icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
221508
SMSyed Mohd.RazaFollow15 Apr 2025, 05:11 am

Prayagraj - बाबा अंबेडकर की जयंती पर किया भव्य समारोह का आयोजन

Inayat Patti, Uttar Pradesh:

 वरिष्ठ समाज सेविका रिंकी सरोज ने बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर बलीपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में रिंकी सरोज ने बाबा साहेब के योगदान और उनके विचारों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज के सभी वर्गों के लिए एक समानता का आधार तैयार किया और हमें उनके सिद्धांतों का पालन करना चाहिए। बिरहा गायक को पुष्प देकर सम्मानित किए। कार्यक्रम में स्थानीय शिक्षकों, छात्रों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया। रिंकी सरोज ने लोगों से अपील कि वे बाबा अंबेडकर के सिद्धांतों को अपनाते हुए समाज में शिक्षा और जागरूकता फैलाने का कार्य करें। इस अवसर पर पारंपरिक तरीके से बाबा साहेब की पूजा अर्चना भी की गई और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गौर प्रतिमा के सामने युवक ने बाइक में आग लगाई, पुलिस जांच शुरू, स्थिति शांत

Sagar, Madhya Pradesh:गौर प्रतिमा के सामने युवक ने खुद की बाइक को किया आग के हवाले, फायर ब्रेडेड ने पाया काबू... एंकर / सागर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के सबसे व्यस्ततम तीन बत्ती तिराहे पर उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब डॉ. हरिसिंह गौर की प्रतिमा के सामने दिन दहाड़े एक व्यक्ति ने अपनी मोटरसाइकिल में आग लगा दी। आग लगाने के बाद व्यक्ति मौके से भाग गया。 बाइक में आग लगते ही तेज लपटें उठने लगीं और धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। घटना देखकर आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने पानी की बौछार कर कुछ ही देर में बाइक में लगी आग पर काबू पा लिया。 फिलहाल बाइक किसकी है और व्यक्ति ने किस वजह से अपनी मोटरसाइकिल में आग लगाई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।
0
0
Report

समान नागरिक संहिता पर बहस: मौलाना शहाबुद्दीन ने कानून के राज्य-विशिष्ट मॉडल पर जोर

Bareilly, Uttar Pradesh:भारत सरकार के ग्रह मंत्री अमित शाह जी के समान नागरिक संहिता पर दिए गए बयान को लेकर देश में एक बहस छिड़ गई है। वहीं मुस्लिम संगठनों ने देश व्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान भी किया है। इस पर आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने प्रेस को जारी किए गए बयान में कहा कि समान नागरिक संहिता कानून को लागू करने के लिए संविधान ने कुछ शर्तें रखी है, उनमें खास बात ये कही गई है, कि जिस राज्य में ये कानून लागू किया जाएगा, वहां रहने वाले हर समुदाय व हर सम्प्रदाय के व्यक्तियों की राए ली जाएगी। अगर सभी नागरिक Ucc कानून बनाने पर सहमत है, तो राज्य में कानून लागू किया जाएगा, अन्यथा नहीं। मौलाना ने कहा कि समान नागरिक संहिता का डराफ जिन जिन राज्यों में बनाया जा रहा है, वो सिर्फ एक ही राज्य का मौडल है। जबकि अलग-अलगStates में अलग-अलग मुद्दे व मसाइल है, और अलग-अलग धर्मों के मानने वालों की जनसंख्या है। इसलिए एक राज्य का मौडल सभी राज्यों पर लागू नहीं किया जा सकता। मौलाना ने कहा कि एक कानून एक देश को भारत में लागू करने के लिए बड़ी समस्याओं से गुजरना पड़ेगा, बिल्कुल ऐसे ही समान नागरिक संहिता का कानून हैं। क्योंकि संविधान ने जाती , जन जाति और दूसरे कबीलों व आदिवासीयों को अलग-अलग सुहूलते उपलब्ध कराई है। Ucc को लागू करने में सबसे बड़ी समस्या नार्थ ईस्ट के राज्यों में आएगी, क्योंकि नागा समुदाय, मिज़ोरम में मिज़ोरम समुदाय और दूसरे जन जाति समुदाय को Ucc के दायरे में नहीं लाया जा सकता। नार्थ ईस्ट राज्यों में इन समुदाय की नागरिए व देहात क्षेत्रो में अपने अलग-अलग कानून ढांचे सालों से स्थापित है, और इनको संविधान भी संरक्षण देता है। इसलिए इनसे छेड़छाड़ करना अच्छा नहीं होगा। मौलाना ने आगे कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के साथ ही सभी समुदाय को धार्मिक आजादी दी गई है। अगर समान नागरिक संहिता द्वारा धार्मिक आजादी को छीनने की कोशिश होगी, तो ये देश हित में नहीं होगा। भारत के 30 करोड़ मुसलमानो का मानना है कि Ucc शरियत में मुदakhjalat करता हुआ कानून हैं, इसलिए इसको लागू न किया जाए, अगर लागू किया जाता है, तो इस पर अमल करने के लिए मुसलमानो को मजबूर न किया जाए। मौलाना ने तमाम मुस्लिम संगठनों से अपील करते हुए कहा कि जम्हूरी व्यवस्था में धरना प्रदर्शन करना हर व्यक्ति का अधिकार है। मगर इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि एहतजाज के दौरान भीड़ हिंसक ना हो , प्रदर्शन कारियों को ये बात खूब अवगत करा देना चाहिए कि एहतजाज अम्न व शांति के साथ में किया जाएं। किसी तरह भी उकदरभ न हो और हर काम कानून के दायरे में रहकर किया जाएं।
0
0
Report
Advertisement

