284003
झांसी शताब्दी एक्सप्रेस में बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए तीन फायर ब्रिगेड सिपाही
Jhansi, Uttar Pradesh:भोपाल से नई दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस में तीन फायर ब्रिगेड सिपाही बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े गए। सूचना के अनुसार ललितपुर से सवार हुए इन सिपाहियों ने वर्दी का रौब दिखाकर जुर्माना देने से इनकार किया। लेकिन रेलवे चेकिंग स्टाफ ने उनसे 7,890 रुपये का जुर्माना वसूला। वहीं खाकी वर्दी का रौब दिखाने के बावजूद सिपाहियों को दंड देने से नहीं बचा सके।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
लखीसराय में खनन माफिया के दुर्व्यूहार के बाद विभाग ने ली कड़ी कार्रवाई
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां जी बिहार -झारखंड की खबर का एक बार फिर से बड़ा असर हुआ है। जी बिहार -झारखंड द्वारा बेखौफ खनन माफिया द्वारा खनन पदाधिकारी के साथ दुर्व्यवहार करने एवं जबरन अवैध मिट्टी लोड ट्रैक्टर की खबर प्रमुखता से दिखाने के बाद खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। खान निरीक्षक विनीत कुमार ने दुर्व्यवहार करने एवं जबरन ट्रैक्टर छुडाने को लेकर बालगुदर गौतम कुमार उर्फ भोंपू सिंह सहित पांच लोगों के विरूद्ध लखीसराय थाना में एफआईआर दर्ज कराया है। जिन लोगों पर एफआईआर दर्ज हुआ उनमें गौतम कुमार,कन्हैया कुमार,राजाराम कुमार,टनटन यादव एवं पप्पू यादव शामिल हैं। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है。0
0
Report
झारखंड खेल निदेशक बने छवि रंजन, खिलाड़ियों के लिए आधुनिक प्रशिक्षण का रास्ता
Ranchi, Jharkhand:सीनियर आईएएस अधिकारी छवि रंजन ने संभाला झारखंड खेल निदेशक का पदभार पदभार ग्रहण करते ही विभागीय अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक खिलाड़ियों की सुविधाओं, खेल योजनाओं और अकादमियों की ली जानकारी झारखंड में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं, खिलाड़ियों को बेहतर मंच, आधुनिक प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराना प्राथमिकता—छवि रंजन ग्रामीण और दूरदराज इलाकों की छिपी प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए विशेष पहल होगी खेल मैदानों और स्टेडियमों की स्थिति सुधारने पर भी रहेगा फोकस0
0
Report
राजस्थान में ट्रेड लाइसेंस फीस 2–5 गुना बढ़ी, लक्जरी के आधार पर शुल्क तय
Jaipur, Rajasthan:होटल में ठहरना, रेस्टोरेंट चलाना और ब्यूटी पार्लर-जिम का कारोबार करना महंगा पड़ने वाला है... स्वायत्त शासन विभाग ने ट्रेड लाइसेंस फीस में बड़ा बदलाव करते हुए 18 श्रेणियों की फीस 2 से 5 गुना तक बढ़ा दी है... खास बात ये है कि सरकार ने होटलों की फाइव स्टार-फोर स्टार रेटिंग के आधार पर फीस तय करने का सिस्टम खत्म कर दिया है... अब होटल में कमरों की संख्या और लग्जरी सुविधाओं के आधार पर लाइसेंस फीस तय होगी... यानी जितना बड़ा और लग्जरी होटल, उतनी ज्यादा फीस... वहीं जिम, ब्यूटी पार्लर और मोबाइल फूड वैन जैसे छोटे कारोबार भी महंगे लाइसेंस के दायरे में आ गए हैं... साल 2017 के बाद पहली बार ट्रेड लाइसेंस की नई रेट लिस्ट जारी की गई है... नौ साल बाद स्वायत्त शासन विभाग ने नई ट्रेड लाइसेंस फीस लागू कर दी है। राजस्थान में होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यवसाय चलाना अब महंगा हो जाएगा। स्वायत्त शासन विभाग ने प्रदेश की सभी नगरीय निकायों के लिए नई ट्रेड लाइसेंस फीस लागू कर दी है। नए आदेश में होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, मिठाई की दुकान, जिम, ब्यूटी पार्लर, बेकरी और मोबाइल फूड वैन समेत 18 श्रेणियों की फीस में 2 से 5 गुना तक बढ़ोतरी की गई है। सरकार ने इस बार सिर्फ शुल्क नहीं बढ़ाया, बल्कि लाइसेंस तय करने का पूरा मॉडल ही बदल दिया है। वर्ष 2017 से लागू होटलों की स्टार रेटिंग आधारित व्यवस्था खत्म कर दी गई है। अब होटल की फीस उसके “फाइव स्टार” या “थ्री स्टार” दर्जे से नहीं, बल्कि कमरों की संख्या और वहां उपलब्ध लग्जरी सुविधाओं के आधार पर तय होगी। जिन नगरीय निकायों में स्वास्थ्य अधिकारी (एमबीबीएस) कार्यरत हैं वहां वरिष्ठतम स्वास्थ्य अधिकारी ही लाइसेंस जारी और नवीनीकृत करने के लिए अधिकृत होंगे। वहीं जिन निकायों में स्वास्थ्य अधिकारी नहीं हैं, वहां आयुक्त, जोन उपायुक्त या अधिशाषी अधिकारी इस जिम्मेदारी को संभालेंगे। नई व्यवस्था के तहत होटलों को चार श्रेणियों में बांटा गया है। नगर निगम क्षेत्र में 50 कमरों तक के होटल के लिए लाइसेंस फीस 25 हजार रुपए तक होगी। 51 से 100 कमरों वाले होटल संचालकों को 50 हजार रुपए वार्षिक शुल्क देना होगा। वहीं 100 से 150 कमरों वाले होटलों के लिए यह राशि 1 लाख रुपए तक और 150 से अधिक कमरों वाले होटलों के लिए 1.5 लाख रुपए तक निर्धारित की गई है। यदि होटल में स्विमिंग पूल, जिम, स्पा जैसी लग्जरी सुविधाएं हैं तो अतिरिक्त शुल्क देना होगा। यानी अब होटल उद्योग में “लक्जरी” सीधे लाइसेंस फीस से जुड़ गई है। नई रेट लिस्ट में छोटे व्यवसायों की फीस भी बढ़ाई गई है। गैस युक्त शीतल पेय (सोडा शॉप) के लिए नगर निगम क्षेत्र में लाइसेंस शुल्क 1000 रुपए तक तय किया गया है। जिम संचालन की फीस में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है। पहले नगर पालिका क्षेत्र में जिम के लिए 500 रुपए शुल्क लिया जाता था, जिसे अब बढ़ाकर 3000 रुपए कर दिया गया है। नगर निगम क्षेत्र में यह शुल्क 5000 रुपए तक पहुंच गया है। ब्यूटी पार्लर संचालकों को भी अब पहले से ज्यादा भुगतान करना होगा। नगर निगम क्षेत्रों में लाइसेंस फीस 1000 रुपए से बढ़ाकर 2000 रुपए कर दी गई है। वहीं चाय, पकौड़ी और फास्ट-फूड बेचने वाली मोबाइल स्ट्रीट फूड वैन के लिए भी फीस बढ़ा दी गई है। नगर निगम क्षेत्र में अब इन्हें 3000 रुपए तक वार्षिक शुल्क देना होगा। बहरहाल,स्वायत्त शासन विभाग ने करीब 9 साल बाद ट्रेड लाइसेंस फीस में संशोधन किया है। माना जा रहा है कि नगरीय निकायों की आय बढ़ाने और व्यवसायों की नई श्रेणीकरण व्यवस्था लागू करने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है। हालांकि व्यापारिक संगठनों में इसे लेकर नाराजगी भी देखने को मिल सकती है, क्योंकि छोटे कारोबारियों पर इसका सीधा आर्थिक असर पड़ेगा।0
0
Report
Advertisement
कर्नाटक कांग्रेस सरकार गिरने की आशंका, मनन मिश्रा के बयान से हलचल
