Back
Prayagraj221508blurImage

Prayagraj - अखिल भारत वर्षीय बिंद जातीय सुधार महासभा का मनाया गया 77वां स्थापना दिवस

Syed Mohd.Raza
Feb 06, 2025 12:39:40
Antaraura Ta. Basagit, Uttar Pradesh

बरौत प्रयागराज हंडिया तहसील क्षेत्र के ऊपरदहा बरौत मे डॉ महेंद्र कुमार छोटेलाल बिंद पीजी कॉलेज के प्रांगण में बुधवार को अखिल भारत वर्षीय बिंद जातीय सुधार महासभा का 77 वांँ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भदोही सांसद डॉ विनोद बिंद् रहे. विशिष्ट अतिथि के रूप में रमेश चंद्र बिंद, पूर्व सांसद हकीम लाल बिंद,विधायक हंडिया रामकिशोर बिंद,पूर्व मंत्री राज नारायण बिंद, पूर्व विधायक प्रियंका बिंद ,प्रमुख अभोली भदोही मुख्य रूप से उपस्थित रहे. इस मौके पर सांसद विनोद बिंद अपने संबोधन में शिक्षा व समाज को उत्थान के लिए विशेष जोड़ दिया. इस दौरान डॉक्टर महेंद्र बिंद ने अपने संबोधन में कहा कि एकजुट होकर समाज को आगे बढ़ाने की जरूरत है। 

1
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|