icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273212
ArdhchandradhariTripathiArdhchandradhariTripathiFollow14 Apr 2025, 07:18 pm

Gorakhpur - डॉ. आंबेडकर की 135वीं जयंती, श्रद्धांजलि का अद्भुत नज़ारा

Khutbhar, Uttar Pradesh:

 गोरखपुर, भारतीय संविधान के जनक भारत रत्न डाॅ. बाबा साहेब भीमराव रामजी आंबेडर की 135 वीं जयंती के मौके पर क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजित किया, लोगों ने डॉ.आँबेडकर की मूर्तियों पर फूलमालाऐं चढ़ा कर अपनी श्रद्धा प्रदर्शित कर शुभकामनाएं दीं। नगर पंचायत उनवल में चेयरमैन प्रतिनिधि उमेश दूबे मिन्टू ने टेकवार चौराहे पर अंबेडकर मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।कहा कि देश में समतामूलक समाज की स्थापना और भारतीय संविधान के लिए भारत रत्न डॉ.आंबेडकर को सदियों तक याद किया जाएगा।इस मौके पर खजनी कस्बे कटघर, छताईं,रूद्रपुर,हरनहीं, सतुआभार,भैंसा बाजार, बहुरीपार,खजुरी,रकौली, भरोहियां समेत दर्जनों स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में आंबेडकर के चित्र के साथ झांकियां सजा कर घोड़े,रथ डीजे और बैंड मौजूद रहे। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अमेरिका में ऐतिहासिक ग्राउंड स्टॉप:पुरानी तकनीक की वजह से हजारों उड़ानें रद्द, यात्रियों का बुरा हाल