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: MANAN KUMAR MISHRA (BJP) ON KARNATAKA CONGRESS LEADERS MEETING/ MAHARASHTRA CONGRESS PRESIDENT HARSHWARDHAN SAPKAL’S STATEMENT BJP सांसद मनन कुमार मिश्रा कहते हैं, "जब से कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनी है, तब से वहाँ कोई और अहम मुद्दा बचा ही नहीं है। एकमात्र मुद्दा यही रह गया है कि मुख्यमंत्री कौन बना रहे, या किसे बदला जाए? मौजूदा हालात को देखते हुए, इस पद के लिए कई दावेदार हैं। पिछले चुनाव के बाद से, राज्य में विकास का कोई भी काम नहीं हुआ है। वहाँ के लोग बेहद परेशान हैं। ये लोग मुख्यमंत्री चुनने का मुद्दा हल नहीं कर पाएँगे; यह काम राहुल गांधी या मल्लिकार्जुन खड़गे, किसी के भी बस का नहीं है। वहाँ की सरकार बहुत जल्द गिरने वाली है। केरल का भी यही हश्र होगा; केरल की सरकार भी गिर जाएगी। तेलंगाना में भी, कांग्रेस नेताओं के बीच अंदरूनी नाराज़गी काफी बढ़ रही है।"0
0
Report
पिहोवा धान घोटाले के सबूत डीएफएससी के समक्ष, किसान नेता ने कार्रवाई की मांग
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र :पिहोवा में हुए धान घोटाले के सबूतो को लेकर किसान नेता प्रिंस वड़ैच पहुंचे डीएफएससी कार्यालय,ऑडियो सहित घोटाले के लेनदेन का हिसाब सौंपा डीएफएससी को,कार्यवाही की मांग, प्रिंस वड़ैच ने उच्च अधिकारियों पर सही से कार्यवाही ना करने के लगाए आरोप कुरुक्षेत्र:- पिहोवा में हुए धान घोटाले के सबूतों को लेकर आज किसान नेता प्रिंस वड़ैच डीएफएससी कार्यालय कुरुक्षेत्र पहुंचे है। और ऑडियो क्लिप सहित घोटाले के लेनदेन का हिसाब डीएफएससी को सौंपा है। और कार्यवाही की मांग की है। किसान नेता प्रिंस वड़ैच ने जानकारी देते हुए बताया कि पिहोवा में कई करोड़ का धान घोटाला हुआ है। लेकिन अभी तक उसकी उचित कार्यवाही नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि आज डीएफएससी ने उनको धान घोटाले के सबूत के साथ बुलाया था। उन्होंने आज एक ऑडियो क्लिप सहित धान घोटाले के लेनदेन का पूरा हिसाब डीएफएससी को सौप दी है। और भ्रष्ट अधिकारियों और राइस मिलरो के मालिकों पर कार्यवाही की मांग की है। उन्होंने कहा कि सीएम सिटी कुरुक्षेत्र में ही धान घोटाला करने वाले भ्र्ष्ट अधिकारियों को बचाया जा रहा है। जबकि करनाल में कुछ दिन पहले एक मामला आया था जिसमे FIR दर्ज कर उन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया। लेकिन यहां पर सबूत देने के बावजूद भी अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।0
0
Report
उज्जैन में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ANMs और आशाओं को मुफ्त ई-साइकिल वितरित
Noida, Uttar Pradesh:UJJAIN (MADHYA PRADESH): MADHYA PRADESH CM MOHAN YADAV DISTRIBUTES FREE E-CYCLES TO ANMs, ASHAs & ANGANWADI WORKERS. उज्जैन: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली ANM, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को आज उज्जैन में निःशुल्क ई-साइकिल वितरित की। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "उज्जैन में हमारी बहनों को 40 से ज्यादा ई-साइकिल वितरित की गई है... ये साइकिल इन बहनों के जीवन में बहुत मदद करेगी। खासकर ई-साइकिल, जब आज पेट्रोल-डीजल की कठिनाई का दौर है तब ई-साइकिल का अपना महत्व है। मेरी ओर से सभी को बधाई।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री के कार्यकाल के सफलतापरूवक 12 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और अब उनका कार्यकाल 13वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। ये हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने सुशासन की मिसाल कायम की है... हम उम्मीद करेंगे कि 2029 में उनका कार्यकाल और ताकत के साथ चलेगा..."0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा: ऑनलाइन ऑर्डर नारियल पानी-फल खराब, डॉक्टर ने खाद्य सुरक्षा को शिकायत दी