तेज रफ्तार बाइक ने ई-रिक्शा को टक्कर, चार स्कूली छात्राएं घायल

Damoh, Madhya Pradesh:बाइक ने मारी ई रिक्शा को टक्कर चार स्कूली छात्राएं घायल ई रिक्शा को बाइक ने मारी टक्कर चार स्कूली छात्राएं घायल दो गंभीर.. एंकर/ दमोह में सड़क हादसे कम नहीं हो रहे तो रफ्तार का कहर भी साफ देखने को मिल रहा है, स्टेट हाइवे पर हर दिन सामने आने वाले हादसों के अलावा शहरी इलाके में सरपट दौड़ रही गाड़ियां हादसों की वजह बन रही है। आज फिर शहर के जटाशंकर इलाके में एक तेज रफ्तार बाइक ने एक ई रिक्शा को जबरदस्त टक्कर मार दी और रिक्शा पलट गया। इस रिक्शे में चार स्कूली छात्राएं सवार थी और ऑटो पलटने से वो उसके नीचे दब गई। स्थानीय लोग उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां दो छात्राओं को गंभीर चोटें आई है जिनका इलाज किया जा रहा है वहीं हादसे के बाद बाइक सवार और ई रिक्शा का ड्राइवर दोनों भाग खड़े हुए है जिनकी तलाश की जा रही है।
0
0
Report

रायपुर के अंतर्राज्यीय मोबाइल चोरियों का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

Begun, Rajasthan:रायपुर में मोबाइल लूट और चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय सिंडिकेट का कबीर नगर पुलिस ने पर्दाफाश किया है.. पुलिस ने गिरोह के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.. पुलिस के मुताबिक इस नेटवर्क की कड़ियां रायपुर से ओडिशा और राजस्थान तक जुड़ी थीं और करीब 100 मोबाइल चोरी एवं लूट की घटनाओं का खुलासा हुआ है.. कार्रवाई के दौरान 14 मोबाइल फोन और 2 लैपटॉप भी जब्त किए गए हैं.. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर शहजाद अली उर्फ भिंडी को पकड़ा, जिसके बाद पूछताछ में पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ.. जांच में सामने आया कि रायपुर से लूटे और चोरी किए गए मोबाइल ओडिशा भेजे जाते थे, जहां उनका लॉक खोलकर पहचान बदलने के बाद बेचा जाता था.. कुछ मोबाइल राजस्थान के कोटा भेजे जाते थे, जहां उनका लॉक खोलने का काम किया जाता था.. कबीर नगर पुलिस और साइबर टीम ने रायपुर, ओडिशा और राजस्थान में कार्रवाई कर गिरोह की पूरी श्रृंखला को ट्रेस किया..
0
0
Report
Advertisement

सीकर के श्रीमाधोपुर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के साथ कलश यात्रा

Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर धार्मिक कार्यक्रम को लेकर उल्लास सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन, महावीर दल मंदिर से निकली यात्रा, गाजेबाजे के साथ निकली भव्य कलशयात्रा, महावीर दल अखाड़े में होगा दोपहर 12.30 बजे से 4.30 बजे तक होगी आयोजित, मायड़ भाषा में पूज्य पंडित जयगोपाल शास्त्री करेगें कथा का वाचन, कलशयात्रा पर की पुष्प वर्षा शहर में धार्मिक कार्यक्रम को लेकर शहर में उल्लास का माहौल है। सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत महावीर दल मंदिर से हुई। श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ कलश लेकर यात्रा में शामिल हुए। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कलश यात्रा के दौरान धार्मिक भजनों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए। आयोजकों ने बताया कि सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन महावीर दल अखाड़े में प्रतिदिन दोपहर 12:30 से शाम 4:30 बजे तक किया जाएगा। कथा का वाचन मायड़ भाषा में पूज्य पंडित जयगोपाल शास्त्री द्वारा किया जाएगा। कलश यात्रा के दौरान शहर में धार्मिक माहौल बना रहा।
0
0
Report

