icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
203403
Ajay GargAjay GargFollow3h ago

नवोदय विद्यालय में मॉडल युवा ग्राम सभा का आयोजन, विद्यार्थियों को बताई पंचायती राज व्यवस्था

Bugrasi, Uttar Pradesh:बुगरासी (बुलंदशहर)। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बुकलाना में शुक्रवार को मॉडल युवा ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ग्राम सभा की कार्यप्रणाली, पंचायती राज व्यवस्था और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में नागरिक जागरूकता, नेतृत्व क्षमता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समझ विकसित करना रहा। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बुकलाना में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम मॉडल युवा ग्राम सभा में कक्षा नौ के लगभग 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया। अध्यक्षता विद्यालय के उपप्राचार्य प्रमोद कुमार ने की, जबकि संयोजन इतिहास के प्रवक्ता विनोद कुमार ने किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न पदों पर कार्यरत ग्राम पंचायत के अधिकारियों की भूमिका निभाते हुए उपस्थितजनों को बताया कि ग्राम सभा ग्रामीण लोकतंत्र की महत्वपूर्ण इकाई है। इसके माध्यम से ग्रामीण विकास की योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा कर जनभागीदारी सुनिश्चित की जाती है। विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सहभागिता, जिम्मेदार नागरिक की भूमिका और ग्रामीण विकास में सामूहिक प्रयासों के महत्व से भी परिचित कराया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था को समझने और भविष्य में जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रधान, पुलिस, आंगनबाड़ी, सहायक विकास अधिकारी सहित विभिन्न पदों की रोल की भूमिका निभाई। इस दौरान तानिया, माही, सृष्टि, गगन, पवन, अंजली, पलक, शालिनी सहित अनेक विद्यार्थियों ने भाग लिया।
0
0
Report
Pinewz
203403
Ajay GargAjay GargFollow29 Sept 2026, 05:56 am

किसान का चोरी हुआ ट्रोला केलामोड से बरामद, आरोपी का चालान

Bugrasi, Uttar Pradesh:बुगरासी (बुलंदशहर)। एक सितंबर को थाना नरसैना क्षेत्र के गांव घुंघरावली में किसान के घेर से ट्रोला चुराने वाले अज्ञात चोर को पुलिस ने पकड़ लिया है। ट्रोला भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी चोर ट्रोला को अपने ट्रैक्टर में चला रहा था। चौकी इंचार्ज नीटू मलिक ने बताया कि एक सितंबर को गांव घुंघरावली निवासी किसान नवनीत के घेर से अज्ञात चोर ट्रैक्टर का ट्रोला चुरा ले गए थे। पीड़ित किसान ने अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अज्ञात चोर को केलामोड से गिरफ्तार किया है। थाना खानपुर थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर नगला निवासी सौरभ ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर बुगरासी-स्याना रोड पर था। केलामोड के पास ट्रैक्टर की जांच की तो उसमें लगा ट्रोला पीड़ित किसान नवनीत का था। पुलिस ने ट्रोला जब्त कर आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
0
0
Report
Pinewz
203403
Ajay GargAjay GargFollow27 Sept 2026, 10:48 am

शहीद भगत सिंह जयंती पर 28 सितंबर को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Bugrasi, Uttar Pradesh:शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह जी की जयंती के अवसर पर विश्व सनातन हिंदू फाउंडेशन के तत्वावधान में 28 सितंबर 2026 को जनपद बुलंदशहर के तहसील स्याना स्थित गांव रवानी कटीरी से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शोभायात्रा प्रातः 11:00 बजे रवानी कटीरी से प्रारंभ होकर स्याना तक जाएगी। कार्यक्रम लगभग शाम 4:00 बजे तक रहेगा। शोभायात्रा के दौरान बुगरासी में शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा को उचित एवं सम्मानजनक रूप से स्थापित कराने की मांग को लेकर नगर पंचायत के EO/चेयरमैन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके पश्चात स्याना में उपजिलाधिकारी (SDM) स्याना को क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया जाएगा। VSHF के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेश चौहान ने कहा कि शहीद भगत सिंह जी का जीवन देशभक्ति, साहस और राष्ट्र के लिए समर्पण की प्रेरणा देता है। उनकी जयंती पर शोभायात्रा के साथ-साथ क्षेत्र की जनसमस्याओं को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से प्रशासन के समक्ष रखना भी कार्यक्रम का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि शहीदों का सम्मान और आम जनता की समस्याओं का समाधान—दोनों समाज की सामूहिक जिम्मेदारी हैं। उन्होंने युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, संगठन के पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में शामिल होने का आह्वान किया।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
203403
Ajay GargAjay GargFollow26 Sept 2026, 12:12 pm

