209801
Unnao - थाना सफीपुर पुलिस व एक बदमाश के बीच हुई मुठभेड़
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव में गौवध के एक वांछित आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। शुक्रवार रात को मुखबिर की सूचना पर सफीपुर पुलिस ने देवगांव नहर पटरी के पास दबिश दी. पुलिस ने जब आरोपी छंगा को घेरा तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी. पुलिस ने घायल आरोपी को तुरंत काबू कर लिया. मौके से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ. घायल आरोपी को सफीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आमला में कपड़ा व्यापारी की पत्नी की संदिग्ध मौत, पुलिस हर एंगल से जांच
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के आमला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक कपड़ा व्यवसायी की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। वार्ड क्रमांक 12 में रहने वाली 37 वर्षीय रंजीता यादव का शव उनके ही घर के बाथरूम में शॉवर से फंदे पर लटका मिला। जैसे ही घटना की जानकारी सामने आई,इलाके में सनसनी फैल गई, चौक चौराहे पर इस घटना को लेकर चर्चाओं का बाज़ार गर्म हो गया। बताया जा रहा है कि रंजिता को अचेत हालत में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे,लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रंजीता का विवाह 10 वर्ष पहले आमला निवासी कपड़ा व्यापारी प्रशांत यादव से हुआ था। मृतका अपने पीछे दो बेटियों को छोड़ा है जिसमे एक 10 वर्ष की और दूसरी महज़ 2 महीने की मासूम बच्ची है,जो अब मां के बिना जिंदगी शुरू करेगी। इधर मामले ने नया मोड़ तब ले लिया जब इंदौर से पहुंचे मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगा दिए। मृतका की बहन का कहना है कि रंजीत के देवर की शादी के बाद से ही रंजीता को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतिका के मायके वालो ने सास,ससुर और देवरानी पर मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं और इसे सिर्फ आत्महत्या नहीं,बल्कि एक साजिश बताया है। परिजनों का आरोप है कि रंजीता की देवरानी मुस्कान यादव रसूखदार राजनीतिक परिवार से है जिसकी वजह से रंजीता के साथ में भेदभाव किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट,सबूतों और बयानों के आधार पर हर एंगल से जांच की जा रही है। अब सबसे बड़ा सवाल क्या यह आत्महत्या है या दबाव में उठाया गया कदम या फिर इसके पीछे छिपी है कोई बड़ी ख़ौफ़नाक साजिश,सच्चाई क्या है इसका खुलासा जांच के बाद ही होगा।0
0
Report
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी; इनामी बदमाश दबोचा
Jaipur, Rajasthan:नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ़्तार 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार एक साल तक साधु का वेश धारण कर काट रहा था फरारी जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के साउथ जिला पुलिस ने पोक्सो एक्ट के एक मामले में वांटेड 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पिछले करीब एक साल से गिरफ्तारी से बचने के लिए साधु का वेश धारण कर हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और जयपुर के विभिन्न मंदिरों में रहकर फरारी काट रहा था।डीसीपी साउथ राजर्षी राज ने बताया कि जयपुर शहर में सक्रिय वांटेड और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के लिए एडिशनल एसपी साउथ ललित शर्मा के निर्देशन में थाना महेश नगर के प्रभारी सुरेश यादव के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था।इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल भीम सिंह और साइबर सेल के हेड कांस्टेबल लोकेश कुमार की विशेष भूमिका रही।0
0
Report
राकेश यादव का राहुल गांधी पर प्रहार, कांग्रेस की नेतृत्व पर सवाल