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में ऑनलाइन डिलीवरी के जरिए मंगाया गया नारियल पानी और फल खराब निकालने का मामला सामने आया है, बीटा-1 इलाके में रहने वाले डॉक्टर ने जिओ मार्ट ऐप से नारियल पानी और फल आर्डर किए थे लेकिन डिलीवरी मिलने के बाद सामान खराब हालत में मिला, जिसके बाद डॉक्टर ने खाद्य सुरक्षा विभाग से शिकायत कर दी, जिस पर विभाग की टीम ने संबंधित स्टोर पर छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक डॉक्टर जितेंद्र ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन एप के जरिए नारियल पानी और फल मांगे थे, जब डिलीवरी का पैकेट खोला गया तो नारियल पानी से तेज सड़ी बदबू आने लगी। नारियल पानी का रंग भी बदला हुआ था साथ ही कुछ फल भी खराब हालत में मिले, डॉक्टर का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति समान का सेवन कर लेता तो उसकी तबीयत खराब हो सकती थी खराब सामान मिलने से परिवार भी परेशान हो गया। डॉ जितेंद्र ने सबसे पहले कंपनी के कस्टमर केयर में शिकायत दर्ज कराई आरोप है कि स्टोर के असिस्टेंट मैनेजर ने पहले समान बदलने का भरोसा दिया लेकिन बाद में डॉक्टर के साथ अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद डॉक्टर ने पूरे मामले की शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग से कर दी शिकायत मिलते ही विभाग की टीम ने बीटा वन स्थित रिलायंस फ्रेश स्मार्ट स्टोर पर जांच शुरू कर दी। सुबोध कुमार खाद्य सुरक्षा आयुक्त द्वितीय खाद्य सुरक्षा आयुक्त द्वितीय सुबोध कुमार ने बताया कि जांच के दौरान स्टोर में करीब 20 पीस नारियल और लगभग 30 किलो तरबूज खराब हालत में पाए गए। विभाग की टीम ने मौके पर ही खराब सामान को नष्ट कर दिया इसके अलावा स्टोर से पनीर का एक सैंपल भी लिया गया जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है रिपोर्ट आने के बाद इसमें आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
मौत को हर दिन चुनौती देता है आकाश
Padrauna, Uttar Pradesh:🔵जिसे बीमारी झुका न सकी, उसे लोग आज कहते है फाइटर आकाश 🔴छह साल से मौत को हर दिन चुनौती दे रहा पडरौना का युवा, दर्द से नहीं टूटी उम्मीद कुशीनगर। कुछ कहानियां सिर्फ पढ़ी नहीं जातीं, महसूस की जाती हैं। कुछ लोग सिर्फ अपनी जिंदगी नहीं जीते, बल्कि संघर्ष का ऐसा उदाहरण बन जाते हैं, जो दूसरों को जीने की वजह दे जाए। पडरौना के आकाश कुमार गुप्ता की कहानी भी ऐसी ही एक जिंदा मिसाल है, जिसने दर्द को अपनी ताकत बना लिया। आज लोग उसे फाइटर आकाश के नाम से जानते हैं। यह नाम किसी शौक के लिए नहीं, बल्कि उस लगातार चल रही लड़ाई के कारण मिला है, जो वह पिछले छह वर्षों से जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहा हैं। बेशक! यह सिर्फ एक बीमार युवक की कहानी नहीं, बल्कि उस जिद की कहानी है जिसने मौत को भी इंतजार करने पर मजबूर कर दिया। छह वर्षों से गंभीर