273162
Maharajganj - नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण कर होली की दी बधाई
Achal Garh, Uttar Pradesh:नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने विधानसभा क्षेत्र भ्रमण कर होली की दी बधाई, सभी लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से होली खेलने की अपील की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्वालियर में अवैध कॉलोनी बनाम प्रशासन: 21 व्यक्तियों के विरुद्ध FIR
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में अवैध कालोनी काटने वालों के खिलाफ एक्शन देखने के लिए मिला है कलेक्टर न्यायालय के आदेश के बाद 21 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। पूर्व में भी 03 लोगों के खिलाफ अलग अलग थानों में एफआईआर दर्ज की चुकी है। दरअसल ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान के न्यायालय में चले प्रकरण के बाद 51 कॉलोनाइजर पर FIR के आदेश हुए थे। ऐसे में बीते रविवार को अवैध कालोनी बसाने वाले तीन कॉलोनाइजर पर एफआईआर दर्ज हुई थी। वहीं अब 21 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कलेक्टर रुचिका चौहान द्वारा जारी आदेश के पालन में राजस्व अनुविभाग मुरार के अंतर्गत अवैध कॉलोनी विकसित करने वाले 21 लोगों के खिलाफ पुलिस थानों में यह FIR दर्ज कराई गई है। ग्राम बेरजा, सुपावली, बरेठा, लक्ष्मणगढ़, करिगवा, धनेली, उदयपुर, सुनारपुरा खालसा और सिरोली में बगैर सक्षम अनुमति के अवैध कॉलोनियां काटी गई थीं। लिहाजा अब बिजौली थाना में 17 और महाराजपुरा थाना में 4 FIR दर्ज कराई गई। जिला प्रशासन ने अपना सख्त रुख अवैध कॉलोनी निर्माण को लेकर दिखाया है, कलेक्टर रुचिका चौहान द्वारा स्पष्ट किया गया है कि ऐसे मामलों में आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। कलेक्टर के निर्देश पर अवैध कॉलोनियों को चिन्हित करने के बाद उनके खसरे के कॉलम नंबर 12 में अवैध कॉलोनी होने की जानकारी दर्शाए गई है ताकि आम व्यक्ति उनके फर्जीवाड़े में ना फस सके।0
0
Report
महिला आरक्षण बिल का विरोध करने वाले विपक्षी दलों की मानसिकता महिला विरोधी-मंत्री अरुण सक्सेना
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर- महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर बिफरे प्रभारी मंत्री अरुण सक्सेना, उन्होंने विपक्षी पार्टियों को महिला विरोधी बताया, इस दौरान भाजपा कार्यालय पर जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया, खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह,स्याना विधायक देवेंद्र लोधी, डिबाई विधायक सी पी सिंह, पूर्व मंत्री नरेंद्र भाटी पूर्व विधायक विमला सोलंकी, अनीता लोधी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शशि शर्मा, जिला महामंत्री संतोष वाल्मीकि, दीपक दुल्हेरा, जिला उपाध्यक्ष रीता लोधी, कल्पना वर्मा उपस्थिति रही।0
0
Report
चिराग पासवान का राजस्थान दौरा: समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत, बिल पर तीखा सवाल
Ajmer, Rajasthan:राजस्थान के तीन दिवसीय दौरे पर आए केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोक जन शक्ति पार्टी के प्रमुख नेता चिराग पासवान अपने पूरे परिवार के साथ अजमेर पहुंचे..यहां सर्किट हाउस पर उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया.. इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि धार्मिक यात्राओं और दर्शन से जीवन का कल्याण होता है...उन्होंने सवालों के जवाब देते हुए कांग्रेस के महिला अधिनियम बिल को पारित नहीं करवाने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया..उन्होंने चुनाव के दौरान हुए इस बिल के गिरने को चुनाव परिणाम को प्रभावित करने वाला तो बताया साथ ही कहा कि वहां की जनता ने बंपर पोलिंग की है जो बदलाव का संकेत है.. साथ हो उन्होंने यह भी कहा कि वहां को जनता मौजूदा सरकार से त्रस्त हो गई है... उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाए कि वह और उसके दल कभी आधी आबादी को उनका हक दिलवाना नहीं चाहते.. तो वही आप पार्टी के 7 सांसदों को लेकर खा की यह उनका फैसला हे जो प्रधानमंत्री मोदी के विकास की दिशा में स्वयं का योगदान देकर उनकी नीति का समर्थन करते हैं.. साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि छोटे दलों के समर्थन से भाजपा सरकार चल रही हे उनमें से वह भी एक हे लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की सोच और छोटे दलों को साथ लेकर चलने की नीति से है सुरक्षित हैं.. उन्होंने राजस्थान प्रदेश में भी उनके विभाग से यहां विकास की संभावनाएं हैं...0
0
Report
Advertisement
छिंदवाड़ा सिंगोड़ी बायपास पर शव मिलने से हड़कंप, पोस्टमार्टम के बाद कारण साफ
Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा के सिंगोड़ी में सड़क किनारे शव मिलने से मचा हड़कंप छिंदवाड़ा के सिंगोड़ी बायपास पर रोड के किनारे पेड़ के नीचे एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिला. राहगीरों ने शव को देख तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही सिंगोड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. घटना दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान रामशाह परतेती के रूप में हुई है जो कि कुवड़ी गांव के निवासी के रूप में हुई है. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध नजर आ रहा है. मौत के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है ,पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असल वजह सामने आएगी अभी कुछ भी कह पाना मुश्किल है .0
0
Report
युवा नेता मयंक देवड़िया जिला अध्यक्ष की दौड़ में शामिल
Bada Malhera, Madhya Pradesh:लोकेशन -बड़ामलहरा एंकर -भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के छतरपुर दौरे से युवाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है उनके समक्ष कई युवा नेताओं ने युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद के लिए अपनी अपनी दावेदारी ठोकी है जिसमें बड़ामलहरा के मयंक देवड़िया जो जैन समुदाय के साथ प्रतिष्ठित व्यवसायी व मिलन सार सक्रिय नेता है युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद के लिए उनकी दावेदारी प्रमुख रूप से उभर कर सामने आयी है उनके स्थानीय स्तर से प्रदेश स्तर तक के संगठन के पदाधिकारियों तथा तमाम सांसद विधायक मंत्रियों से बेहतर तालमेल है साथ ही जमीनी पकड़ भी मजबूत है उनके युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बनने से संगठन तो मजबूत होगा ही साथ ही छतरपुर जिले में होने वाले आगामी वर्षो में नगरीय निकाय व विधानसभा चुनाव में पार्टी को पुरजोर लाभ मिलेगा0
0
Report
ग्वालियर में युवक की पिटाई और हवाई फायरिंग: पुलिस ने एफआईआर दर्ज की
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में एक युवक को बदमाशों द्वारा पीटने और हवाई फायरिंग के मामले में पुलिस द्वारा बताया गया कि एक युवक से गाड़ी निकालने को लेकर विवाद हुआ, उसके बाद उसने अन्य लोगों को बुला लिया, इसके बाद उसकी मारपीट की गई और हवाई फायरिंग की गई। पुलिस ने पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है0
0
Report
Advertisement
18 घंटे में कोरबा: अंतरराज्यीय ज्वेलरी चोर गिरोह गिरफ्तार