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में कांग्रेस छोड़ चुके पूर्व नेता राकेश यादव ने राहुल गांधी पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है। इस्तीफे के बाद राकेश यादव ने राहुल गांधी को एक खुला पत्र लिखते हुए पार्टी की कार्यशैली, नेतृत्व और पिछले कई वर्षों की राजनीति पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कांग्रेस पर तथ्यों के बिना आरोप लगाने, हार की राजनीति करने और अंधभक्ति की संस्कृति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। पूर्व कांग्रेस नेता राकेश यादव ने राहुल गांधी को लिखे पत्र में कहा कि साल 2013 से 2026 तक केंद्र सरकार पर लगाए गए कई बड़े आरोप कभी साबित नहीं हो सके। उन्होंने नोटबंदी, जीएसटी और राफेल जैसे मुद्दों का जिक्र करते हुए दावा किया कि कांग्रेस अपने आरोपों के समर्थन में ठोस तथ्य पेश नहीं कर पाई। राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट तक जाने के बावजूद आरोप सिद्ध नहीं हुए। राकेश यादव ने एमएसपी और जातीय जनगणना जैसे मुद्दों पर भी कांग्रेस की रणनीति पर सवाल उठाए। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रभारी हरीश चौधरी और चिंटू चौकसे को डुप्लीकेट नेता बताते हुए कहा कि पार्टी में वास्तविक नेतृत्व खत्म हो चुका है। पत्र में उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठे आरोपों की राजनीति कर रही है और इसी कारण 500 करोड़ रुपये के मानहानि दावे जैसी स्थिति भी बनी। राकेश यादव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस को अब एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एनजीओ बनाकर रख दिया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी अपनी जीत की परिभाषा भूल चुकी है और उनके इस्तीफे के बाद भी मुद्दों पर जवाब देने के बजाय अपनी साख बचाने में लगी है। राकेश यादव ने राहुल गांधी पर अंधभक्ति को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब उन्हें भाजपा के लोग अंधभक्त नहीं बल्कि देशभक्त लगने लगे हैं। उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में नई सियासी बहस शुरू हो गई है.0
0
Report
Advertisement
आज लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष के साथ उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों से चाय पर मुलाकात हुई।
Noida, Uttar Pradesh:आज लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष के साथ उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों से चाय पर मुलाकात हुई।0
0
Report
इनपुट से खबर नहीं निकली: डेटा क्लीनिंग में चौंकाने वाली खोज
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Bandipora में Usman Majid का दावा: शून्य विकास, जल्द Panchayat चुनावों की मांग
Usman Majid Alleges 'Zero Development' in Bandipora, Seeks Early Panchayat Polls Anchor:-Former Minister and Ex-MLA Usman Majid on Sunday launched a sharp attack on the present government, alleging that it has failed on all fronts and has not delivered any visible development in Bandipora. Addressing a massive workers' convention at Putshay in Bandipora, Majid claimed that the district has witnessed "zero development" under the current dispensation. He alleged that people are disappointed due to the lack of progress in infrastructure and public welfare works. Calling for the immediate conduct of Panchayat elections, Majid said the polls should not be delayed any further. He alleged that in the absence of elected Panchayat representatives, the present MLA and ministers are misusing their powers and depriving people of grassroots democratic governance. He urged the government to restore democratic institutions at the village level by holding Panchayat elections at the earliest. Majid also appealed to party workers to remain connected with the public and continue raising issues concerning development and public welfare. A large number of party workers and supporters attended the convention. Byte By Usman Majid Ex.MLA Bandipora0
