Jhansi - खूंखार आवारा कुत्ते ने बुजुर्ग पर हमला किया
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के मोंठ कस्बे में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जिसमें एक खूंखार आवारा कुत्ते ने एक बुजुर्ग पर हमला कर उन्हें बुरी तरह जख्मी कर दिया. यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि जब गौरीशंकर झां कटरा बाजार से निकल रहे थे, तभी अचानक एक खूंखार कुत्ता उनके पीछे पड़ गया. कुत्ते ने उन पर झपट्टा मारा और काटना शुरू कर दिया. इस हमले में गौरीशंकर जमीन पर गिर गए, यह देख आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े और किसी तरह कुत्ते को भगाया। जख्मी गौरीशंकर को मोंठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। यह घटना स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दी है और वे आवारा कुत्तों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नोएडा में फ्लैटों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार, करोड़ों का माल बरामद
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में फ्लैटों में चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार, करोड़ों का माल बरामद। नोएडा के सेक्टर-49 थाना पुलिस ने सेक्टर-50 स्थित क्रिसेंट अपार्टमेंट में फ्लैटों के अंदर घुसकर चोरी करने वाले तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बीती रात फ्लैट नंबर बी-402 और बी-502 को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वीरेंद्र उर्फ सोनू, सन्नी उर्फ सोनू और जितेंद्र मौर्य उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल वैगनआर कार, दो फर्जी नंबर प्लेट, करीब 100 ग्राम पीली धातु, 2किलो चांदी,सोने जैसी धातु के आभूषण, एक लाख रुपये नकद और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए गए हैं। इसके अलावा आरोपी सन्नी के बैंक खाते में जमा पांच लाख रुपये भी फ्रीज कराए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
बाइट// नोएडा डीसीपी प्रीति यादव