Prahlad KumarPrahlad KumarFollowJust now
Amauli, Uttar Pradesh:शिंगटन/नई दिल्ली। शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 को अमेरिकी आकाश में एक ऐसी घटना घटी जो पिछले 25 सालों में बहुत कम देखने को मिली। अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने पूरे देश में सभी प्रस्थान उड़ानों पर अचानक ग्राउंड स्टॉप लगा दिया। इसका मतलब था कि अमेरिका के किसी भी एयरपोर्ट से कोई भी विमान उड़ान नहीं भर सकता। यह आदेश लगभग 3:54 बजे पूर्वी समय (भारतीय समय के अनुसार रात) पर जारी किया गया और करीब साढ़े चार से पांच घंटे तक लागू रहा। एफएए ने इसे “असाधारण परिस्थितियों और सुरक्षा कारणों” से जोड़ा। बाद में ट्रांसपोर्टेशन सेक्रेटरी सीन डफी ने स्पष्ट किया कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर्स में रडार और कम्युनिकेशन सिस्टम में अस्थिरता आ गई थी। पुराने स्विच और राउटर डेटा के बोझ से ओवरलोड हो गए और असंगत जानकारी देने लगे। सिस्टम को पूरी तरह बंद नहीं किया गया, लेकिन सुरक्षा के लिए सभी प्रस्थान उड़ानों को रोक दिया गया। हवा में पहले से उड़ रहे हजारों विमान सुरक्षित रूप से उतरे। होमलैंड सिक्योरिटी ने साइबर अटैक या किसी एआई गड़बड़ी से इनकार किया। यह ग्राउंड स्टॉप 11 सितंबर 2001 के आतंकी हमलों के बाद सबसे लंबा राष्ट्रव्यापी ठहराव माना जा रहा है। 2023 में भी एक संक्षिप्त घटना हुई थी, लेकिन इस बार का प्रभाव कहीं ज्यादा व्यापक रहा। फ्लाइटरडार24 और फ्लाइटअवेयर के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को 10,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द या देरी से प्रभावित हुईं। डेल्टा और अमेरिकन एयरलाइंस ने 2,200 से ज्यादा उड़ानें रद्द कीं, यूनाइटेड ने करीब 1,800 और साउथवेस्ट ने लगभग 1,400। शनिवार को भी सैकड़ों उड़ानें प्रभावित रहीं। कुछ एयरपोर्ट पर विमान गेट के इंतजार में पांच घंटे से ज्यादा खड़े रहे। यात्रियों का हाल बेहाल हो गया। बड़े एयरपोर्ट जैसे अटलांटा, शिकागो ओ’हेयर, लॉस एंजिल्स, सिएटल और मियामी में टर्मिनल भरे पड़े थे। लोग सामान के इंतजार में घंटों खड़े रहे, स्क्रीन पर हर जगह “डिलेड” या “कैंसल्ड” दिख रहा था। कई यात्री रात भर एयरपोर्ट पर फंसे रहे। थैंक्सगिविंग हॉलिडे सीजन नजदीक होने के कारण स्थिति और गंभीर हो गई। एयरलाइंस को क्रू और विमानों को दोबारा व्यवस्थित करने में कई दिन लग सकते हैं। भारत पर भी इसका असर पड़ा। एयर इंडिया ने यात्रियों को चेतावनी दी कि अमेरिका जाने वाली उड़ानों में व्यवधान संभव है। यूरोप से आने वाली कुछ उड़ानों पर भी अस्थायी रोक लगी। कनाडा और ऑस्ट्रेलिया ने भी अमेरिका के लिए सेवाएं प्रभावित होने की बात कही। भारतीय यात्री जो अमेरिका जा रहे थे या वहां से लौट रहे थे, उन्हें अपनी यात्रा की स्थिति एयरलाइन से लगातार चेक करने की सलाह दी गई। विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका का एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम बहुत पुराना है। नई तकनीक जोड़ने की कोशिशों के दौरान पुराने हिस्से ओवरलोड हो गए। सेक्रेटरी डफी ने खुद स्वीकार किया कि सिस्टम “अत्यधिक पुराना” है और भविष्य में ऐसी घटना दोबारा हो सकती है। हालांकि उन्होंने आश्वासन दिया कि थैंक्सगिविंग तक स्थिति सामान्य हो जाएगी, लेकिन पूरी रिकवरी में समय लगेगा। यह घटना आधुनिक विमानन की कमजोरियों को उजागर करती है। हजारों उड़ानें, लाखों यात्री और वैश्विक सप्लाई चेन कुछ घंटों की तकनीकी गड़बड़ी से प्रभावित हो सकते हैं। अमेरिका में पुरानी बुनियादी ढांचे की समस्या लंबे समय से चर्चा में है। अब सवाल यह है कि क्या इस घटना के बाद एयर ट्रैफिक सिस्टम के आधुनिकीकरण में तेजी आएगी।
0
0
Report

स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ट योगदान पर चेयरमैन डॉ. उमाशंकर वैश्य सम्मानित

Bahraich, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति ने अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र भेंटकर किया अभिनंदन रुपईडीहा, बहराइच। आदर्श नगर पंचायत रुपईडीहा के चेयरमैन डॉ. उमाशंकर वैश्य को स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में उत्कृष्ट योगदान देने पर सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति, जिला बहराइच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई। उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति के अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में चेयरमैन डॉ. उमाशंकर वैश्य को समिति की वार्षिक सेवा पथ पुस्तक 'दर्पण', अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समिति के जिला उपाध्यक्ष शेर सिंह कसौधन एवं नगर सचिव राजीव अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने नगर पंचायत में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए चेयरमैन के प्रयासों की प्रशंसा की। साथ ही नगर के विकास और स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग देने का संकल्प लिया। इस मौके पर रुपईडीहा पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष बनारस गिरी, पत्रकार संजय कुमार गुप्ता, शकील अहमद, इरशाद हुसैन, संतोष कुमार मिश्रा, सिद्धनाथ गुप्ता, रमेश कुमार मिश्रा, केशव कुमार गुप्ता, चेक पोस्ट इमीग्रेशन में तैनात उपनिरीक्षक आशुतोष दुबे, संगठन मंत्री केसरी प्रसाद सोनी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार उपस्थित रहे।
0
0
Report

