Back
Hardoi241124blurImage

Hardoi - रामनवमी के उपलक्ष्य में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई

Ramprakash Rathour
Apr 08, 2025 18:03:29
Shahabad, Uttar Pradesh
रामनवमी के उपलक्ष में मंगलवार की रात 9:00 बजे से 11:00 बजे तक एक विशाल शोभा यात्रा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ बालाजी मंदिर सरदारगंज से किया गया। तत्पश्चात यह शोभायात्रा चौक, सराफा बाजार, घंटाघर, सदर बाजार, बड़ी बाजार, स्टेट बैंक होते हुए नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंची। जहां पर इसका समापन किया गया। शोभा यात्रा में तमाम देवी देवताओं की मनोरम झांकियों का प्रदर्शन किया गया। शोभायात्रा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। शोभा यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अनिल पांडे पिंटू, सुभाष रस्तोगी, बसंत गुप्ता, सुभाष सिंह आदि भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|