बीमारी अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रहा आकाश हर दिन दर्द के साथ उठता है, लेकिन हर सुबह जिंदगी से एक नई लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहता है। क्योंकि अप्लास्टिक एनीमिया ऐसी बीमारी है जिसमें शरीर का बोन मैरो धीरे-धीरे काम करना बंद कर देता है और शरीर में खून बनना नही के बराबर हो जाता है। मरीज को बार-बार ब्लड और प्लेटलेट्स चढ़ाने पड़ते हैं। छोटी सी चोट भी खतरा बन सकती है और मामूली कमजोरी भी जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। लेकिन आकाश की लड़ाई सिर्फ बीमारी से नहीं है। उसकी लड़ाई उस दर्द से है जो हर दिन शरीर को तोड़ता है, उन हालातों से है जो इंसान को अंदर से खत्म कर देता हैं, और उन मजबूरियों से है जिनके सामने अक्सर लोग उम्मीद छोड़ देते हैं। बीते छह वर्षों में शायद ही कोई ऐसा महीना रहा हो जब आकाश अस्पतालों से दूर रहा हों। कभी खून की जरूरत, कभी प्लेटलेट्स की कमी, कभी दवाइयों का भारी खर्च और कभी अचानक बिगड़ती तबीयत। जिंदगी मानो अस्पताल और घर के बीच सिमटकर रह गई।लेकिन सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इतनी तकलीफों के बाद भी आकाश के चेहरे पर शिकायत नहीं, बल्कि लड़ने का जज्बा दिखाई देता है।आकाश कहते हैं “मैंने जिंदगी को बोझ नहीं बनने दिया।दर्द बहुत हुआ, हालात ने कई बार तोड़ा,लेकिन मैंने खुद से कहा कि अभी हारना नहीं है।”आकाश की जिंदगी का संघर्ष केवल अप्लास्टिक एनीमिया तक सीमित नहीं रहा। इससे पहले वह पीलिया, अपेंडिक्स, टीबी, बवासीर और कई अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से भी गुजर चुके हैं। एक बीमारी खत्म होती, उससे पहले दूसरी चुनौती सामने खड़ी हो जाती।कई बार हालत इतनी खराब हुई कि परिवार की उम्मीदें टूटने लगीं। डॉक्टरों के जवाब, दवाइयों का खर्च और लगातार गिरती सेहत ने पूरे परिवार को मानसिक और आर्थिक रूप से झकझोर दिया। लेकिन आकाश हर बार मौत की आंखों में आंखें डालकर खड़ा हो गया।इसी संघर्ष के बीच उनके पिता का निधन भी हो गया। पिता के जाने के बाद घर की जिम्मेदारियां और बढ़ गईं। जिस बेटे को खुद सहारे की जरूरत थी, वह परिवार का सहारा बनने लगा। दर्द भीतर था, लेकिन चेहरे पर मुस्कान रखने की कोशिश जारी रही।जिस उम्र में युवा अपने करियर, नौकरी और सपनों की योजनाएं बनाते हैं, उस उम्र में आकाश ने अस्पतालों के बेड, ब्लड बैंक और मेडिकल रिपोर्टों के बीच जिंदगी बिताई। दोस्तों की दुनिया आगे बढ़ती रही, लेकिन उसकी जिंदगी इलाज और संघर्ष में उलझी रही।फिर भी उसने खुद को कभी “कमजोर” नहीं माना। आकाश का कहना हैं“बीमारी ने मेरा शरीर कमजोर किया है,लेकिन मेरे सपने को नही। मै आज भी जीना चाहता हू पढना चाहता हू और आगे बढ़ना चाहता हू।0
0
Report
पारादीप पुलिस ने भांग-मिक्सर आइसक्रीम बिक्री के आरोप में दो को गिरफ्तार
Paradeep, Odisha:ଆଙ୍କର -ପାରାଦୀପ ଆଦର୍ଶ ଥାନା ପୋଲିସ ର ଚଢ଼ାଉ। ଭାଙ୍ଗ ମିଶ୍ରିତ ଆଇସକ୍ରିମ ବିକ୍ରି ସମୟରେ ଦୁଇ ଜଣଙ୍କୁ ଗିରଫ କରି କୋର୍ଟ ଚାଲାଣ କରିଛି ପୋଲିସ। ପାରାଦୀପ ରେ ଭାଙ୍ଗ ମିଶ୍ରିତ କୁଲଫି ଆଇସକ୍ରିମ ଏବଂ ଅବୈଧ ଭାଙ୍ଗ ବିକ୍ରୟ ଉପରେ କଡ଼ା କାର୍ଯ୍ୟାନୁଷ୍ଠାନ ଗ୍ରହଣ କରିଛି ପୋଲିସ। ପାରାଦୀପ ପୋଲିସ ପାଟ୍ରୋଲିଂ ସମୟରେ ପାରାଦୀପ ୟଡ଼ୋପତ ନିକଟ ବଡ଼ ପଡିଆ ଅଞ୍ଚଳରେ ଭାଙ୍ଗ ମିଶ୍ରିତ କୁଲଫି ଆଇସକ୍ରିମ ବିକ୍ରୟ ଏବଂ ସାଧାରଣ ଯୁବକମାନଙ୍କୁ ବିକ୍ରି ପାଇଁ ବେଆଇନ ଭାବରେ ଭାଙ୍ଗ ରଖିବା ଅଭିଯୋଗରେ ଦୁଇ ଜଣୁ ଗିରଫ କରି କୋର୍ଟଚାଲାଣ କରିଛି।0