राजनांदगांव के बसंतपुर में 20 एकड़ अतिक्रमण मुक्त कराने की बड़ी कार्रवाई

Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव में जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बसंतपुर क्षेत्र में करीब 20 एकड़ भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह वही जमीन है, जिसे कभी कुष्ठ रोगियों के उपचार और पुनर्वास के उद्देश्य से विदेशी क्रिश्चियन संस्था को शासन द्वारा लीज पर दिया गया था। लेकिन समय के साथ यहां इलाज की व्यवस्था बंद हो गई और अब इस बेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। दरअसल, शहर के बसंतपुर क्षेत्र में वर्ष 2005 से 2020 तक इस भूमि का उपयोग कुष्ठ रोगियों के इलाज के लिए किया जाता था। और विदेशी क्रिश्चयन संस्था को लीज पर मिली जमीन पर उनके द्वारा कुष्ठ रोगियों के इलाज और पुनर्वास किया जाता था लेकिन यहां रहने वाले कुष्ठ रोगियों और उनके बच्चों के उपचार एवं पुनर्वास की व्यवस्था अन्य स्थानों पर कर दी गई। इसके बाद यह भूमि खाली हो गई। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने यहां के भवनों पर कब्जा कर them किराए पर देना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, खाली पड़ी जमीन को खेती और मछली पालन के लिए भी किराए पर दिए जाने की जानकारी सामने आई। मामलो की जानकारी मिलने के बाद जिला कलेक्टर द्वारा भूमि की जांच कराई गई और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर के आदेश के बाद अब जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही है। राजनांदगांव एसडीएम गौतम पाटिल ने बताया कि कलेक्टर के आदेश के बाद करीब 20 एकड़ भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से उन लोगों में हड़कंप मचा हुआ है, जिन्होंने इस जमीन पर कब्जा कर भवनों और खाली भूमि का निजी उपयोग शुरू कर दिया था। अब देखना होगा कि अतिक्रमण हटाने के बाद इस बेशकीमती सरकारी जमीन का उपयोग शासन किस उद्देश्य के लिए करता है। जिला प्रशासन ने यहां निवासरत परिवारों को अन्यत्र जगहों पर विस्थापित करने की कार्यवाही भी शुरू कर दी है। बाइट। गौतम पाटिल SDM किशोर शिल्लेदार ZEE मीडिया राजनादगांव
0
0
Report
Advertisement

कटनी जेल के सामने फरार तीनों आरोपी आखिरकार गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा

Katni, Madhya Pradesh:कटनी - जेल के सामने पुलिस को चकमा देकर भागे तीनों आरोपी गिरफ्तार, कटनी पुलिस ने ली राहत की सांस。 कटनी में जेल के सामने से पुलिस अभिरक्षा से कल रात्रि फरार हुए तीनों आरोपियों को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के फरार होने के बाद पुलिस महकमे में मचे हड़कंप के बीच देर रात एक आरोपी राकेश को पकड़ लिया गया था, जबकि हथकड़ी समेत फरार हुए दो अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम राकेश, रजित और अभिषेक बाल्मीक बताए जा रहे हैं। तीनों आरोपी आपसी विवाद के एक मामले में बहोरीबंद थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए थे और न्यायालय के आदेश पर जेल भेजे जा रहे थे。 कमल मौर्य, एडिशनल एसपी कटनी ने बताया कि बहोरीबंद थाना पुलिस तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल लेकर पहुंची थी। इसी दौरान जेल के सामने से तीनों आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें सक्रिय हो गईं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पहले देर रात एक आरोपी राकेश को गिरफ्तार किया, जबकि फरार हुए अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी रखी। आखिरकार पुलिस ने हथकड़ी समेत फरार हुए दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। इस तरह जेल के सामने से फरार हुए तीनों आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं।
0
0
Report