Korba, Chhattisgarh:कोरबा पुलिस ने सजग कोरबा – सतर्क कोरबा अभियान के तहत ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी की घटना का महज 18 घंटे में खुलासा करते हुए अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में 3 महिलाएं शामिल हैं, जो पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं. ये शातिर महिलाएं 24 अप्रैल को दोपहर करीब 12:15 बजे रामपुर सिविल लाइन थाना क्षेत्र में स्थित ज्वेलरी शॉप 'दिव्या ज्वेलर्स' में ग्राहक बनकर पहुंचीं और आभूषण देखने के दौरान दुकानदार का ध्यान भटकाकर सोने के गहने चोरी कर ली और बाद में ज्वेलरी पसंद नहीं आ रही है कहकर दुकान से चली गयी. उनके जाने के बाद दुकानदार को शक हुआ और उसने सीसीटीवी फूटेज खंगाले तब सीसीटीवी फूटेज में महिलाओं द्वारा ज्वेलरी चोरी करने का खुलासा हुआ. जिसके बाद दुकानदार ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने भी तत्काल टीम गठन कर जांच शुरू की. सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई. शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे कैमरों और जिला ऑटो संघ के सहयोग से मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने उड़ीसा के संबलपुर से सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी आरोपियों में नासिर मोल्ला, सजना बीबी, मिथुन चक्रवर्ती, तापसी दास और गुलापी दास शामिल हैं, जो पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के निवासी हैं. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 4.50 लाख रुपये मूल्य की दो सोने की चेन और एक लॉकेट बरामद किया है. साथ ही घटना में प्रयुक्त XUV300 कार को भी जब्त किया गया है. जांच में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देता था. गिरोह की महिलाएं ग्राहक बनकर दुकानों में जाती थीं और दुकानदार का ध्यान भटकाती थीं, जबकि उनके साथी चोरी कर फरार हो जाते थे. वारदात के बाद आरोपी तुरंत शहर और राज्य बदल लेते थे. पूछताछ में यह भी सामने आया है कि गिरोह पश्चिम बंगाल के राणाघाट, मालदा और सिलीगुड़ी में भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है.0
0
Report
अंबिकापुर में पटाखा गोदाम से भीषण आग, प्रशासन ने जांच टीम गठित कर रिपोर्ट 7 दिन में मांगी
Kusu, Chhattisgarh:एंकर -अंबिकापुर शहर के मुकेश प्लास्टिक व फटाखा दुकान में अग्निकांड मामले में कलेक्टर ने जांच दल का टीम गठित कर कार्रवाई करने निर्देश दिए गए हैं। दरअसल अंबिकापुर शहर के राम मंदिर रोड स्थित 23 अप्रैल की सुबह 11 बजे मुकेश प्लास्टिक व फटाखा दुकान के छत में शेड लगाने का कार्य किया जा रहा था। जहाँ वेल्डिंग करते समय चिंगारी प्लास्टिक में पड़ी और देखते ही देखते भयावह आग का रूप ले लिया। आग को बुझाने के लिए 5 लाख लीटर से अधिक पानी का इस्तेमाल किया गया। लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी आग अबतक नही बुझ पाई है। इस अग्निकांड में 4 से 5 करोड़ का नुकसान होना बताया जा रहा हैं। भाजपा के senior नेता व पार्षद ने रिहायशी इलाके में इस तरह से पटाखा गोदाम और प्लास्टिक गोदाम सवाल उठाया, जहां दो ट्रक से अधिक फटाखा रखा गया था। जिसका खामियाजा आज आसपास के रहने वाले लोग भुगत रहे हैं। इधर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर एफआईआर करने की मांग की हैं, और इस तरह से रिहायशी इलाकों में ज्वलनशील पदार्थ की जांच करने की मांग की गई हैं। अग्निकांड इलाके में पिछले तीन दिनों से पानी सप्लाय, बिजली सप्लाय सहित अन्य सुविधा बाधित है। इधर मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि इसकी जांच करवा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, और रिहायशी इलाके में इस तरह से कोई भी गोदाम नहीं होना चाहिए। जहां फायर ब्रिगेड की गाड़ी तक ना पहुंच सके। इस पूरे मामले को लेकर सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत ने अग्निकांड मामले जाने के लिए एक संयुक्त जांच दल गठित किया गया हैं। जिसमें SDM अंबिकापुर, CSP, FSL प्रतिनिधि, जिला नगर सेना और निगम आयुक्त की टीम जांच करेगी। जांच टीम 7 दिनों के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट कलेक्टर को सौपेगी。0
