icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271504
Rajan KushwahaRajan KushwahaFollow13 Mar 2025, 06:25 pm

Gonda - होली पर आयोजित हुआ फाग के राग कार्यक्रम, रंग गुलाल संग फगुआ गीतों पर खूब झूमे हुरियारे

Paraspur, Uttar Pradesh:

परसपुर नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में होली पर्व की पूर्व संध्या पर कई जगह होली गीत चौताल आयोजित किया गया. रंग गुलाल से सराबोर हुरियारों ने फाग के राग जमकर चौताल डेढ़ताल फगुवा गीत गायन किया। राजाटोला में बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक आयोजित रंगोत्सव चौताल कार्यक्रम में ग्रामीणों की काफी भीड़ उमड़ी। जहाँ पर गवैयों ने मोहन धर रूप जनाना, चले बेचन नगर बरसाना, बेटा बिगड़ा है नन्दबाबा का, परदेशी बालम की पतिया, मन्दोदरी कहत पुकारी, हर लायो पर नारी, होली खेलय रघुबीरा, जोगीरा सरारा जैसे होली गीतों की धूम रही है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

देवगढ़ में सूरज दरवाजे के पास कार आग; हादसा टला, दमकल ने काबू पाया

Rajsamand, Rajasthan:देवगढ़ में टला बड़ा हादसा, सूरज दरवाजे के पास चलती स्विफ्ट कार बनी आग का गोला, दमकल ने पाया काबू ​देवगढ़, राजसमंद एंकर- देवगढ़ में व्यस्त इलाके सूरज दरवाजे के पास एक चलती हुई स्विफ्ट कार में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते कार आग की लपटों से घिर गई और आग का गोला बन गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। ​घटना की सूचना मिलते ही देवगढ़ से दमकल की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुँची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत और सूझबूझ के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। गनीमत यह रही कि इस अचानक हुए हादसे में समय रहते स्थिति संभाल ली गई, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। ​प्राथमिक तौर पर कार में अचानक आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।
0
0
Report
Advertisement

काशी-पूर्वांचल में एयर शो: मोदी के योगदान से क्षेत्र को गर्व, सरकार विपक्ष पर हमला

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग चंदौली यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने वाराणसी एयर शो को बताया पूरे पूर्वांचल और आधे बिहार के लिए गौरव की बात। बोले प्रधानमंत्री मोदी ने काशी और पूर्वांचल को बहुत कुछ दिया, एयर शो इतिहास में ऐसा पन्ना जोड़ेगा जिसे काशीवासी कभी नहीं भूलेंगे। मां गंगा के ऊपर राफेल के करतब और उड़ान को लेकर बोले नजारे की कल्पना से ही मन उत्साह से भर जाता है। अनिल राजभर ने कहा कि काशीवासी एयर शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और प्रशासन ने चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था की है। अखिलेश यादव के आजम खान से मिलने रामपुर जाने पर बोले बिल्कुल जाएं। समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें राजनीतिक ड्रामेबाजी करने में महारत हासिल हो गई है मंत्री ने आरोप लगाया कि सत्ता के मद में जनता को कमजोर समझने और गरीबों की जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सरकार कार्रवाई कर रही है बोले जो खुद को सिस्टम से ऊपर समझते हैं, उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार ने सबक सिखाया है, जनता भी जवाब देगी सकलडीहा स्थित पैतृक आवास पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने एयर शो और राजनीतिक मुद्दों पर रखी अपनी बात.
0
0
Report