बक्सर के बाजारों में छठ महापर्व की रौनक, फलों की खरीदी हर्षोल्लास

Buxar, Bihar:एंकर - बक्सर में छठ महापर्व को लेकर बाजार पूरी तरह सजकर तैयार हो गया है। चार दिवसीय लोक आस्था के इस महापर्व में चढ़ाए जाने वाले प्रसाद और फलों की खरीदारी को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। देश के अलग-अलग हिस्सों से छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाले फल बक्सर के बाजारों में पहुंच चुके हैं। सेव, अंगूर, नारियल, बनारसी अमरूद, केला और ईख समेत विभिन्न प्रकार के फल दुकानों पर सजाए गए हैं। जिन घरों में छठ व्रत किया जा रहा है, वहां पूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। व्रती परिवार के सदस्य प्रसाद और पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रहे हैं। इसके चलते फल मंडियों और प्रमुख बाजारों में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ देखने को मिल रही है। लोग अपनी जरूरत और बजट के अनुसार फलों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं।हालांकि, इस बार कुछ फलों की कीमतों में बढ़ोतरी का असर भी देखने को मिल रहा है, लेकिन आस्था के आगे महंगाई का असर कम नजर आ रहा है। छठ महапर्व को लेकर पूरे बाजार में उत्साह और भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

ASI चन्द्रमोहन सिंह का शव बोरे में बंद होने की अफवाह SSP ने खंडन

Madhubani, Bihar:मधुबनी के बलिराजगढ़ में हत्या के आरोपी ASI चन्द्रमोहन सिंह का शव बोरे में बंद मिलने की खबर को पुलिस ने अफवाह करार दिया है, SSP ने खंडन करते हुए कहा शव झाड़ी में खुला पड़ा मिला था। मधुबनी में ASI चन्द्रमोहन सिंह का शव बोरे में बंद मिलने की खबर को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही चर्चाओं को पुलिस ने भ्रामक बताया है। कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और यूट्यूबरों द्वारा शव बोरे में बंद मिलने की बात कही जा रही है, जबकि एसएसपी ने इसका स्पष्ट खंडन किया है। एसएसएसपी योगेंद्र कुमार ने बताया ASI चन्द्रमोहन सिंह का शव खेत में खुली अवस्था में पड़ा मिला था। शव के पास ही एक बैग बरामद हुआ, जिसमें सर्विस रिवॉल्वर, आधार कार्ड, पैन कार्ड, लैपटॉप सहित अन्य सामान मौजूद था । एसएसपी ने यह भी बताया कि बरामद सर्विस रिवॉल्वर लोडेड था। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शव बोरे में बंद नहीं था। ऐसे में बिना तथ्यों की पुष्टि किए सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें प्रसारित करना और इस तरह का अफवाह फैलाना गलत है। अफवाह फैलाने वाले सोशल मीडिया और यूटीबरों को चिन्हित किया जा रहा है और विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया एएसआई द्वारा फायरिंग और अशोक यादव की मौत के बाद पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर दी थी जिसके कारण एएसआई सामान लेकर भाग नहीं सका अन्यथा वो नेपाल या फिर महानगर या दूसरे इलाके में भाग सकता था।एसएसपी ने बताया पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है ,मामले का शीघ्र उद्भेदन किया जाएगा。
0
0
Report

दतिया में दो पक्षों के बीच फायरिंग, एक युवक पैर में गोली लगने की सूचना

Datia, Madhya Pradesh:दतिया में दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग, करीब 30 राउंड गोलियां चलाई जाने की चर्चा है; एक युवक के पैर में गोली लगने की जानकारी है. भदौरिया की खिड़की के पास रंजिश को लेकर विवाद के बाद यह घटना सामने आई. शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत भदौरिया की खिड़की के पास शनिवार को दोनों पक्षों के बीच विवाद के बाद फायरिंग शुरू हो गई. घटना में एक युवक के पैर में गोली लगी. दोनों पक्षों की ओर से करीब 30 राउंड गोलियां चलाई गईं; पुलिस ने इसे संदिग्ध माना और जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, पीड़ित शिवम रायकवार मुंबई में निवास करता है और दीपावली मनाने अपने घर दतिया आया हुआ था. पुराने रंजिश को लेकर अंशुल यादव, अजय चौहान सहित कुछ अन्य लोग शिवम को घर से बुलाकर ले गए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. परिजनों के विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और फायरिंग शुरू हो गई. बताया गया है कि फायरिंग के दौरान अजय चौहान के पैर में गोली लगी. उसे जिला अस्पताल लाकर चिकित्सकों ने ग्वालियर रेफर कर दिया. रास्ते में कोलारियल के पास एंबुलेंस के साथ उसे पकड़ लिया गया और वापस दतिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल से जले हुए पांच कारतूस बरामद किए हैं. कोतवाली थाना प्रभारी सुधीर हिनारिया के बयान के अनुसार शिवम रायकवार की रिपोर्ट पर अंशुल यादव, अजय चौहान और अन्य चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.
0
0
Report