0
Report
चपड़ा में टीएमसी उम्मीदवार ज़ेबीर शेख के समर्थन में चार किलोमीटर रोड शो
Krishnanagar, West Bengal:দিগনগর এর পর নদীয়ার চাপড়া বিধানসভার তৃণমূল কংগ্রেসের প্রার্থী জেবের সেখের সমর্থনে চাপড়া এলাকায় দীর্ঘ চার কিলোমিটার রাস্তায় অভিনেতা পরমব্রত রায় ও অভিনেত্রী জুন মালিয়া রোডশো করলেন। শেষে বলেন জুন মালিয়া আজ বিজয় মিছিল করে গেলাম ভাই জেবের শেখ এর হয়ে চাপড়া তে।0
0
Report
Advertisement
फिरोजाबाद में नवजात बच्ची नाले में मिलने से इलाके में हड़कंप
Firozabad, Uttar Pradesh:मानवता शर्मसार यूपी के फिरोजाबाद जिले में नवजात बच्ची को जन्म देने के बाद नाले में फेंक देने की घटना ने लोगों को चौंका दिया। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एटा रोड स्थित चौमुखी महादेव मंदिर के सामने नाले में नवजात बच्ची मिली, जिसे आवारा कुत्तों ने बाहर खींचा और लोगों की नजर पड़ी। इसके बाद सुरक्षा कर्मियों और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेज दिया है। बताया जा रहा है कि बच्ची को जन्म के बाद नाले में फेंक दिया गया था। क्षेत्र में आक्रोश है और लोगों ने ऐसे अमानवीय कृत्यों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है तथा प्रशासन से ऐसे मामलों की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाने की अपील की है।0
0
Report
जालौन में महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज, विपक्ष-भाजपा के आरोप-प्रत्यारोप गरम
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासत तेज, बीजेपी ने बिल लागू न होने पर विपक्ष पर साधा हमला, पूर्व मंत्री और कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार का तीखा बयान, विपक्ष की नीयत पर उठे सवाल- कांग्रेस, सपा, डीएमके पर निशाना, बोली नीलिमा कटियार- महिलाओं के अधिकारों से खिलवाड़ नही सहेंगे, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विवाद- राजनीतिक लाभ के लिए विरोध पार्टी कर रहा विपक्ष, महिलाएं अब चुप नहीं रहेंगी, बीजेपी ने किया बड़ा सियासी वार, जगह-जगह जाकर महिलाएं करेंगी इसका विरोध, उरई के पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन में आयोजित की गई प्रेस वार्ता。0
0
Report
मुंगेर में मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, चार कारीगर गिरफ्तार
Munger, Bihar:मुंगेर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई , मिनी - गन फैक्ट्री का उदभेदन चार कारीगर गिरफ्तार। मुंगेर : मुफस्सिल थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली की मनियारचक घाट स्थित तारापुर दियारा में अवैध रूप से मिनी गन फैक्ट्री का संचालन हो रहा है इसी सूचना के आधार एसपी सैयद इमरान मसूद के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जिसमें मुफस्सिल थानाध्यक्ष एसटीएफ और सशस्त्र बल को शामिल कर छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण कर रहे चार कारीगर को गिरफ्तार किया इसके साथ पुलिस ने घटना स्थल से चार बेस मशीन,दो देशी पिस्टल ,तीन अर्धनिर्मित देशी पिस्टल ,एक मैगजीन ,सात जिन्दा कारतूस ,एक हैंड डाई सहित छोटे -मोटे हथियार के उपक्रम को बरामद किया। एसपी ने बताया की इस छापेमारी के कुल चार लोगो की गिरफ्तारी हुई जिसमे हरिणमार थाना क्षेत्र के मो विकास कुमार एवं प्रकाश बिन्द वंही मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरदह गांव के रहने वाले मो सरफराज और मो आतिक को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया की गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास का पता किया जा रहा और इसमें किन -किन लोगों की संलिप्तता है इसकी भी जाँच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