0
Report
Advertisement
गजसिंहपुर में 44,530 नशीली टैबलेट्स के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस ने बड़ी कार्रवाई
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर के गजसिंहपुर से बड़ी खबर गजसिंहपुर में नशे के सौदागर पर बड़ा एक्शन, पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, Sho शालु बिश्नोई की टीम की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 44,530 नशीली टैबलेट्स सहित एक गिरफ्तार, मनीष कुमार उर्फ तन्नु अरोड़ा को किया गिरफ्तार, एसपी हरिशंकर के दिशानिर्देशन में की गई कार्रवाई, आरोपी वार्ड नंबर 07 का निवासी, आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित टेपेंडाडॉल का पकड़ा जखीरा, पुलिस ने औषधि नियंत्रण विभाग की टीम को भी दी सूचना, कार्रवाई के दौरान मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर भी उपस्थित0
0
Report
बाराबंकी: तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मारी, बुजुर्ग गंभीर घायल
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- तेज रफ्तार पिकअप का कहर, टक्कर के बाद खंभे और गाड़ी के बीच फंसा, बुजुर्ग गंभीर घायल, सीसीटीवी फुटेज वायरल बाराबंकी जिले के फतेहपुर कस्बे के व्यस्त मुंशीगंज बाजार में तेज रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप ने दो मोटरसाइकिल सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बसौंली निवासी रमेश शुक्ला (75) पुत्र परमानंद शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरा बाइक सवार बाल-बाल बच गया। दुर्घटना में दोनों मोटरसाइकिलें भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप वाहन तेज गति में था और चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे सड़क पर जा रहे बाइक सवार उसकी चपेट में आ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि रमेश शुक्ला सड़क पर लगे खंभे में का टकराए और गाड़ी में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के समय पास में मौजूद एक पुलिसकर्मी ने तत्परता दिखाते हुए भागने का प्रयास कर रहे पिकअप चालक को वाहन समेत पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल रमेश शुक्ला को फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक रमेश शुक्ला किसी जरूरी काम से फतेहपुर आए थे और घर लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। वहीं स्थानीय लोगों ने मुंशीगंज बाजार में बढ़ते तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई और यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की है।0
0
Report
पारिवारिक क्लेश से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में पसरा मातम
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। थाना क्षेत्र के ग्राम उनई खालसा में मंगलवार की सुबह एक युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी महेश (35) पुत्र राम किशोर का शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर खेत के पास यूकेलिप्टस के पेड़ से लटका मिला। खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने शव देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचना दी। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि महेश दूध का कारोबार करता था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। ग्रामीणों के अनुसार वह पिछले कुछ समय से पारिवारिक तनाव से परेशान चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया। नारायन नगला चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक अंकित सिंह बघेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
