Hapur: होली और जुमा को लेकर अलर्ट, DM और SP ने किया रूट मार्च
Hapur, Uttar Pradesh:यूपी के हापुड़ में होली और रमजान के दूसरे जुमा को लेकर प्रशासन सतर्क है। DM प्रेरणा शर्मा और SP कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ रूट मार्च किया। शांति बनाए रखने के लिए पीस कमेटी की बैठक कर धर्मगुरुओं से बातचीत की गई। पुलिस प्रशासन सोशल मीडिया पर भी नजर रखे हुए है और अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। साथ ही, होली समिति और मस्जिद कमेटी के सदस्यों से लगातार संपर्क बना हुआ है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