NH-27 पर तेज कार ने राहगीर रमेश पासवान को रौंदा; ग्रामीणों ने जाम किया

Purnia, Bihar:मौत के बाद भड़का आक्रोश; NH-27 जाम, तेज रफ्तार कार ने 50 वर्षीय व्यक्ति को रौंदा कसबा में सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों का हंगामा, पुलिस पर घायल को सड़क पर छोड़ने का आरोप; मुआवजे और कार्रवाई की मांग पर दोनों लेन में वाहनों की लगी लंबी कतार कसबा (पूर्णिया): तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। कसबा थाना क्षेत्र में बुधवार की दोपहर एनएच-27 पर हिना ईंट भट्ठा के समीप एक तेज रफ्तार मारुति सुजुकी कार ने सड़क पार कर रहे 50 वर्षीय व्यक्ति को रौंद दिया। हादसे के बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नगर परिषद कसबा के वार्ड संख्या 26 अंतर्गत निवासी रमेश पासवान (50) के रूप में हुई है。 घटना में रमेश पासवान की मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर एनएच-27 जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलवाने तथा मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की。 ग्रामीणों का आरोप था कि दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस दुर्घटनागस्त वाहन के चालक को अपने साथ ले गई, लेकिन घायल रमेश पासवान को सड़क पर ही तड़पता छोड़ दिया। ग्रामीणों का कहना था कि यदि घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। तेज रफ्तार में (रजिस्ट्रेशन नंबर HR 55 AB 1802) के चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया। इसी दौरान सड़क पार कर रहे रमेश पासवान कार की चपेट में आ गए। व्यक्ति को रौंदने के बाद कार सीधे सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों द्वारा एनएच-27 जाम किए जाने से सड़क के दोनों लेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आवागमन बाधित होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना पर कसबा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन, अंचलाधिकारी निशांत कुमार, नगर परिषद कसबा के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गोपाल यादव मौके पर पहुंचे। दोनों ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने और जाम समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। अधिकारियों ने काफी मशकत कर , भीड़ को शांत किया एवं आवागमन व्यवस्था पुनः स्थापित किया
0
0
Report
Advertisement

BSL विस्थापित अप्रेंटिस संघ की भूख हड़ताल खत्म; त्रिपक्षीय वार्ता के बाद नियुक्ति नीति प्रस्ताव

Bokaro Steel City, Jharkhand:Bokaro में BSL विस्थापित अप्रेंटिस संघ के 12 दिनों से चला आ रहा भूख हड़ताल धरना-प्रदर्शन आज खत्म हुआ. कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह भी पिछले 12 दिनों से भूख हड़ताल पर थीं. बोकारो उपायुक्त और BSL के अधिकारियों के साथ विधायक श्वेता सिंह और विस्थापित नेताओं के बीच बोकारो निवास में 3 घंटे तक चली त्रिपक्षीय वार्ता के बाद सकारात्मक वार्ता के बाद आंदोलन समाप्त हुआ. विस्थापितों की मांग पर चतुर्थ वर्ग में स्थायी नियुक्ति के लिए नियोजन नीति बनाने सहित अप्रेंटिस किए विस्थापितों पर नियुक्ति का प्रस्ताव राज्य सरकार और सेल CMD को 7 दिनों के अंदर विधायक श्वेता सिंह के माध्यम से सहमति बनने पर सर्वसम्मति से आंदोलन समाप्त करने पर बनी सहमति. बोकारो स्टील प्लांट विस्थापित अप्रेंटिस संघ द्वारा नियोजन की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन और अवरोध उत्पन्न किए जाने से उत्पन्न विधि-व्यवस्था की स्थिति को लेकर आज इस त्रिपक्षीय वार्ता को सकारात्मक मानते हुए आंदोलन खत्म किया गया.
0
0
Report