सुप्रीम कोर्ट में महिलाओं के नमाज अधिकार पर सुनवाई तेज
Delhi, Delhi:इस्लाम में पुरुष और महिला दोनों को बराबरी का दर्जा दिया गया है और दोनों को इबादत करने का समान अधिकार भी बताया गया है। इसी विषय से जुड़ा एक मामला महिलाओं के मस्जिद में जाकर नमाज पढ़ने के अधिकार को लेकर सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा, जहां इस पर विस्तृत सुनवाई हुई। इस दौरान ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने भी अपना पक्ष अदालत के सामने रखा और अपनी दलीलें प्रस्तुत कीं। बीते दिनों इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो चुकी है, जिसमें दोनों पक्षों की दलीलों को सुना गया। यह मुद्दा धार्मिक परंपराओं और संवैधानिक अधिकारों के बीच संतुलन को लेकर चर्चा में बना हुआ है। अदालत में इस बात पर भी विचार हुआ कि धार्मिक आस्थाओं और महिलाओं के अधिकारों के बीच किस तरह संतुलन बनाया जाए। सूत्रों के मुताबिक, इस याचिका पर अब आगे की सुनवाई को लेकर संभावना जताई जा रही है कि सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर फिर से सुनवाई हो सकती है। हालांकि, अभी तक इस पर कोई आधिकारिक सूची या अंतिम पुष्टि सामने नहीं आई है, लेकिन कानूनी हलकों में इसी दिशा में चर्चा चल रही है कि मामला आगे बढ़ सकता है। कुल मिलाकर यह मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है और अगले चरण की सुनवाई का इंतजार किया जा रहा है। धार्मिक अधिकारों और समानता के इस संवेदनशील मुद्दे पर अदालत का रुख आने वाले दिनों में और स्पष्ट हो सकता है। बाइट सैयद कासिम रसूल इलियास प्रवक्ता मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड। जिस बात को लेकर कोर्ट में आज का दाखिल की गई है इस्लाम उसे बात की पहले से ही इजाजत देता है इस्लाम में मर्द और औरत के हक बराबर रखे गए हैं आज भी हिंदुस्तान की बहुत सारी ऐसी मस्जिद हैं जहां पर मर्द और औरत दोनों साथ में नमाज पढ़ते हैं जो पांचो वक्त की नमाज पढ़ना चाहता है पांचो वक्त की नमाज पढ़ता है जो सिर्फ जुम्मे की नमाज पढ़ना चाहता है वह जुम्मे की नमाज पढ़ता है। बाइट Mohammed Salim engineer vice president jamate Islami Hind इस्लाम में औरतों के हुकूक पूरी तरीके से बताए गए हैं ऐसा कहीं भी नहीं है कि मर्द और औरत में इन दोनों के बीच किसी तरह का कोई भेदभाव किया गया है सबको बराबरी का हक दिया गया है हमारे आखरी पैगंबर मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के वक्त में जब पहली मस्जिद बनी उसमें भी औरतों को नमाज पढ़ने की इजाजत थी उसमें सिर्फ इतना होता है कि इस्लाम में पर्दे को लेकर खास तवज्जो दी गई है जिसकी वजह से एक ही मस्जिद में एक ही इमाम के पीछे मर्द और औरत नमाज पढ़ते हैं लेकिन औरतों के लिए अलग से इंतजाम होता है मर्दों के लिए अलग इंतजाम होता है0
0
Report
Weekly police-public hearings at Sawai Madhopur police stations boost trust
