icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Pinewz
221508
SMSyed Mohd.RazaFollow4d ago

प्रयागराज में पुलिस मुठभेड़ के बाद 4 शातिर लुटेरे गिरफ्तार, कबाड़ी से लूटी कार और नकदी बरामद।

Antaraura Ta. Basagit, Uttar Pradesh:प्रयागराज। थरवई थाना पुलिस और गंगानगर सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान 4 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गई वैगनआर कार, 1460 रुपये, एक मोबाइल फोन, चोरी की अपाचे बाइक और अवैध असलहे बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, 1 सितंबर की रात हर्टमनगंज स्थित कबाड़ व्यापारी जीतलाल केशरवानी से मारपीट कर अज्ञात बदमाशों ने 15 हजार रुपये, सोने-चांदी की अंगूठियां और वैगनआर कार लूट ली थी। 4 सितंबर की रात चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों (साहिल खान और अब्दुल सत्तार) ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में साहिल खान के पैर में गोली लगी और दोनों को दबोच लिया गया। पूछताछ के बाद इनकी निशानदेही पर दो अन्य आरोपियों—गोविंद यादव और राजू उर्फ सूर्यप्रकाश पटेल को मलाका अण्डरपास के पास से गिरफ्तार किया गया। जांच में खुलासा हुआ कि कबाड़ी का चालक गोविंद यादव ही इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड था। उसने पैसों के लालच में अपने साथियों के साथ मिलकर अपने ही मालिक के यहां लूट की योजना बनाई थी। गिरफ्तार अभियुक्तों पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report
Pinewz
221508
SMSyed Mohd.RazaFollow1 Sept 2026, 06:44 am

बींदा में हुआ ऐतिहासिक कजरी महोत्सव का भव्य आयोजन

Ghurepur, Uttar Pradesh:हंडिया विधानसभा के सैदाबाद ब्लाक अंतर्गत बींदा बाजार में पारंपरिक लोकगीत कजरी महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। बींदा के इस ऐतिहासिक कजरी महोत्सव में समाज में पिछले 15 वर्षों से अपना अमूल्य योगदान देती आई सामाजिक उत्थान शिक्षा संस्थान के द्वारा कजरी गायन का आयोजन किया गया । जिसमे हजारों की संख्या में कजरी श्रोतागण शामिल हुए और कजरी महोत्सव के साथ साथ मेले का आनन्द प्राप्त किये। इस दौरान बड़ी संख्या में बच्चों ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई बच्चों की उपस्थिति से मेले में चार चांद लग गये। कजरी गायकों ने पारंपरिक नृत्य शैली विधा में गायन करके उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिये । धोकरी के भाई राम जी व पंकज नगर के कजरी गायकों ने समां बांध दिया जिनका सभी श्रोताओं ने जोरदार तालियां बजाकर उत्साह वर्धन किया। कजरी महोत्सव में आये हुए कलाकारों का मौलाना फारूकी एवं भावी प्रत्याशी ज़िला पंचायत वार्ड नंबर 4 सैदाबाद अरुण विश्वास ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। ग्राम प्रधान बींदा अनिल सेठ व मेला व्यवस्थापक विकास भारतीया ने समस्त ग्राम वासियों का आभार प्रकट किया। इस दौरान के पी सिंह, मुस्लिम अहमद, सोनू सेठ, सुनील पांडेय, प्रकाश गुप्ता,श्रवण यादव सुल्तान,नदीम,रिजवान सुहैल आदि मौजूद रहे। इस खास मौके पर सक्रियता के लिए प्रतिबद्ध सहपाठी मित्र मंडल प्रयागराज समूह के चेतन पांडेय,निक्की मिश्रा, बृजेश गुप्ता , सद्दाम,वसीम, राजकुमार अनुराग, संदीप,जितेन्द्र, सचिन, रिजवान आदि उपस्थित रहे।
0
0
Report
Pinewz
221508
SMSyed Mohd.RazaFollow8 Aug 2026, 08:09 am

विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर रिस्वत लेने वाले ओ लोगो को दबोचा

Antaraura Ta. Basagit, Uttar Pradesh:जानकारी के अनुसार, हंडिया तहसील क्षेत्र के वारी गांव निवासी नरेंद्र प्रताप सिंह से जमीन की पैमाइश कराने के एवज में कानूनगो ने 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की। शुक्रवार को शिकायतकर्ता द्वारा तय राशि देते ही विजिलेंस टीम ने कानूनगो राकेश तिवारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तथा उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई। तहसील परिसर में कानूनगो की गिरफ्तारी की सूचना फैलते ही हड़कंप मच गया। तहसील कर्मचारियों और अधिवक्ताओं के बीच पूरे दिन इस कार्रवाई की चर्चा होती रही। विजिलेंस टीम मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि रिश्वतखोरी के इस प्रकरण में किसी अन्य की भूमिका तो नहीं है।
0
0
Report
Advertisement
Pinewz
221508
SMSyed Mohd.RazaFollow7 Aug 2026, 01:46 pm

हंडिया तहसील में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार, विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई

Antaraura Ta. Basagit, Uttar Pradesh:प्रयागराज के हंडिया तहसील परिसर में शुक्रवार को विजिलेंस (एंटी करप्शन) टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कानूनगो राकेश तिवारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि उन्होंने जमीन की पैमाइश (नाप) कराने के नाम पर शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी। जानकारी के अनुसार, हंडिया तहसील क्षेत्र के वारी गांव निवासी नरेंद्र प्रताप सिंह से जमीन की पैमाइश कराने के एवज में कानूनगो ने 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप की कार्रवाई की। शुक्रवार को शिकायतकर्ता द्वारा तय राशि देते ही विजिलेंस टीम ने कानूनगो राकेश तिवारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तथा उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई। तहसील परिसर में कानूनगो की गिरफ्तारी की सूचना फैलते ही हड़कंप मच गया। तहसील कर्मचारियों और अधिवक्ताओं के बीच पूरे दिन इस कार्रवाई की चर्चा होती रही। विजिलेंस टीम मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि रिश्वतखोरी के इस प्रकरण में किसी अन्य की भूमिका तो नहीं है।
0
0
Report
Advertisement
Back to top