हरियाणा बिजली कर्मचारियों की हड़ताल शुरू, 20–24 तारीख को संभावित असर

Kurukshetra, Haryana:Kurukshetra जिलाधीश एवं उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि बिजली कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता प्रबंध किए हैं बिजली कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल के दृष्टिगत जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए पुख्ता प्रबंध जिला के 20 बिजली कार्यालयों, सब-स्टेशनों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट किए नियुक्त सभी सब-स्टेशनों पर तकनीकी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जिला स्तर बिजली विभाग में कंट्रोल रूम किया स्थापित बिजली संबंधी किसी भी दिक्कत परेशानी की सूचना के लिए नंबर किए जारी बिजली विभाग को टोल फ्री नंबर 1912, बिजली विभाग कुरुक्षेत्र 9315609669, एसई कंट्रोल रूम 9354726086, उपायुक्त कार्यालय 07144 220271, 01744 220935 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा प्रशासनिक व्हाटसअप नंबर 8295799322 पर व्हाटसअप मैसेज भेज सकते हैं हरियाणा में बिजली कर्मचारियों ने एक बार फिर हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। बिजली मंत्री के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने पहले अपनी हड़ताल स्थगित कर सरकार को दो महीने का समय दिया था, लेकिन एएचईआरसी की बैठक में पैरेलल लाइसेंस जारी किए जाने के बाद कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई है। कर्मचारियों ने अब 20, 22, 23 और 24 तारीख को हड़ताल पर रहने की घोषणा की है। बिजली कर्मचारियों की चारों यूनियनों के पदाधिकारियों ने करनाल में बैठक कर आगामी आंदोलन की रणनीति तैयार की। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि सरकार ने बिजली मंत्री के आश्वासन के बाद भी उनकी मांगों को लेकर अपेक्षित कदम नहीं उठाए। इसी बीच एएचईआरसी की बैठक में पैरेलल लाइसेंस जारी किए जाने से कर्मचारियों में रोष है। कर्मचारी नेताओं के अनुसार, हड़ताल रात 12 बजे से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड से संबंधित कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहेंगे और आगे के आंदोलन को लेकर यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारी आगामी दिनों में फैसला लेंगे। कर्मचारी नेता सुखबीर सिंह ने कहा कि सरकार को पहले ही दो महीने का समय दिया गया था, लेकिन कर्मचारियों की मांगों पर समाधान नहीं हुआ। इसी कारण यूनियनों ने दोबारा हड़ताल का फैसला लिया है। उन्होंने ठेकेदार के माध्यम से काम करने वाले कर्मचारियों से भी सोच-समझकर निर्णय लेने की अपील की। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी है कि हड़ताल के दौरान यदि बिजली आपूर्ति में कोई तकनीकी खराबी आती है, तो हड़ताल पर होने के कारण कर्मचारी उसे ठीक करने के लिए काम नहीं करेंगे। ऐसे में बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, बिजली आपूर्ति पर वास्तविक असर संबंधित विभाग की व्यवस्था और उपलब्ध कर्मचारियों पर निर्भर करेगा. फिलहाल बिजली कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन तेज करने का फैसला किया है। अब देखना होगा कि सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच बातचीत से कोई समाधान निकलता है या नहीं।
0
0
Report
Advertisement

रोहतक सांपला में 240 किलोग्राम नकली पनीर पकड़ा, छापेमारी से हड़कंप

Rohtak, Haryana:रोहतक जिले के सांपला कस्बे में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम की छापेमारी से बाजार में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान मेवात से पनीर बेचने पहुंची एक ईको गाड़ी से करीब 240 किलो संदिग्ध नकली पनीर बरामद किया गया। वहीं, बाजार की दो दुकानों पर भी छापेमारी कर पनीर के सैंपल लिए गए। टीम की कार्रवाई की सूचना मिलते ही कई दुकानदार अपनी दुकानों पर ताले लगाकर गायब हो गए。 खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सांपला बाजार में मिलावटखोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल तीन अलग-अलग स्थानों से पनीर के सैंपल लिए। इनमें दो दुकानें और पनीर से भरी एक ईको गाड़ी शामिल रही। कार्रवाई में रोहतक के डेजिग्नेटेड ऑफिसर डॉ. योगेश कादयान, एफएसओ लक्ष्मी नरवाल तथा झज्जर के एफएसओ डॉ. राजेश वर्मा सहित सैंपलिंग स्टाफ मौजूद रहा。 मेवात से पनीर लेकर पहुंची ईको गाड़ी, 240 किलो माल बरामद अधिकारियों के अनुसार, मेवात से सांपला में पनीर बेचने पहुंची ईको गाड़ी की जांच के दौरान करीब 240 किलो संदिग्ध पनीर मिला। टीम ने पनीर के सैंपल लेकर नियमानुसार कार्रवाई की। इसके बाद बरामद पनीर को जेसीबी मशीन की सहायता से गड्ढा खुदवाकर जमीन में दबा दिया गया। विभाग की इस कार्रवाई से खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों में खलबली मच गई। खाद्य सुरक्षा टीम के पहुंचते ही दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल दिखाई दिया। स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार, कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों पर ताले लगा दिए और मौके से गायब हो गए। टीम ने इसके बावजूद दो दुकानों पर जांच करते हुए पनीर के नमूने एकत्र किए, जिन्हें आगे की जांच के लिए भेजा जाएगा। नमूनों की प्रयोगशाला रिपोर्ट से ही पनीर की गुणवत्ता और उसमें मिलावट की स्थिति की पुष्टि हो सकेगी。 मिलावटखोरों को डॉ. योगेश कादयान की दो टूक चेतावनी कार्रवाई के दौरान डॉ. योगेश कादयान ने खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि आमजन के जीवन के साथ खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मिलावटी या नकली खाद्य पदार्थ बनाने और बेचने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए इस प्रकार की छापेमारी लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा。 लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर विभाग सख्त पनीर जैसे रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सीधे आमजन के स्वास्थ्य से जुड़ी है। ऐसे में सांपला में हुई इस कार्रवाई ने खाद्य पदार्थों की शुद्धता और बाजार में बिकने वाले उत्पादों की जांच की जरूरत को फिर सामने ला दिया है। अब सबकी निगाहें लिए गए सैंपलों की जांच रिपोर्ट और विभाग की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।
0
0
Report
Advertisement