ईद की नमाज पर रोक के साथ रामनवमी-जलूस पर समान नीति की मांग
New Delhi, Delhi:उनकी चिट्ठी रूटीन थी बस नई चीज ये हुई कि वो वायरल हो गई। उन्होंने जो अहम बात कही सरकारों से बात करनी चाहिए चाहे केंद्र और राज्य सरकार हो। खास तौर पर पश्चिम बंगाल और असम में जो हालत बन रहे हैं। उन्होंने मीटिंग बुलाने की बात कही थी तो हम ईद के बाद मीटिंग कर रहे हैं। उनमें सभी मुद्दे डिस्कस होंगे. हम क्या क्या कर सकते हैं संविधान के दायरे में हम उस पर गौर करेंगे। मुंबई में बकरों के लिए शेड बनाए जाने पर सरकारों को मुस्लिम त्योहारों पर हंगामा करने वाले असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही करनी चाहिए। और जिनके बकरे लेकर गए हैं उन्हें बकरे वापस करने चाहिए ईद की नमाज को लेकर अगर पाबंदी लगानी है तो सब धर्मों के सड़क पर होने वाले कार्यक्रमों पर रोक लगाई जाए। आप रामनवमी के जुलूस और कांवड़ पर भी रोक लगाए अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो ये दोहरा मापदंड नहीं है। हिंदू त्योहारों पर अगर प्रशासन सहयोग कर सकता है तो नमाज के लिए क्यों नहीं कर सकते। 20-25 मिनट में पीसफुल तरीके से नमाज हो जाती है। सीएम योगी ने कहा शिफ्ट में नमाज पढ़ लीजिए अब मेरठ जैसी जगहों पर शिफ्ट में नमाज पढ़ने की भी इजाजत नहीं दी जा रही है। ये कितना अजीबोगरीब है। कुर्बानी को लेकर जिन राज्यों में प्रतिबंध हैं वहां प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी नहीं होती। लेकिन बंगाल जैसे राज्यों में जहां पाबंदी नहीं है वहां पाबंदी लगाने की कोशिश हो रही है। लेकिन बंगाल के मुसलमानों ने फैसला लिया है कि वो गाय की कुर्बानी नहीं करेंगे। लेकिन एक सवाल ये भी है कि मोदी सरकार के कार्यकाल में beef का एक्सपोर्ट बढ़ गया है और कई बीफ एक्सपोर्टर्स बीजेपी को चंदा देते हैं। तो ये आपका दोगलापन है।0
0
Report
बिहार के स्वास्थ्य रोजगार मेले में युवाओं के लिए बड़ी नौकरी अवसर खुलें
Patna, Bihar:बिहार में आयोजित स्वास्थ्य एवं संबद्ध क्षेत्र रोजगार मेला 2026 के दूसरे दिन युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। 25 से 27 मई तक चल रहे इस तीन दिवसीय रोजगार मेले में बड़ी संख्या में युवा नौकरी की उम्मीद लेकर पहुंच रहे हैं । रोजगार पाने की चाहत और भविष्य को लेकर चिंता, दोनों ही युवाओं के चेहरे पर साफ नजर आई। इस मेले का उद्देश्य बिहार के युवाओं को रोज़गार देने की है और एक मंच के तौर पर ये मेला आयोजित किया गया है । मेले में मेडिवर्सल, एएसजी आई हॉस्पिटल, पारस हॉस्पिटल, रुबन हॉस्पिटल समेत कई प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थानों ने अपने काउंटर लगाए, जहां उम्मीदवारों की भारी भीड़ उमड़ी। सबसे ज्यादा आकर्षण अपोलो हॉस्पिटल के काउंटर पर देखने को मिला, जहां अभ्यर्थियों की लंबी कतारें लगी रहीं। दूसरे दिन विभिन्न संस्थानों द्वारा उम्मीदवारों के रिज्यूमे जमा किए गए और आगे इंटरव्यू प्रक्रिया के बाद चयनित अभ्यर्थियों को नौकरी दिए जाने की संभावना जताई गई है। इस तीन दिवसीय रोजगार मेले का उद्घाटन 25 मई को युवा कौशल विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने किया था, जबकि 27 मई को मेले का समापन हो जाएगा0
