icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
244412

संभल में आजाद समाज पार्टी की जनसभा, चंद्रशेखर आजाद ने 2027 को लेकर भरी हुंकार*

Chandausi, Uttar Pradesh:*संभल में आजाद समाज पार्टी की जनसभा, चंद्रशेखर आजाद ने 2027 को लेकर भरी हुंकार* *मौलागढ़ में जुटी बड़ी भीड़, दलित-गरीब और युवाओं के मुद्दे पर बोले चंद्रशेखर आजाद* *जनसभा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, भारी पुलिस बल रहा तैनात* संभल के चंदौसी में आजाद समाज पार्टी की जनसभा आयोजित हुई। मौलागढ़ में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पहुंचे। उन्होंने दलित, गरीब और युवाओं के मुद्दे उठाते हुए आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। जनसभा में बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे संभल के चंदौसी मौलागढ़ में चंद्रशेखर आजाद का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने शोषण के खिलाफ आवाज उठाने और युवाओं को रोजगार व सरकारी नौकरियों के अवसर उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने की अपील की। कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। करीब 3 बजकर 50 मिनट पर चंद्रशेखर आजाद जनसभा समाप्त कर अगले गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
0
0
Report
Pinewz
243722

सम्भल में भारी वर्षा से प्रभावित फसलों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

Gunnaur, Chohali, Uttar Pradesh:*भारी वर्षा से प्रभावित फसलों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण* *भागनगर उधरनपुर में धान एवं अन्य फसलों की क्षति का लिया जायजा, विकास, राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम गठित कर सर्वे के निर्देश* *सम्भल (बहजोई), 27 सितम्बर 2026* जनपद में दो दिनों से लगातार हो रही भारी वर्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने तहसील गुन्नौर के ग्राम भागनगर उधरनपुर पहुंचकर भारी वर्षा से प्रभावित धान एवं अन्य फसलों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने खेतों में पहुंचकर वर्षा के कारण फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया तथा किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं कठिनाइयों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने भारी वर्षा से फसलों को हुए नुकसान के आकलन के लिए विकास विभाग, राजस्व विभाग एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल सर्वे कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर सर्वे कराया जाए तथा फसल क्षति का सही एवं पारदर्शी आकलन सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र किसानों को शासन के निर्धारित मानकों के अनुसार समय से राहत एवं अनुमन्य लाभ उपलब्ध कराया जा सके। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्यप्रिय सिंह से प्राकृतिक आपदा के कारण फसलों को हुए नुकसान तथा प्रभावित किसानों को उपलब्ध कराए जाने वाले राहत एवं अनुमन्य लाभ के संबंध में जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने उप कृषि निदेशक को निर्देशित किया कि कृषि विभाग के सभी एटीएम, बीटीएम एवं एडीओ को लेखपालों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावित क्षेत्रों में लगाया जाए तथा भारी वर्षा से प्रभावित धान, बाजरा सहित अन्य फसलों का सर्वे कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सर्वे कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और पात्र किसानों को फसल बीमा अथवा प्राकृतिक आपदा के अंतर्गत शासन के निर्धारित मानकों के अनुसार फसल क्षति का मुआवजा एवं अन्य अनुमन्य लाभ समय से दिलाया जाए। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी गुन्नौर को भी फसल क्षति सर्वेक्षण के संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण फसलों को नुकसान हुआ है, वहां संयुक्त टीम द्वारा स्थलीय सत्यापन करते हुए क्षति का वास्तविक आकलन किया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं को भी जाना। ग्रामीणों की मांग पर विद्यालय तक जाने वाले मार्ग के निर्माण के संबंध में उन्होंने खंड विकास अधिकारी को स्थलीय निरीक्षण कर एस्टिमेट तैयार कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उप कृषि निदेशक को निर्देशित किया कि किसानों को बीज एवं उर्वरक निर्धारित दरों पर ही उपलब्ध कराए जाएं। बीज एवं उर्वरक की ओवररेटिंग तथा अनावश्यक टैगिंग किसी भी दशा में न होने पाए, यह सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्यप्रिय सिंह, उप कृषि निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी गुन्नौर अवधेश कुमार, तहसीलदार गुन्नौर रवि सोनकर सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
0
0
Report
Pinewz
244411
Mahendra Singh MauryaMahendra Singh MauryaFollow7 Sept 2026, 04:01 pm

