ही लोगों से अपने-अपने घरों की बिजली तुरंत बंद करने की अपील की गई। अब सभी की नजर इस बात पर है कि आग लगने की असली वजह क्या रही और गैस पाइपलाइन को कितना नुकसान पहुंचा है। बाइट 1: कॉलोनी निवासी कॉलोनी निवासी से बातचीत में घटना के समय के हालात, आग लगने की जानकारी और इलाके में लोगों के बीच फैली दहशत के बारे में जानकारी ली जाएगी। बाइट 2: अंकित कृष्णा, भारत पेट्रोलियम CNG वीओ 2: फिलहाल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिजली बंद करने और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आग लगने के कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।0
0
Report
PATNA में पस्चिम दरवाजा के पास मूर्ति विसर्जन के दौरान युवक गोली लगने से मौत
Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR): YOUTH DIES AFTER BEING SHOT DURING IDOL IMMERSION NEAR PASCHIM DARWAZA0
0
Report
Advertisement
जगदलपुर में Bastar Dussehra के दौरान रथ पहिए के नीचे आने से व्यक्ति की मौत
Noida, Uttar Pradesh:JAGDALPUR (CHHATTISGARH): MAN DIES AFTER COMING UNDER CHARIOT WHEELS DURING BASTAR DUSSEHRA’S BHEETAR RAINI RITUAL SHALABH SINHA (BASTAR SP) S/B0
0
Report
चिरमिरी के विजयादशमी रावण दहन में मंत्री जायसवाल ने सत्य और धर्म मिसाल दी
Muju, Jeonbuk State:एंकर-एमसीबी जिले के चिरमिरी से इस वक्त की खबर है, जहां विजयादशमी के पावन पर्व पर जीएम कॉम्प्लेक्स ग्राउंड में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल शामिल हुए। इस दौरान चिरमिरी SECL महाप्रबंधक रमेश बसंत सिंधुर नगर निगम के महापौर राम नरेश राय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। चिरमिरी के जीएम कॉम्प्लेक्स ग्राउंड में विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने क्षेत्रवासियों के साथ सहभागिता की। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को याद करते हुए असत्य पर सत्य की विजय का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विजयादशमी का पर्व हमें सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। मंत्री ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि समाज में सद्भाव, प्रेम और भाईचारे का विस्तार हो तथा प्रत्येक व्यक्ति सत्य और धर्म के पथ पर आगे बढ़े। कार्यक्रम में महापौर राम नरेश राय की उपस्थिति भी रही। विजयादशमी का यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत और सामाजिक एकता का संदेश देता है।0
0
Report
Lucknow Cantt क्षेत्र बैटरी शॉर्ट-सर्किट से EV बाइक दुकान में आग, दमकल ने काबू पाया
Noida, Uttar Pradesh:Lucknow Cantt क्षेत्र बैटरी शॉर्ट-सर्किट से EV बाइक दुकान में आग, दमकल ने काबू पाया0
0
Report
Advertisement
कानपुर में हिट-एंड-रन मामले में पुलिस मौत की जांच में जुटी
Noida, Uttar Pradesh:KANPUR (UTTAR PRADESH): POLICE INVESTIGATE DEATH OF MAN IN ALLEGED HIT-AND-RUN CASE.0
0
Report
बगहा के गंडक दियारा में गैंडा दिखे से इलाके में हड़कंप, रेस्क्यू शुरू
Bagaha, Bihar:बगहा से बड़ी खबर है जहाँ गंडक दियारा के मधुबनी प्रखंड के देवीपुर कोइरी टोला सरेह में मंगलवार से एक गैंडा दिखाई देने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मची है। धनहा के देवीपुर से निकलकर गैंडा गोबरहिया सरेह स्थित गन्ने व केला की खेत में छिपा है। वहीं सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और रेस्क्यू की तैयारी शुरू कर दी गई है। दरअसल वाल्मीकिनगर DFO के नेतृत्व में वनकर्मियों की टीम गैंडा की निगरानी में मंगलवार से ही जुटी हुई है। लिहाजा अब जेसीबी के सहारे लोहे का पिंजरा लगाकर गैंडा को पकड़ने की कवायद शुरू की गई है। इस संबंध में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के बगहा रेंज ऑफिसर श्रीमान मालाकार ने बताया है कि गैंडा का रेस्क्यू करने के लिए पटना से विशेष टीम बुलाई गई है। जीपीएस सिस्टम, प्रशिक्षित हाथियों और विशेषज्ञों की मदद से गैंडे को ट्रैंकुलाइज कर सुरक्षित रेस्क्यू करने की योजना बनाई गई है। बता दें कि 13 अक्टूबर को गंडक दियारा के पिपरासी में भी एक मेहमान गैंडा दिखाई दिया था। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि बीते दिनों आईं बाढ़ की पानी में बहकर नेपाल के चितवन नेशनल पार्क से नारायणी-गंडक नदी के रास्ते गैंडा वाल्मीकि टाइगर रिजर्व क्षेत्र में पहुंच गया है।0
0
