महेंद्र प्रताप सिंह राणा का स्वागत, करणी सेना की भव्य रैली में शामिल हुए सैकड़ों वाहन
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन से 15 किलोमीटर दूर आगर रोड पर कदवाली गांव में करणी सेना के सैनिक प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह राणा का स्वागत सम्मान कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान करणी सेना के सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद सिंह पंवार, क्षत्रिय करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष एंदल सिंह राणा भी उपस्थित रहे। यहां कार्यक्रम के पहले एक विशाल वाहन रैली भी निकाली गई। जिसमें सैकड़ो की संख्या में वाहन मौजूद थे। मीडिया से चर्चा में करणी सेना के सैनिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह राणा ने कहा कि सांसद रामजीलाल सुमन की जगह आगरा का पागलखाना है । राणा सांगा देश का सम्मान और अभिमान है।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ ED की चार्जशीट
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ विशेष PMLA अदालत में पूरक चार्जशीट दाखिल की है। साथ ही रायपुर स्थित उनकी ₹9.06 करोड़ की दो अचल संपत्तियां कुर्क की गई हैं।
ED के अनुसार, 2019-2023 के दौरान सिंडिकेट द्वारा जुटाए गए अवैध धन में से ₹860 से ₹880 करोड़ अग्रवाल के निर्देश पर पार्टी दफ्तर 'राजीव भवन' पहुंचाए गए, जिसमें से करीब ₹72 करोड़ उनके नियंत्रण में थे। मामले में अब तक कुल कुर्की ₹610.34 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