सीकर के शहीद सुरेश कुमार नटवाड़िया को गांव ने दी श्रद्धांजलि

Sikar, Rajasthan:श्रीमाधोपुर सीकर सिमारला कोटड़ी का लाल शहीद सुरेश नटवाड़िया, देश की रक्षा में दी प्राणों की आहुति श्रीमाधोपुर। सिमारला कोटड़ी गांव की धरती ने भी देश की रक्षा के लिए अपना एक वीर सपूत खोया,लेकिन शहीद सुरेश कुमार नटवाड़िया की शहादत आज भी गांववासियों के लिए गर्व का विषय है।शहीद सुरेश कुमार नटवाड़िया का जन्म 1 जून 1982 को हुआ था।वे रक्षक एसएससी (साउथ) यूनिट में सेवाएं दे रहे थे। 3 अप्रैल 2015 को लेह-लद्दाख की दुर्गम पहाड़ियों में वे अपने साथियों के साथ मिशन पर थे।मिशन पूरा करने के बाद जवान दो गाड़ियों में सवार होकर वापस लौट रहे थे।इसी दौरान अचानक पहाड़ से भारी बर्फ स्खलन हो गया।बर्फ की चपेट में आने से दोनों गाड़ियाँ पलट गईं।हादसे में सुरेश कुमार सहित चार जवान बर्फ में दब गए।जबकि छह अन्य जवान झाड़ियों और पहाड़ी क्षेत्र में जा गिरे।बर्फ में दबे जवानों को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया।करीब चार दिन बाद शहीद सुरेश कुमार की पार्थिव देह बरामद हुई।देश सेवा करते हुए उन्होंने मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।शहीद की माता कमला देवी गृहिणी हैं।पिता रूड़ाराम खेती-किसानी का कार्य करते हैं।वीरांगना पत्नी सजना देवी गृहिणी हैं।शहीद के दो भाई मनोहर लाल और राकेश कुमार हैं, जो पिता के साथ खेती करते हैं।शहीद सुरेश कुमार के परिवार में एक बेटा और एक बेटी है।बेटा घनश्याम सातवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है।बेटी लक्ष्मी आठवीं कक्षा में अध्ययनरत है। शहीद सुरेश कुमार की वीरता और बलिदान को गांव आज भी श्रद्धा और सम्मान के साथ याद करता है。
0
0
Report

हनुमानगढ़: कांग्रेस समर्थित पार्षदों पर पुलिस-प्रशासनिक दबाव का आरोप, जांच की मांग

Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) कांग्रेस समर्थित पार्षदों पर पुलिस-प्रशासनिक दबाव के आरोप,डीसीसी ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, कहा-राजनीतिक समर्थन के आधार पर न हो किसी के खिलाफ कार्रवाई हनुमानगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव की मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद कांग्रेस समर्थित पार्षदों, प्रत्याशियों और उनके परिजनों पर कथित पुलिस एवं प्रशासनिक दबाव बनाए जाने का मुद्दा सामने आया है। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बी आदित्य को ज्ञापन सौंपकर शिकायतों की निष्पक्ष, तथ्यात्मक एवं पारदर्शी जांच कराने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की गई। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनीष मक्कासर ने कहा कि चुनाव सम्पन्न होने के बाद जिले के विभिन्न स्थानों से ऐसी शिकायतें एवं सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं कि कुछ स्थानों पर कांग्रेस समर्थित पार्षदों, प्रत्याशी और उनके परिजनों को पुलिस एवं प्रशासनिक स्तर पर कथित रूप से परेशान करने, दबाव में लेने अथवा भय का वातावरण उत्पन्न करने के प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ मामलों में सरकारी मशीनरी एवं पुलिस तंत्र का कथित रूप से राजनीतिक उद्देश्य से उपयोग कर कांग्रेस समर्थित व्यक्तियों को प्रभावित अथवा दबाव में लेने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस ने इन शिकायतों की वास्तविकता का निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के माध्यम से निर्धारण किए जाने की मांग की。
0
0
Report
Advertisement