0
Report
धनबाद के टुंडी में बाउंड्री वॉल के पीछे पशु तस्करी का बड़ा मामला उजागर
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र से पशु तस्करी नेटवर्क से जुड़ी एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लछुरायडीह गांव में तीन दिनों से लापता मवेशियों की तलाश के दौरान एक ऐसी संदेहास्पद बाउंड्री वॉल का राज खुला है, जिसने प्रशासन के भी होश उड़ा दिए हैं। स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का आरोप है कि इस ऊंचे कंक्रीट के घेरे के पीछे लंबे समय से मवेशियों की तस्करी का अवैध कारोबार चल रहा था। दरअसल, लछुरायडीह के रहने वाले ग्रामीणों के मवेशी पिछले तीन दिनों से लापता थे, जिसमें मीना देवी की एक गाय और रहमत अंसारी के दो बैल शामिल थे। पीड़ित परिवार लगातार अपने मवेशियों की खोजबीन कर रहे थे। आज जब मीना देवी गांव के पास ही स्थित एक विशाल बाउंड्री वॉल के पास से गुजर रही थीं, तो उन्हें अंदर से मवेशियों के चिलाने की आवाज सुनाई दी। शक होने पर उन्होंने तुरंत ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई। बाउंड्री वॉल के मुख्य गेट पर ताला लटका था, जिसे देखकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए टुंडी थाना प्रभारी उमा शंकर, अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल और डीएसपी मुख्यालय-2 मोहम्मद नाजीर अख्तर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मजिस्ट्रेड की मौजूदगी में बाउंड्री वॉल का ताला खुलवाया गया। जैसे ही पुलिस और ग्रामीण अंदर दाखिल हुए, वहां का नजारा देखकर सब दंग रह गए। अंदर मीना देवी की गाय और रहमत अंसारी के दोनों बैल सुरक्षित मिल गए, लेकिन इसके साथ ही वहां बने कमरों से अवैध गतिविधियों के पुख्ता सबूत भी हाथ लगे। जांच के दौरान परिसर से वाहनों की कई फर्जी नंबर प्लेट्स, गाड़ियों पर नंबर प्रिंट करने वाले सांचे और बोरियों में भरा भारी मात्रा में पशु चारा बरामद हुआ। आशंका जताई जा रही है कि तस्कर मवेशियों को चुराकर यहां छुपाते थे और फर्जी नंबर प्लेट लगी गाड़ियों से उन्हें बाहर भेजते थे। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर ही सत्यापन कर मीना देवी को उनकी गाय और रहमत अंसारी को उनके दोनों बैल वापस सौंप दिए। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, इस संदेहDig जगह की चाबी लछुरायडीह के ही रहने वाले खान दास नाम के व्यक्ति के पास थी, जो घर में ताला बंद कर फिलहाल फरार है। अंचल अधिकारी ने जमीन के भौतिक सत्यापन और असली मालिक का पता लगाने के लिए तीन दिनों का समय लिया है। वहीं डीएसपी ने आश्वासन दिया है कि इस गिरोह के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। इस खुलासे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। अब देखना यह होगा कि पुलिस फरार आरोपी खान दास को कब तक पकड पाती है और इस रैकेट के पीछे छिपे असली सफेदपोश चेहरे कब बेनकाब होते हैं।0
0
Report
Advertisement
