icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
484665
Ashutosh TripathiAshutosh TripathiFollow14 Apr 2025, 07:09 pm

संविधान निर्माता बाबा साहब की जयंती पर मानपुर कांग्रेस ने किया उनकाे पुण्य स्मरण

Manpur, Madhya Pradesh:

आज दिनांक को मानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनके तैल चित्र पर पुष्पमाला चढ़ा श्रद्धांजलि अर्पित की कार्यक्रम में बाबा साहब के प्रसिद्ध विचारों को याद किया गया, ब्लॉक कांग्रेस मानपुर के संगठन मंत्री विजय गौतम ने वर्तमान सरकार के नीतियों पर चिंता जताई और कहा कि वर्तमान परिस्थितियों बाबा साहब के विचारों के विपरीत हैं. बाबा साहब सामाजिक न्याय के पुरोधा थे, बाबा साहब का दिया संविधान भारत को अग्रणी देश बनाएगा, वही कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेसी एडवोकेट कुशलेंद्र तिवारी ने कहा कि मनुष्य अपने कर्मों से महान बनता है जन्म से नहीं हम सबको बाबा साहब के विचारों को अपने दैनिक जीवन में अपनाचाहिए श्रद्धांजलि सभा में मानपुर मंडलम अध्यक्ष श्रीकांत गुप्ता रवि सेन आदि कांग्रेस जन मौजूद रहे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

शाहगंज शराब दुकान विवाद, तीन घायल; CCTV वायरल

Jaunpur, Uttar Pradesh:शाहगंज में शराब की दुकान पर बवाल, दो पक्षों में मारपीट तीन घायल, इस वारदात का वीडियो सीसीटीवी में हुआ कैद हुआ वायरल जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के हाईवे मेन रोड स्थित एक शराब की दुकान पर मामूली कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना के दौरान दुकान में तोड़फोड़ किए जाने का भी आरोप है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, शराब की दुकान पर किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। कुछ ही देर में विवाद ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। घटना में तीन लोग घायल हो गए। अचानक हुए हंगामे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। घायलों में चिकित्सक डॉ. हरिओम मौर्य का नाम भी बताया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और विवाद की वजह के साथ ही घटना में शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। शराब की दुकान पर हुए हंगामे और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। फिलहाल, विवाद की वास्तविक वजह और तोड़फोड़ के आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। बाईट घायल बाईट हरिओम मौर्य डॉक्टर
0
0
Report

करगहर में आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका पर रिश्वत लेने का वीडियो वायरल, जांच शुरू

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां करगहर प्रखंड के बाल विकास परियोजना विभाग के महिला पर्यवेक्षिका का रिश्वत लेते एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस विनीता कुमारी ने महिला पर्यवेक्षक का प्रभा सिंह को फिलहाल उनके सेक्टर से हटकर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कार्यालय करगहर के मुख्यालय के अधीन रहने का निर्देश दिया है। चुकी वायरल वीडियो की हम पुष्टि नहीं करते है। लेकिन वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक आंगनबाड़ी सेविका महिला पर्यवेक्षिका प्रभा सिंह को उनके दफ्तर में कैश दे रही है। कैश लेते समय प्रभा सिंह को आशंका हो जाती है कि उनका वीडियो बनाया जा रहा है, तो वह टोकती भी है। लेकिन वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि प्रभा सिंह को एक कागज में मोड़ कर रुपये दिए जा रहे हैं। जिसके बाद वह खोलकर उस रुपए को देख भी रही है। बता दे की वीडियो गुरुवार का बताया जा रहा है। इस संबंध में आरोपी महिला पर्यवेक्षिका प्रभा सिंह ने इसके पीछे साजिश बताया है। वही जिला प्रोग्राम पदाधिकारी विनीता कुमारी ने बताया है कि मामले में दो सदस्य वाली जांच टीम गठित कर दी गई है। करगहर के बीडीओ तथा अंचलाधिकारी इसकी जांच कर रिपोर्ट सौंपेंगे। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। बता दे की आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लगातार बंदरबांट एवं भ्रष्टाचार की खबरें आती है।
0
0
Report
Advertisement