जालौन के दुर्गा मंदिर में जूते पहनकर दरोगा के बैठने से श्रद्धालुओं में नाराजगी

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में दुर्गा मंदिर में जूते पहनकर बैठे दरोगा का वीडियो वायरल, मां के दरबार में जूते पहनकर मेज पर बैठे दरोगा का श्रद्धालु ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल, पुजारी के सवाल उठाने पर मंदिर से भागते नजर आए कालपी कोतवाली में तैनात दरोगा, मंदिर में जूते पहनकर दरोगा के बैठने से श्रद्धालुयों में नाराजगी, धार्मिक स्थल की मर्यादा व पुलिसकर्मी के आचरण को लेकर श्रद्धालुओं ने उठाए सवाल, मंदिर में जूते पहने बैठे दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा मंदिर का मामला।
0
0
Report
Advertisement

हुड्डा ने गन्ने के भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल की मांग की, 15 रुपये वृद्धि पर किसान नाराज

Rohtak, Haryana:रोहतक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा किसानों के समर्थ में आए और कहा कि गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल हो, जबकि अभी केवल 15 रुपये की वृद्धि हुई है, इससे किसानों के साथ भद्दा मजाक किया गया है। हुड्डा ने आगे कहा कि कांग्रेस के समय किसानों को सबसे अधिक फसल मूल्य मिला करता था; मौजूदा सरकार खाद, बीज और कीटनाशकों पर जीएसटी लगाकर किसानों की लागत बढ़ा रही है, पर किसानों को उचित मूल्य नहीं मिल रहा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हरियाणा में अपराध बढ़ रहा है और मुख्यमंत्री से लेकर प्रशासन तक सब कुछ नियंत्रण से बाहर है; गृह मंत्रालय के सोशल प्रोग्रेसिव इंडेक्स के हवाले से हरियाणा को देश का सबसे असुरक्षित प्रदेश बताया गया और लगभग 80 गैंग सक्रिय बताई गईं। हुड्डा ने अभय चौटाला पर भी निशाना साधा और कहा कि थotha चना, बाजे घना, जनता सब जानती है कि भीतर कितना दम है।
0
0
Report

पंचकुला में बाल दिवस: राज्यस्तरीय प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

Panchkula, Haryana:*PANCHKULA BREAKIG* *पंचकूला में आज राज्य स्तरीय बाल दिवस समारोह, मेधावी बच्चों को किया गया सम्मानित...* *हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से भव्य आयोजन, सुमन सैनी कर रही हैं समारोह की अध्यक्षता...* पंचकूला में बाल दिवस के अवसर पर हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से राज्य स्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिता, पुरस्कार वितरण एवं बाल दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपप्रधान सुमन सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रही हैं। कार्यक्रम का आयोजन आज सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बहुउद्देशीय हुए हॉल में किया गया। इस अवसर पर राज्य स्तरीय बाल दिवस प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उन्हें अपनी रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए मंच प्रदान करना है।
0
0
Report

पंचायत चुनाव के चौथे चरण में पंचायत समितियों में मतदान जारी, डीडवाना-खुचामन में प्रतिशत बढ़ोतरी