0
Report
Advertisement
डॉ. खानू खान बुधवाली ने अजमेर दरगाह पर मस्जिदों के तोड़े पर सरकार को घेरा
Ajmer, Rajasthan:राजस्थान मुस्लिम वक्फ बोर्ड चेयरमैन व कांग्रेस नेता डॉ. खानू खान बुधवाली ने अजमेर दरगाह में जियारत कर दरगाह शरीफ में अक़ीदत के फूल और चादर पेश किए। इस मौके पर मुल्क और रियासत में अमन चैन की दुआ भी मांगी।अजमेर दरगाह पहुंचे डॉ. खानु खान बुधवाली ने मग़रिबी राजस्थान के बाड़मेर बीकानेर, जेसलमेर समेत बोर्डर इलाकों में मस्जिदों को तोड़े जाने को लेकर राजस्थान सरकार को घेरा और जमकर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा की कौमी मफद के नाम पर किसी एक समाज को टारगेट कर के मज़हबी मक़ामात को तोड़ना मुल्क के आइन के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि बिना नोटिस देकर मस्जिदों को तोड़ना बदकिस्मती है। बाइट : डॉ. खानू खान बुधवाली राजस्थान वक्फ़ बोर्ड चेयरमैन0
0
Report
हरदा जिला अस्पताल की SNCU को मुस्कान क्वालिटी सर्टिफिकेशन 89.66% अंक
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा जिला अस्पताल के एसएनसीयू को राष्ट्रीय स्तर पर 'मुस्कान' क्वालिटी सर्टिफिकेशन, मूल्यांकन में मिले 89.66% अंक हरदा। हरदा जिला अस्पताल के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) ने गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के 'मुस्कान' कार्यक्रम के तहत अस्पताल को राष्ट्रीय स्तर का क्वालिटी सर्टिफिकेशन (मुस्कान) प्रदान किया गया है। यह सम्मान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के नेशनल हेल्थ सिस्टम रिसोर्स सेंटर (एनएचएसआरसी) द्वारा किए गए बाहरी मूल्यांकन के आधार पर मिला है। मूल्यांकन में हरदा जिला अस्पताल के एसएनसीयू को 89.66 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए, जिसके बाद यह प्रमाणन प्रदान किया गया। एनएचएसआरसी की मूल्यांकन टीम ने 29 और 30 मई को हरदा जिला अस्पताल का निरीक्षण कर एसएनसीयू की स्वास्थ्य सेवाओं, नवजात शिशुओं की देखभाल, स्वच्छता, व्यवस्थाओं और गुणवत्ता मानकों का आकलन किया था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. एच.पी. सिंह ने इस उपलब्धि का श्रेय अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों की सजगता, समर्पण और टीमवर्क को दिया। उन्होंने कहा कि यह प्रमाणन जिले के लिए गर्व की बात है और भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे बाइट 01डॉ HP Singh, सीएमएचओ0
0
Report
बेबी चिंपांजी पुआल के साथ अकेले खेलकर लोगों के दिल जीत गया
Noida, Uttar Pradesh:The sight of a baby chimpanzee playing alone with straw was just way too adorable.0
0
Report
Advertisement
सेवानिवृत्त रक्षा विशेषज्ञ Col S K Malik पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
सिंगरौली बरगवां तहसील भवन के नामपट्ट में वर्तनी गलती, प्रशासन पर सवाल
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली के नवीन संयुक्त तहसील बरगवां भवन में बड़ी लापरवाही। तहसीलदार कक्ष के बाहर नामपट्ट पर वर्तनी की बड़ी गलती। 'तहसीलदार' की जगह लिखा गया 'तहसीदार'। उद्घाटन से पहले और बाद में कई अधिकारियों ने किया निरीक्षण, फिर भी नहीं दिखी स्पष्ट त्रुटि। निरीक्षण व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल। बरगवां भवन के शुभारंभ के बाद प्रशासनिक लापरवाही का मामला सामने आया है, तहसीलदार कक्ष के बाहर लगाए गए नामपट्ट पर 'तहसीलदार चेंबर' की जगह 'तहसीदार चेंबर' लिखा हुआ मिला।0
0
Report
जबलपुर में थाने के सामने युवक ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी, हालत गंभीर