बीकानेर में MD ड्रग के कब्जे, दो गिरफ्तार, थार कार भी जप्त

Bikaner, Rajasthan:बीकानेर के श्री डूंगरगढ़ से बड़ी खबर मादक पदार्थ एमडी सहित दो गिरफ्तार थाना अधिकारी कश्यप सिंह के सुपरविजन में सब इंस्पेक्टर मोहनलाल की टीम ने कार्रवाई को दिया अंजाम ठुकरियासर निवासी दो युवकों को थार गाड़ी व 3.63 ग्राम मादक पदार्थ एमडी सहित किया गिरफ्तारी पुलिस थाने के सामने सर्विस रोड पर की कार्रवाई बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाया गया ऑपरेशन नीलकंठ लगातार चल रहा है और नशा तस्करों पर पूरी तरह से नकेल कसी जा रही है। श्रीडूंगरढ़ में मादक पदार्थ के खिलाफ ऑपरेशन नीलकंठ अभियान का लगातार जारी है और तस्कर सलाखों के पीछे जा रहे हैं। श्रीडूंगरगढ़ सीओ निकेत पारीक थाना अधिकारी कश्यप सिंह राघव के सुपरविजन में चलाये गए अभियान में पुलिस ने शनिवार को सुबह दो लोगों को मादक पदार्थ एमडी सहित गिरफ्तार किया है। सब इंस्पेक्टर मोहनलाल कड़वासरा की टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई है जिसमें आरोपी राकेश कड़वासरा पुत्र लigotाराम, सांवरमल मोटसरा पुत्र मघाराम निवासी ठुकरियासर को 3.63 ग्राम मादक पदार्थ एमडी सहित दबोचा गया है। आरोपियों के कब्जे से एक थार गाड़ी भी जप्त की गई है यह कार्रवाई पुलिस थाने के ठीक सामने सर्विस रोड पर की गई है। पुलिस टीम में सब इंस्पेक्टर मोहनलाल ASI भंवरु खान कांस्टेबल अनिल कुमार, राकेश कुमार राजेश कुमार की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है फिलहाल पुलिस दोनों ही आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि यह मादक पदार्थ कहां से लेकर आए।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली में CJP प्रदर्शन: 1200 अधिकारी तैनात, गाड़ियों चेकिंग से स्थिति शांत रखने योजना

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: CJP के होने वाले प्रदर्शन के संबंध में नॉर्थ-ईस्ट DCP राहुल अलवाल ने कहा, "...उत्तर-पूर्व ज़िला में हमारे खुद के 1200 अधिकारी हैं जो तैनात हैं। इसके अलावा हमें दो अन्य सुरक्षा कंपनियां भी मिली हैं... हम यहां आने वाली गाड़ियों को चेक कर रहे हैं। CJP को प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं मिली है और ऐसे में गाजियाबाद या यूपी ने आकर उसमें अवैध तरीके से शामिल न हों क्योंकि फिर उन पर कार्रवाई होगी। जो भी युवा या फिर किसी पार्टी वाले लोगों को गाड़ी में लेकर आएंगे तो हम उन्हें समझाएंगे कि वो वापस चले जाए। अगर वो ऐसे नहीं करेंगे और नहीं जाएंगे तो फिर उनपर हम कार्रवाई करेंगे। उसके लिए हिसाब से हमारे पास पर्याप्त बल है... हमारा उद्देश्य है कि क्षेत्र में शांति बनी रहे और जो स्थिति होगी उसके लिए हम तैयार हैं..."
0
0
Report

मंडला में फर्जी चिकित्सा अधिकारी बनकर लूट, चार युवक 20 हजार लूटकर फरार

Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में फर्जी चिकित्सा अधिकारी बनकर लूट! मध्यप्रदेश शासन लिखी बोलेरो में पहुंचे चार युवक, हेल्थ क्लिनिक संचालक से 20 हजार रुपये लूटने का आरोप! गांव गांव घूमकर क्लिनिक संचालकों को बनाते थे निशाना मंडला - जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मक्के में लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि मध्यप्रदेश शासन लिखी बोलेरो गाड़ी में सवार होकर पहुंचे चार युवकों ने खुद को चिकित्सा अधिकारी बताकर हेल्थ क्लिनिक संचालक डॉ. युवराज पुरी गोस्वामी के साथ मारपीट की और 20 हजार रुपये लूट लिए। घटना के बाद पीड़ित ने नैनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और बम्हनी थाना पुलिस ने बोलेरो वाहन सहित चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आरोपियों ने खुद को चिकित्सा अधिकारी बताकर वारदात को अंजाम क्यों दिया और मध्यप्रदेश शासन लिखी गाड़ी का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जा रहा था।
0
0
Report
Advertisement