Didwana, Rajasthan:डीडवाना-कुचामन जिले में पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के तहत चार पंचायत समितियों में मतदान सुचारु रूप से जारी है। दोपहर 1 बजे तक जिले में कुल 37.90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। डीडवाणा पंचायत समिति में 36.57 प्रतिशत, कुचामन में 38.11 प्रतिशत, लाडनूं में 40.49 प्रतिशत और मौलासर में 35.92 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं मतदान प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह और पुलिस महानिरीक्षक डॉ. रवि ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दौलतपुरा, आजवा, पाटन और कलवानी के मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया, कानून व्यवस्था तथा सरपंच और पंच चुनाव से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर अवधेश मीना, पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारे लाल शिवरान, उप जिला निर्वाचन अधिकारी रतन कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

सुल्तानपुर में 1 वर्षीय बच्चे के अपहरण मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी

Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर में बीते 7 नवंबर को एक वर्षीय बच्चे के अपहरण के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बच्चे के अपहरण करने वाली महिला और बच्चे को खरीदने वाले युवक के साथ साथ महिला के पास से खरीद फरोख्त के 50 हजार रूपये भी बरामद कर लिए हैं, साथ ही अपहृत बच्चे को पीड़ित परिजनों को सौंप कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही में जुट गई है। दरअसल जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थानाक्षेत्र के ककोरगहना गांव की रहने वाले रोशन की पत्नी रुबीना कादीपुर आई हुई थी। दिनांक 7 नवंबर को वो कादीपुर कोतवाली के पटेल नगर चौराहे के पास अपनी 8 वर्षीय बेटी के साथ एक वर्षीय बच्चे तौफीक को छोड़कर पानी लाने गयी हुई थी। इसी दौरान अज्ञात द्वारा एक वर्षीय बच्चे तौफीक का अपहरण कर लिया गया। आनन फानन रुबीना कोतवाली पहुंची और पूरे मामले से पुलिस को अवगत करवाया। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज पड़ताल शुरू की। बस अड्डे के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जाने लगे, जिसमें एक महिला बच्चे को ले जाते दिखी। पुलिस ने मुखबिर लगाया तो पता चला कि इस महिला का नाम ऊषा है और ये कादीपुर कोतवाली की ही रहने वाली है। जिसके बाद पुलिस ने ऊषा के घर छापा मारा तो पता चला कि उसने कादीपुर खुर्द के रहने वाले जितेंद्र को 50 हजार रूपये लेकर बच्चे तौफीक को बेच दिया। जिसपर पुलिस जितेंद्र के पास पहुंची और बच्चे तौफीक सहित जितेंद्र को गिरफ्तार कर किया। पुलिस की माने तो जितेंद्र बच्चे को मुंबई ले जाकर बेचने वाला था, लेकिन उसके पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया। फिलहाल अपहृत बच्चे को पीड़ित महिला को सौंप दिया गया है, साथ ही आरोपी महिला ऊषा और आरोपी युवक जितेंद्र के खिलाफ कड़ी कार्यवाही में जुट गई है.
0
0
Report

रामनगर में पशु क्रूरता: दो पिकअप में 11 मवेशी बरामद, दो गिरफ्तार

Ramanagara, Karnataka:उत्तराखंड के रामनगर में पशुओं के साथ क्रूरता का एक गंभीर मामला सामने आया है। रात्रि चेकिंग के दौरान शक्तिनगर क्षेत्र में दो पिकअप वाहनों से कुल 11 मवेशी बरामद किए गए, सभी को रस्सियों से बांधकर बेहद कमी जगह में ठूंस-ठूंसकर रखा गया था। पुलिस ने मौके से दोनों पिकअप चालकों को गिरफ्तार कर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। घटना के अनुसार, पहले पिकअप में दो भैंस और चार भैंस के बच्चे मिले, जबकि दूसरे वाहन में तीन भैंस, एक बड़ा कटरा और एक भैंस का बच्चा बरामद हुआ। कुल 11 मवेशी बरामद किए गए। आरोपियों की पहचान निजाम पुत्र मकसूद अली, निवासी भोजपुर, जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश और मारूफ पुत्र मोहम्मद रऊफ, निवासी शक्तिनगर, गूलरघट्टी, रामनगर के रूप में हुई। थाना रामनगर में मुकदमा संख्या 362/2026 के तहत पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(घ) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top