पटना के नया गांव में पुलिस टीम पर हमला, 14 नामजद के खिलाफ प्राथमिकी

Patna, Bihar:पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के नया गांव में बुधवार देर रात वारंटियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस टीम नगीना राय और मंजय कुमार को गिरफ्तार करने के लिए नया गांव पहुंची थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले में पटना यूनिवर्सिटी टीओपी प्रभारी एसआई दिवाकर पांडेय के सिर में चोट लगी। वहीं, रमेश कुमार और एडिशनल एसएचओ को भी हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। टाउन एसडीपीओ-1 राजेश रंजन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नया गांव में एक अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गई थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में एसआई दिवाकर पांडेय के सिर में चोट लगी है। एसडीपीओ ने बताया कि मामले में 14 नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही हमले में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

बृजभूषण ने बाबा रामदेव पर 50 करोड़ मानहानि केस दर्ज कराया—राजनीति नया मोड़

Noida, Uttar Pradesh:गोंडा, उत्तर प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बाबा रामदेव के पतंजलि फूड्स लिमिटेड द्वारा अपने खिलाफ 50 करोड़ रुपये का मानहानि केस दर्ज होने पर कहा, "देखिए राजनीति का एक स्लोगन है - चर्चा, पर्चा, खर्चा।" तो अभी तक देश में मेरी चर्चा कुछ दूसरे मामले में थी। अब बाबा जी आ गए और जो बीता हुआ मामला है, वो भी देश हित में, खेल हित में, बच्चों के हित में था। यह घी का मामला भी देश हित में, लोगों के हित में है और यह सत्य है। जिस समय यह मामला हुआ था, उस समय इनका घी 500 रुपये किलो बिकता था और उस समय निकट देहात में भी 35 रुपये, 40 रुपये किलो दूध का रेट था। और शहर में 50 रुपये था और अच्छे शहर में 60 रुपये, 70 रुपये था। तो मैंने उनके चेले बालकृष्ण जी से एक ही सवाल पूछा जब उनका फोन आया मेरे पास कि एक बात से मुझको संतुष्ट कर दीजिए, अगर 30 रुपये ही रेट पकड़ लें तो 900 रुपये, 40 पकड़ लें तो 1200 रुपये, 50 पकड़ लें तो 1500 रुपये, तो जो चीज 1500 में तैयार हो रही है, आप 500 में कैसे बेचते हैं और उसके बाद मेहनत-मजदूरी कैसे बेचते हैं। उस बात का उत्तर वो नहीं दे पाए, अब ये जो आया है, देखा जाएगा।
0
0
Report

कूनो में चार नए चीता शावक, प्रोजेक्ट चीता की चार सालगिरह

Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारत में जन्मी मादा चीता KGP12 ने 4 नए चीता शावकों को जन्म दिया है। प्रोजेक्ट चीता की चौथी वर्षगांठ के मौके पर कूनो से आई इस खबर ने वन्यजीव संरक्षण की मुहिम को एक और बड़ी उपलब्धि दी है। कूनो नेशनल पार्क में एक बार फिर चीता परिवार बढ़ा है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव सीएम डॉ मोहन यादव ने X पर इसकी जानकारी साझा की है। उन्होंने कूनो नेशनल पार्क और प्रोजेक्ट चीता की पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। यानी प्रोजेक्ट चीता के चार साल पूरे होने के साथ ही कूनो की धरती पर चार नई जिंदगियों ने दस्तक दी है। कूनो में लगातार बढ़ती चीतों की संख्या के बीच इन नए शावकों का जन्म वन्यजीव संरक्षण के लिए एक और महत्वपूर्ण पड़ाव है। कूनो की धरती पर बढ़ता चीता परिवार… और दुनिया के नक्शे पर श्योपुर की बढ़ती पहचान।
0
0
Report

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने UCC पर शरियत दखल का विरोध; राज्यों के लिए मॉडल चाहिए

Noida, Uttar Pradesh:मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने UCC को लेकर बयान जारी किया मौलाना ने कहा UCC शरियत में दखल अंदाजी करता है, इसलिए मुसलमानों को मंजूर नहीं मौलाना ने कहा अलग-अलग राज्यों के लिए एक ही UCC मॉडल लागू नहीं किया जा सकता नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में अलग कानून व्यवस्था होने का भी मौलाना ने हवाला दिया कहा संविधान ने विभिन्न समुदायों को अलग-अलग अधिकार और संरक्षित दिया है मौलाना ने कहा धार्मिक आजादी छीनने की कोशिश देशहित में नहीं होगी UCC लागू होने पर मुसलमानों को इस पर अमल के लिए मजबूर नहीं करने की अपील मुस्लिम संगठनों से शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करने की अपील की
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top