आज रविवार को भी खुलेगा बैंक, सोमवार से बुधवार तक रहेगी हड़ताल

Bugrasi, Uttar Pradesh:बैंकिंग सेवाओं को लेकर ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। लगातार छुट्टियों के बीच रविवार को भी बैंक खुले रहेंगे। ग्राहक आज रविवार को बैंक पहुंचकर अपने जरूरी बैंकिंग कार्य निपटा सकेंगे। इसके बाद सोमवार से बुधवार तक तीन दिन बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बैंक शाखाओं में कामकाज बंद रहेगा। आज रविवार को बैंक खुलने का मौका मिलने से उन ग्राहकों को राहत मिलेगी, जिनके जरूरी बैंकिंग कार्य लंबित हैं। ग्राहक नकद जमा-निकासी, खाते से संबंधित जरूरी कार्य और अन्य शाखा संबंधी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। जानकारी के लिए कुछ बैंक उपभोक्ताओं को मैसेज भी भेज रहे हैं। वहीं, सोमवार, मंगलवार और बुधवार को प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल के कारण बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज प्रभावित रहेगा। इस दौरान ग्राहकों को बैंक शाखाओं में किसी भी तरह का नियमित काम कराने में परेशानी हो सकती है। लगातार तीन दिन बैंक बंद रहने से चेक क्लीयरेंस, नकद लेनदेन समेत अन्य बैंकिंग कार्यों पर भी असर पड़ने की संभावना है। बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल के कारण ग्राहकों को सलाह दी जा रही है कि वे रविवार को बैंक खुलने का लाभ उठाते हुए जरूरी काम पहले ही निपटा लें। हालांकि डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम जैसी सेवाएं उपलब्ध रहने की संभावना है, लेकिन हड़ताल के दौरान कुछ सेवाओं पर अप्रत्यक्ष असर पड़ सकता है। तीन दिन की हड़ताल समाप्त होने के बाद गुरुवार से बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज शुरू होने की उम्मीद है।
0
0
Report
Pinewz
203403
Ajay GargAjay GargFollow14 Sept 2026, 10:58 am

हिंदी देश की शान, हिंदी से ही हिंदुस्तान की पहचान : एनके शर्मा

Bugrasi, Uttar Pradesh:--दी रोजग्रोव स्कूल बुगरासी में राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन बुगरासी (बुलंदशहर)। राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर सोमवार को दी रोजग्रोव स्कूल बुगरासी में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए हिंदी भाषा के प्रति सम्मान और प्रेम व्यक्त किया। विद्यालय परिसर में हिंदी दिवस को लेकर विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा पर भाषण, कविता पाठ, निबंध लेखन, वाद-विवाद तथा हिंदी से संबंधित अन्य रचनात्मक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से हिंदी की समृद्ध विरासत, साहित्य और संस्कृति में इसके योगदान को बताया। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को हिंदी के महत्व से अवगत कराया और दैनिक जीवन में अधिक से अधिक हिंदी का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एनके शर्मा ने कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि देश की संस्कृति, भावनाओं और विविधता को जोड़ने वाली मजबूत कड़ी है। हिंदी ने देश के अलग-अलग क्षेत्रों और लोगों को आपस में जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि “हिंदी देश की शान है और हिंदी से ही हिंदुस्तान की पहचान है।” विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के प्रति गौरव का भाव रखते हुए इसके विकास और प्रचार-प्रसार में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अंग्रेजी सहित अन्य भाषाओं का ज्ञान भी आवश्यक है, लेकिन अपनी मातृभाषा और राष्ट्रभाषा के प्रति सम्मान बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करके हम अपनी संस्कृति और भाषाई विरासत को आगे बढ़ा सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के महत्व को समझने और अपने दैनिक व्यवहार में हिंदी को सम्मानपूर्वक अपनाने का संदेश दिया गया। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
0
0
Report
Advertisement
Back to top