Report
मेलें में गुम हुए 3 वर्षीय मासूम को 24 घंटे से पहले धनौरा पुलिस ने सकुशल बरामदकर परिजनों को सौंपा।
Dhanaura, Uttar Pradesh:Amroha:- मंडी धनौरा दशहरा पर्व पर चुचैला कलां का रहने वाला एक परिवार अपने बच्चों संग मेला देखने के लिए आया था मेले में भीड़ अधिक होने के कारण 3 वर्षीय मासूम बच्चा मेले में गुम हो गया परिवार के आर्थिक प्रयासों से बच्चों की काफी तलाश की गई लेकिन बच्चे का कोई अता-पता नहीं चल पाया परिजनों ने अनुमान लगाते हुए कहानी बच्चों के साथ कोई अनहोनी ना हो जाए उन्होंने धनौरा थाने मैं जाकर एक प्रार्थना पत्र दिया इसके बाद धनोरा पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगालना चालू की पुलिस के सूझबूझ और आर्थिक प्रयासों से 3 वर्षीय मासूम बच्चों को से कुशल बरामद कर लिया गया और परिजनों को बुलाकर सौंप दिया गया वहीं बच्चों को देखकर परिजनों के चेहरे खिल उठे। पुलिस के आर्थिक प्रयास से बच्चे की बारामदगी बात से धनोरा थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह, नीरज कुमार, मोनिका तोमर ,मानसिंह, कुलदीप सिंह ,नितिन कुमार,आकाश कुमार आंचल यादव ,की लोग इस सरहनी कार्य की तारीफ कर रहै है। तो वही परी जिन्होंने धनोरा पुलिस का धन्यवाद किया है।0
0
Report
Advertisement
लूटा रावन: शहर में हलचल मचा देने वाली चौंकाने वाली घटना
Noida, Uttar Pradesh:लूटा रावन0
0
Report
आजमगढ़ के अस्पताल में नवजात की मौत पर परिजनों ने धरना दिया
Azamgarh, Uttar Pradesh:आजमगढ़ के लालगंज में नवजात की मौत के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कटघर स्थित गीता चाइल्ड केयर हॉस्पिटल में नवजात की मौत से नाराज परिजनों ने अस्पताल के सामने शव रखकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही और गलत दवा देने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि अस्पताल को पूर्व में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीज भी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद अस्पताल दोबारा संचालित होने लगा। परिजनों ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आजमगढ़ जिले में गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कटघर रोहुआ जलालपुर गांव निवासी संजय की पत्नी अर्चना ने तीन दिन पहले लालगंज के आसमा हॉस्पिटल में बच्चे को जन्म दिया था। जन्म के बाद तबीयत खराब होने पर नवजात को गीता चाइल्ड केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि तीन दिनों तक इलाज के दौरान लापरवाही बरती गई और गलत दवा दिए जाने से बच्चे की मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर नवजात को जौनपुर रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं नवजात की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा जहां शव लेकर अस्पताल के सामने बैठ गए और कार्रवाई की मांग करने लगे। हालांकि पुलिस ने बच्चे का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जहाँ मौत के कारणों और परिजनों के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। वहीं परिजन अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि स्वास्थ्य विभाग पहले भी इसे सीज कर चुका था, लेकिन बाद में अस्पताल दोबारा संचालित होने लगा। इस घटना ने क्षेत्र में कथित झोलाछाप डॉक्टरों के संचालन और स्वास्थ्य विभाग की निगरानी को लेकर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।0
0
Report
इटली की पीएम मेलोनी का हिंसक विरोध पर फरमान जेल और जुर्माने की धमकी
Noida, Uttar Pradesh:Italian PM Giorgia Meloni has taken a tough stand against violent protests, warning of prison terms up to five years, fines up to €20,000, parental liability for minors’ damage, and 500 additional military personnel in Milan. Her message is clear: vandalism and looting are not protest, they are criminal acts, and those responsible must pay. इटली की पीएम GiorgiaMeloni ने हिंसक विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है, जिसमें पांच साल तक की जेल, €20,000 तक का जुर्माना, नाबालिगों को हुए नुकसान के लिए माता-पिता की ज़िम्मेदारी और मिलान में 500 और मिलिट्री कर्मचारियों की चेतावनी दी गई है। उनका मैसेज साफ़ है: तोड़-फोड़ और लूटपाट विरोध नहीं है, वे क्रिमिनल काम हैं, और इसके लिए ज़िम्मेदार लोगों को सज़ा देनी होगी।0
0
Report
Advertisement