Sawai Madhopur, Rajasthan:स्लग-पुलिस की जनसुनवाई-अरविंद सिंह-सवाई माधोपुर 25 अप्रैल 2026 एंकर-सवाई माधोपुर पुलिस अधिक्षक जेष्ठा मैत्रेयी द्वारा जिले में बेहतर पुलिसिंग को लेकर शुरू किये जा रहे नवाचार रंग लाने लगे है । यही वजह है कि सब पुलिस थाना स्तर पर जनसुनवाई कर आमजन की पुलिस से संबंधित शिकायतें सुनने लगी है , इसी कड़ी में आज पुलिस अधिक्षक जेष्ठा मैत्रेयी द्वारा कोतवाली थाने में जनसुनवाई की गई , जिसमें कोतवाली, मानटाउन व कुंडेरा थाना क्षेत्रों के परिवादियों ने पुलिस अधीक्षक को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान पुलिस अधिक्षक जेष्ठा मैत्रेयी में परिवादियों की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुना और संबंधित थाना अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के सख्त निर्देश दिए। थाना स्तर पर थानाधिकारियों एंव उनके द्वारा शुरू की गई जनसुनवाई को लेकर पुलिस अधिक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी ने कहा कि थाना स्तर पर पुलिस द्वारा जनसुनवाई करने का उद्देश्य पुलिस और आमजन में दूरी कम करने के साथ ही आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास पैदा करना है , थाना स्तर पर जनसुनवाई करने से जहां एक और लोगो को अपने मुकदमों की सटीक जानकारी मिलने के साथ ही उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है ,वही नये कानूनों के बारे में लोगो को जानकारी देने का भी अवसर मिल रहा है ,उन्होंने कहा कि नए कानूनों में लंबित मामलों के निस्तारण के लिए 60 तथा 90 दिन की समय सीमा है। उसी की पालना को लेकर थानाधिकारियों को निर्देश दिए गए है । इस दौरान उंन्होने कहा कि सवाई माधोपुर का रणथंभौर बाघों को लेकर देश दुनिया मे जाना जाता है ,जिसके चलते यहाँ बड़ी संख्या में पर्यटक आते है । ऐसे में रणथंभौर रोड सहित शहर में बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट कैसे हो , तथा रणथंभौर रोड किस तरह से यातायात दबाव फ्री हो ताकि यहाँ आने वाले पर्यटकों को परेशानी नही हो सहित साइबर अपराध , ऑनलाइन फ्रॉड ,टिपर व आमजन से जुड़ी छोटी छोटी समस्याओं को दूर करने को लेकर जनसुनवाई में चर्चा की गई है । उन्होंने कहा कि कई बार छोटे से लालच के चक्कर मे पड़ने से या किसी गलती की वजह से कई लोगो के बैंक अकाउंट सीज हो जाते है ,उसे लेकर भी जनसुनवाई में आने वाले लोगों को जानकारी दी जा रही है ताकि लोगो को जागरूक किया जा सके । बडी बात यह कि पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना स्तर पर शुरू की गई साप्ताहिक जनसुनवाई से लोगो को कुछ हद तक राहत जरूर मिलेगी ,क्यो की थाना स्तर पर होने वाली जनसुनवाई की मॉनिटरिंग खुद पुलिस अधीक्षक जेष्ठा मैत्रेयी द्वारा की जाती है ऐसे में पुलिस अधिकारियों को भी इस पुलिस की जनसुनवाई को गम्भीरता से लेना पड़ रहा है ,जिसका फायदा आम लोगो को होना तय है। बाईट-जेष्ठा मैत्रेयी ,पुलिस अधीक्षक ,सवाई माधोपुर0
0
Report
कटरा बस अड्डे के पास होटल दुर्गा में भीषण आग, जनहानि नहीं
Noida, Uttar Pradesh:कटरा में मुख्य बस अड्डे के पास स्थित होटल दुर्गा में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार होटल परिसर में लगे जनरेटर में तकनीकी खराबी के चलते आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और तीसरी मंजिल तक फैल गई। आग की ऊंची लपटें और घना धुआं दूर से दिखाई देने लगा, जिससे आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की कई गाड़ियों को लगाया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग काफी तेजी से फैली, जिससे कुछ समय के लिए हालात चिंताजनक हो गए थे। होटल स्टाफ और स्थानीय लोगों ने शुरुआती स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर पूरी तरह नियंत्रण दमकल विभाग के पहुंचने के बाद ही संभव हो सका। प्रशासन की प्रारम्भिक जांच में जनरेटर में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि विस्तृत जांच जारी है। अधिकारियों ने होटल प्रबंधन को सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। घटना के चलते कुछ समय के लिए बस अड्डे के आसपास यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचना दें और सुरक्षा नियमों का पालन करें।0
0
Report
Advertisement