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज़ माढ़ोताल थाने के सामने युवक ने पेट्रोल डालकर आग लगाई आग लगने का कारण अज्ञात युवक की हालत गंभीर इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल ले जाया गया युवक का नाम अभी तक नहीं हो सका है स्पष्ट पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थाने के सामने का मामला पेट्रोल डालकर अचानक लगाई आग0
0
Report
Advertisement
मेवात में जमीन देकर कृष्ण जन्मभूमि विवाद का समझौता प्रस्ताव—अखिलेश यादव से mediation
Mathura, Uttar Pradesh:श्री कृष्ण जन्मभूमि विवाद: अखिलेश यादव से मध्यस्थता की मांग, मुस्लिम पक्ष को मेवात में 10 एकड़ जमीन का प्रस्ताव मथुरा: श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। 'श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास' ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव को पत्र लिखकर इस पूरे मामले में मध्यस्थता करने की अपील की है। न्यास का कहना है कि अखिलेश यादव यदुवंशी हैं और भगवान श्री कृष्ण के वंशज हैं, इसलिए उन्हें इस मुद्दे को सुलझाने के लिए आगे आना चाहिए。 न्यायालय में मुस्लिम पक्ष की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी न्यास के पदाधिकारी ने बताया कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार हिंदू पक्ष के सभी वादी मथुरा न्यायालय में उपस्थित हुए थे। हालांकि, तय तारीख पर मुस्लिम पक्ष की ओर से कोई भी पक्षकार कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। इस बात से आहत होकर न्यास ने अब सीधे अखिलेश यादव और ईदगाह कमेटी को पत्र भेजने का फैसला किया है。 न्यायालय से बाहर समझौते की पेशकश हिंदू पक्ष ने भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए ईदगाह कमेटी के सामने कोर्ट से बाहर समझौते का एक बड़ा प्रस्ताव रखा है। न्यास के अनुसार: - वे मुस्लिम पक्ष को मेवात में 10 एकड़ वैकल्पिक जमीन देने के लिए तैयार हैं。 - वर्तमान मस्जिद को हटाने, स्थानांतरित करने और दूसरी जगह नई मस्जिद बनाने में आने वाला पूरा खर्च भी हिंदू पक्ष उठाने को तैयार है。 बयान का मुख्य अंश "हम चाहते हैं कि हमारे कृष्ण कन्हैया का जन्मस्थान मुक्त हो। मुगलों ने तलवार के दम पर जो अवैध कब्जा किया था, उसे हटाने के लिए अखिलेश यादव जी आगे आएं और अपना रुख स्पष्ट करते हुए हमारा मंदिर आजाद कराने में मदद करें।" न्यास ने साफ किया है कि वे इस विवाद का शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण हल चाहते हैं और इसके लिए हर संभव कदम उठाने को तैयार हैं। अब देखना यह होगा कि इस पत्र और प्रस्ताव पर अखिलेश यादव और शाही ईदगाह कमेटी की क्या प्रतिक्रिया आती है।0
0
Report
यूपी में लोकतंत्र खतरे में: सहनी का तानाशाही पर हमला
Noida, Uttar Pradesh:प्रेस विज्ञप्ति विकासशील इंसान पार्टी मुकेश सहनी ने यूपी सरकार पर बोला हमला, यूपी में लोकतंत्र खतरे में, लोकतंत्र की जगह चल रही तानाशाही बिहार में जनता के मुद्दों से भाग रही सरकार : मुकेश सहनी राजू सिंह को मिली सजा कम, हत्या के दोषी को 14 साल की सजा मिलनी चाहिए: मुकेश सहनी सुरक्षा, बंगला और बयानबाजी से नहीं छिपेंगी बेरोजगारी और गरीबी की सच्चाई: मुकेश सहनी सरकार की नई-नई घोषणाएं नहीं, जनता को रोजगार और राहत चाहिए: मुकेश सहनी विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक एवं बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के साथ-साथ बिहार की एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र की जगह तानाशाही चल रही है, जबकि बिहार में सरकार जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने में लगी हुई है। उन्होंने यूपी को लेकर कहा कि विपक्ष के नेताओं के कार्यक्रमों को रोकना और उन्हें गिरफ्तार करना इस बात का प्रमाण है कि सरकार जनता और विपक्ष से डर गई है। यह अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति है, जिसका जवाब जनता आने वाले समय में देगी। भाजपा विधायक राजू सिंह को हत्या के मामले में चार साल दो महीने की सजा और आर्म्स एक्ट में दो महीने की अतिरिक्त सजा मिलने पर सहनी ने कहा कि यह न्याय