मुरादाबाद भाजपा विधायक पर नौकरों को बेरहमी से पिटवाने और करंट लगाने के आरोप

Moradabad, Uttar Pradesh:एंकर : मुरादाबाद मे सत्ता पक्ष के दबंग विधायक पर अपने बेटे के कंगन चोरी होने पर तीन नौकरो को घर मे बंधक बनाकर उल्टा लटकाकर पिटवाने और फिर उनके जख्मो पर नमक लगाने एवं करंट लगवाने जैसे गंभीर आरोप लगे है, घायल नौकर के परिजनों ने आरोप लगाते हुए दो थानो डिलारी एवं ठाकुरद्वारा मे तहरीर देकर कार्यवाही एवं बेहतर उपचार की मांग की है,आरोप है की एक नौकर रामू की हालत गंभीर है जिसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, परिजनों का कहना है की उसके ऊपर बीजेपी विधायक के बेटे के महल से कंगन चोरी करने का आरोप लगाया गया है, युवक के परिवार वालों के साथ भीड़ ने थाने पहुँच कर विधायक के चंगुल से युवक को छुड़ाने और मुकदमा दर्ज करने के लिए शिकायत दी है, घटना ठाकुरद्वारा थाना इलाके की है जहाँ भाजपा के बिजनौर की बढ़ापुर सीट से विधायक कुंवर सुशांत सिंह का निवास है, बीजेपी विधायक कुंवर सुशांत सिंह पूर्व सांसद स्वर्गीय कुंवर सर्वेश सिंह के पुत्र है।
0
0
Report

रतलाम में चड्डी-बनियान चोर गिरोह गिरफ्तार, 8 लाख रुपये के आभूषण बरामद

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में लगातार हो रही चोरी की वारदातों के बीच पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चड्डी-बनियान चोर गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी की तलाश अब भी जारी है। खास बात ये है कि सभी आरोपी गुजरात के दाहोद के रहने वाले हैं और इनमें एक ज्वेलर्स भी शामिल है, जिसके पास आरोपी चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बेचते थे। पुलिस के मुताबिक, ये गिरोह पिछले करीब आठ महीनों से रतलाम में लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। वारदात के दौरान आरोपी अपने कपड़े उतारकर सिर्फ चड्डी-बनियान में निकलते थे, ताकि सीसीटीवी कैमरों में कपड़ों के आधार पर उनकी पहचान न हो सके। गिरफ्तार आरोपियों में कुछ के खिलाफ दाहोद में पहले से अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी समेत करीब 8 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है। अब पुलिस रिमांड लेकर अन्य वारदातों और चोरी के माल की बरामदगी को लेकर पूछताछ करेगी।
0
0
Report
Advertisement

कुएं में गिरकर महिला की मौत, मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप

Damoh, Madhya Pradesh:कुएं में गिरी महिला, देर रात किया गया रेस्क्यू, मौत के बाद मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप.. दरअसल बीती शाम यहां के मानस नगर में किराए से रहने वाली महिला बाजार से घर आईं और उन्होंने बंद दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला तो वो दूसरे गेट से अंदर जाने लगीं लेकिन उन्हें ये पता नहीं था कि इस रास्ते से जाने पर एक कुआं है जो बिना मुंडेर के है और वो उसमें गिर गईं. आवाज आने के बाद परिजनों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन नहीं बचा पाए. ये महिल सविता और उनका परिवार आठ दिन पहले ही इस मकान में रहने आए थे और इस कुँए से वाकिफ नहीं थे. जिस रास्ते से मृतिका गई उसके दरवाजे पर ताला लगा रहता था लेकिन उस वक्त ताला कैसे खुला, इसके बारे में किसी को पता नहीं है. मृतिका के परिजनों ने मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top