संभल में भरभरा करके गिरी दीवार ऊपर से गिरा 200 वर्ग मीटर का लेटर

houseAkroli, Uttar Pradesh:संभल के गांव अकरौली:लगातार बारिश के बाद सोमवार सुबह तेज धूप निकलते ही अकरौली गांव में एक मकान का लेंटर अचानक भरभराकर जमीन पर आ गिरा। हादसे में करीब 200 वर्ग मीटर का लेंटर धराशायी हो गया। मलबे में घरेलू सामान दबने से हजारों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह से क्षेत्र में लगातार बारिश होने के कारण मकान में काफी नमी आ गई थी। सोमवार सुबह करीब 10 बजे तेज धूप निकलने के कुछ देर बाद कमरे की दीवारें अचानक भरभराकर गिर गईं। दीवारों के साथ ऊपर पड़ा लेंटर भी जमीन पर आ गिरा। हादसा बस्ती के बीच हुआ, लेकिन गनीमत रही कि उस समय गृहस्वामी सोहन सिंह पुत्र जगदीश और रमेश पुत्र जगदीश कमरे के अंदर मौजूद नहीं थे। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
441104
Mahendra Singh MauryaMahendra Singh MauryaFollow3 Sept 2026, 03:32 pm

सम्भल में तेज रफ्तार बाइक ने दंपति को मारी टक्कर, दोनों घायल* *चंदौसी-गुमथल मार्ग पर रॉन्ग

Nagpur, Maharashtra:*तेज रफ्तार बाइक ने दंपति को मारी टक्कर, दोनों घायल* *चंदौसी-गुमथल मार्ग पर रॉन्ग साइड में आकर बाइक सवारों ने मारी टक्कर, हादसे के बाद बाइक छोड़कर फरार* बनियाठेर -:थाना बनियाठेर क्षेत्र के चंदौसी-गुमथल मार्ग पर गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे तेज रफ्तार बाइक सवारों ने एक दंपति को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को निजी वाहन से सरकारी अस्पताल चंदौसी में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार खेमचंद पुत्र लाखन, उम्र करीब 45 वर्ष, अपनी पत्नी मालदेवी, उम्र करीब 43 वर्ष, के साथ चंदौसी से सड़क किनारे बने नए मकान में आए थे तभी नए मकान से घर के लिए सड़क किनारे पैदल अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान अमियापुर की ओर से गुमथल होते हुए चंदौसी जा रहे दो बाइक सवार तेज गति से रॉन्ग साइड में आ गए और दंपति की सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही खेमचंद और मालदेवी सड़क से 5 फीट दूर गहरी खाई में गिर गए हादसे में एक बाइक सवार भी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। बताया गया कि दूसरा बाइक सवार उसे अपने साथ बैठाकर मौके से फरार हो गया। दोनों बाइक सवार अपनी क्षतिग्रस्त बाइक मौके पर ही छोड़ गए। सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है
0
0
Report
Pinewz
244412
Mahendra Singh MauryaMahendra Singh MauryaFollow3 Sept 2026, 03:26 am

संभल आगरा मुरादाबाद हाईवे रोड चंदौसी बाईपास पर ट्रक खाई में पलटा चालक की मौत

Chandausi, Uttar Pradesh:थाना बनियाठेर क्षेत्र में आगरा-मुरादाबाद हाईवे के चंदौसी नए बाईपास पर मंगलवार रात करीब 11:45 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार के लक्सर से टायर लेकर आ रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक शाहीद अहमद पुत्र मजीद अहमद, निवासी सरवत, थाना पुलिस लाइन, जनपद मुजफ्फरनगर, उम्र 63 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चालक को अचानक नींद की झपकी आने के कारण ट्रक अनियंत्रित हुआ और खाई में जा पलटा। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। वही सुबह 10:00 के करीब परिजन थाने पहुंचे जहां पांच नाम आभार बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई
0
0
Report
Advertisement
Back to top