के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि जब हत्या सिद्ध हो चुकी है तो दोषी को चार नहीं बल्कि कम से कम 14 वर्ष की सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने पीड़ित परिवार से उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय में फैसले को चुनौती देने की अपील करते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि आरोपी को राहत मिली है, लेकिन उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है कि ऊपरी अदालत में पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा। मुकेश सहनी ने बिहार सरकार पर आरोप लगाया कि उसके पास जनता को देने के लिए कोई ठोस उपलब्धि नहीं है, इसलिए सुरक्षा वापस लेने, फिर बहाल करने, बंगला विवाद और अन्य राजनीतिक मुद्दों को उछालकर लोगों का ध्यान भटकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार पहले महिलाओं को आर्थिक सहायता, युवाओं को रोजगार और किसानों की समस्याओं पर जवाब दे। उन्होंने कहा कि एक करोड़ रोजगार, महिलाओं को एक लाख रुपये और अन्य चुनावी वादों का क्या हुआ, इसका जवाब सरकार को देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि आज सरकार फास्ट ट्रैक कोर्ट और नई व्यवस्थाओं की बात कर रही है तो यह पिछले दो दशकों की विफलता का प्रमाण है। सहनी ने कहा कि बिहार में सिर्फ पुल, सड़क और नई घोषणाओं से विकास नहीं होगा। राज्य के लोगों को अपने ही प्रदेश में रोजगार, बेहतर आय और सुरक्षा मिलनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लगातार नए टैक्स लगाकर आम जनता पर बोझ बढ़ा रही है और भविष्य में हर चीज पर टैक्स लगाने की तैयारी है। उन्होंने वृद्धा पेंशन के भुगतान में देरी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इससे राज्य की आर्थिक स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हर दल को लोकतांत्रिक अधिकार है, जबकि महागठबंधन से जुड़े फैसले गठबंधन स्तर पर लिए जाएंगे और संबंधित सीट पर अंतिम निर्णय राष्ट्रीय जनता दल करेगा।0
0
Report
झुंझुनूं के श्री महावीर मंडल द्वारा 2298वें सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं रामभक्ति में डूबा वृंदावन, सुंदरकांड पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ 2298वें संगीतमय सुंदरकांड पाठ में उमड़ा आस्था का सैलाब श्री बिहारीजी मंदिर में गूंजी सुंदरकांड की चौपाइयां जय श्रीराम के जयघोष से गुंजायमान रहा मंदिर परिसर हनुमान भक्तों ने श्रद्धाभाव से किया संगीतमय सुंदरकांड पाठ नरेश मनीरामका के वाचन में भक्तिभाव से संपन्न हुआ सुंदरकांड पाठ झुंझुनूं के श्री महावीर मंडल के तत्वावधान में वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहे संगीतमय सुंदरकांड पाठ की शृंखला में वृंदावन स्थित भड़ौंदा कलां के श्री बिहारीजी मंदिर में 2298वें संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्रीराम और हनुमानजी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। कार्यक्रम से पूर्व मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों एवं रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया। संगीतमय वातावरण में जैसे ही सुंदरकांड का पाठ प्रारंभ हुआ। पूरा मंदिर परिसर जय श्रीराम और जय हनुमान के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। सुंदरकांड की चौपाइयों का मधुर वाचन और भजनों ने श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। सुंदरकांड पाठ का वाचन वाचन मंडल संयोजक एवं हनुमान भक्त नरेश मनीरामका ने किया। श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव से पाठ में सहभागिता निभाई तथा भगवान श्रीराम और बजरंगबली से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। आयोजन में संजय टीबड़ा, आनंद अग्रवाल, रोहित सुलतानिया, कैलाश सुलतानिया बंटी, राहुल तोदी एवं सुमंत अग्रवाल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ धार्मिक आयोजन का समापन हुआ。0
0
Report
Advertisement