मालदा में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या: तृणमूल समर्थकों पर आरोप, 2 गोलियाँ चलीं

Noida, Uttar Pradesh:मालदा -भाजपा कार्यकर्ता की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। मौत सुनिश्चित करने के लिए 2 राउंड गोली भी चलाने का आरोप है। आरोप तृणमूल कार्यकर्ताओं की तरफ है। घटना मालदा के इंग्लिश बाजार थाना क्षेत्र के रामकेली इलाके की है। मृत भाजपा कार्यकर्ता का नाम समीर घोष (27) है। आरोप इलाके के तृणमूल कार्यकर्ता शत्रु घोष और उसके साथियों पर है। मृतक के भाई विवेक घोष का आरोप है कि उसका भाई भाजपा करता है और आरोपी तृणमूल से जुड़े हैं। लंबे समय से पार्टी को लेकर विवाद था। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद किया। मेरे बड़े भाई एक बीजेपी कार्यकर्ता थे , जिन्होंने हत्या की वो तृणमूल कार्यकर्ता थे और बहुत दिन से मेरे भैय्या को मारने की कोशिश कर रहे थे , मेरे भाई घर से बाहर भी नहीं निकलते थे और आज कुछ लोगो ने ज़बर्द्ती में घर में घुसकर , उस समय मेरे दादा (भैय्या ) घर पर अकेले ही थे , 10-12 लोग घर में घुस गए और हासिये से और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी .भैय‍या को ज़रा सा भी खुद को बचाने या भागने का मौका नहीं मिला , मेरे भैय्या को सबने मिलकर काट डाला . मैं दो लोगो के नाम जानता हूँ शत्रु घोष और उकील घोष , और भी थे तपन घोष , रंजन घोष , भारत घोष इन लोगो ने हत्या की , यह लोग TMC करते है , मेरे दादा बीजेपी पार्टी में थे और व्यापर करते थे , पार्टी के विवाद के चलते हत्या हुई , और कोई विवाद नहीं था . पीठ पर दो गोली भी मारी . बाइट - विवेक घोष , मृतक का छोटा भाई
0
0
Report

एसीपी रोहनिया के नेतृत्व में मां दुर्गा प्रतिमाओं का भ्रमण कराकर कराया गया शांतिपूर्ण विसर्जन

Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी। एसीपी रोहनिया के नेतृत्व में रोहनिया सर्किल में मां दुर्गा जी की प्रतिमाओं का निरंतर भ्रमण कराते हुए शांतिपूर्ण तरीके से विसर्जन करवाया गया। एसीपी रोहनिया के कुशल निर्देशन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। उनके नेतृत्व में रोहनिया पुलिस टीम ने चप्पे-चप्पे पर मोर्चा संभाले रखा। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा। एसीपी साहब खुद लगातार भ्रमण पर रहे और एक-एक पंडाल की प्रतिमा को क्रमवार विसर्जन स्थल तक पहुंचवाया। उनके नेतृत्व में पुलिस के सहयोग से पूरा विसर्जन कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ। विसर्जन के दौरान "दुर्गा मैया की जय" के जयकारों से पूरा रोहनिया सर्किल गूंज उठा। स्थानीय लोगों ने एसीपी रोहनिया और उनकी पूरी टीम के कार्य की सराहना की।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top